Dr. Rajendra Prasad Scholarship Program 2026-27: 10वीं/12वीं पास को ₹30,000 तक स्कॉलरशिप,जानें पात्रता, Apply Fast

Dr. Rajendra Prasad Scholarship Program 2026-27

Dr. Rajendra Prasad Scholarship Program 2026-27: 10वीं/12वीं पास आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी स्कॉलरशिप का अवसर सामने आया है।Buddy4Study द्वारा भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की स्मृति और उनके शिक्षा संबंधित दृष्टिकोण से प्रेरित होकर Dr. Rajendra Prasad Scholarship Program 2026-27 शुरू किया गया है।

इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य ऐसे होनहार और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जो पढ़ाई में तो अच्छे हैं लेकिन, परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपनी शिक्षा आगे तक जारी रखने में समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इस स्कॉलरशिप के तहत चयनित विद्यार्थियों को एकमुश्त ₹30,000 तक की राशि दी जाती है। स्कॉलरशिप की राशि विद्यार्थी की फीस संरचना के आधार पर निर्धारित की जाएगी। यदि आपने वर्ष 2026 में कक्षा 10वीं पास की है या वर्ष 2025 अथवा 2026 में कक्षा 12वीं पास की है,तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

Dr. Rajendra Prasad Scholarship Program 2026-27: Overview

स्कॉलरशिप का नामDr. Rajendra Prasad Scholarship Program 2026-27
संचालकBuddy4Study
उद्देश्य मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभार्थी/ पात्र कक्षा 10वीं/12वीं के विद्यार्थी
10वीं पास वर्ष 2026
12वीं पास वर्ष 2025 या 2026
स्कॉलरशिप राशि ₹30000 तक
भुगतान एकमुश्त
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
चयन पात्रता एवं निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर
आवेदन प्रारंभ शुरू हो चुके हैं
आवेदन की अंतिम तिथि31 अगस्त 2026
आधिकारिक वेबसाइटBuddy4Study

Dr. Rajendra Prasad Scholarship Program 2026-27: क्या है?

डॉ राजेंद्र प्रसाद स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 27 एक मेरिट- कम- मींस छात्रवृत्ति पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि वाले मेधावी छात्रों को उनके आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। यह कार्यक्रम भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जीवन विचारों और शिक्षा के प्रति उनके दृष्टिकोण से प्रेरित है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है,कि किसी भी होनहार प्रतिभाशाली विद्यार्थी के पढ़ाई केवल आर्थिक कठिनाइयों के कारण बाधित न हो, बीच में न रुके। इस स्कॉलरशिप के लिए विद्यार्थी किसी भी स्ट्रीम या विषय में अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए इच्छुक हो सकते हैं।

Also Read This: Bank of Baroda SO Vacancy 2026: Online Apply For 206 Post, Check Last Date, Salary & Eligibility !!

Dr. Rajendra Prasad Scholarship Program 2026-27 के लाभ (Benefits)

  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के मेधावी विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • चयनित विद्यार्थियों को ₹30,000 तक की एकमुश्त छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • स्कॉलरशिप की राशि विद्यार्थी की फीस संरचना के आधार पर निर्धारित की जाएगी।
  • विद्यार्थी अपने पसंद की स्ट्रीम या फील्ड में आगे की पढ़ाई कर सकते हैं।
  • यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित करता है।

Also Read This: Bihar Tel Mill Yojana Online Apply 2026: तेल मिल लगाने पर मिलेगी ₹9.90 लाख तक सब्सिडी, जानें पात्रता, जल्दी करें आवेदन

Dr. Rajendra Prasad Scholarship Program 2026-27 के लिए पात्रता ( Eligibility Criteria)

इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए पात्र विद्यार्थियों को कुछ निर्धारित शर्तों को पूरा करना होगा तभी वह इस स्कॉलरशिप का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

  • आवेदन करने वाले विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से संबंधित होने चाहिए।
  • आवेदक एक मेधावी विद्यार्थी होना चाहिए।
  • आवेदक ने वर्ष 2026 में कक्षा 10वीं पास की हो।
  • आवेदक ने वर्ष 2025 या 2026 में कक्षा 12वीं पास की हो
  • विद्यार्थी ने पिछली कक्षा न्यूनतम 65% अंक के साथ उत्तीर्ण की हो।
  • विद्यार्थी ने 10वीं /12वीं सरकारी विद्यालय से पास की हो।
  • विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों से ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए ।
  • इस स्कॉलरशिप के लिए पूरे भारत के सभी पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • विद्यार्थी आगे की पढ़ाई किसी भी फील्ड या स्ट्रीम में पढ़ने के लिए इच्छुक हो सकता है।
  • आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप की अन्य निश्चित शर्तो को भी पूरा करना होगा।

