Best Remote Job Website in India 2026: Work From Home Anywhere, Best Sites

Best Remote Job
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 10 Average: 4.3]

Best Remote Job Website in India 2026: रिमोट जॉब वेबसाइट्स ( Best Remote Job Websites) एक ऐसा प्लेटफॉर्म या पोर्टल होते है जो नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं को उन कंपनियों से जोड़ते है जो कि किसी पारंपरिक ऑफिस की वजह घर को ही नौकरी का स्पेस बनाकर या किसी भी स्थान पर काम ( Work From Home Anywhere ) करने की अनुमति प्रदान करते हैं। इन सभी वेबसाइट के माध्यम से आप कस्टमर सपोर्ट, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, सेल्स मार्केटिंग, डाटा एंट्री, कंटेंट राइटिंग जैसे क्षेत्रों में रिमोट नौकरियां प्राप्त कर सकते हैं।

Table of Contents

रिमोट जॉब एक ऐसी जॉब होती है जो आपको ऑफिस की बजाय घर से या किसी दूर की जगह से काम करने की अनुमति प्रदान करती है, यह विशेष रूप से उन कर्मचारियों के लिए एक बहुत ही अच्छा और लोकप्रिय विकल्प होता है जो अपने काम और निजी जीवन में एक बेहतर संतुलन बनाना चाहते हैं, और उन कंपनियों के लिए भी एक अच्छा मौका होता है जो ज्यादा अच्छे से अच्छे टैलेंट तक पहुंचना चाहती हैं। अगर आप भी रिमोट जॉब करने के बारे में सोच रहे हैं या जॉब ढूंढ रहे हैं तो रिमोट जॉब वेबसाइट के बारे में जानना आपके प्रोफेशनल लक्षयों से मेल खाने वाली जॉब ढूंढने में आपकी मदद करेगा।

Best Remote Job Websites क्या है?

Best Remote Job websites नौकरी ढूंढने वालों के लिए बहुत ही काम के संसाधन होते हैं। यह हमें ऐसी नौकरी की लिस्ट प्रदान करते हैं जिन्हें हम पारंपरिक ऑफिस के बाहर कर सकते हैं और खास कर घर से या किसी इंटरनेट वाली जगह से काम करने की सुविधा प्रदान करते हैं। इनमें एडवांस सर्च फिल्टर होते हैं जिससे आप पूरी तरह रिमोट काम, हाइब्रिड वर्क,पार्ट टाइम ऑफिस, या अन्य लचीले विकल्प सर्च कर सकते हैं

यहां पर आपको जॉब का प्रकार, कांटेक्ट की अवधि, स्किल के हिसाब से भी मौके छाटने के टूल्स मिलते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको 6 ऐसी बेस्ट रिमोट जॉब वेबसाइट लिस्ट प्रदान करेंगे और रिमोट जॉब ढूंढते समय काम आने वाले कुछ महत्वपूर्ण टिप्स भी बताएंगे इसीलिए आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़ने का प्रयास करें।

6 Best Remote Job Websites :-

  • We Work Remotely (WWR )
  • Remote OK
  • Wellfound
  • Flexjobs
  • DaillyRemote
  • Fiverr

1- We Work Remotely ( WWR ) [Best Remote Job]

We Work Remotely ( WWR ) दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी भरोसेमंद रिमोट जॉब वेबसाइटो में से एक है। यहां पर प्रोग्रामिंग, कस्टमर सपोर्ट, डाटा एंट्री और राइटिंग जैसे क्षेत्रों में घर बैठे 100% पूर्णकलिक ( Full Time Work ) अंशकालिक ( Half Time Work ) आसानी से मिल जाते हैं वी वर्क रीमोटली में Google और Amazon जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल है। यह प्लेटफार्म Amazon और GitHub जैसी दिग्गज/ बड़ी कंपनियों के साथ-साथ स्टार्टअप के लिए भी टैलेंट खोजने का काम करता है।

We Work Remotely ( WWR ) की मुख्य विशेषताएं

  • रिमोट जॉब 100% – यहां पर केवल वही नौकरियों को पोस्ट किया जाता है जिन्हें करने के लिए आपको ऑफिस जाने की आवश्यकता नहीं होती है, आप घर बैठे या किसी इंटरनेट वाली जगह पर आसानी से कर सकते हैं।
  • विश्व स्तर पर अवसर प्राप्त- यह साइट दुनिया भर के दूरस्थ ( Remote ) टैलेंट को जोड़ने का काम करती है जिससे आपको घर बैठे अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने के अवसर प्राप्त होते हैं।
  • विभिन्न श्रेणियां – यहां पर आपको प्रोग्रामिंग, डिजाइन, कस्टमर सपोर्ट, एडमिनिस्ट्रेशन, डाटा एंट्री जैसे क्षेत्रों में जॉब उपलब्ध होती है।

