NSP Pre Matric Scholarship 2026: कक्षा 1 से 10 तक के छात्र-छात्राओं को मिलेगी ₹2000 तक स्कॉलरशिप, जानें पात्रता,दस्तावेज जल्दी करें आवेदन

NSP Pre Matric Scholarship 2026
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 1 Average: 5]

NSP Pre Matric Scholarship 2026 भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करने एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए श्रम कल्याण योजना ( शिक्षा) प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना संचालित की गईं है। इस योजना के अंतर्गत बीढ़ी श्रमिक, सिनेमा श्रमिक, तथा विभिन्न खनन क्षेत्रों में कार्यरत पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 1 से 10 तक पढ़ाई के लिए वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है।

यदि आप भी किसी पंजीकृत श्रमिक के परिवार के बच्चे हैं तथा कक्षा 1 से 10 तक किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं तो NSP Pre Matric Scholarship 2026 आपके एक लाभकारी योजना साबित हो सकती है। इस छात्रवृत्ति योजना को शुरू करने की पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों के बच्चों को पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि पैसों की कमी उनकी शिक्षा में बाधा ना बने।

शैक्षणिक सत्र 2026- 27 के लिए इस स्कॉलरशिप की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू हो चुकी है तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी National Scholarship Portal (NSP) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस छात्रवृत्ति से संबंधित संपूर्ण जानकारी आपको इस लेख में विस्तार से बताई जाएगी इसलिए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

NSP Pre Matric Scholarship 2026: Overview

योजना का नामNSP Pre Matric Scholarship 2026
योजना श्रम कल्याण योजना (शिक्षा)
मंत्रालय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार
शैक्षणिक क सत्र 2026-27
कक्षा 1 से 10वीं कक्षा
छात्रवृत्ति ₹1,000 से ₹2,000 प्रति वर्ष
लाभार्थी पात्र पंजीकृत श्रमिकों के बच्चे
आवेदन प्रारंभ 1 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026
आवेदन का माध्यमNational Scholarship Portal (NSP)

NSP Pre Matric Scholarship 2026 क्या है?

NSP Pre Matric Scholarship 2026 श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित श्रम कल्याण योजना के अंतर्गत वितरित की जाने वाली छात्रवृत्ति है। इस छात्रवृत्ति का लाभ उन श्रमिकों के बच्चों को दिया जाता है जो निर्धारित श्रम श्रेणी जैसे –बीड़ी श्रमिक, सिनेमा श्रमिक, लोह अयस्क, मैंगनीज एवं क्रोम अयस्क, (IOMC) श्रमिक, चूना पत्थर एवं डोलोमाइट खदान ( LSDM) श्रमिक आदि में आते हैं।

Also Read This: Punjab PTI Recruitment 2026 2000 PTI Teacher Vacancy, Apply Online, Eligibility & Last Date

NSP Pre Matric Scholarship 2026 का उद्देश्य

  • बच्चों की शिक्षा जारी रखने में सहायता देना एवं उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना ।
  • स्कूल छोड़ने की दर यानी ड्रॉपआउट में कमी लाना।
  • श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना।
  • श्रमिक परिवारों पर शिक्षा का आर्थिक बोझ कम करना।

Also Read This: PM Vidyalakshmi Yojana 2026: ₹10 लाख तक का एजुकेशन लोन, वो भी केवल 3% ब्याज सब्सिडी पर,जानें पात्रता, लाभ जल्द करें अप्लाई

NSP Pre Matric Scholarship 2026 मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि

इस योजना में विद्यार्थियों को उनकी कक्षा के अनुसार अलग-अलग छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाती है, तथा छात्रवृत्ति राशि पात्र विद्यार्थियों के बैंक खाते में सीधे डीबीटी ( Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है।

कक्षावार्षिक छात्रवृत्ति
कक्षा 1 से 4 तक ₹1,000
कक्षा 5 से 8 तक₹1,500
कक्षा 9 से 10 तक ₹2,000

NSP Pre Matric Scholarship 2026 के लिए पात्रता ( Eligibility Criteria)

  • विद्यार्थी संबंधित श्रमिक परिवार का पुत्र/पुत्री होना चाहिए।
  • आवेदक विद्यार्थी के माता-पिता निर्धारित श्रमिक श्रेणी में पंजीकृत श्रमिक होने चाहिए।
  • माता-पिता के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 6 महीने का कार्य अनुभव होना चाहिए।
  • विद्यार्थी किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में नियमित रूप से कक्षा 1 से 10 के बीच पढ़ाई कर रहा होना चाहिए।
  • विद्यार्थी ने पिछली कक्षा में प्रथम प्रयास में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हों ।
  • बीड़ी एवं सिनेमा श्रमिकों के परिवार की वार्षिक ₹1 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • खदान श्रमिकों के परिवार की वार्षिक आय ₹1.20 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी पहले से किसी अन्य छात्रवृत्ति का लाभ नहीं ले रहा हो।

NSP Pre Matric Scholarship 2026 आवश्यक दस्तावेज ( Document Required)

  • विद्यार्थी का आधार कार्ड
  • माता पिता के श्रमिक पंजीकरण पहचान संबंधित दस्तावेज
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
  • बैंक खाता पासबुक
  • विद्यार्थी का पासपोर्ट आकार फोटो
  • स्कूल का विवरण

NSP Pre Matric Scholarship 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले NSP Portal पर जाएं।
  • अब पोर्टल पर Pre Matric Scholarship/ Labour Welfare Scheme का चयन करें।
  • यदि पहली बार आवेदन करने हैं तो रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन से प्राप्त लॉगिन विवरण से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • अब आवेदन फार्म में विद्यार्थी का नाम, स्कूल का विवरण, जन्मतिथि, कक्षा, माता-पिता का नाम आदि की जानकारी सही-सही भरे।
  • मांगे गए आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करने से पहले आपके द्वारा भरी गई सभी जानकारी की अच्छी तरह जांच करें।
  • सभी जानकारी सही होने के बाद आवेदन फार्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दे और भविष्य के लिए आवेदन की रसीद प्रिंटआउट करके सुरक्षित रखें।
Official Website Click Here
Apply for ScholarshipClick Here
CSC LoginClick Here
OTR RegisterClick Here
Login with OTR/ AadhaarClick Here
Know Your OTRClick Here
NSP OTR AppClick Here
Aadhaar Face RD AppClick Here
Change Mobile NumberClick Here
Join TelegramClick Here
Age CalculatorClick Here
More Sarkari ToolsClick Here

Important Dates

Online Application Satart 01 June 2026
Last Date To Apply 31 August 2026
Academic Year2026-27

FAQs-

NSP Pre Matric Scholarship 2026 के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

निर्धारित श्रमिक श्रेणी में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चे जो किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 1 से 10वीं में पढ़ाई कर रहे हो।

इस छात्रवृत्ति की अंतिम तिथि क्या है?

शैक्षणिक सत्र 2026- 27 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

क्या पहले से किसी छात्रवृत्ति योजना का लाभ ले रहे विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं?

नहीं पहले से किसी छात्रवृत्ति का लाभ ले रहे हैं विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

NSP Pre Matric Scholarship 2026 में कितनी राशि मिलती है?

कक्षा 1 से 4 तक ₹1,000, कक्षा 5 से 8 तक ₹1,500, कक्षा 9 से 10 तक ₹2,000 प्रति वर्ष छात्रवृत्ति मिलती है।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 1 Average: 5]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top