Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 0-2 Years Online Apply 2026: बिहार की बेटियों को मिल रही ₹3,000 की आर्थिक सहायता,जानें पात्रता, अप्लाई फास्ट

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 0-2 Years Online Apply 2026 अगर आप भी बिहार के रहने वाले हैं, और आपके घर में भी बेटी का जन्म हुआ है,जिसकी उम्र 0 से 2 वर्ष के बीच है, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी है। दरअसल बिहार सरकार द्वारा बेटियों के कल्याण और आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत पात्र बालिकाओं को कुल ₹3,000 की आर्थिक सहायता निर्धारित चरणों में प्रदान की जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटी के जन्म का प्रोत्साहित करना, उसके स्वास्थ्य एवं देखभाल को बढ़ावा देना तथा परिवार को शुरुआती समय में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

बिहार सरकार की ServicePlus व्यवस्था में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।आधिकारिक आवेदन सेवा में लाभार्थी का जन्म प्रमाण पत्र माता/पिता या अभिभावक का आधार कार्ड बैंक पासबुक और बच्चे का आधार कार्ड से संबंधित दस्तावेज मांगी जा सकते हैं।अगर आप भी Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 0-2 Years 2026 का लाभ लेना चाहते हैं, तो इस लेख में आपको आवश्यक दस्तावेज, मिलने वाली सहायता राशि और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिलेगी।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana: Overview

राज्य बिहार
लेख का नाम Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 0-2 Years Online Apply 2026
योजना का नाम बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026
संबंधित विभाग समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार
लाभार्थी पात्र बालिकाएं
आयु वर्ग 0 से 2 वर्ष के आसपास की बालिकाएं
कुल सहायता ₹3,000 तक आर्थिक सहायता
भुगतान निर्धारित चरणों में DBT के माध्यम से
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट Click Here या
ServicPlus Portal

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 0-2 Years Online Apply 2026 क्या है?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण बालिका कल्याण योजना है। इस योजना को शुरू करने के पीछे बिहार सरकार का मुख्य उद्देश्य बिहार में बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना तथा उनके स्वास्थ्य, देखभाल एवं बेहतर भविष्य के लिए परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्ति तक निर्धारित चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे परिवार पर बेटी की पढ़ाई का आर्थिक बोझ भी कम पड़ता है।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत कितनी सहायता राशि मिलती है?

योजना की उपलब्ध विवरण के अनुसार बालिका के जन्म से लेकर 2 वर्ष की आयु तक ₹3000 की आर्थिक सहायता एवं उच्च शिक्षा प्राप्ति तक अलग-अलग चरणों में सहायता प्रदान की जाती है, जिसकी पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

चरण विवरण
जन्म के समय₹2,000
1 वर्ष की आयु पूरी होने पर ₹1,000
कक्षा 1 से 2 ₹600 प्रतिवर्ष
कक्षा 3 से 5 ₹700 प्रतिवर्ष
कक्षा 6 से 8 ₹1,000 प्रतिवर्ष
कक्षा 9 से 12₹1,500 प्रतिवर्ष
कक्षा 10वीं पास ₹10,000
कक्षा 12वीं पास ₹25,000
स्नातक पास ₹50,000

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 0-2 Years Online Apply 2026 के तहत मिलने वाले लाभ

  • पात्र बालिकाओं के लिए कुल 3000 की आर्थिक सहायता।
  • कक्षा 1 से बेटी की उच्च शिक्षा प्राप्ति तक अलग-अलग चरणों में मिलने वाली आर्थिक सहायता।
  • बेटी के जन्म के बाद परिवार को आर्थिक सहयोग।
  • बच्ची के स्वास्थ्य एवं देखभाल को प्रोत्साहन करना।
  • आधार पंजीकरण और जन्म पंजीकरण को बढ़ावा देना।
  • योजना के माध्यम से बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना।

Also Read This: Bank of Baroda SO Vacancy 2026: Online Apply For 206 Post, Check Last Date, Salary & Eligibility !!

