Sarkari Vigyapan - सभी सरकारी काम एक जगह

Muskan Scholarship Program 2.0 2026-27:9वीं से 12वीं के छात्रों को ₹12,000 तक स्कॉलरशिप, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Muskan Scholarship Program 2.0 2026-27

Muskan Scholarship Program 2.0 2026-27: अगर आप कक्षा 9वी से 12वीं में पढ़ाई कर रहे हैं, और आर्थिक समस्या के कारण पढ़ाई के खर्चे पूरे करने में परेशानी हो रही है, तो आपके लिए Muskan Scholarship Program 2.0 (2026-27) एक उपयोगी अवसर हो सकता है। यह कार्यक्रम Valvoline Cummins Privet Ltd.(VCPL) की CSR पहल है। स्कॉलरशिप के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को उनकी वास्तविक शैक्षणिक जरूरत के आधार पर12,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके साथ चयनित विद्यार्थियों को Mentorship Support भी प्रदान किया जाता है।

यह सहायता छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी चुनौतियों, लक्ष्य निर्धारण और शैक्षणिक विकास में मदद करने के लिए दी जाती है। इस स्कॉलरशिप में कक्षा 9वी से 12वीं में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जो निर्धारित राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से संबंधित है, और Commercial Driver (LMV /HMV) के बच्चे Mechanic के बच्चे या EWS वर्ग से आते हैं। इच्छुक उम्मीदवार Buddy4Study के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Muskan Scholarship Program 2.0 2026-27: Overview

स्कॉलरशिप का नामMuskan Scholarship Program 2.0
शैक्षणिक सत्र2026-27
शुरू करने वाली संस्थाValvoline Cummins Privet Ltd.(VCPL)
कक्षा 9वीं से 12वीं
स्कॉलरशिप राशि ₹12,000 तक
अधिकतम पारिवारिक आय ₹8 लाख वार्षिक
न्यूनतम शैक्षणिक अंक पिछली कक्षा में 60% अंक
अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन पोर्टल Buddy4Study

Muskan Scholarship Program 2.0 क्या है ?

Muskan Scholarship Program 2.0 2026-27 Valvoline Cummins Private Ltd.(VCPL) द्वारा शुरू किया गया एक CSR आधारित Scholarship Program है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि सेआने वाले विद्यार्थियों को उनकी स्कूली शिक्षा जारी रखने में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। इस योजना में विशेष रूप से Commercial Driver (LMV /HMV) के बच्चे Mechanic के बच्चे या EWS श्रेणी के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। आर्थिक सहायता के अलावा चयनित विद्यार्थियों को Mentorship Support भी मिलता है, जिसमें शैक्षणिक विकास और लक्ष्य निर्धारण के साथ Road Safety से संबंधित Session भी शामिल है।

Also Read This: UPESSC Assistant Teacher Vacancy 2026: Online Apply for 12,405 Post, Check Last Date & Apply Fast

Muskan Scholarship Program 2.0 2026-27 में कितनी स्कॉलरशिप मिलेगी?

इस कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यार्थियों को अधिकतम 12,000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

ध्यान रखें की ₹12 000 प्रत्येक विद्यार्थी को अनिवार्य रूप से एक समान राशि के रूप में नहीं मिलती उपलब्ध जानकारी के अनुसार सहायता वास्तविक शैक्षणिक खर्चों ( Actual Academic Expenses) के आधार पर दी जाती है। इस राशि का प्रयोग शिक्षा से जुड़े खर्चों जैसे- फीस, किताबें, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी आदि के लिए किया जा सकता है।

Also Read This: Delhi Disability Pension Scheme 2026: दिव्यांग लोगों को ₹2,500 हर महीने पेंशन, पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया

Muskan Scholarship Program 2.0 2026-27 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

इस स्कॉलरशिप के लिए निम्न विद्यार्थी पात्र हो सकते हैं।

  • विद्यार्थी वर्तमान में कक्षा 9वीं से 12वीं में पढ़ाई कर रहा हो।
  • विद्यार्थी निर्धारित राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों में अध्ययनरत हो।
  • आवेदक ने पिछली कक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हो।
  • परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों से मिलाकर ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक निम्नलिखित में से किसी एक श्रेणी से संबंधित हो-Commercial Driver (LMV /HMV) का बच्चा,Mechanic का बच्चा,Economically Weaker Section (EWS ) से संबंधित विद्यार्थी आदि।
  • Valvoline Cummins Privet Ltd और Buddy4Study के बच्चे इस कार्यक्रम के लिए पात्र नहीं है।

Muskan Scholarship Program 2.0 2026-27 के लिए किन राज्यों के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं?

