Haryana Ambedkar Scholarship Yojana 2026-27: ₹12,000 तक छात्रवृत्ति,पात्रता, दस्तावेज और Apply Online की पूरी जानकारी

Haryana Ambedkar Scholarship Yojana 2026-27

Haryana Ambedkar Scholarship Yojana 2026-27 हरियाणा सरकार के अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से डॉ आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित छात्रवृत्ति योजना ( Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Sanshodhit Yojana) संचालित की जाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को उनकी श्रेणी, शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ₹8,000 से लेकर ₹12,000 तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

Haryana Ambedkar Scholarship Yojana 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होने की जानकारी दी गई है। इच्छुक एवं योग्य विद्यार्थी 30 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना की सबसे खास बात तो यह है कि आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यदि आप भी हरियाणा के मूल निवासी हैं, और SC BC -A, BC -B या पात्र सामान्य वर्ग से संबंधित हैं, तो आवेदन करने से पहले योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी अवश्य जांच लें। इस लेख में आपको Haryana Ambedkar Scholarship Yojana 2026-27 की पूरी जानकारी विस्तार से बताई जाएगी।

Table of Contents

Haryana Ambedkar Scholarship Yojana 2026-27: Overview

आर्टिकल का नाम Haryana Ambedkar Scholarship Yojana 2026-27
योजना का नाम डॉ अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना 2026
विभाग का नामअनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
राज्य हरियाणा
शैक्षणिक सत्र 2026-27
लाभार्थी पात्र SC BC-A, BC-B एवं सामान्य वर्ग के पात्र विद्यार्थी
पात्र शैक्षणिक योग्यता 10वीं/12वीं, स्नातक पास विद्यार्थी
छात्रवृत्ति राशि₹8,000-₹12,000
आवेदन प्रारंभ 17 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटHaryana Welfare Department Portal

Haryana Ambedkar Scholarship Yojana 2026-27 क्या है?

डॉ अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना को शुरू करने के पीछे हरियाणा सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। कई बार परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण होनहार और प्रतिभाशाली विद्यार्थी अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने में असमर्थ हो जाते हैं, तो ऐसे विद्यार्थियों को अपनी आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करने एवं उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए इस योजना के माध्यम से उन्हें छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को ₹8,000 से ₹12,000 तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

Also Read This: Punjab PTI Recruitment 2026 2000 PTI Teacher Vacancy, Apply Online, Eligibility & Last Date

Haryana Ambedkar Scholarship Yojana 2026-27 के लिए पात्रता ( Eligibility Criteria)

Ambedkar Scholarship Haryana 2026-27 के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित नियम शर्तो को पूरा करना होगा।

  • आवेदक विद्यार्थी हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • विद्यार्थी निर्धारित श्रेणी जैसे – अनुसूचित जाति (SC), पिछड़ा वर्ग A-(BC -A), पिछड़ा वर्ग -B (BC-B) पत्र सामान्य वर्ग से संबंधित होना चाहिए।
  • विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय ₹4 लाख से कम होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी को कक्षा 10वीं /12वीं/ स्नातक परीक्षा में योजना के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक प्रदर्शन और न्यूनतम अंकों की शर्तें पूरी करनी होगी।

Also Read This: JDST Scholarship 2027: 12वीं के छात्रों को बड़ा मौका, JEE-NEET की फ्री कोचिंग के साथ रहने खाने की सुविधा, जानें लाभ, पात्रता और अप्लाई फ़ास्ट !!

Haryana Ambedkar Scholarship Yojana 2026-27 के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि (Scholarship Amount)

श्रेणी (Category)शैक्षणिक योग्यता (Qualification)छात्रवृत्ति राशि
(Scholarship Amount)
SC10वीं पास ₹8,000
SC12वीं पास ₹8,000 – ₹10,000
SCस्नातक पास ₹9,000 – ₹12,000
BC-A10वीं पास ₹8,000
BC-B10वीं पास ₹8,000
Eligible General Category 10वीं पास ₹8,000

Haryana Ambedkar Scholarship Yojana 2026-27 चयन प्रक्रिया ( Selection Process)