आवेदन प्रक्रिया

आप ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपनी योग्यताओं के अनुसार नौकरियां को सर्च कर सकते हैं और बहुत आसानी अप्लाई कर सकते हैं।

2- Remote OK [work from home]

Remote Ok दुनियां के सबसे बड़े और लोकप्रिय रिमोट जॉब बोर्ड ( Remote Job Board ) में से एक है इसे पीटर लेवल्स ( Pieter Levels )ने बनाया है। यह जॉब खास कर उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प होता है जो घर से या दुनिया में कहीं से भी किसी भी कोने से ( Work From Anywhere ) काम करना चाहते हैं।

Remote Ok की मुख्य बातें एवं विशेषताएं

  • जॉब के प्रकार– यहां पर रिमोट जॉब सर्च करने वालों को टेक्नोलॉजी मार्केटिंग, कस्टमर सपोर्ट, डिजाइन, राइटिंग जैसे क्षेत्र में हजारों की संख्या में रिमोट जॉब उपलब्ध है।
  • लेटेस्ट जॉब- यह वेबसाइट एक जॉब एग्रीगेटर वेबसाइट है यहां पर हजारों रिमोट (work from home) नौकरियां लेटेस्ट उपलब्ध होती है।
  • संस्थापक – इस वेबसाइट को पीटर लेवल्स ( Pieter Levels ) ने बनाया है ।
  • फूल टाइम फ्रीलांस- यहां पर आपको फुल टाइम और पार्ट टाइम फ्रीलांसिंग के विकल्प उपलब्ध होते हैं।
  • वैधता – यह एक भरोसेमंद जाना माना प्रसिद्ध प्लेटफार्म है जो रिमोट जॉब (work from home) सर्च करने के लिए जाना जाता है।

Remote Ok से मिलने वाली सुविधाएं

  • फुल टाइम हाफ टाइम फ्रीलांसिंग वर्क उपलब्ध।
  • इस वेबसाइट को आप लोकेशन ( जैसे भारत ) के अनुसार फिल्टर कर सकते हैं।
  • इस वेबसाइट पर आप बिना अकाउंट बनाए भी जॉब सर्च कर सकते हैं लेकिन अप्लाई करने के लिए आपको साइन अप करने की आवश्यकता होती है।
  • अगर आप विदेश या भारत की कंपनियों के लिए घर बैठे ( work from home ) नौकरी तलाश कर रहे हैं तो Remote Ok आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

Also Read This: GESCOM Apprentice Recruitment 2026 Apply Online, Eligibility, Salary & Last Date

3-Wellfound (पूर्व में AngilList Talent )

Wellfound जिसे पहले AngilList Talent के नाम से जाना जाता था और अब इसे Wellfound में रीब्रांड कर दिया गया है। यह स्टार्टअप और तकनीकी नौकरियों के work from home के लिए दुनिया का सबसे प्रमुख मंच / प्लेटफॉर्म है । Best Remote Job यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए बहुत अच्छी वेबसाइट है जो टेक ( Tech. ) रिमोट जॉब और नई तकनीक में करियर शुरू करना चाहते हैं, यह एक Best Remote Job और रिक्रूटमेंट प्लेटफॉर्म है जो विशेष रूप से स्टार्टअप्स संस्कृति पर केंद्रित है।

Wellfound ( वेल फाउंड) की मुख्य विशेषताएं

  • स्टार्टअप केंद्रित – इस प्लेटफार्म पर बड़ी-बड़ी कॉरपोरेट नौकरियों की बजाय छोटे और मध्यम स्तर की नौकरियां पर फोकस किया जाता है।
  • पारदर्शिता – इस वेबसाइट पर अधिकांश नौकरियों में सैलरी और इक्विटी की जानकारी पहले ही प्रदान करती जाती है।
  • work from home इस वेबसाइट पर रिमोट जॉब (घर से काम ) का एक बड़ा संग्रह है।
  • डायरेक्ट सम्पर्क – इस वेबसाइट पर आप सीधे संस्थापक ( Founder ) हायरिंग मैनेजरों से सीधे बात कर सकते हैं

Also Read This: DMER Maharashtra Vacancy 2026: Online Apply for 935 Tutor/ Junior Resident post, Last Date, Check Eligibility !!

Wellfound (वेलफाउंड) का उपयोग कैसे होता है ?

