Kotak Kanya Scholarship 2026-27: बेटियों को मिलेगी उच्च शिक्षा के लिए ₹1.5 लाख तक स्कॉलरशिप, जानें पात्रता, दस्तावेज, आवेदन और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

Kotak Kanya Scholarship 2026-27

Kotak Kanya Scholarship 2026-27: कोटक कन्या स्कॉलरशिप 2026- 27 देश की आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण स्कॉलरशिप अवसर है। यह छात्रवृत्ति Kotak Mahindra Group और Kotak Education Foundation की (CSR) पहल के अंतर्गत शुरू की गई है। स्कॉलरशिप का उद्देश्य कम आय वाले परिवारों की मेधावी छात्राओं को 12वीं कक्षा के बाद उच्च शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा (Professional Education) जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

इस स्कॉलरशिप के तहत चयनित छात्राओं को उनके प्रोफेशनल ग्रेजुएशन कोर्स की अवधि के दौरान प्रतिवर्ष ₹1.5 लाख तक की वित्तीय सहायता मिल सकती है। इस छात्रवृत्ति राशि का उपयोग छात्राएं ट्यूशन फीस, ट्रांसपोर्टेशन, हॉस्टल, लैपटॉप, किताबें, स्टेशनरी, और इंटरनेट जैसे शैक्षणिक खर्चो के लिए कर सकती हैं। यदि आपने भी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रोफेशनल ग्रेजुएशन कोर्स में प्रवेश लिया है, तो Kota Kanya Scholarship 2026-27 आपके लिए उपयोगी अवसर साबित हो सकती है। इस लेख के माध्यम से हम आपको Kotak Kanya Scholarship 2026-27 के लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बताएंगे इसलिए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Table of Contents

Kotak Kanya Scholarship 2026-27: Overview

स्कॉलरशिप का नामKotak Kanya Scholarship 2026-27
लाभार्थी छात्राएं ( बेटियां )
शिक्षा स्तर 12वीं के बाद उच्च शिक्षा/ प्रोफेशनल शिक्षा
संचालनKotak Education Foundation
संबंधित समूह/CSR पहल Kotak Mahindra Group
उद्देश्य उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता
न्यूनतम 12वीं अंक 75% या समक्ष CGPA
परिवार की वार्षिक आय₹6 लाख तक
अधिकतम सहायता राशि ₹1.5 लाख प्रतिवर्ष
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
अंतिम तिथि31 अगस्त 2026
चयन आधार मेरिट,आर्थिक स्थिति, इंटरव्यू,दस्तावेज
आवेदन पोर्टलBuddy4Study Portal

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 क्या है?

कोटक कन्या स्कॉलरशिप 2026- 27 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली एक महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति योजना है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण है जो 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुकी है और प्रोफेशनल क्षेत्र में अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनकी शिक्षा प्रभावित हो सकती है।

Also Read This: Bank of Baroda SO Vacancy 2026: Online Apply For 206 Post, Check Last Date, Salary & Eligibility !!

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 का उद्देश्य

  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की मेधावी छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना।
  • छात्राओं को 12वीं कक्षा पास करने के बाद उच्च एवं प्रोफेशनल शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना।
  • छात्राओं को बेहतर करियर बनाने का अवसर देना।
  • बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना।
  • आर्थिक कठिनाइयों के कारण पढ़ाई बीच में छोड़ने की संभावनाओं को कम करना।

Also Read This: Aadhaar Seva Kendra Recruitment 2026 Apply Online, Eligibility, Vacancy, Salary & Selection Process

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 के लाभ (Benefits)

इस स्कॉलरशिप के तहत चयनित छात्राओं को प्रति वर्ष 1.5 लाख तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। यह सहायता राशि प्रोफेशनल ग्रेजुएशन कोर्स पूरा होने तक मिल सकती है। स्कॉलरशिप राशि का उपयोग मुख्य रूप से इन शैक्षणिक खर्चों कॉलेज की ट्यूशन फीस, हॉस्टल, ट्रांसपोर्टेशन खर्च, लैपटॉप खरीदने का खर्च, किताबें, स्टेशनरी, अध्ययन सामग्री इंटरनेट एवं अन्य खर्चो को पूरा करने में किया जाता है। इस प्रकार यह स्कॉलरशिप छात्राओं को उच्च शिक्षा से जुड़े आर्थिक खर्च के बोझ को कम करने में काफी मदद करती है।

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 के लिए पात्रता ( Eligibility Criteria)

  • इस स्कॉलरशिप के लिए केवल छात्राएं ही आवेदन कर सकती है।
  • आवेदन छात्रा को 12वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 75% अंक या समकक्ष CGPA प्राप्त होना चाहिए।
  • छात्र ने 12वीं के बाद किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान में प्रोफेशनल ग्रेजुएशन जैसे – Engineering, Architecture, Law, Design,आदि के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हुआ होना चाहिए।
  • छात्रा का प्रवेश निर्धारित मान्यता प्राप्त संस्थान में होना चाहिए. संस्थान से संबंधित NAAC/NIRF मानदंड योजना की पात्रता शर्तो के अनुसार देखा जा सकता है।
  • आवेदrक छात्रा के परिवार की वार्षिक आय ₹6 लाख से कम होनी चाहिए।
  • कोटक महिंद्रा ग्रुप या कोटक एजुकेशन फाउंडेशन या Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे इस स्कॉलरशिप के लिए पत्र नहीं है।

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 के लिए कौन-कौन से कोर्स मान्य है?

