Gharauni Yojana 2026 हमारे देश के आज भी अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में एक बड़ी समस्या बनी हुई है वो है घर या मकान का पक्का रिकॉर्ड ना होना। खेतों की जमीनों का तो खतौनी पक्का रिकॉर्ड मिल जाता है, लेकिन गांव के अंदर बसे लोगों ने जो मकान बनाए हैं उनका पक्का रिकॉर्ड या दस्तावेज नहीं होता था तो ऐसे में कई बार झगड़ा फसाद और विवाद बने रहते थे। तो इसी समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने घरौनी योजना की शुरुआत की है जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को उनके मकान का स्वामित्व प्रमाण पत्र डिजिटल रूप से प्रदान किया जा रहा है।
डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार लगातार कई योजनाए चला रही है इन्हीं प्रयासों के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने घरौली योजना की शुरुआत की है यह योजना केंद्र सरकार की ग्रामीण स्वामित्व योजना के तहत लागू की गई है। इस योजना के ज़रिये ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को उनके मकान का डिजिटल स्वामित्व प्रमाण पत्र वितरित किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गांव के घरों और संपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना है, और लोगों को कानूनी मालिकाना हक दिलाना है।
Table of Contents
Gharauni Yojana 2026 क्या है?
घरौनी योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है जो प्रधानमंत्री ग्रामीण स्वामित्व योजना के तहत लागू की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को उनके घरों का कानूनी स्वामित्व अधिकार प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत हर एक लाभार्थी को एक डिजिटल स्वामित्व प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है जिसे घरौनी कहते हैं इस प्रमाण पत्र के अंदर मकान के असली मालिक का नाम होता है जिससे उसे कानूनी मान्यता प्राप्त होती है।
हर संपत्ति को एक यूनिक आईडी नंबर दिया जाता है जो 13 अंकों का होता है इसके पहले 6 अंक गांव का कोड बताते हैं अगले पांच अंक मकान/ प्लाट को और अंतिम 2 अंक मकान के संभावित विभाजन को दर्शाते हैं। यूनिक आईडी नंबर के साथ-साथ घर के मालिक को एक प्रमाण पत्र भी दिया जाता है जिससे यह साफ जाहिर होता है कि यह घर आपका है और आप ही इस घर के मालिक हैं। इससे संपत्ति की पहचान और रिकॉर्ड रखना आसान हो जाता है।
Also Read This: UP Anganwadi Recruitment 2026 Women Worker & Helper Vacancy Details
Also Read This: IAF MTS Vacancy 2026: Offline Apply For 06 MTS Post, Check Last Date & Eligibility !!
Gharauni Yojana 2026 का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश घरौनी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों को उनके घर संपत्ति का स्पष्ट और कानूनी मालिकाना हक दिलाना है और संपत्ति से जुड़े विवादों को सरल और पारदर्शी बनाना है। योजना के तहत लोगों को एक घरौनी प्रमाण पत्र या घरौनी कार्ड प्रदान किया जाता है जिसमें उनके मकान जमीन का पूरा लेखा जोखा दिया होता है जिस तरह खेतों की जमीन का पूरा लेखा-जोखा खतौनी में दिया होता है। ग्रामीणों को अपनी संपत्ति का रिकॉर्ड देखने के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े और अपनी संपत्ति का सही रिकॉर्ड देख सके।
Gharauni Yojana 2026 के लाभ
घरौनी योजना से ग्रामीण लोगों को विभिन्न प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं जैसे हम तुमको-
- इस योजना के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी संपत्ति का आधिकारिक स्वामित्व प्रमाण पत्र मिलेगा जिससे भू माफिया द्वारा जमीन हड़पने/ कब्जाने की घटनाएं कम होगी ।
- घरौली रिकॉर्ड तैयार होने से जमीनों मकान के विवादों पर नियंत्रण मिलेगा, क्योंकि हर जमीन/ मकान का मालिकाना हक स्पष्ट होगा।
- घरौली योजना पूरी तरह से डिजिटल है जिससे ग्रामीण अपने भू स्वामित्व प्रमाण पत्र को कभी भी देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
- घरौली प्रमाण पत्र एक वैध दस्तावेज के रूप में काम करेगा और आर्थिक समस्या आने पर आप आसानी से बैंक से लोन ले सकते हैं.
