Mini Nandini krishak Samriddhi Yojana 2026 : डेयरी स्थापित करने पर यूपी सरकार दे रही है ₹11.80 लाख का अनुदान, यहां देखें पूरी जानकारी

Mini Nandini krishak Samriddhi Yojana 2026
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Mini Nandini krishak Samriddhi Yojana 2026: मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना उत्तर प्रदेश के (नंद बाबा दुग्ध मिशन ) के तहत संचालित की गई एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना के माध्यम से पात्र किसानों पशुपालकों की आय को बढ़ाना और स्वदेशी उच्च दूध उत्पादन वाली गायों की यूनिट डेयरी ( गौशाला) स्थापित करने पर वित्तीय सहायता प्रदान करना है। अगर आप एक पशुपालक/ किसान हैं या डेयरी स्थापित करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। Pउत्तर प्रदेश सरकार की में नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत 10 गायों की देरी यूनिट स्थापित करने पर सरकारी तरफ से भारी सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

Table of Contents

Mini Nandini krishak Samriddhi Yojana 2026: Overview

योजना का नाम मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना
शुरू की गई उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी पशुपालक किसान
सब्सिडी अनुदान11.80 लाख
इकाई यूनिट 10 गायों की देरी यूनिट स्थापित करने पर
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

Mini Nandini krishak Samriddhi Yojana 2026 क्या है?

मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना है इस योजना के अंतर्गत सरकार पशुपालकों को 10 स्वदेशी ओर उन्नत नस्ल की गायों की डेयरी यूनिट स्थापित करने पर सब्सिडी प्रदान करती है इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार डेयरी यूनिट की कुल लागत का 50% तक सब्सिडी ( अनुदान ) प्रदान किया जाता है। जिससे पशुपालकों को डेयरी खोलना काफी आसान हो जाता है हलाकि एक लाभार्थी को मिनि नंदिनी कृषक योजना के अंतर्गत अधिकतम ₹11.80 लाख तक का आर्थिक लाभ मिल सकता है।

Also Read This: Gharauni Yojana 2026: अब सुरक्षित होगा संपत्ति का अधिकार, ग्रामीणों को मिलेगा डिजिटल स्वामित्व प्रमाण पत्र, ऐसे करें घरौनी लिस्ट डाउनलोड

Mini Nandini krishak Samriddhi Yojana 2026 का उद्देश्य

मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना को शुरू करने के पीछे उत्तर प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य दूध उत्पादन को बढ़ाना देसी उन्नत किस्म की गायों का संरक्षण करना और ग्रामीण क्षेत्र में किसानों पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है और उन्हें आय के स्रोत प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत 10 स्वदेशी उन्नत किस्म की गायों ( साहिवाल गिर और धारपारकर ) की डेयरी यूनिट स्थापित करने पर कुल परियोजना लागत लगभग 23.60 लाख तक का 50% यानी 11.80 लाख तक सब्सिडी अनुदान के रूप में दिया जाता है।

Also Read This: Indian Railway Section Controller Recruitment: Direct Apply For 119 Post, Check Last Date & Eligibility!!

Mini Nandini krishak Samriddhi Yojana 2026 के लाभ

  • वित्तीय अनुदान (सब्सिडी) – मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना की कुल लागत ₹23.60 लाख है जिसमें से 50% यानी 11.80 लाख तक सब्सिडी अनुदान के रूप में सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • ऋण (लोन ) की सुविधा – लाभार्थी पशुपालन किसान को कुल लागत का केवल 15% अपनी तरफ से लगाना होता है बाकी का 35% उसको बैंक की तरफ से लोन प्रदान किया जाता है।
  • महिलाओं को प्राथमिकता- इस योजना के अंतर्गत 50% कोटा महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है ताकि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
  • आय में निरंतर वृद्धि होना– इस योजना के शुरू में से ग्रामीण क्षेत्र में दूध उत्पादन बढ़ेगा जिससे किसानों की आय और आमदनी में वृद्धि होगी और वह आत्म निर्भर बनेंगे।