यह स्कॉलरशिप विशेष रूप से प्रोफेशनल ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने वाली छात्राओं के लिए है।

  • Engineering
  • Architecture
  • Law
  • Design
  • MBBS
  • अन्य मान्य प्रोफेशनल ग्रेजुएशन कोर्स

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 के लिए आवश्यक दस्तावेज ( Document Required)

  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • कॉलेज का Admission Letter या Bonafide Certificate
  • कॉलेज की फीसरसीद
  • Entrance Exam का Screenshot यदि लागू हो
  • माता-पिता का Income Certificate या ITR
  • छात्रा का आधार कार्ड
  • छात्रा की बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
  • Orphan Certificate (यदि लागू हो तो)
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज पोर्टल द्वारा मांगी जाए तो

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 के लिए चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • Application Screening -सबसे पहले प्राप्त आवेदनों की जांच की जाएगी जिसमें पात्रता और दस्तावेजों को देखा जाएगा।
  • Academic Merit – छात्रा की शैक्षणिक योग्यता और 12वीं में प्राप्त अंकों को महत्व दिया जाएगा।
  • Financial Background – आवेदिका के परिवार की आर्थिक स्थिति और आय से संबंधित जानकारी का मूल्यांकन किया जाता है।
  • Interview – शॉर्टेलिस्ट की गई छात्राओं को इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है।
  • Final Selection – मेरिट, आर्थिक स्थिति, और इंटरव्यू में प्रदर्शन सहित निर्धारित मानदंडो के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • आप स्कॉलरशिप के लिए पात्रता लाभ एवं अन्य विवरण को ध्यान पूर्वक पढ़ें।
  • यदि आप पात्र है तो Apply Now पर क्लिक करें और आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।
  • यदि पोर्टल पर नए हैं, तो अपने मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी की सहायता से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और प्राप्त लॉगिन डिटेल से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी शैक्षणिक योग्यता, कॉलेज,कोर्स से संबंधित जानकारी परिवार की वार्षिक आय आदि विवरण भरें ।
  • मांगे गए जरूरी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें।
  • आवेदन फार्म को फाइनल सबमिट करने से पहले आपके द्वारा भरी गई सभी जानकारी को अच्छी तरह चेक करें।
  • सभी जानकारी सही होने पर आवेदन फार्म को फाइनल सबमिट कर दें और भविष्य के लिए एप्लीकेशन रसीद और कंफर्मेशन को सुरक्षित रखें।

Important Dates

आवेदन प्रारंभ शुरू हो चुके हैं
आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन

FAQ-

कोटक कन्या स्कॉलरशिप 2026- 27 क्या है?

यह स्कॉलरशिप आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की मेधावी छात्राओं को 12वीं कक्षा के बाद प्रोफेशनल ग्रेजुएशन की पढ़ाई जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने वाली छात्रवृत्ति योजना है।

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 के तहत कितनी राशि होती है?

चयनित छात्राओं को प्रतिवर्ष 1.5 लाख तक की वित्तीय सहायता मिल सकती है।

क्या 12वीं कक्षा में 75% अंक जरूरी है?

हां दी गई पात्रता के अनुसार 12वीं बोर्ड परीक्षा में कम से कम 75% अंक या समकक्ष CGPA होना आवश्यक है।

इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए परिवार की वार्षिक आय कितनी होनी चाहिए?

इस स्कॉलरशिप के तहत आवेदन करने के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹6 लाख से कम होनी चाहिए।

क्या यह स्कॉलरशिप हर साल रिन्यूअल (Renew ) करनी होती है?

हां स्कॉलरशिप जारी रखने के लिए हर वर्ष निर्धारित Renewal शर्तों को पूरा करना आवश्यक है।

क्या इंजीनियरिंग और एमबीबीएस करने वाली छात्राएं आवेदन कर सकती हैं?

हां निर्धारित पात्रता पूरी होने पर Engineering, Architecture, Law, MBBS, Design जैसे प्रोफेशनल कोर्स करने वाली छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 के लिए कहां से आवेदन कर सकते हैं?

इस स्कॉलरशिप के लिए Buddy4Study पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top