Muskan Scholarship Program 2.0 के लिए निम्न राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों के पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

  • आंध्रप्रदेश
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • बिहार
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • मणिपुर
  • मेघालय
  • मिजोरम
  • नागालैंड
  • ओड़िशा
  • त्रिपुरा
  • पांडिचेरी
  • सिक्किम

अर्थात आवेदन करने से पहले विद्यार्थी को यह जांच लेना चाहिए कि उसका राज्य /केंद्रशासित प्रदेश निर्धारित सूची में शामिल है या नहीं।

Muskan Scholarship Program 2.0 के लाभ

पात्र और चयनित विद्यार्थियों को मुख्य रूप से निम्न लाभ मिल सकते हैं।

  • 12,000 तक आर्थिक सहायता- विद्यार्थियों को शैक्षणिक खर्चों के लिए ₹12,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। राशि वास्तविक शैक्षणिक खर्चों के आधार पर निर्धारित की जाती है।
  • Mentorship Support – चयनित विद्यार्थियों को Mentorship Support भी दिया जाता है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई की चुनौतियों से निपटने लक्ष्य निर्धारित करने और अपने Academic Growth पर ध्यान देने में सहायता करना है।
  • Road Safety Session –कार्यक्रम के Mentorship Components में Road Safety से संबंधित Session भी शामिल है।

Muskan Scholarship Program 2.0 चयन प्रक्रिया

स्कॉलरशिप के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच पात्रता और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर की जाएगी। आवेदन की जानकारी का वेरिफिकेशन किया जाएगा।और पात्र विद्यार्थियों का चयन कार्यक्रम के निर्धारित मानदंडो के अनुसार किया जाएगा।

Muskan Scholarship Program 2.0 2026-27 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड या पहचान प्रमाण पत्र
  • वर्तमान शैक्षणिक वर्ष का Admission Proof
  • Fee Receipt/Admission Proof
  • Fee Receipt /Admission Letter /Institutions ID Card /Bonafied Certificate
  • पिछली कक्षा की अंक सूची
  • पात्रता श्रेणी से संबंधित दस्तावेज
  • Commercial Driver के मामले में माता पिता का LMV/HMV Driving licence
  • शैक्षणिक खर्च से संबंधित fee receipt और fee Letter

Muskan Scholarship Program 2.0 2026-27 के लिए आवेदन कैसे करें ?

  • Buddy4Study Website पर जाकर सबसे पहले Muskan Scholarship Program 2.0 के आवेदन पेज पर क्लिक करें।
  • स्कॉलरशिप पेज पर उपलब्ध Apply Now विकल्प पर क्लिक करें।
  • यदि आपका Buddy4Study पर पहले से अकाउंट है तो लॉगिन करें। मेरा अकाउंट है तो Email, Mobile number या Google account की सहायता से Registration करें।
  • login करने बाद start Application के विकल्पों पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी पात्रता और संबंधित जानकारी भरे और Eligibility check पूरा करें।
  • अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और परिवार से संबंधित जानकारी ध्यान पूर्वक भरें।
  • अब मांगे वैसे भी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को अंतिम समय करने से पहले अच्छी तरह जांच लें।
  • अब आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक सबमिट कर दें और एप्लीकेशन नंबर/ रसीद को प्रिंट आउट करके अपने पास सुरक्षित रखें।

FAQ-

Muskan Scholarship Program 2.0 2026-27 क्या हैं ?

Valvoline Cummins Privet Ltd की CSR पहल है, जिसके माध्यम से पात्र कक्षा 9वी से 12वीं के विद्यार्थियों को शैक्षणिक खर्चों के लिए ₹12000 तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

Muskan Scholarship Program 2.0 2026-27 में कितनी राशि मिलती है ?

इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को 12000 तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

मुस्कान स्कॉलरशिप के लिए कितने प्रतिशत अंक चाहिए ?

आवेदकों को पिछली कक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त होने चाहिए।

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदकों के परिवार की वार्षिक आय कितनी होनी चाहिए ?

आवेदकों के परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों से ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Muskan Scholarship Program 2.0 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है ?

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top
Disclaimer:

Sarkari Vigyapan is a privately managed informational website and is not an official government website. It is not affiliated with any government department or authority. The use of the word “Sarkari” is purely for informational purposes, to indicate that the content relates to government advertisements, schemes, and updates, and does not imply any official government association. All information provided is for general guidance only. Users are advised to verify details from the respective official government websites or authorities before taking any action.