  • अपनी प्रोफाइल बनाएं – सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं अकाउंट बनाएं और अपनी एक विस्तृत प्रोफाइल बनाएं (रिज्यूम के साथ) और उसे अपलोड करें।
  • नौकरियां खोजें – अब जॉब क्षेत्र में जाकर अपनी स्किल के अनुसार work from home नौकरियां सर्च करें।
  • अप्लाई करें- यहां पर आप सीधे वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। और अपनी प्रोफाइल को हमेशा अपडेट रखें।

4- Flexjobs ( फ्लेक्स जॉब्स ) [Best Remote Job]

Flexjobs एक प्रीमियम जॉब सर्च वेबसाइट है- जो विशेष रूप से रिमोट ( work from home) हाइब्रिड और लचीले ( flexible ) काम के अवसर की तलाश करने वालों के लिए बनाई गई है। इस वेबसाइट को वर्ष 2007 में लॉन्च किया गया था और यह वेबसाइट विशेष रूप से अपनी सख्त वेरिफिकेशन प्रक्रिया ( धोखाधड़ी वाली नौकरियां को दूर रखने) के लिए पहचानी जाती है।

Flexjobs ( फ्लेक्स जॉब्स ) की मुख्य विशेषताएं

  • सत्यापित नौकरियां – Flexjobs की सबसे बड़ी विशेषता तो यह है कि यह अपनी साइट पर मौजूद हर एक नौकरी और कंपनी की गुणवत्ता और उसकी सत्यता की पहले जांच करती है, और यह जांच उसकी टीम द्वारा की जाती है जिससे आप किसी धोखाधड़ी या घोटाले ( Scams ) वाली नौकरी से बच सके।
  • नौकरियों के प्रकार – इस वेबसाइट पर आपको वर्क फ्रॉम होम हाइब्रिड फुल टाइम ( Full time ) पार्ट टाइम ( Part Time ) फ्रीलांस, कॉन्ट्रैक्ट और एंट्री लेवल से लेकर एग्जीक्यूटिव लेवल तक की नौकरियां मिल जाएगी
  • मूल्य निर्धारण – अन्य नौकरी पोर्टल की तुलना में फ्लेक्स जॉब्स पर पूरी पहुंच प्राप्त करने के लिए आपको सदस्यता शुल्क (Subscription Fee ) का भुगतान करना पड़ता है यह $2.95 ( 14 दिन की ट्रायल ) से शुरू होकर आगे की अवधि के लिए होता है।
  • कई श्रेणियां – यह वेबसाइट 50 से अधिक करियर श्रेणियां में नौकरी सर्च करने वालों को जॉब के अवसर प्रदान करती है जैसे कि अकाउंटेंट, राइटिंग, मार्केटिंग वेब डेवलपमेंट और कस्टमर सर्विस आदि
  • अतिरिक्त सोर्स- इस Flexjobs वेबसाइट में जॉब्स के साथ-साथ अन्य सुविधाएं जैसे – रिज्यूम रिन्यू, करियर कोचिंग, कौशल प्रशिक्षण और वेबीनार जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

Flexjobs ( फ्लेक्स जॉब्स ) कैसे काम करता है?

  • साइन अप और फिल्टर करें – आप इस वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाकर अपनी प्राथमिकताओं को जैसे- 100% रिमोट जॉब, फूल टाइम या फ्रीलांसिंग के अनुसार नौकरी सर्च कर सकते हैं।
  • प्रीमियम सदस्य्ता / पे वॉल – आप इस वेबसाइट पर बिना कोई पैसे दिए जॉब की लिस्ट तो देख सकते हैं लेकिन आवेदन करने और जॉब की पूरी जानकारी (जैसे कंपनी का नाम और सीधा लिंक प्राप्त करने के लिए आपको अपनी प्रीमियम सदस्यता ( premium subscription) लेनी पड़ती है ।

5- Daily Remote [Best Remote Job]

Daily Remote एक Best Remote Job वेबसाइट है जो विशेष रूप से रिमोट ( work from home) जॉब सर्च करने में मदद करती है। यह वेबसाइट डेवलपर, डिजाइनर, राइटर, मार्केटिंग प्रोफेशनल्स के लिए दूरस्थ काम करने के अवसर प्रदान करती है।

