Sarkari Vigyapan - सभी सरकारी काम एक जगह

Credit Card Apply Without Income Proof: अब बिना आय प्रमाण के बनाये क्रेडिट कार्ड, यह है सबसे आसान तरीका स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें

Credit Card Apply Without Income Proof

Credit Card Apply Without Income Proof: हेलो दोस्तों क्या आपके पास भी कोई पक्का इनकम प्रूफ ना होने के कारण बैंक आपको क्रेडिट कार्ड देने से साफ इनकार कर रहे हैं तो इसके लिए आप चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि बिना सैलरी स्लिप और ITR के भी क्रेडिट कार्ड बनवाया जा सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी देने वाले हैं। क्रेडिट कार्ड आज के समय में केवल दिखावे की चीज नहीं रह गया है बल्कि यह हमारी रोजमर्रा की जरूरतो, ऑनलाइन शॉपिंग, अस्पताल के बिलों और भी विभिन्न चीजों के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।

क्रेडिट कार्ड लेने के लिए हमें मुश्किल का सामना तब करना पड़ता है जब बैंक हमसे भारी भरकम इनकम प्रूफ मांगते हैं, जो लोग फ्रीलांसिंग वर्क करते हैं, छोटा-मोटा व्यापार चलाते हैं, या फिर घर संभालते हैं उनके लिए इनकम प्रूफ जुटा पाना नामुमकिन हो जाता है। तो आज हम आपको बताएंगे कि बैंकिंग सेक्टर में ऐसे बहुत से तरीके मौजूद है जिन्हें अपनाकर आप Credit Card Apply Without Income Proof प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर पढ़िए।

Credit Card Apply Without Income Proof- बिना आय प्रमाण के क्रेडिट कार्ड लेने के विकल्प

  • सक्रिय बैंक खाता- यह विकल्प क्रेडिट कार्ड आवेदन करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है यदि आपके पास एक सक्रिय बैंक खाता है और उसमें आपकी अच्छी खासी राशि जमा है तो यह आपके लिए एक अतिरिक्त लाभ साबित हो सकता है। क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता आप पर भरोसा कर सकता है कि आप भुगतान करने में डिफॉल्ट साबित नहीं होंगे।
  • ऋण – आय का अनुपात- क्रेडिट कार्ड अप्लाई करते समय इस बात पर ध्यान दिया जाता है कि आपने कितना ऋण चुकाया है या आप ऋण चुकाने के प्रति कितने जिम्मेदार हैं और उसका प्रबंधन किस प्रकार करते हैं यह आपकी विश्वसनीयता को दर्शाता है।
  • उच्च प्रकार की योग्यता- क्रेडिट कार्ड अप्लाई करते समय अपने योग्यताओं को यथासंभव बढ़ाना चाहिए आप परिवार के सभी सदस्यों की आए तो प्रस्तुत तो नहीं कर सकते लेकिन परिवार के सबसे अधिक आय वाले व्यक्ति के नाम पर क्रेडिट कार्ड अप्लाई कर सकते हैं।
  • आय के स्रोत– क्रेडिट कार्ड अप्लाई करते समय केवल आपको अपने मुख्य आय के स्रोत को ही ध्यान में नहीं रखना है बल्कि आय के छोटे-मोटे साधन जैसे कोई छोटा व्यवसाय फ्रीलांसिंग वर्क अन्य कोई वर्क को भी ध्यान में रखते हुए क्रेडिट कार्ड अप्लाई कर सकते हैं।
  • सह आवेदक- आप क्रेडिट कार्ड लेते समय किसी ऐसे व्यक्ति को सह- आवेदक बना सकते हैं जिसका क्रेडिट स्कोर हाई है तो उसके नाम पर आपको क्रेडिट कार्ड आसानी से मिल सकता है
  • क्रेडिट स्कोर हिस्ट्री – अधिकतर बैंक क्रेडिट स्कोर इतिहास के आधार पर भी क्रेडिट कार्ड जारी कर देते हैं यदि आपके पास कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है तो आप कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन ले सकते हैं जैसे की कोई मोबाइल या कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम उसकी किस समय पर चुकाने पर आपका क्रेडिट स्कोर बढ़ जाएगा यदि आपका क्रेडिट स्कोर 750 के ऊपर हो जाता है तो बैंक खुद आगे बढ़कर आपको क्रेडिट कार्ड देते हैं,

यह भी पढ़ें : Personal Loan Eligibility Check: आप कितना पर्सनल लोन ले सकते हैं, क्या योग्यताएं होनी चाहिए, चैक पूरी जानकारी और तुरंत ले पर्सनल लोन

