Sarkari Vigyapan - सभी सरकारी काम एक जगह

PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026: अब मजदूरों को मिलेगी हर महीने ₹3000 की पेंशन, जानें पात्रता ऐसे करें आवेदन

PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026

PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026: आप भी एक मजदूर या श्रमिक है और बिहार में मजदूरी करके अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे हैं तो यह योजना आपके लिए बेहद खास और लाभकारी साबित हो सकती है। दरअसल केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना शुरू की है जिसका नाम है PM श्रम योगी मानधन योजना।

इस योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पूरे करने वाले मजदूरों को हर महीने ₹3000 की पेंशन दी जाएगी जिससे कि वह अपने बुढ़ापे में दवाई इलाज के खर्चों को पूरा कर सके और उनका बुढ़ापा सुरक्षा और सम्मानजनक तरीके से व्यतीत हो सके। जो भी श्रमिक काफी समय से मजदूर पेंशन योजना का इंतजार कर रहे थे उनके लिए PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026 बुढ़ापे का एक बहुत बड़ा सहारा लेकर आई है।

PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026 Overview

योजना का नामPM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026 ( PM SYM )
शुरू की गई केंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थी असंगठित क्षेत्र के श्रमिक मजदूर
लाभ प्रतिमाह ₹3000 की पेंशन
वार्षिक लाभ ₹36000 प्रतिवर्ष
लागू पूरे भारत में
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026 क्या है ?

पीएम श्रम योगी मंधन योजना ( PM SYM) केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है जो कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले 18 से 40 वर्ष की आयु के श्रमिकों के लिए शुरू की गई एक स्वैच्छिक पेंशन योजना है। जिन मजदूरों की आय ₹15000 या उससे काम है यह उनके लिए है। यह योजना 50-50 अंशिदाई योजना है यानी की ₹55 रुपए से लेकर ₹200 तक प्रतिमाह मजदूरों को हर महीने जमा करने होंगे उतना ही राशि सरकार जमा करेगी फिर 60 वर्ष की आयु पूरी होने के पश्चात हर महीने ₹3000 पेंशन के रूप में मजदूरों को दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Mahila Rojgar Yojana New Update: बिहार सरकार की महिलाओं को बड़ी सौगात, मिलेंगे 2-2 लाख रूपए, देखें किन्हें मिलेगा लाभ

यह भी पढ़ें: PM SVANidhi Credit Card Yojana:सरकार दे रही ₹90,000 तक का बिना गारंटी लोन, साथ में Credit Card का गिफ्ट ऐसे उठाये लाभ

PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026 का उद्देश्य

पीएम श्रम योगी मानधन योजना को शुरू करने के पीछे केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को सुरक्षित भविष्य प्रदान करना है। यह एक सामाजिक सुरक्षा योजना है इस योजना के तहत मजदूरों को एक छोटी सी राशि हर महीने अपनी आयु और अपनी आय के अनुसार जमा करनी होती है। सरकारी भी उतनी ही राशि योगदान करती है और अंत में 60 वर्ष की आयु पूरी होने के पश्चात प्रति माह ₹3000 की पेंशन मजदूरों को प्रदान की जाती है।

योजना का लाभ

PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026 के तहत मजदूरों को निम्न लाभ प्रदान किए जाते हैं जो इस प्रकार हैं :-

  • इस योजना के जरिए असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा मिलती है।
  • योजना के लाभ से बुढ़ापे में परिवार पर आर्थिक बोझ कम होता है।
  • 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर ₹3000 प्रति माह और सालाना ₹36000 की आर्थिक सहायता प्राप्त होती है।
  • इस पेंशन में योगदान छोटी रकम से शुरू होता है जो की आयु बढ़ाने के साथ-साथ बढ़ता जाता है।
  • इस पेंशन योजना की गारंटी खुद केंद्र सरकार लेती है इसमें कोई जोखिम नहीं है।

योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिक होना चाहिए।
  • श्रमिक की मासिक आय ₹15000 या उससे कम होने चाहिए।
  • श्रमिक EPFO / ESIC या NPS का सदस्य नहीं होना चाहिए।
  • श्रमिक किसी सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • श्रमिक का आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • ई -श्रम कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक (आधार से लिंक )
  • चालू मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर service section में new enrollment के ऑप्शन का चयन करें।
  • अब self enrollment के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी सत्यापन करें।
  • अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होगा उसमें अपनी सभी व्यक्तिगत जानकारी भली-भांति दर्ज करें।
  • आवेदन फार्म में सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करें।
  • आप अपना मंथली कंट्रीब्यूशन जितना आप जमा करना चाहते हैं उतना जमा करें।
  • अपनी रजिस्ट्रेशन स्लिप को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाले।
  • इस प्रकार आप आसानी से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लिए आवेदन करके उसका लाभ ले सकते हैं।

FAQ-

PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026 का लाभ कैसे मिलेगा?

इस योजना का लाभ असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत कितनी पेंशन मिलेगी?

इस योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर ₹3000 प्रति माह पेंशन प्रदान की जाएगी।

PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026 का उद्देश्य क्या है?

इस योजना को शुरू करने के पीछे केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों का भविष्य सुरक्षित करना है।

इस योजना को 50-50 अंशदाई क्यों कहा गया है?

इस योजना के अंतर्गत 18 से 40 वर्ष की श्रमिक ₹55 से लेकर ₹200 तक प्रतिमाह जमा करते हैं उतना ही सहयोग सरकार करती है अंत में 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर ₹3000 प्रतिमाह पेंशन के रूप में दिया जाता है।

5 thoughts on “PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026: अब मजदूरों को मिलेगी हर महीने ₹3000 की पेंशन, जानें पात्रता ऐसे करें आवेदन”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top
Disclaimer:

Sarkari Vigyapan is a privately managed informational website and is not an official government website. It is not affiliated with any government department or authority. The use of the word “Sarkari” is purely for informational purposes, to indicate that the content relates to government advertisements, schemes, and updates, and does not imply any official government association. All information provided is for general guidance only. Users are advised to verify details from the respective official government websites or authorities before taking any action.