  • चरण -1 ऑनलाइन आवेदन जमा करना- सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना होगा।
  • चरण -2 पात्रता सत्यापन- शैक्षिणिक अंक, पारिवारिक आय, निवास प्रमाण पत्र, जाति /श्रेणी आदि की जांच की जाएगी।
  • चरण -3 दस्तावेज सत्यापन – आवेदन के साथ अपलोड किए गए सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • चरण -4 मेरिट के आधार पर मूल्यांकन- निर्धारित प्रतिशत /अंकों के मूल्यांकन के आधार पर विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा।
  • चरण -5 अंतिम स्वीकृति- पात्र विद्यार्थियों के आवेदन को संबंधित कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृति दी जाएगी।
  • चरण -6 छात्रवृत्ति का भुगतान- स्वीकृत छात्रवृत्ति की राशि सीधे विद्यार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

Haryana Ambedkar Scholarship Yojana 2026-27 आवश्यक दस्तावेज (Document Required)

  • आधार कार्ड
  • हरियाणा निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • परिवार पहचान पत्र ( Family ID) यदि आवश्यक हो तो
  • मोबाइल नंबर
  • विद्यार्थी के हस्ताक्षर
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

Haryana Ambedkar Scholarship Yojana 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आप Haryana Ambedkar Scholarship Online Apply चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले हरियाणा सरकार के SARAL Haryana Portal पर जाएं।
  • यदि नए विद्यार्थी है तो आवश्यकता अनुसार Registration प्रक्रिया पूरी करें।
  • Login Detail से लॉगिन करने के बाद Dashboard Apply For Service विकल्प पर जाए।
  • अब Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Sanshodhit Yojana को सर्च करें।
  • अब आवेदन फार्म खोलें और मांगी गईं सभी जानकारी जैसे -नाम,पता,शैक्षणिक योग्यता,आय, आयु संबंधित सावधानी पूर्वक सही-सही भरें।
  • आवेदन फार्म में मांगे गए सभी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अब आपके द्वारा भरी गई सभी जानकारी की अच्छी तरह जांच करें।
  • सभी जानकारी सही पाए जाने पर सफलतापूर्वक सबमिट कर दें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद प्राप्त Application Number/ Reference Number सुरक्षित रखे आगे चलकर आवेदन का स्टेटस चेक करने में उपयोग होगा।

Haryana Ambedkar Scholarship Yojana 2026-27 आवेदन फॉर्म भरते समय रखने वाली सावधानियां

  • आवेदन करने से पहले Eligibility अवश्य चेक करें।
  • Income Certificate वैध होना चाहिए।
  • Haryana Residence Certificate उपलब्ध रखें।
  • मार्कशीट में दिए गए अंकों के अनुसार ही जानकारी भरें।
  • जाति प्रमाण पत्र सही होना चाहिए।
  • बैंक खाते की जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  • सभी दस्तावेज़ सही और निर्धारित Format में Upload करें।
  • आवेदन पत्र जमा होने के बाद Application Number सुरक्षित रखें।
  • किसी भी प्रकार के बदलाव या नई सूचना के लिए आधिकारिक पोर्टल देखते रहे।
Official WebsiteClick Here
Apply OnlineClick Here

Important Dates

Official Notification Release 6 August 2026
Online Application Start 17 August 2026
Last Date To Apply 30 November 2026
Apply Mode Online

Haryana Ambedkar Scholarship Yojana 2026-27 FAQ

Haryana Ambedkar Scholarship Yojana 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी?

इस छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन 17 अगस्त 2026 से प्रारंभ होंगे इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Ambedkar Scholarship Haryana 2026-27 के लिए आवेदन करने के अंतिम तिथि क्या निर्धारित की गई है?

इस छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन 30 नवंबर 2026 ( रात 11:59 बजे ) तक स्वीकार किए जाएंगे. अंतिम तिथि का इंतजार ना करें तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

डॉ आंबेडकर छात्र संशोधित योजना के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

इस छात्रवृत्ति योजना के लिए SC, BC-A, BC-B, पात्र सामान्य वर्ग के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। उनके परिवार की वार्षिक आय ₹4 लाख से कम होनी चाहिए ।

Haryana Ambedkar Scholarship में कितनी राशि मिलती है?

पात्र विद्यार्थियों को ₹8,000 से ₹12,000 छात्रवृत्ति मिल सकती है।

क्या Haryana Ambedkar Scholarship में आवेदन शुल्क लगेगा?

नहीं इस स्कॉलरशिप में आवेदन करते समय विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top