HDFC Parivartan ECSS Scholarship 2026-27: स्टूडेंट्स को मिलेगी ₹75,000 तक की स्कॉलरशिप, जानें पात्रता, लाभ एवं 31 अगस्त तक करें आवेदन

HDFC Parivartan ECSS Scholarship 2026-27

HDFC Parivartan ECSS Scholarship 2026-27 आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एचडीएफसी बैंक की Parivartan ECSS Scholarship 2026-27 एक महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति योजना है। इस स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है,जो अपनी पढ़ाई में तो अच्छे हैं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति, व्यक्तिगत या पारिवारिक संकट, अथवा किसी अन्य वित्तीय समस्या के चलते अपनी शिक्षा आगे तक जारी रखने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं।

HDFC Parivartan ECSS Scholarship 2026-27 अंतर्गत कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के स्कूल विद्यार्थियों को तो स्कॉलरशिप का लाभ मिलता ही है साथ-साथ डिप्लोमा, ITI पॉलिटेक्निक, स्नातक (UG) स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रम में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी भी इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। पात्रता और संबंधित श्रेणी के अनुसार ₹15,000 से लेकर अधिकतम ₹75,000 की आर्थिक सहायता मिल सकती है। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता ही देना नहीं, बल्कि आर्थिक संकट के कारण उनकी शिक्षा बीच में छूटने की संभावना को भी कम करना है। HDFC Parivartan ECSS Scholarship 2026-27 Apply Online करने के इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित पात्रता पूरी करने के बाद ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

HDFC Parivartan ECSS Scholarship 2026-27: Overview

योजना का नामHDFC Parivartan ECSS Programme 2026-27
प्रदाता HDFC Bank
पाठ्यक्रम का प्रकार Merit- Cum- need Based Scholarship
लाभार्थी कक्षा 1 से स्नातकोत्तर (PG) तक के विद्यार्थी
पाठ्यक्रम स्कूल, डिप्लोमा, आईटीआई,पॉलिटेक्निक, स्नातक, स्नातकोत्तर आदि
छात्रवृत्ति राशि ₹15,000- ₹75,000
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

HDFC Parivartan ECSS Scholarship 2026-27 क्या है?

HDFC Parivartan ECSS Scholarship HDFC Bank की सामाजिक पहल Parivartan के अंतर्गत चलाए जाने वाला एक प्रमुख शिक्षा सहायता कार्यक्रम है। ECSS नाम का पूरा नाम Educational Crisis Scholarship Support है इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद करना है, जिनके परिवार में किसी आर्थिक या व्यक्तिगत संकट के कारण उनकी पढ़ाई आगे तक जारी रखना मुश्किल हो रहा है। HDFC Bank अपनी Parivartan सामाजिक पहल के अंतर्गत शिक्षा के अलावा ग्रामीण विकास, कौशल विकास एवं आजीविका, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता एवं वित्तीय साक्षरता जैसे क्षेत्रों में भी विशेष गतिविधियां संचालित करता है।

Also Read This: Punjab PTI Recruitment 2026 2000 PTI Teacher Vacancy, Apply Online, Eligibility & Last Date
Also Read This: Bihar Maitri Yojana 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका! मैत्री बनकर हर महीने कमाएं शानदार पैसा, ऐसे करें Online Apply

HDFC Parivartan ECSS Scholarship 2026-27 अंतर्गत कौन-कौन सी स्कॉलरशिप शामिल है?