Daily Remote की मुख्य विशेषताएं

  • रिमोट जॉब्स 100% – Daily Remote वेबसाइट पर अधिकतर नौकरियां घर बैठे काम करने वाली होती है।
  • विविध श्रेणियां – इस वेबसाइट पर डाटा एंट्री, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, डिजिटल मार्केटिंग वेब डिजाइनिंग ऑनलाइन ट्यूशन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में घर बैठे काम मौजूद है.
  • हिंदी में काम हिंदी भाषा जानने वालों के लिए एक विशेष रूप से सर्च क्वालिटी रेटर ( search quality rater) मौजूद है जिससे यहाँ पर AI डेटा को और भी ज्यादा अच्छे तरीके से बेहतर बनाने का कार्य किया जाता है।
  • फ्रीलांसिंग विकल्प मौजूद- इस वेबसाइट पर प्रोजेक्ट आधारित फ्रीलांस विकल्प उपलब्ध हैं जो ( Upwork ) और ( Fiverr ) पर होते हैं।
  • अनुभव – इस वेबसाइट पर कई जॉब फ्रेशर्स के लिए भी उपलब्ध है जिनमें उन्हें किसी पूर्व पेशेवर अनुभव की आवश्यकता नहीं होती है।

Daily Remote में आवेदन कैसे करें?

  • Daily Remote की वेबसाइट ऑफिसियल वेबसाइट और अपनी पसंद की नौकरी को सर्च करें।
  • अब एप्लीकेशन link जैसे कि ( TELUS digital, AI Data Solution के लिए ) का उपयोग करके डायरेक्ट आवेदन कर सकते हैं।
  • इस वेबसाइट में अक्सर आपको ऑनलाइन योग्यता परीक्षा या असेसमेंट पास करना होता है।

6- Fiverr [Best Remote Job]

फाइबर एक बहुत ही पसंद किए जाने वाला अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन फ्रीलांस मार्केटप्लेस है जो फ्रीलांसरों को कंटेंट राइटिंग, ग्राफिक्स डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग और प्रोग्रामिंग जैसी डिजिटल सेवाएं बेचने के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म प्रदान करता है, जहाँ से आपको work from home जैसे कार्य आसानी से उपलब्ध होते हैं। इस प्लेटफार्म पर सेवाएं गिग ( Gig ) के रूप में बेची जाती है और Fiverr शुरुआती लोगों के लिए Gig बनाकर डॉलर में कमाई करने का एक सुरक्षित प्लेटफार्म है एवं यह एक सुरक्षित पेमेंट सिस्टम ( एस्करो ) का उपयोग करता है।

Fiverr कैसे काम करता है?

  • Fiverr पर साइन अप करें और एक सेलर की आकर्षक प्रोफाइल बनाएं ।
  • Gig बनाएं ( और यहां पर आप यह बता सकते हैं कि आप क्या-क्या सेवा देंगे और उसकी कीमत क्या होगी।
  • आप अपने आर्डर प्राप्त करें, काम पूरा करें और अच्छी पेमेंट पाएं।
  • सुरक्षा के विषय में फाइबर एक भरोसेमंद और विश्वसनीय प्लेटफार्म में जो अपने खरीदार और विक्रेता दोनों की सुरक्षा को सुनिश्चित करता है।
  • कमीशन – फाइबर हर एक सफल भुगतान पर सेलर से कमीशन आम तौर पर 20% लेता है।

FAQ-

Fiverr क्या हैं?

Fiverr एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जहां पर दुनिया भर के लोग अपना हुनर बेचकर पैसा कमाते हैं और जिन्हें उन लोगों से काम करवाना होता है उनको काम पर भी रख सकते हैं। यह प्लेटफार्म work from home जॉब के लिए एक वरदान है।

Fiverr पर लोग क्या काम करते हैं?

काम देने वाले लोगों में से अगर किसी को अपनी कंपनी का लोगो बनवाना है वेबसाइट डिजाइन करवानी है वीडियो एडिटिंग करवानी है या फिर ट्रांसलेशन करवाना है तो वह ऐसे लोगों को ढूंढते हैं जिन्हें यह सारे काम आते हो।

स्टार्टअप में नौकरी खोजने के लिए दुनिया की सबसे प्रमुख वेबसाइट कौन सी है?

स्टार्टअप में नौकरी खोजने की सबसे बेहतरीन और प्रमुख वेबसाइट Wellfound हैं जिसे पहले AngelList Talent के नाम से जाना जाता था यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो टेक्नोलॉजी, इंटरनेट या स्टार्टअप इंडस्ट्री में जॉब work from home (घर से) काम करना चाहते हैं।

क्या Flexjobs सत्यापित और धोखा धडी से मुक्त नौकरी प्रदान करता है?

जी हां Flexjobs पर दी गई हर एक नौकरी की पहले टीम द्वारा जांच की जाती है ताकि किसी भी प्रकार की धोखा धडी ( Scame ) और फर्जी नौकरी से बचा जा सके। यह सभी प्रचलित best remote job में से एक है।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 10 Average: 4.3]

3 thoughts on “Best Remote Job Website in India 2026: Work From Home Anywhere, Best Sites”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top