Sarkari Vigyapan - सभी सरकारी काम एक जगह

Mukhyamantri Krishak Scholarship Scheme 2026: किसानों के बच्चों को मिलेगी प्रतिमाह ₹5,000 की छात्रवृत्ति, ऐसे मिलेगा लाभ अप्लाई फ़ास्ट !!

Mukhyamantri Krishak Scholarship Scheme 2026

Mukhyamantri Krishak Scholarship Scheme 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों एवं खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। इस योजना को शुरू करने के पीछे उत्तर प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर किसान परिवार के होनहार एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित करना है।

इस योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, ताकि परिवारों पर शिक्षा का आर्थिक बोझ कम हो सके और वह अपनी पढ़ाई जारी रख सके उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में अधूरी ना छोड़नी पड़े। आपको बता दे इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ कृषि से संबंधित उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ही दिया जाता है। हालिया जानकारी के अनुसार छात्रवृत्ति राशि को ₹3,000 प्रतिमाह से बढ़ाकर ₹5,000 प्रतिमाह तक करने की सूचना सामने आई है। यदि यह संशोधित दर आधिकारिक रूप से लागू होती है, तो पात्र विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष ₹60,000 तक की छात्रवृत्ति का लाभ मिल सकता है।

Table of Contents

Mukhyamantri Krishak Scholarship Scheme 2026: Overview

योजना का नाम मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना 2026
प्रायोजक/ योजना को आयोजित करने वाला विभाग उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादक मंडी परिषद (मंडी परिषद)
राज्य उत्तर प्रदेश
लाभार्थीकिसानो और खेतिहर मजदूरों के पात्र मेधावी छात्र
उद्देश्य किसानों एवं खेतिहर मजदूरों के पात्र बच्चों को उच्च कृषि शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता देना
शिक्षा क्षेत्र कृषि एवं संबंधित उच्च शिक्षा
पुरानी छात्रवृत्ति ₹3,000 प्रतिमाह
नई प्रस्तावित/ बताई गई राशि₹5,000 प्रतिमाह
संभावित वार्षिक सहायता₹60,000 प्रतिवर्ष
आवेदन का माध्यमसंबंधित कृषि विश्वविद्यालय/ महाविद्यालय/ विभागीय प्रक्रिया के अनुसार
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

Mukhyamantri Krishak Scholarship Scheme 2026 क्या है?

मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना 2026 उत्तर प्रदेश में कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने और किसान एवं खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली छात्रवृत्ति योजना है। यह योजना उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी परिषद के माध्यम से संचालित की जाती है। कई किसान परिवारों के लिए बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च उठाना मुश्किल होता है। ऐसे परिवारों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के माध्यम से आर्थिक सहारा देना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। इस योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थी कृषि एवं संबंधित उच्च शिक्षा प्राप्त करते हुए निर्धारित नियमों के अनुसार छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Also Read This: Punjab PTI Recruitment 2026 2000 PTI Teacher Vacancy, Apply Online, Eligibility & Last Date

Mukhyamantri Krishak Scholarship Scheme 2026 का उद्देश्य

  • किसान परिवारों के मेधावी बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना।
  • कृषि शिक्षा को बढ़ावा देना।
  • कृषि में प्रशिक्षित एवं योग्य युवाओं की संख्या बढ़ाना.
  • खेतिहर मजदूरों के बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना।
  • विद्यार्थियों के परिवारों पर उच्च शिक्षा का आर्थिक बोझ कम करना।
  • आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की पढ़ाई में सहायता करना।
  • युवाओं को कृषि एवं संबंधित क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना।

Also Read This: Haryana Ambedkar Scholarship Yojana 2026-27: ₹12,000 तक छात्रवृत्ति,पात्रता, दस्तावेज और Apply Online की पूरी जानकारी

₹3,000 से बढ़कर ₹5,000 प्रतिमाह मिलेगी छात्रवृत्ति

मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना में पहले पात्र कृषि स्नातक एवं परास्नातक विद्यार्थियों को ₹3,000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति के रूप में आर्थिक सहायता मिलने का उल्लेख मिलता है।अब हालिया जानकारी के अनुसार छात्रवृत्ति राशि को ₹3,000 से बढ़ाकर ₹5,000 तक करने की बात सामने आई है। यदि नई दर लागू होती है तो पात्र विद्यार्थियों को एक वर्ष में कुल ₹5,000×12 महीने =₹60,000 तक की आर्थिक सहायता मिल सकती है।

Mukhyamantri Krishak Scholarship Scheme 2026 का लाभ (Benefits)

  • आर्थिक सहायता – किसान परिवार के बच्चों को शिक्षा के दौरान आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन – आर्थिक समस्या के कारण पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना।
  • कृषि शिक्षा को बढ़ावा- योजना युवाओं को कृषि शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
  • ग्रामीण विद्यार्थियों को अवसर – ग्रामीण एवं किसान परिवारों के मेधावी बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

Mukhyamantri Krishak Scholarship Scheme 2026 के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)

