Bihar Electric Vehicle Subsidy Yojana Online Apply 2026 अगर आप भी बिहार के निवासी हैं और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों तथा E20 पेट्रोल से जुड़ी चुनौतियों के कारण इलेक्ट्रिकल वाहन (EV ) खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिहार सरकार पेट्रोल और डीजल से होने वाले प्रदूषण को कम करने तथा ईंधन में होने वाले खर्च को कम करने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है। सरकार की इस योजना के तहत इलेक्ट्रिक दो पहिया (स्कूटी, बाइक) इलेक्ट्रिक तीन पहिया (ऑटो ) इलेक्ट्रिक चार पहिया (कार) की खरीदी पर पात्र लाभार्थियों को आकर्षक सब्सिडी प्रदान कर रही है।
Table of Contents
Bihar Electric Vehicle Subsidy Yojana Online Apply 2026 Overview
| Name Of Scheme | Bihar (EV) Vahan Subsidy Yojana 2026 |
| Department | Transport Department Government Of India |
| Type Of Article | Sarkari Yojana |
| Who Can Apply? | Only Citizens Of Bihar Can Apply |
| Application Mode | Online |
| Subsidy Amount | ₹10,000 ₹1.5 lakh |
Bihar Electric Vehicle Subsidy Yojana Online Apply 2026 क्या है?
पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों तथा उनसे होने वाले प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से बिहार सरकार के परिवहन विभाग नें Bihar Electric Vehicle Subsidy Yojana 2026 की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों ( EV ) को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण के अनुकूल और किफायती परिवहन अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यदि आप बिहार के निवासी हैं और इलेक्ट्रिक स्कूटी, इलेक्ट्रिक बाइक, इलेक्ट्रिक ऑटो, (तिपहिया) या इलेक्ट्रिक कर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह योजना आपके लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकती है।
Also Read This: Belagavi DCC Bank Vacancy 2026: Apply Online for 104 SDA, Peon & Gunman Post, Check Eligibility & Date Last “
सरकार इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को ₹10,000 से लेकर ₹1.5 लाख तब की सब्सिडी प्रदान करेगी। यह सब्सिडी राशि डीबीटी ( Direct Benefit Transfer ) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। ध्यान रहे कि वाहन खरीदते समय उसका पूरा भुगतान पहले आपको स्वयं करना होगा, इसके बाद आवेदन, दस्तावेज सत्यापन और अन्य निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने पर पात्र पाए जाने वाले आवेदकों के बैंक खाते में सब्सिडी की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। अगर आप Bihar Electric Vehicle Subsidy Yojana online apply 2026 पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, सब्सिडी राशि, आवेदन प्रक्रिया और योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जानना चाहते हैं तो, इसलिए पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें ।
Also Read This: Raman Kant Munjal Scholarships 2026 Apply Online, Eligibility, Last Date & Benefits
Bihar Electric Vehicle Subsidy Yojana online apply 2026 का उद्देश्य
बिहार सरकार का मानना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों ( EV ) अधिक से अधिक उपयोग करने से वायु प्रदूषण पर कमी आएगी, पेट्रोल डीजल पर निर्भरता घटेगी, और लोगों के ईंधन खर्चे में भी उल्लेखनीय बचत होगी। इसी उद्देश्य से सरकार Bihar Electric Vehicle Subsidy Yojana 2026 इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहन खरीदने वाले पात्र नागरिकों को आकर्षक सब्सिडी प्रदान कर रही है।
सरकार का लक्ष्य राज्य में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ( Electric Mobility) को बढ़ावा देना स्वच्छ और हरित क्रांति को अपनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना तथा पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाना है। सरकार का मानना है कि यह योजना आने वाले वर्षों में बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ाने और एक स्वच्छ, टिकाऊ एवं आधुनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
Bihar Electric Vehicle Subsidy Yojana Online Apply 2026 किस वाहन को कितनी मिलेगी सब्सिडी?
