SBI Platinum Jubilee Asha scholarship 2026-27: Check Eligibility, Documents, Apply Process & Last Date

SBI Platinum Jubilee Asha scholarship 2026-27
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

SBI Platinum Jubilee Asha scholarship 202627 एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप भारत की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति योजना में से एक है। इस छात्रवृत्ति का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मेधावी छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत 9वीं से लेकर 12वीं, स्नातक ( UG ) स्नातकोत्तर ( PG) आईआईटि ( IIT) आईआईएम ( IIM) और प्रीमियम संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ-साथ विदेश में उच्च शिक्षा ( Study Abroad ) तक पढ़ाई करने वाले पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाता है।

यह छात्रवृत्ति कार्यक्रम SBI Foundation शिक्षा संबंधी पहल के तहत संचालित किया जाता है ताकि योग्य छात्र आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपनी पढ़ाई बीच में ही ना छोड़ सके। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मेधावी छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने बेहतर करियर बनाने और आर्थिक बाधाओ को दूर करने में सहायता करना है। इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है, और पात्र उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

Table of Contents

SBI Platinum Jubilee Asha scholarship 2026-27 Overview

छात्रवृत्ति का नाम एसबीआई प्लेटटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप
द्वारा शुरू की गई एसबीआई फाउंडेशन
लाभार्थी कक्षा 9 से 12 स्नातक, स्नातकोत्तर, आईआईटी, आईआईएम और विदेश में पढ़ने वाले छात्र
वित्तीय सहायता ₹15,000 – ₹15,00,000
योग्यता अंक पिछली कक्षा में कम से कम 75% अंक7.5CGPA
उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करना
अंतिम तिथि 4 सितंबर 2026
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.sbiashascholarship.co.in

SBI Platinum Jubilee Asha scholarship 2026-27 का उद्देश्य

इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी प्रतिभाशाली छात्र की शिक्षा केवल आर्थिक कठिनाइयों के कारण बाधित न हो। योग्य विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई जारी रखने और अपने करियर के सपनों को साकार करने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है। यदि आप भी एक मेधावी छात्र है और आर्थिक कारणों से अपनी पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं, तो SBI Platinum Jubilee Asha scholarship 2026-27 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है। पात्रता पूरी करने वाले छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Also Read This: Belagavi DCC Bank Vacancy 2026: Apply Online for 104 SDA, Peon & Gunman Post, Check Eligibility & Date Last “

SBI Platinum Jubilee Asha scholarship 2026-27 पात्रता (Eligibility Criteria)

SBI Platinum Jubilee Asha scholarship 2026-27 के तहत छात्र अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार अलग-अलग श्रेणियां में आवेदन कर सकते हैं। सभी श्रेणी में निर्धारित पारिवारिक वार्षिक आय ( Family Income ) और न्यूनतम शैक्षणिक प्रदर्शन ( Academic Merit ) शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है।

1- स्कूल छात्रों (कक्षा 9 से 12 ) के लिए स्कॉलरशिप ₹15,000

कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों को ₹15,000 की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।

पात्रता ( Eligibility )-

  • स्कॉलरशिप राशि : ₹15,000/-
  • पिछली कक्षा में कम से कम 75% अंक या 7.5 CGPA होना चाहिए।
  • SC/ST छात्रों के लिए न्यूनतम 65% अंक होना अनिवार्य है।
  • PwBD ( दिव्यांग ) छात्रों के लिए न्यूनतम 60% अंक होना अनिवार्य है।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख या उससे कम होनी चाहिए।

Also Read This: Bihar Electric Vehicle Subsidy Yojana Online Apply 2026: Check Eligibility, Documents, Apply Process & Last Date

2- स्नातक ( Undergraduate ) छात्रों के लिए स्कॉलरशिप ₹75,000

पात्रता ( Eligibility )-

  • स्कॉलरशिप राशि : ₹75,000/-
  • पिछली कक्षा में कम से कम 75% अंक या 7.5 CGPA होना चाहिए।
  • SC/ST छात्रों के लिए न्यूनतम 65% अंक होना अनिवार्य है।
  • PwBD ( दिव्यांग ) छात्रों के लिए न्यूनतम 60% अंक होना अनिवार्य है।
  • परिवार की सकल वार्षिक आय ₹6 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
  • छात्र NIRF की टॉप 300 रैंकिंग वाले संस्थान या NAAC ‘A’ एवं उसके ऊपर मान्यता प्राप्त कॉलेज विश्वविद्यालय में अध्यनरत होना चाहिए।

