PSB Loans in 59 Minutes Yojana Eligibility, Interest Rate और Apply Process जानें

PSB Loans In 59 Minutes Yojana
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 2 Average: 4.5]

PSB Loans In 59 Minutes Yojana : यदि आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या अपने मौजूदा व्यवसाय को बढ़ाने के लिए लोन लेना चाहते हैं, तो PSB Loans in 59 Minutes एक महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इस योजना के तहत पात्र MSME (Micro, Small & Medium Enterprises) व्यवसायों को ऑनलाइन आवेदन के बाद मात्र 59 मिनट में In-Principle Approval मिल सकता है। हालांकि, यह समझना जरूरी है कि 59 मिनट में सीधे पैसा खाते में नहीं आता, बल्कि प्रारंभिक स्वीकृति (Approval) मिलती है। अंतिम जांच के बाद बैंक द्वारा लोन जारी किया जाता है इसलिए आज के आर्टिकल में PSB Loans in 59 Minutes Yojana 2026 से संबंधित जानकारी देंगे

PSB Loans In 59 Minutes Yojana क्या है?

PSB Loan in 59 Minutes Yojana भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसके माध्यम से माइक्रो मीडियम और छोटे बिजनेसमैन को काफी कम समय में लोन उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि वह अपने बिजनेस का विस्तार कर सके इस पोर्टल के माध्यम से उन्हें केवल 59 मिनट में लोन उपलब्ध करवाया जाएगा। इस पोर्टल पर लोन GST, Income Tax Return (ITR), बैंक स्टेटमेंट और अन्य वित्तीय डेटा का विश्लेषण करके लोन पात्रता का आकलन किया जाता है उसके बाद ही उनको लोन दिया जाएगा

PSB Loans In 59 Minutes Yojana के प्रमुख वशेषताएं

  • इस पोर्टल के माध्यम से लोन काफी कम समय में उपलब्ध करवाया जाता है
  • यदि आपका डॉक्यूमेंट सही है तो आपको 59 मिनट में यहां पर लोन मिल जाएगा यहां पर आपको न्यूनतम 10 लाख पर अधिकतम 5 करोड़ रुपए तक का लोन मिल जाएगा
  • आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन तरीके से पूरी की जाएगी इसके लिए आपको कहीं की जाने की जरूरत नहीं है
  • डॉक्यूमेंट और लोन प्रोसेसिंग बिल्कुल डिजिटल और पारदर्शी तरीके से यहां पर पूरी की जाती है।
  • यहां से लोन लेने के लिए काफी कम डॉक्यूमेंट देने पड़ते हैं

PSB Loans In 59 Minutes Yojana की पात्रता

  • व्यवसाय चालू होना चाहिए।
  • PAN और Aadhaar उपलब्ध होना चाहिए।
  • बैंक खाता होना चाहिए।
  • ITR और बैंकिंग रिकॉर्ड उपलब्ध होने चाहिए।
  • अच्छा क्रेडिट इतिहास होना लाभदायक है।

आपकी जानकारी के लिए बता दो कि यहां पर अगर आप लोन के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आप अपनी योग्यता की जांच पहले कर ले तभी जाकर आपको लोन के लिए अप्लाई करना चाहिए

Read also: PM Mudra loan Yojna 2026 : प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना’ योग्यता डॉक्यूमेंट आवेदन प्रक्रिया जाने संपूर्ण जानकारी

कौन आवेदन कर सकता है? ( PSB Loan in 59 Minutes Yojana

निम्नलिखित आवेदक पात्र हो सकते हैं:

  • MSME उद्यम
  • प्राइवेट लिमिटेड कंपनी
  • पार्टनरशिप फर्म
  • LLP
  • प्रोपराइटरशिप फर्म
  • स्व-रोजगार पेशेवर (कुछ मामलों में)

PSB Loans In 59 Minutes Yojana Required Documents

  • pan card
  • aadhar card
  • gstin Number
  • पिछले 3 वर्षों का ITR
  • बैंक स्टेटमेंट
  • पिछले 6 माह बिजनेस
  • आवश्यक KYC

Read Also: PM Kaushal Vikas Yojana 2026: बिना पैसे सीखें Skill और तुरंत पाएं Job!

PSB Loans In 59 Minutes Yojana Apply process

  • PSB की आधिकारिक वेबसाइट http://psbloansin59minutes.com पर जाएं और पंजीकरण पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आप अपना नाम ईमेल एड्रेस मोबाइल नबर और उससे जुड़ी जानकारी का विवरण देंगे
  • उसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा
  • जिसे खाली बॉक्स में भरकर वेरीफाई करना होगा
  • अब आपको अपना आईडी और पासवर्ड बनाना होगा
  • उसके बाद आप यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लोगों करेंगे इसके बाद आपके सामने अप्लाई का बटन आएगा
  • जहां पर आपसे जो भी जानकारी मांगी जाएगी उसका विवरण देंगे और सभी प्रकार के महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट अपलोड करेंगे
  • उसके बाद आप अपना अप्लीकेशन जमा कर देंगे
  • इसका वेरिफिकेशन किया जाएगा यदि आप यहां पर लोन लेने के पात्र होंगे तो आपके खाते में 59 मिनट के अंदर पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे

59 मिनट में PSB लोन क्या होते हैं?

psbloansin59minutes.com भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस है, जिसका उद्देश्य MSMEs को व्यावसायिक ऋण उपलब्ध कराना है। इस प्रक्रिया में ऋण आवेदनों को 59 मिनट में मंज़ूरी मिल सकती है। इस प्रकार, आवेदक PSB लोन के माध्यम से लघु व्यवसाय ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं और अपनी व्यावसायिक आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं। ब्याज दरें मात्र 8.50% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं।

इस ऋण की प्रक्रिया में कितना समय लगता है?

psbloansin59minutes.com द्वारा ऋण आवेदन स्वीकृत होने के बाद ऋण राशि वितरित करने में 7-8 कार्यदिवस लगते हैं।

PSB Loans in 59 minutes से कैसे संपर्क किया जा सकता है?

लघु व्यवसाय ऋणों से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए, pabloansin59minutes.com से +1800-103-7491 (टोल-फ्री नंबर), 079-41055999 पर कॉल करके या support@psbloansin59minutes.com पर ईमेल करके संपर्क किया जा सकता है।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 2 Average: 4.5]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top