PM Vidyalakshmi Yojana 2026: ₹10 लाख तक का एजुकेशन लोन, वो भी केवल 3% ब्याज सब्सिडी पर,जानें पात्रता, लाभ जल्द करें अप्लाई

PM Vidyalakshmi Yojana 2026
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

PM Vidyalakshmi Yojana 2026 आज भी ऐसे लाखों छात्र छात्राएं हमारे देश में मौजूद है जो पढ़ाई में होनहार और मेधावी होने के बावजूद भी परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं। क्योंकि कई बार किताबें, कॉलेज की फीस एवं अन्य शैक्षणिक खर्चे इतने अधिक होते है कि परिवार वाले उन्हें पूरा करने में असमर्थ रहते हैं। अगर आप भी उन छात्रों में से एक है तो यह योजना सिर्फ और सिर्फ आपके लिए है, क्योंकि ऐसे छात्रों की मदद के लिए ही भारत सरकार ने PM Vidyalakshmi Scheme 2026 शुरू की है।

इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेघावी छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत पात्र छात्रों को ₹10 लाख तक का एजुकेशन लोन मुहैया कराया जाता है और निश्चित आय सीमा वाले परिवारों के छात्रों को 3% सब्सिडी का लाभ भी प्रदान किया जाता है जिससे छात्रों के परिवार पर शिक्षा ऋण का बोझ कम हो जाता है। अगर आप भी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने जा रहे हैं और पढ़ाई के लिए वित्तीय मदद चाहते हैं तो यह योजना आपके लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकती है। इस आर्टिकल में आपको PM Vidyalakshmi Yojana 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार मिलेगी।

PM Vidyalakshmi Yojana 2026: Overview

योजना का नामPM Vidyalakshmi Yojana 2026
शुरू की गई भारत सरकार द्वारा
लाभार्थीदेश के उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं
अधिकतम एजुकेशन लोन ₹10 लाख तक
ब्याज सब्सिडी 3% (पात्र छात्र-छात्राओं के लिए)
गारंटी निर्धारित सीमा तक बिना गारंटी
उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करके शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

PM Vidyalakshmi Yojana 2026 क्या है?

PM Vidyalakshmi Scheme 2026 भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है। जिसके माध्यम से योग्य एवं पात्र मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए बैंक से शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना के अंतर्गत पात्र छात्र Medical Engineering Law Pharmacy Management Science Commerce Arts एवं अन्य Professional और Technical कोर्स के लिए एजुकेशन लोन प्राप्त कर सकते हैं।

Also Read This: Punjab PTI Recruitment 2026 2000 PTI Teacher Vacancy, Apply Online, Eligibility & Last Date

PM Vidyalakshmi Yojana 2026 का उद्देश्य

  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करने हैं कि किसी भी होनहार छात्र की पढ़ाई आर्थिक तंगी के कारण अधूरी ना रहे।
  • पात्र छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना।
  • पात्र परिवारों को 3% ब्याज सब्सिडी देकर शिक्षा ऋण का बोझ कम करना।
  • देश में उच्च शिक्षा का स्तर बढ़ाना।
  • युवाओं को आत्मनिर्भर बनकर रोजगार के अवसर पैदा करना।

Also Read This: PM E-DRIVE Scheme 2026: 26.54 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली सब्सिडी, जानें योजना की पूरी जानकारी, लाभ और पात्रता

PM Vidyalakshmi Yojana 2026 के प्रमुख लाभ एवं विशेषताएं

  • होनहार छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता।
  • ₹10 लाख तक का एजुकेशनल लोन।
  • पात्र छात्रों के लिए 3% ब्याज सब्सिडी।
  • यदि कोई छात्र 7.5 लाख तक का लोन लेता है तो उस पर भारत सरकार 75% की गारंटी देता है।
  • फीस, कॉलेज, हॉस्टल एवं अन्य शैक्षणिक खर्चे पूरे करने में सहायता मिलना।
  • गरीब परिवारों पर कम आर्थिक बोझ,एवं छात्रों को बेहतर करियर बनाने का अवसर प्राप्त होना।
  • पढ़ाई पूरी होने के पश्चात आसान किस्तों में भुगतान की सुविधा मिलना।
  • देश भर के कई बैंकों का योजना से जुड़ाव।
  • प्रोफेशनल एवं टेक्निकल कोर्स के लिए भी लोन उपलब्ध होना।
  • होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्रों को शिक्षा से वंचित होने से बचाना।

PM Vidyalakshmi Yojana 2026 आपके लिए पात्रता (Eligibility Criteria)