यह भी पढ़ें : CIBIL Score Free Check: एक अच्छा सिबिल स्कोर क्या होना चाहिए, मिनटों में कैसे चेक करें अपना सिबिल स्कोर यहां देखें पूरी जानकारी

Credit Card Apply Without Income Proof- बिना आय प्रमाण के क्रेडिट कार्ड कैसे प्राप्त करें

  • सह- हस्ताक्षरकर्ता- अगर आपके परिवार में कोई ऐसा सदस्य है जिसका क्रेडिट स्कोर बहुत अच्छा है तो आप उसे सह -हस्ताक्षरकर्ता बनाकर क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
  • सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड- सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने के लिए आपको कुछ सुरक्षा जमा करनी होती है जैसे की कुछ बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के बदले क्रेडिट कार्ड प्रदान करते हैं राशि बैंक की नीति पर निर्भर करती है कम से कम ₹5000 की FD पर क्रेडिट कार्ड मिल सकता है।
  • स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड- अगर आप एक छात्र हैं तो स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं उसके लिए आपको किसी पक्के इनकम प्रूफ की आवश्यकता नहीं होगी।
  • अन्य के स्रोत- आप अन्य आय के स्रोत जैसे किराया या निवेश से प्राप्त होने वाली आय के आधार पर भी क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड लेते समय ध्यान देने वाली बातें

  • ब्याज दरें – अलग-अलग क्रेडिट कार्ड की अलग-अलग खासियत होती है ऐसे ही उनकी ब्याज दरे भी अलग-अलग होती है इसलिए आप अपनी जरूरत के मुताबिक ही सही क्रेडिट कार्ड का चयन करें।
  • शुल्क – अलग-अलग क्रेडिट कार्ड के साथ भिन्न-भिन्न शुल्क भी जुड़े होते हैं जैसे – सालाना शुल्क लेट पेमेंट शुल्क आदि इसलिए कार्ड लेते समय शुल्क की जानकारी अवश्य कर ले।
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट- क्रेडिट कार्ड की लिमिट वह अधिकतम सीमा होती है जहां तक आप क्रेडिट कार्ड से खर्च कर सकते हैं यदि आप अपनी जमा की गई राशि के एवज़ में क्रेडिट कार्ड लेते हैं तो आपकी कार्ड की लिमिट जमा की गई राशि के अनुसार रहेगी।
  • क्रेडिट कार्ड रीवार्ड्स – कई क्रेडिट कार्ड विभिन्न प्रकार के रिवॉर्ड जैसे कैशबैक, फ्री फ्लाइट्स, होटल स्टे आदि ऑफर करते हैं लेकिन कार्ड लेने से पहले आपको यह जानना जरूरी है कि क्या यह रिवार्ड्स आपके लिए उपयोगी है या नहीं।
  • अतिरिक्त लाभ- कई क्रेडिट कार्ड विभिन्न प्रकार की सुविधा भी प्रदान करते हैं जैसे यात्री बीमा, खरीदारी सुरक्षा आदि इसीलिए अपने क्रेडिट कार्ड का चयन सब जानकारी देखने के पश्चात ही करें।

FAQs

बिना नौकरी के क्रेडिट कार्ड कैसे प्राप्त सकते हैं?

बिना नौकरी की क्रेडिट कार्ड पाना मुश्किल होता है लेकिन निम्नलिखित उपाय के आधार पर आपको क्रेडिट कार्ड मिल सकता है जैसे-
1-सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड
2- स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड
3- ऑथराइज्ड क्रेडिट कार्ड
4- सह – हस्ताक्षरकर्ता

क्या क्रेडिट कंपनियों को पता होता है कि आपके पास नौकरी नहीं है?

जब आप क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं तो आपसे आपके आय के बारे में पूछा जाता है यदि आपके पास कोई स्थाई नौकरी नहीं है तो आप आवेदन करते समय बता सकते हैं हालांकि कई क्रेडिट कंपनी संपत्ति, सह – हस्ताक्षरकर्ता के आधार पर भी आपको क्रेडिट कार्ड प्रदान कर सकती है।

क्या मुझे बिना आईटी क्रेडिट कार्ड मिल सकता है?

आमतौर पर [Credit Card Apply Without Income Proof] बिना आय के क्रेडिट कार्ड पाना मुश्किल होता है क्योंकि बैंक यह सुनिश्चित करते हैं कि आप ऋण चुकाने में सक्षम होंगे या नहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top
Disclaimer:

Sarkari Vigyapan is a privately managed informational website and is not an official government website. It is not affiliated with any government department or authority. The use of the word “Sarkari” is purely for informational purposes, to indicate that the content relates to government advertisements, schemes, and updates, and does not imply any official government association. All information provided is for general guidance only. Users are advised to verify details from the respective official government websites or authorities before taking any action.