3- पोस्टग्रेजुएट ( PG / Masters) छात्रों के लिए स्कॉलरशिप ₹1,50,000

पोस्टग्रेजुएट (PG या मास्टर्स ) की पढ़ाई कर रहे योग्य छात्रों को ₹1,50,000 तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी।

पात्रता ( Eligibility )

  • पिछले शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 7.5 CGPA या 75% अंक होने चाहिए।
  • SC/ST छात्रों के लिए न्यूनतम 65% अंक होना अनिवार्य है।
  • PwBD ( दिव्यांग ) छात्रों के लिए न्यूनतम 60% अंक होना अनिवार्य है।
  • परिवार की सकल वार्षिक आय ₹6 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
  • छात्र NIRF Overall Ranking के टॉप 300 संस्थानों या NAAC ‘A’ एवं उसके ऊपर ग्रेड प्राप्त संस्थान में अध्यनरत होना चाहिए।

4- MBBS ( मेडिकल) छात्रों के लिए स्कॉलरशिप ₹2,00,000

MBBS की पढ़ाई कर रहे छात्रों को ₹2,00,000 तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।

पात्रता ( Eligibility )-

  • पिछले शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 7.5 CGPA या 75% अंक होने चाहिए।
  • SC/ST छात्रों के लिए न्यूनतम 65% अंक होना अनिवार्य है।
  • PwBD ( दिव्यांग ) छात्रों के लिए न्यूनतम 60% अंक होना अनिवार्य है।
  • परिवार की सकल वार्षिक आय ₹6 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
  • छात्र AIIMS या NIRF की टॉप 50 मेडिकल कॉलेज में MBBS कर रहा हो।
  • वर्तमान या पिछले शैक्षणिक वर्ष का वैध NEET स्कोरकार्ड होना आवश्यक है।

5- IIT छात्रों के लिए स्कॉलरशिप ₹2,00,000

देश के किसी भी 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ( IIT ) में पढ़ाई कर रहे छात्रों को ₹2,00,000 स्कॉलरशिप मिलेगी।

पात्रता ( Eligibility )-

  • भारत के 23 IIT में से किसी एक में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • पिछले शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 7.5 CGPA या 75% अंक होने चाहिए।
  • SC/ST छात्रों के लिए न्यूनतम 65% अंक होना अनिवार्य है।
  • PwBD ( दिव्यांग ) छात्रों के लिए न्यूनतम 60% अंक होना अनिवार्य है।
  • परिवार की सकल वार्षिक आय ₹6 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
  • वर्तमान या पिछले शैक्षणिक वर्ष का वैध JEE Advanced स्कोरकार्ड होना आवश्यक है

6- IIM ( MBA ) छात्रों के लिए स्कॉलरशिप ₹5,00,000

देश के किसी भी 22 भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM ) कर रहे छात्रों को ₹5,00,000 तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।

पात्रता ( Eligibility )-

  • भारत के 22 IIM में से किसी एक में MBA की पढ़ाई कर रहे हों।
  • पिछले शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 7.5 CGPA या 75% अंक होने चाहिए।
  • SC/ST छात्रों के लिए न्यूनतम 65% अंक होना अनिवार्य है।
  • PwBD ( दिव्यांग ) छात्रों के लिए न्यूनतम 60% अंक होना अनिवार्य है।
  • परिवार की सकल वार्षिक आय ₹6 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
  • वर्तमान या पिछले शैक्षणिक वर्ष का वैध CAT स्कोरकार्ड होना आवश्यक है।

SBI Platinum Jubilee Asha scholarship 2026-27 के तहत छात्रवृत्ति राशि कितनी मिलेगी

छात्रों की कैटेगरीमिलने वाली छात्रवृत्ति
कक्षा 9 से 12 के छात्र ₹15,000/-
स्नातक छात्र ₹75,000/-
स्नातकोत्तर छात्र₹1,50,000/-
मेडिकल छात्र ₹2,00,000/-
आईआईटी छात्र ₹2,00,000
आईआईएम छात्र ₹5,00,000/-