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के लिए पात्रता ( Eligibility Criteria)

  • लाभार्थी बालिका बिहार राज्य के मूल निवासी होनी चाहिए.
  • योजना के निर्धारित नियमों के अनुसार पात्र बालिका का जन्म हुआ होना चाहिए,
  • शुरुआती चरण में पात्र बालिका की उम्र 0 से 2 वर्ष के बीच होनी चाहिए,
  • एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को ही इस योजना के तहत लाभ दिए जाने का प्रावधान है।
  • बालिका का जन्म पंजीकरण हुआ होना चाहिए एवं अन्य आवश्यक विवरण सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए।
  • आवेदन के समय मांगे गए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।

Also Read This: HDFC Parivartan ECSS Scholarship 2026-27: स्टूडेंट्स को मिलेगी ₹75,000 तक की स्कॉलरशिप, जानें पात्रता, लाभ एवं 31 अगस्त तक करें आवेदन

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 0-2 Years Online Apply 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Document Required)

  • बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र
  • जन्म पंजीकरण संख्या /जन्म पंजीकरण जानकारी
  • माता-/पिता या अभिभावक का आधार कार्ड
  • बच्ची का आधार कार्ड (यदि उपलब्ध हो तो)
  • माता-पिता के साथ बालिका की फोटो
  • पैन कार्ड (यदि आवश्यक हो तो)
  • बैंक पासबुक की छायाप्रति
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज यदि पोर्टल द्वारा मांगी जाए,

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 0-2 Years Online Apply 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया संबंधित विभाग और पोर्टल के अनुसार हो सकती है जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले अपने क्षेत्र के नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर जाए और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
  • आंगनबाड़ी सेविका या संबंधित कर्मचारियों से योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया और दस्तावेज की जानकारी प्राप्त करें।
  • आंगनबाड़ी केंद्र से योजना से संबंधित आवेदन फार्म प्राप्त करें एवं निर्धारित प्रक्रिया के साथ आवेदन फार्म सावधानी पूर्वक भरें।
  • आवेदन फार्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे बालिका का जन्म प्रमाण पत्र/ माता/पिता या अभिभावक का आधार कार्ड/ बैंक खाता पासबुक/ फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज आवेदन फार्म के साथ संलग्न करें।
  • भरे हुए आवेदन फार्म को आंगनबाड़ी केंद्र या ICDS विभाग में जाकर जमा करें।
  • आवेदन फार्म जमा करने के बाद प्राप्त रसीद/ आवेदन संख्या या आवश्यक विवरण सुरक्षित रखें भविष्य में आवेदन के स्टेटस चेक करते समय काम आएंगे।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले बिहार सरकार की आधिकारिक ServicePlus पोर्टल पर जाएं।
  • अब ServicePlus पोर्टल पर बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना को खोज और आवेदन फॉर्म ओपन करें।
  • आवेदन फार्म में बच्ची के जन्म संबंधित जानकारी जैसे-जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण संख्या और पंजीकरण की तारीख से संबंधित जानकारी पूछी जा सकती है।
  • अब फॉर्म में बच्ची के माता-पिता या अभिभावक की जानकारी एवं आधार से संबंधित जानकारी भरें।
  • बैंक पासबुक से संबंधित जानकारी सावधानीपूर्वक भरें यदि बैंक खाते की जानकारी गलत होती है तो DBT ट्रांसफर में समस्या हो सकती है।
  • पोर्टल द्वारा मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • Final Submit करने से पहले आपके द्वारा भरी गई सभी जानकारी जैसे- नाम/जन्मतिथि, बैंक खाता विवरण, जन्म पंजीकरण संख्या आदि को अच्छी तरह चेक करें।
  • सभी जानकारी सही पाई जाने पर आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक सबमिट कर दें, और प्राप्त आवेदन संख्या/रसीद को प्रिंट करके अपने पास सुरक्षित रखें।

FAQ (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 0-2 Years Online Apply 2026)

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है?

बिहार सरकार की योजना है जिसका उद्देश्य बेटी की शिक्षा स्वास्थ्य एवं भविष्य की देखभाल करना एवं बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

बिहार राज्य में रहने वाले पात्र लाभार्थी जिनकी 0 से 2 वर्ष के बीच की बेटी है वह निर्धारित नियम शर्तो के अनुसार इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

क्या बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है?

हां बिहार ServicePlus पोर्टल पर बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का ऑनलाइन आवेदन आप्शन उपलब्ध है वहां से आवेदन किया जा सकता है।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के तहत कितनी सहायता राशि प्राप्त होती है?

योजना के तहत जीरो से 2 वर्ष की बच्चियों को ₹3,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त होती है, एवं कक्षा 1 से उच्च शिक्षा प्राप्ति तक कुल ₹50,000 तक की आर्थिक सहायता मिल सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top