Sarkari Vigyapan - सभी सरकारी काम एक जगह

Bihar Strawberry Vikas Yojana 2026: सरकार दे रही किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती पर 40% सब्सिडी,आवेदन शुरू जल्दी करें अप्लाई

Bihar Strawberry Vikas Yojana 2026

Bihar Strawberry Vikas Yojana 2026: हेलो दोस्तों अगर आप भी किसान है और बिहार राज्य में खेतीवाड़ी करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास होने वाली है। दरअसल हाल ही में बिहार कृषि विभाग उद्यान निदेशालय की तरफ से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जिसके तहत स्ट्रॉबेरी विकास योजना वित्तीय वर्ष (2025 -26 ) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। बता दें योजना का लाभ किसानों को बहुत बड़े स्तर पर मिलने वाला है।

जो किसान बिहार में स्ट्रॉबेरी की खेती करते हैं वह इस योजना के तहत लाभ लेने के पात्र होंगे। बिहार राज्य सर्कार द्वारा लॉन्च की गयी यह योजना किसानों के लिए काफी मददगार साबित होगी। Bihar Strawberry Vikas Yojana 2026 के तहत पात्र किसान किस तरह लाभ ले सकते हैं इसके लिए आवेदन किस प्रकार करना होगा इन सभी प्रश्नों से संबंधित संपूर्ण जानकारी आर्टिकल में विस्तार से बताई जाएगी इसलिए आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़ने का प्रयास करें।

Bihar Strawberry Vikas Yojana 2026 Overview

योजना का नामBihar Strawberry Vikas Yojana 2026
शुरू की गई बिहार सरकार द्वारा
संचालित विभाग बिहार कृषि विभाग उद्यान निदेशालय
लाभार्थी बिहार राज्य की किसान
लाभ स्ट्रॉबेरी की खेती पर 40%
राज्यबिहार
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
रजिस्ट्रेशन लिंक यह क्लिक करें

Bihar Strawberry Vikas Yojana 2026 क्या है ?

बिहार स्ट्रॉबेरी विकास योजना बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका संचालन बिहार कृषि विभाग द्वारा किया जाता है यह योजना मुख्यमंत्री कृषि बागवानी योजना का ही एक हिस्सा है। इस योजना के तहत लकड़ी पौधों आदि की पैकेजिंग प्लास्टिक कंटेनर और डब्बे के लिए अनुदान दिया जाता है और इसके तहत स्ट्रॉबेरी की खेती करने वाले किसानों को बढ़ावा देने के लिए 40% की सब्सिडी प्रदान की जाती है।

यह भी पढ़ें: PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026: अब मजदूरों को मिलेगी हर महीने ₹3000 की पेंशन, जानें पात्रता ऐसे करें आवेदन

यह भी पढ़ें: Mahila Rojgar Yojana New Update: बिहार सरकार की महिलाओं को बड़ी सौगात, मिलेंगे 2-2 लाख रूपए, देखें किन्हें मिलेगा लाभ

Bihar Strawberry Vikas Yojana 2026 का उद्देश्य

बिहार स्ट्रॉबेरी विकास योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों स्ट्रॉबेरी खेती के लिए क्षेत्रफल का विस्तार करके उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि करना है ताकि किसानों की आय में अधिक से अधिक वृद्धि हो सके। की ओर प्रोत्साहित करना उत्पाद को बढ़ाना और किसानों के आमदनी में वृद्धि हो सके।यह योजना किसानों को मिलने वाली सब्सिडी के जरिए उन्नत किस्म के पौधे और तकनीकी सहायता प्रदान करके उनकी आय में वृद्धि करना है और किस को व्यवसाय खेती से जोड़ना है।

योजना के तहत मिलने वाले लाभ

Bihar Strawberry Vikas Yojana 2026 के तहत किसानों को विभिन्न लाभ प्राप्त होते हैं:-