  • विद्यार्थी उत्तर प्रदेश का पात्र निवासी होना चाहिए।
  • विद्यार्थी किसान या खेतिहर परिवार से संबंधित होना चाहिए।
  • विद्यार्थी को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।
  • विद्यार्थी संबंधित कृषि पाठ्यक्रम में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • विद्यार्थी का चयन निर्धारित मेरिट/ मानदंड के आधार पर किया जा सकता है।
  • विद्यार्थी को संबंधित महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में नियमित रूप से अध्ययनरत होना आवश्यक है।
  • स्नातक पाठ्यक्रम के लिए इंटरमीडिएट में निर्धारित न्यूनतम अंक होना आवश्यक है।
  • स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए कम से कम 70% अंक होना आवश्यक है।
  • छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष उत्तीर्ण करना आवश्यक है।
  • यदि छात्र पहले से किसी अन्य छात्रवृत्ति का लाभ ले रहा है तो उसे किसी एक छात्रवृत्ति का चयन करना होगा।

नोट : पात्रता की जांच/ पुष्टि संबंधित विश्वविद्यालय महाविद्यालय और योजना के नवीनतम सरकारी दिशा निर्देशों से ही करें।

Mukhyamantri Krishak Scholarship Scheme 2026 में चयन कैसे होगा?

योजना में विद्यार्थियों का चयन संबंधित नियमों के अनुसार किया जाएगा। सामान्य रूप से विद्यार्थी की शैक्षणिक योग्यता,/ मेरिट कार्यक्रम/ संस्थान/ किसान/ कृषि श्रमिक परिवार से संबंधित पात्रता को देखा जा सकता है। आवेदनों की संख्या अधिक होने पर निर्धारित मेरिट या अन्य चयन मानदंडो के अनुसार विद्यार्थियों का चयन किया जा सकता है।

नोट : केवल आवेदन करना है छात्रवृत्ति मिलने की गारंटी नहीं है। विद्यार्थियों को योजना की सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक होगा।

Mukhyamantri Krishak Scholarship Scheme 2026 आवश्यक दस्तावेज (Document Required)

  • आधार कार्ड
  • उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • किसान /कृषक परिवार से संबंधित प्रमाण पत्र
  • खेतिहर मजदूर होने का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र
  • वर्तमान कक्षा में अध्ययन का प्रमाण पत्र
  • महाविद्यालय /विश्वविद्यालय का पहचान पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • अन्य आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज

Mukhyamantri Krishak Scholarship Scheme 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले अपने कृषि विश्वविद्यालय/ कृषि संस्थान या कृषि महाविद्यालय से आवेदन फार्म प्राप्त करें।
  • अब आवेदन पत्र में मांगी जाने वाली सभी जानकारी को सावधानीपूर्वक सही-सही भरें।
  • अब आवेदन फॉर्म के साथ आधार कार्ड, किसान प्रमाण पत्र, अंकपत्र,बैंक पासबुक, पासपोर्ट आकार फोटो एवं अन्य आवश्यकता दस्तावेज संलग्न करें।
  • अब भरे हुए आवेदन फार्म को संबंधित संस्थान के सक्षम अधिकारी के पास जमा करें।
  • संस्थान द्वारा आपके आवेदन फार्म की जांच होगी और मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
  • उसके पश्चात चयन समिति आपके आवेदन का सत्यापन एवं अनुमोदन करेगी।
  • अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद छात्रवृत्ति की राशि छात्र के सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।

Important Dates

छात्रवृत्ति राशि बढ़ाने की घोषणा2 अगस्त 2026
योजना से संबंधित नवीनतम अपडेटअगस्त 2026
आवेदन प्रारंभ संबंधित कृषि विश्वविद्यालय कॉलेज अपनी सुविधा के अनुसार आवेदन प्रारंभ करेगा
अंतिम तिथि संबंधित संस्थान द्वारा बताई जाएगी
मेरिट सूची आवेदन और दस्तावेजों की जांच के पश्चात जारी की जाएगी
छात्रवृत्ति भुगतान आवेदन स्वीकृत होने के बाद पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि दी जाएगी

Mukhyamantri Krishak Scholarship Scheme 2026- FAQ

Mukhyamantri Krishak Scholarship Scheme 2026 क्या है?

यह उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका उद्देश्य किसान एवं खेतिहर मजदूर परिवार के पात्र मेधावी छात्रों को कृषि उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।हालिया जानकारी के अनुसार सहायता राशि को ₹3000 से बढ़कर ₹5000 करने की सूचना दी गई है।

मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति में कितनी राशि मिलेगी?

हालिया जानकारी के अनुसार छात्रवृत्ति राशि ₹5000 प्रतिमाह है इस हिसाब से पात्र विद्यार्थियों को सालाना ₹60,000 आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।

इस योजना का लाभ किन विद्यार्थियों को प्राप्त होगा?

इस योजना का लाभ किसान एवं खेतिहर मजदूर के पात्र बच्चों को दिया जाएगा.

क्या किसानों के सभी बच्चों को यह छात्रवृत्ति प्राप्त होगी?

नहीं जो किसान के बच्चे सभी पात्रता शर्तो को पूरा करेंगे उन्हें ही यह छात्रवृत्ति प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के आधिकारिक वेबसाइट
upmandiparishad. upsdc.gov.in

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top
Disclaimer:

Sarkari Vigyapan is a privately managed informational website and is not an official government website. It is not affiliated with any government department or authority. The use of the word “Sarkari” is purely for informational purposes, to indicate that the content relates to government advertisements, schemes, and updates, and does not imply any official government association. All information provided is for general guidance only. Users are advised to verify details from the respective official government websites or authorities before taking any action.