  • आवेदक विद्यार्थी भारत का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • विद्यार्थी के परिवार की सालाना आय ₹8 लाख से कम होनी चाहिए तभी 3% सब्सिडी का लाभ प्राप्त होगा।
  • छात्र अन्य किसी केंद्र सरकार की ब्याज सब्सिडी का लाभ नहीं ले रहा हो।
  • छात्र ने किसी Quality Higher Educational Institute ( QHEI ) से मेरिट के आधार पर प्रवेश प्राप्त किया हो।
  • शिक्षा ऋण की जरूरत केवल वास्तविक शैक्षणिक खर्चों के लिए होनी चाहिए,
  • शिक्षा ऋण योजना के निर्धारित नियम शर्तों के अनुसार ही स्वीकृत हुआ हो।
  • योजना के तहत छात्र जिस कॉलेज में एडमिशन ले रहा है उसकी NIRF रैंकिंग 100 होनी चाहिए तथा राज्य स्तरीय कॉलेज में दाखिला लेने पर राज्य स्तर कॉलेज की रैंकिंग 200 होनी चाहिए।

PM Vidyalakshmi Yojana 2026 आवश्यक दस्तावेज ( Document Required )

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड (यदि लागू हो तो)
  • आय प्रमाण पत्र
  • वेतन पर्ची (यदि लागू हो तो)
  • ITR (यदि उपलब्ध हो तो)
  • 10वीं/12वीं की मार्कशीट
  • स्नातक मार्कशीट (यदि उपलब्ध हो तो)
  • बैंक खाता विवरण
  • चालू मोबाइल नंबर आधार से लिंक
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • हस्ताक्षर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो तो)

PM Vidyalakshmi Yojana 2026 Online Apply आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले PM Vidyalakshmi Portal पर जाएं।
  • आप अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • अब Apply Loan पर क्लिक करें और Common Education Loan Application Form ( CELAF) में मांगी जाने वाली सभी जानकारी सही और सत्यापित दस्तावेजों के अनुसार सावधानी पूर्वक भरें।
  • मांगे जाने वाले सभी जरूरी दस्तावेज क्लियर और निर्धारित आकार में स्कैन करके अपलोड करें।
  • फॉर्म भरने के बाद अपनी सुविधा के अनुसार सहभागी बैंक या उसकी शाखा का चयन करें, तथाआवेदन सबमिट करें उसके बाद बैंक आपके आवेदन और दस्तावेजों की जांच करेगा।

आवेदन की स्थिति (Application Status) चैक करें

आवेदन जमा होने के बाद पोर्टल पर लॉगिन करके अपने आवेदन की स्थिति ( Pending, Under Process, Sanctioned, Disbursed ) देख सकते हैं।

लोन स्वीकृत (Loan Sanction) के बाद की प्रक्रिया

  • बैंक द्वारा लोन स्वीकृती का सेंशन लेटर जारी किया जाएगा।
  • कॉलेज की फीस सीधे संस्थान के खाते में भेजी जा सकती है।
  • अन्य स्वीकृत शैक्षणिक खर्च भी बैंकिंग नियम अनुसार जारी किए जाएंगे।
  • यदि आप 3% सब्सिडी के पात्र हैं तो उसका दावा भी इसी पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।

आवेदन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • केवल सही जानकारी दर्ज करें।
  • अपलोड किए गए सभी दस्तावेज स्पष्ट और वैध होने चाहिए।
  • आवेदन अंतिम रूप से जमा करने से पहले उसकी जांच करें।
  • बैंक द्वारा मांगे जाने वाले अतिरिक्त दस्तावेज तुरंत उपलब्ध कराएं।
  • किसी भी अनाधिकृत वेबसाइट या पैसे मांगने वाले एजेंट के चक्कर में न फंसे।

FAQ-

इस योजना के तहत अधिकतम कितना लोन मिल सकता है?

पात्रता और बैंक नियमों के अनुसार अधिकतम ₹10 लाख तक का लोन मिल सकता है।

क्या 3% सब्सिडी सभी को मिलेगी?

नहीं, जिन छात्रों के परिवारों की वार्षिक आय ₹8 लाख से कम होगी तथा वह पहले से किसी ब्याज सब्सिडी का लाभ नहीं ले रहे होंगे।

क्या आवेदन करने पर शुल्क देना होगा?

नहीं इस पोर्टल पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

आवेदन कहां से करें?

आवेदन ऑनलाइन PM Vidyalakshmi Portal के माध्यम से किया जा सकते हैं।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top