  • क्षेत्रफल का विस्तार करना– बिहार में स्ट्रॉबेरी की खेती चुनिंदा स्थान पर होती है योजना के लाभ से किसान स्ट्रॉबेरी की खेती अधिक से अधिक बड़े क्षेत्रफल में कर सकेंगे।
  • उत्पादन में वृद्धि करना- किसानों को सरकार द्वारा अच्छी किस्म के बीज पौधे उपलब्ध कराकर उनके उत्पादन और उत्पादकता में बढ़ोतरी करना है।
  • आर्थिक सहायता देना- सरकार का उद्देश्य पौधों, लकड़ी की बॉक्स, प्लास्टिक कंटेनर आदि में अनुदान प्रदान करना है और खेती पर 40% सब्सिडी देना है।
  • फसल विविधिकारण करना- इस योजना का मुख्य लाभ किसानों को पारंपरिक फसलों से हटकर उच्च दामों, मूल्य वाली फसलों से जोड़ना है ताकि उनकी आय में दोगुनी तरक्की हो।

योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल किसानों को ही दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास खुद की या पट्टी की कम से कम 0.25 एकड़ से 0.1 हेक्टेयर और अधिक से अधिक 5 एकड़ भूमि होना अनिवार्य है।
  • किसानों का डीबीटी पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है।
  • योजना सरकार द्वारा 12 जिलों गोपालगंज, लखीसराय , सारण, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, औरंगाबाद, बेगूसराय, गया,कटिहार, नालंदा, पश्चिमी चंपारण, पटना, पूर्वी चंपारण पूर्णिया, समस्तीपुर, वैशाली,में चलाई जा रही है किसान को उसे राज्य का निवासी होना जरूरी है।

आवश्यक दस्ताव

  • किसान का आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • भूमिका विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन करने के लिए किसान सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया करें।
  • वहां जाने के बाद आपको स्कीम के सेक्शन पर जाना होगा।
  • अब आपको फल से संबंधित योजना पर क्लिक करना होगा।
  • वहां पर Bihar Strawberry Vikas Yojana 2026 का ऑप्शन दिखाई देगा उसे पर क्लिक करें।
  • अब पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
  • आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको अपनी सभी जानकारी भरनी होगी।
  • अब आपको अपने जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
  • अब आवेदन फार्म को सफलतापूर्वक सबमिट कर दें और रजिस्ट्रेशन स्लिप को डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

Bihar Strawberry Vikas Yojana 2026 ( FAQs )

Bihar Strawberry Vikas Yojana 2026 के तहत कितनी सब्सिडी प्रदान की जाएगी?

योजना के अंतर्गत किसानों को 40% सब्सिडी दी जाएगी।

बिहार स्ट्रॉबेरी विकास योजना के तहत किसानों को और कौन सी सुविधाएं मिलेंगी?

किसानों को फसल को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पैकेजिंग के लिए लकड़ी बॉक्स प्लास्टिक कंटेनर आदि अनुदान के रूप में दिए जाएंगे।

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास कितनी भूमि होना जरूरी है?

किसानों के पास काम से कम 0.25 एकड़ से 0.1 हेक्टेयर और अधिक से अधिक 5 एकड़ जमीन होना अनिवार्य है।

Bihar Strawberry Vikas Yojana 2026 बिहार की कितने जिलों में चलाई जा रही है?

यह योजना बिहार के 12 जिलों गोपालगंज, लखीसराय , सारण, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, औरंगाबाद, बेगूसराय, गया,कटिहार, नालंदा, पश्चिमी चंपारण, पटना, पूर्वी चंपारण पूर्णिया, समस्तीपुर, वैशाली,में चलाई जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top
Disclaimer:

Sarkari Vigyapan is a privately managed informational website and is not an official government website. It is not affiliated with any government department or authority. The use of the word “Sarkari” is purely for informational purposes, to indicate that the content relates to government advertisements, schemes, and updates, and does not imply any official government association. All information provided is for general guidance only. Users are advised to verify details from the respective official government websites or authorities before taking any action.