Bihar Electric Vehicle Subsidy Yojana Online Apply 2026 के तहत सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन ( EV ) खरीदने वाले पात्र नागरिकों के लिए वाहन के प्रकार और श्रेणी के अनुसार अलग-अलग सब्सिडी राशि निर्धारित की है। इस योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इलेक्ट्रिक बाइक स्कूटी और कार खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना तथा राज्य में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देना है।
इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटी पर सब्सिडी
- अनुसूचित जाति ( SC ) और अनुसूचित जनजाति( ST ) के पात्र लाभार्थियों को ₹10,000 तक सब्सिडी मिलेगी।
- सामान्य वर्ग के पात्र लाभार्थियों को ₹7,500 तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
इलेक्ट्रिक वाहन ( EV) मालवाहक तिपहिया ( ऑटो ) पर सब्सिडी
- सामान्य वर्ग – के लिए ₹50,000 प्रति वाहन सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
- अनुसूचित जाति ( SC ) जनजाति ( ST ) के लिए प्रति वाहन ₹60,000 सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
इलेक्ट्रिक वाहन ( EV ) कार (चारपहिया) पर सब्सिडी
- अनुसूचित जाति ( SC ) और अनुसूचित जनजाति( ST ) के पात्र लाभार्थियों को ₹1.5 लाख तक सब्सिडी मिलेगी।
- सामान्य वर्ग के पात्र लाभार्थियों को ₹2.25 लाख तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
सब्सिडी का लाभ केवल पात्र आवेदकों को मिलेगा। वाहन खरीदते समय उसका पूरा भुगतान स्वयं करना होगा उसके बाद आवेदन दस्तावेज सत्यापन और पात्रता की पुष्टि होने पर सब्सिडी की राशि डीबीटी ( Direct Benefit Transfer ) माध्यम से आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
Bihar Electric Vehicle Subsidy Yojana 2026 किन वाहनों को मिलेगी सब्सिडी?
बिहार सरकार ने स्पष्ट किया है कि Bihar Electric Vehicle Subsidy Yojana online 2026 का लाभ केवल 100% इलेक्ट्रिक वाहनों ( Battery Electric Vehicles-BEV) पर ही दिया जाएगा यदि कोई वाहन (Hybrid Vehicle) है अर्थात वह इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों से संचालित होता है तो, उस पर इस योजना के तहत किसी भी प्रकार की सब्सिडी का लाभ नहीं दिया जायगा। इसलिए इस योजना का लाभ लेने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि, आपका वाहन पूरी तरह इलेक्ट्रिक ( EV ) हो।
बिहार EV सब्सिडी प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया: ऐसे मिलेगा आपके बैंक खाते में पैसा
अगर आप बिहार सरकार की इलेक्ट्रिक वाहन ( EV) सब्सिडी योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो नीचे दी गईं प्रक्रिया को ध्यान से समझें। सही तरिके से आवेदन और दस्तावेज़ सत्यापन होने के बाद सब्सिडी की राशि आपके बैंक खाते में भेजी जायगी।
सब्सिडी प्राप्त करने की प्रक्रिया –
- पहला चरण – सबसे पहले खरीदार को इलेक्ट्रिक वाहन ( EV) की पूरी क़ीमत अधिकृत डीलर ( एजेंसी ) को चुकानी होंगी।
- दूसरा चरण – वाहनों की खरीद पूरी होने के बाद डीलर आवश्यक दस्तावेज़ संबंधित परिवहन विभाग को भेजेगा।
- तीसरा चरण – उसके बाद जिला परिवहन कार्यालय ( DTO ) दस्तावेज़ो का सत्यापन करेगा।
- चौथा चरण – दस्तावेज़ो की जाँच पूरी होने के बाद फाइल परिवहन विभाग के मुख्यालय भेजी जायगी।
- पांचवा चरण – मुख्यालय से स्वीकृति मिलने पर सब्सिडी की राशि लाभार्थियों के सीधे बैंक खाते में ( DBT ) के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाएगी।
FAQ- Bihar Electric Vehicle Subsidy Yojana 2026
Bihar Electric Vehicle Subsidy Yojana 2026 का लाभ किन वाहनों को नहीं दिया जाएगा?
बिहार इलेक्ट्रिक व्हीकल सब्सिडी योजना का लाभ हाइब्रिड वाहन यानी कि जो बाहर इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों से संचालित होते हैं उन्हें इस सब्सिडी का लाभ नहीं दिया जाएगा।
Bihar Electric Vehicle Subsidy योजना Online Apply 2026 के तहत तिपहिया वाहन पर कितनी सब्सिडी प्रदान की जाएगी?
इलेक्ट्रिक ( EV ) तिपहिया मालवाहक ( ऑटो ) खरीदने पर ₹50,000 से लेकर ₹60,000 तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
सब्सिडी का लाभ प्राप्त करने के लिए क्या योग्यता होनी जरूरी है?
सब्सिडी का लाभ प्राप्त करने के लिए आपके सभी दस्तावेज सही और पूर्ण होने चाहिए। किसी भी दस्तावेज में त्रुटि होने पर आवेदन प्रक्रिया में देरी हो सकती है।