किस किस्म की गायों को मिलेगा लाभ डेयरी स्थापना के नियम

  • गायों की नस्ल – इस योजना के अंतर्गत स्वदेशी उन्नत किस्म की दुग्ध क्षमता वाली गाय जैसे (गिर, धारपारकर, साहीवाल ) को ही पालना अनिवार्य है।
  • भूमि की आवश्यकता- डेयरी शेड के लिए कम से कम 0.20 एकड़ भूमि की आवश्यकता होती है और साल भर हरा भरा कर उगाने के लिए 0.80 एकड़ भूमि का होना जरूरी है।
  • अनुभव की आवश्यकता – पशुपालक को गया या भैंस पालने का कम से कम 3 साल का अनुभव होना जरूरी है।

विशेष प्राथमिकता महिलाओं के लिए

Mini Nandini krishak Samriddhi Yojana 2026 के अंतर्गत महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है कहा गया है कि योजना के कुल लाभार्थियों में से 50% प्राथमिकता महिलाओं को दी जाएगी ताकि महिलाएं भी खुद का कारोबार स्थापित करके सशक्त और आत्मनिर्भर बन सके।

Mini Nandini krishak Samriddhi Yojana 2026 के लिए कब तक कर सकते हैं आवेदन?

मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2026 से शुरू हो चुकी है एवं पात्र पशुपालक किसान 21 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रारंभ 22 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026

डेयरी स्थापना के लिए पात्रता

  • आवेदक किसान पशुपालक को उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक को गाय या भैंस पालने का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए.
  • आवेदक के पास प्रमाण पत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी ( CVO ) द्वारा जारी किया हुआ होना चाहिए।
  • आवेदक के पास डेयरी शेड स्थापित करने के लिए कम से कम 0.20 एकड़ की भूमि होनी चाहिए।
  • पशुओं के लिए हरा भरा चारा उगाने के लिए 0.80 एकड़ की भूमि होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • भूमि के प्रमाण पत्र खसरा खतौनी
  • जमीन अपनी ना होने पर 7 वर्षों का पंजीकृत अनुबंध पत्र
  • मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी 3 वर्षों का गोपालन अनुभव प्रमाण पत्र
  • बैंक द्वारा जारी सहमति पत्र

मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

Mini Nandini krishak Samriddhi Yojana 2026 के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते हैं

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले नंद बाबा दूध मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • अब मिनि नंदिनी कृष्णा समृद्धि योजना के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करके आवेदन फार्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी और डेयरी से जुड़ी जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करें।
  • अब मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करें
  • अब आवेदन फार्म को एक बार अच्छी तरह चेक करके सफलतापूर्वक सबमिट कर दें।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • अपने जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ( CVO ) कार्यालय या नजदीकी पशु चिकित्सालय जाएं।
  • आवेदन फार्म प्राप्त करें और आवेदन फॉर्म में अपना नाम पिता /पति का नाम, आधार संख्या, शैक्षणिक योग्यता की जानकारी सही-सही भरे और पासपोर्ट साइज फोटो लगाए।
  • आवेदन फार्म के साथ अपने सभी जरूरी दस्तावेज की फोटोकॉपी संलग्न करें।
  • अब भरें हुए आवेदन फॉर्म कों उसी मुख्य चिक्तिसा अधिकारी ( CVO ) कार्यालय या नजदीकी पशु चिकित्सालय में जमा करें।

FAQ-

Mini Nandini krishak Samriddhi Yojana 2026 के लिए आवेदन किस प्रकार किया जा सकता है?

इस योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जा सकता है।

Mini Nandini krishak Samriddhi Yojana 2026 के लिए किन-किन नस्ल की गायों की डेयरी स्थापित की जाती है?

इस योजना के अंतर्गत 10 स्वदेशी उन्नत किस्म की गायों जैसे – साहिवाल गिर, धारपारकर की डेयरी यूनिट स्थापित की जाती है।

मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत कितनी सब्सिडी प्रदान की जाती है?

इस योजना के अंतर्गत पशुपालकों को कुल लागत ₹23.60 लाख का 50% यानी 11.80 लाख तक सब्सिडी प्रदान की जाती है।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top