SBI Platinum Jubilee Asha scholarship 2026-27 आवश्यक दस्तावेज ( Documents Required )

इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से पहले आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज तैयार करके रखने होंगे। दस्तावेज सही और पूर्ण अपलोड होने पर आवेदन प्रक्रिया तेज होती है, और आवेदन अस्वीकार होने की संभावना भी कम होती है।

1- शैक्षणिक दस्तावेज Academic Records )

  • पिछली एवं नवीनतम कक्षा /सेमेस्टर की अंक तालिका (मार्कशीट)
  • कक्षा 10वीं /12वीं या संबंधित सेमेस्टर की मार्कशीट (जैसा लागू हो)

2- पहचान प्रमाण ( Identity Proof )

  • आधार कार्ड या कोई अन्य सरकारी फोटो या प्रमाण पत्र।
  • हाल का पासपोर्ट आकार फोटो।

3- आय संबंधी दस्तावेज़ ( Property Documents )

  • परिवार की वार्षिक आय का प्रमाण पत्र ( Income Certificate )
  • या Form 16A वेतन पर्ची ( Salary Slip ) यदि लागू हो
  • बैंक पासबुक की कॉपी (SBI खाता होने पर प्राथमिकता दी जा सकती है)।

4- प्रवेश / कॉलेज संबंधी दस्तावेज ( Admission Proof )

  • सरकार द्वारा जारी बोनाफाइड ( Bonafide certificate ) या प्रवेश प्रमाण पत्र।
  • नवीनतम फीस रसीद ( Fee Receipt ) या फीस स्ट्रक्चर।

5- व्यक्तिगत दस्तावेज ( Personal Document)

  • SC/ST/OBC /EWS जैसी आरक्षित श्रेणियां के लिए जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
  • आवेदक के घर या परिवार के साथ खींची गई हाल की फोटो।

6- अन्य आवश्यक दस्तावेज

  • संबंधित प्रवेश परीक्षा का स्कोरकार्ड (NEET JEE Advanced CAT आदि ), यदि लागू हो।
  • प्रवेश ऑफर लेटर ( Offer letter ) यदि आवश्यक हो।
  • PwBD ( दिव्यांग ) व्यक्तियों के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र।
  • बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

SBI Platinum Jubilee Asha scholarship 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ( Step by Step Process)

SBI Platinum Jubilee Asha scholarship 2026-27 के लिए आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  • Step -1 ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं- सबसे पहले एसबीआई आशा स्कॉलरशिप के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • Step -2 Apply Now पर क्लिक करें– होम पेज पर दिखाई देने वाले Apply Now बटन पर क्लिक करें।
  • Step -3 नया अकाउंट बनाएं- यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो क्रिएट Account पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी तथा पासवर्ड दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • Step-4 लॉगिन करके आवेदन शुरू करें- रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें, और अपनी स्कॉलरशिप कैटिगरी चुने Start Application पर क्लिक करें।
  • Step -5 आवेदन फार्म सावधानीपूर्वक भरे – अब आवेदन फार्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक, कॉलेज /संस्थान की जानकारी तथा प्राप्त अंक से संबंधित एवं अन्य जानकारी सावधानी पूर्वक भरे।
  • Step-6 जरूरी दस्तावेज अपलोड करें- निर्धारित फार्म में अपने सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • Step -7 फार्म की जांच करके सबमिट करें- सभी जानकारी भरने के पश्चात एक बार उसका प्रीव्यू देखें यदि कोई गलती हुई हो तो उसको सुधरे और सफलतापूर्वक सबमिट कर दे। भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट पीडीएफ फॉर्म निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।

Important Dates

Online Application Start 22 July 2026
Last Date to Apply 04 September 2026

FAQ-

SBI Platinum Jubilee Asha scholarship 2026-27 की अंतिम तिथि क्या है?

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है,और आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

SBI Platinum Jubilee Asha scholarship 2026-27 के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

कक्षा 9 से लेकर 12 स्नातक ( UG ),स्नातकोत्तर (PG),आईआईटी (IIT),आईआईएम( IIM) प्रीमियम संस्थान के साथ-साथ विदेश में पढ़ने वाले पत्र विद्यार्थी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

SBI Platinum Jubilee Asha scholarship 2026-27 के लिए आवेदन किस प्रकार करना होगा?

एसबीआई प्लेटटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top