- ऑनलाइन सिस्टम के कारण प्रक्रिया काफी सरल और पारदर्शी हो जाएगी ताकि ग्रामीणों को अपने संपत्ति के रिकॉर्ड देखने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे।
- इस योजना के जरिए ग्रामीणों को उनके मकान और जमीन का कानूनी अधिकार मिलेगा जिससे उनकी संपत्ति सुरक्षित बनी रहेगी।
Gharauni Yojana 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
यदि आप भी Gharauni Yojana 2026 के तहत अपने जमीन और मकान का स्वामित्व प्रमाण पत्र प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए इस प्रकार ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- सबसे पहले स्वामित्व योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब New Registration पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आवेदन फार्म खुलेगा।
- इस आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी को आपको बेहद सावधानी के साथ ध्यान पूर्वक बना होगा।
- फॉर्म को सही-सही भरने के पश्चात सफलतापूर्वक सबमिट करते हैं।
- रजिस्ट्रेशन की पुष्टि आपके अपने मोबाइल नंबर SMS या ईमेल के मध्यम से की जाती है।
- आवेदन करने के बाद स्वामित्व विभाग द्वारा आपके द्वारा दिए गए विवरण का वेरिफिकेशन किया जाएगा यदि सभी जानकारी सही पाई जाएगी तो आपका स्वामित्व प्रमाण पत्र तैयार कर दिया जाएगा।
- और रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपके सामने आपका घरौनी प्रमाण पत्र खुल जाएगा जिसमें आपकी संपत्ति का पूरा रिकॉर्ड होगा।
- आप इस प्रमाण पत्र को डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं।
Gharauni Yojana 2026 घरौनी प्रमाण पत्र को डाउनलोड कैसे करें?
अगर आपने भी Gharauni Yojana 2026 के लिए आवेदन किया है और आपका घरौनी प्रमाण पत्र तैयार हो चुका है तो आप इसे बिना किसी ऑफिस/ दफ्तर के चक्कर लगाए घर बैठे आसानी से ऑनलाइन के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के पश्चात आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर एक लिंक एसएमएस ( SMS ) के जरिए भेजा जाता है।
- आपको उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपनी जरूरी जानकारी जैसे मोबाइल नंबर और रजिस्ट्रेशन डिटेल दर्ज करनी होगी।
- अब इसके बाद आपको अपना घरौनी प्रमाण पत्र स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
- आप अपने गनी प्रमाण पत्र को PDF फॉर्मेट में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
FAQ-
घरौनी प्रमाण पत्र में अगर नाम गलत आ जाए तो कैसे ठीक करें?
यदि घरौनी प्रमाण पत्र में आपका नाम की स्पेलिंग या मकान के साइज में कोई गलती या कमी आ जाए तो आप तहसील दिवस (समाधान दिवस) या एसडीएम को लिखित रूप में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
क्या घरौनी प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए शुल्क देना होगा?
नहीं घरौनी प्रमाण पत्र ऑनलाइन देखने या डाउनलोड करने के लिए आपको किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा यह प्रक्रिया बिल्कुल मुफ्त है।
प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत घरौनी प्रमाण पत्र कौन प्रदान करता है?
यह प्रमाण पत्र भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय और उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ड्रोन सर्वे के बाद लिस्ट तैयार करके दिया जाता है।
क्या किराए से रहने वाले नागरिकों को भी घरौनी मिल सकती है?
नहीं घरौनी केवल जमीन या मकान के वास्तविक मालिक को या जिसके नाम पर जमीन या पुश्तैनी जमीन है उसे ही प्रदान की जाती है।
क्या ग्रामीणों को घरौनी के आधार पर बैंक से लोन सुविधा मिल सकती है?
हां अब सरकार ने बैंकों को दिशा निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण अपनी घरौनी ( Property Card) को बंधक या जरूरी दस्तावेज रखकर होम लोन या बिजनेस लोन ले सकते हैं।