किन-किन विद्यार्थियों को प्राप्त हो सकती है ₹30,000 की स्कॉलरशिप

Dr. Rajendra Prasad Scholarship Program 2026-27 का लक्ष्य ऐसे विद्यार्थियों की सहायता करना है जो पढ़ाई में तो अच्छे हैं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपनी पढ़ाई जारी रखने में असमर्थ रहते हैं। चयनित विद्यार्थियों को उनकी फीस संरचना के आधार पर अधिकतम ₹30,000 तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जा सकती है। यह जरूरी नहीं है कि प्रत्येक आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को एक समान स्कॉलरशिप राशि ही प्राप्त हो,स्कॉलरशिप की राशि विद्यार्थी की पात्रता और उसकी पाठ्यक्रम और फीस संरचना के आधार पर निर्धारित की जाएगी।

Dr. Rajendra Prasad Scholarship Program 2026-27 के लिए आवश्यक दस्तावेज ( Document Required)

  • आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • कक्षा 10वीं/12वीं की मार्कशीट
  • वर्तमान शैक्षणिक संस्थान से संबंधित प्रमाण पत्र जैसे प्रवेश प्रमाण पत्र आदि
  • फीस से संबंधित दस्तावेज /रसीद
  • परिवार की आय से संबंधित प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

Dr. Rajendra Prasad Scholarship Program 2026-27 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले Buddy4Study के आधिकारिक पोर्टल परजाएं और Scholarship Program के आवेदन पेज पर क्लिक करें।
  • अब Dr. Rajendra Prasad Scholarship Program 2026-27 आवेदन विकल्प को खोले और उपलब्ध दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • यदि आप नए हैं और पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो अपने मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • अब आवेदन फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, परिवार की आय से संबंधित जानकारी एवं अन्य जानकारी सावधानीपूर्वक भरें ।
  • अपनी कक्षा 10वीं या 12वीं की मार्कशीट के आधार पर ही सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • आप आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार अच्छी तरह जांच लें।
  • सभी जानकारी सही होने के पश्चात आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक सबमिट कर दें।
  • आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट होने के पश्चात प्राप्त होने वाले एप्लीकेशन नंबर या कंफर्मेशन रसीद को प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय ध्यान रखने वाली बातें

  • आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही एवं सटीक दर्ज करें।
  • नाम एवं जन्म तिथि दस्तावेज के अनुसार ही दर्ज करें।
  • मार्कशीट में दिए गए अंकों को ध्यान पूर्वक दर्ज करें।
  • गलत या अधूरी जानकारी देने से आवेदन प्रभावित हो सकता है।
  • अपलोड किए जाने वाले सभी दस्तावेज स्पष्ट और पढ़ने योग्य होने चाहिए।

Important Dates

आवेदन प्रारंभ शुरू हो चुके हैं
आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन

FAQ-

Dr. Rajendra Prasad Scholarship Program 2026-27 क्या है?

यह Buddy4Study द्वारा शुरू किया गया एक स्कॉलरशिप प्रोग्राम है जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

डॉ राजेंद्र प्रसाद स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत कितनी छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी?

चयनित विद्यार्थियों को एकमुश्त ₹30,000 तक की स्कॉलरशिप मिल सकती है स्कॉलरशिप की राशि विद्यार्थियों के फीस संरचना के आधार पर तय की जाएगी।

इस स्कॉलरशिप के लिए 10वीं पास विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं?

जिन विद्यार्थियों ने वर्ष 2026 में कक्षा 10वीं पास की है वह पात्रता शर्तो को पूरा करने के पश्चात इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

क्या 12वीं पास विद्यार्थी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के पात्र हैं?

जी हां जिन विद्यार्थियों ने वर्ष 2025 या 2026 में 12वीं कक्षा पास की है वह निर्धारित पात्रता पूरी करने के बाद इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top