इस छात्रवृत्ति के अंतर्गत विद्यार्थी के पढ़ाई के स्तर के अनुसार अलग-अलग श्रेणियां रखी गई हैं। इसमें मुख्य रूप से स्कूल, स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थी शामिल है।

1-HDFC Parivartan ECSS Scholarship For School Students 2026-27

यह स्कॉलरशिप कक्षा 1 से 12वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए है। इसे Merit-Cum-Need Based Scholarship के रूप में प्रदान किया जाता है। यदि कोई विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है,लेकिन परिवार के आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पढ़ाई बीच में छूटने की संभावना है तो वह इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकता है।

2-HDFC Parivartan ECSS Scholarship For डिप्लोमा ITI & Polytechnic Students 2026-27

यह स्कॉलरशिप उन विद्यार्थियों के लिए है जो डिप्लोमा ITI या पॉलिटेक्निक जैसे तकनीकी एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रम में पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए HDFC Parivartan ECSS Scholarship 2026-27 के माध्यम से पढ़ाई जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता मिल सकती है।

3-HDFC Parivartan ECSS Scholarship For UG/PG Students 2026-27

यह स्कॉलरशिप स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थीयों के लिए है इसमें सामान्य और व्यवसायिक दोनों प्रकार के स्नातक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन होनहार एवं योग्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक मदद करना है।

HDFC Parivartan ECSS Scholarship 2026-27 के लिए पात्रता

  • विद्यार्थी को भारत का मूल निवासी होना जरूरी है।
  • विद्यार्थी वर्तमान में कक्षा 1 से 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी का पिछला शैक्षणिक प्रदर्शन निर्धारित मानदंडो के अनुसार होना चाहिए।
  • विद्यार्थी व्यक्तिगत पारिवारिक या आर्थिक संकट का सामना कर रहा हो जिससे उसकी पढ़ाई बाधित हो रही हो।
  • आवेदक के पास आवेदन के समय लगने वाले सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।

HDFC Parivartan ECSS Scholarship 2026-27 के तहत मिलने वाले लाभ

  • ₹15,000 से ₹75,000 तक की आर्थिक सहायता।
  • कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवसर।
  • डिप्लोमा आईटीआई और पॉलिटेक्निक विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति।
  • UG और PG विद्यार्थियों के लिए अवसर।
  • आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए शिक्षा जारी रखने में वित्तीय सहायता।
  • Merit और Financial Need के आधार पर चयन।
  • ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध।

HDFC Parivartan ECSS Scholarship 2026-27 आवश्यक दस्तावेज (Document Required)

  • विद्यार्थी का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • वर्तमान पाठ्यक्रम/ कक्षा का प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • फीस /एडमिशन से संबंधित दस्तावेज
  • आर्थिक या पारिवारिक संकट से संबंधित दस्तावेज यदि लागू हो)

HDFC Parivartan ECSS Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाएं।
  • अब अपने पाठ्यक्रम के अनुसार स्कूल,डिप्लोमा, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, स्नातक और स्नातकोत्तर का चयन करें।
  • यदि पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन से प्राप्त लॉगिन डिटेल्स से लॉगिन करें।
  • अब आवेदन फार्म में विद्यार्थी का नाम, विद्यार्थी की शैक्षणिक योग्यता, परिवार की आय,आयु सीमा एवं अन्य आवश्यक विवरण ध्यान पूर्वक भरें।
  • अब मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • आवेदन फार्म को फाइनल सबमिशन से पहले दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें ।
  • सभी जानकारी सही होने पर आवेदन फार्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें ।
  • भविष्य के लिए आवेदन का Acknowledgement Reference Number सुरक्षित रखें।

Important Dates

Online Application Start Started
Last Date To Apply 31 August 2026

FAQ-

HDFC Parivartan ECSS Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन कब से प्रारंभ होंगे?

एचडीएफसी परिवर्तन स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है पात्र उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

HDFC Parivartan ECSS Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की अंतिम तिथि का इंतजार ना करें समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

HDFC Parivartan ECSS Scholarship 2026-27 के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

इस छात्रवृत्ति योजना के लिए स्कूल, डिप्लोमा, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, स्नातक और स्नातकोत्तर तक पाठ्यक्रम वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

HDFC परिवर्तन स्कॉलरशिप के तहत कितनी छात्रवृत्ति प्राप्त होती है?

छात्रवृत्ति के अंतर्गत ₹15,000 से लेकर अधिकतम ₹75,000 तक की छात्रवृत्ति अलग-अलग पाठ्यक्रम एवं श्रेणियों के अनुसार प्राप्त होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top