Sarkari Vigyapan - सभी सरकारी काम एक जगह

Canara Bank Apprentice Vacancy 2026: Online Apply For 3500 Graduate Apprentice Post, Check Last Date & Apply Fast!!

Canara Bank Apprentice Vacancy 2026

Canara Bank Apprentice Vacancy 2026: बैंकिंग सेक्टर में अप्रेंटिसशिप करने की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए Canara Bank की ओर से बड़ी भर्ती की घोषणा की गई है। Canara Bank ने वित्तीय वर्ष 2026- 27 के लिए 3500 Graduate Apprentice Training Seats पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती में किसी भी विषय से Graduation करने वाले योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बजाय 12वीं/10+2 या Diploma अंकों के आधार पर State Wise Merit List तैयार की जाएगी। इसके बाद Document verification और स्थानीय भाषा परीक्षा जैसी प्रक्रिया शामिल होंगी। चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की Apprentice Training के दौरान कुल ₹16,650 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा. इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि उन्हें आवेदन करने से पहले Canara Bank Apprentice Notification 2026 में दी गई सभी शर्तों, पात्रता, राज्यवार सीटों, और अन्य नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए।

Canara Bank Apprentice Vacancy 2026 – Overview

भर्ती संस्था केनरा बैंक
पद /प्रशिक्षणग्रेजुएट अप्रेंटिस
कुल ट्रेनिंग सीटें3,500
योग्यता ग्रेजुएशन
आयु सीमा 20 से 28 वर्ष
सैलरी ₹16,650
प्रशिक्षण अवधि12 महीने
आवेदन शुरू 1 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट www.canarabank.bank.in

Canara Bank Apprentice Vacancy 2026- पद की जानकारी

केनरा बैंक ने इस भर्ती के तहत अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए सीटें निर्धारित की हैं।

State /UTLocal Language Training Seats
Andaman and Nicobar Islands (UT)Hindi /English 04
Andhra Pradesh Telugu /Urdu 247
Arunachal Pradesh English05
Assam Assamese / Bengali / Bodo42
Bihar Hindi /Urdu 122
Chhattisgarh Hindi 39
Dadra and Nagar Haveli (UT) Gujarati 01
Daman and Diu (UT) Gujarati01
Delhi Hindi93
Goa Konkani 25
Gujarat Gujarati89
Haryana Hindi /Punjabi114
Himachal Pradesh Hindi23
Jammu and KashmirUrdu, Hindi16
JharkhandHindi, Santhali74
Karnataka Kannada 581
KeralaMalayalam240
Ladakh (UT)Urdu/ Ladakhi / Bhoti01
Lakshadweep (UT ) Malayalam04
Madhya Pradesh Hindi110
Maharashtra Marathi205
Manipur Manipuri/ English03
MeghalayaEnglish Garo/ Khasi05
MizoramMizo 02
Nagaland English04
Odisha Odia 104
Puducherry (UT )Tamil 04
PunjabPunjabi, Hindi96
RajasthanHindi 04
Sikkim Nepali, English391
Tamil NaduTamil 134
Telangana Telugu /Urdu134
TripuraBengali, kokborok08
Uttar PradeshHindi, Urdu409
Uttarakhand Hindi48
West Bengal Bengali /Nepali 150
Total –3,500

आवश्यक योग्यता

Canara Bank Apprentice Vacancy 2026 के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में Graduation की डिग्री होनी चाहिए। Graduation 1 जनवरी 2023 से 1 सितंबर 2026 तक पूरी की गई होनी चाहिए। मेरिट के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के कम से कम 60% अंक जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 55% अंक निश्चित है इसके अलावा NATS Portal पर Profile 100% Complete होना और चुने गए राज्य की स्थानीय भाषा की शर्त पूरी होना आवश्यक है। उम्मीदवार का मेडिकल रूप से फिट होना भी आवश्यक है।

आयु सीमा/ विशेष छूट

न्यूनतम आयु 20 वर्ष
अधिकतम आयु 28 वर्ष
एसटी एससी 5 वर्ष की छूट
ओबीसी 3 वर्ष की छूट
पीडबल्यूबीडी Canara Bank Apprentice Vacancy 2026 10 वर्ष की छूट (नियम अनुसार)

Also Read This: Naval Dockyard Mumbai Apprentice Recruitment 2026: 283 Posts के लिए Apply Online

Canara Bank Apprentice Salary/Stipend 2026

Canara Bank Apprentice के लिए चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की ट्रेनिंग के दौरान ₹16,650 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। उपलब्ध विवरण के अनुसार इसमें Canara Bank का योगदान ₹10,500 प्रतिमाह और Government DBT के माध्यम से ₹6,150 का हिस्सा शामिल है।

Also Read This: Divyang Pension Yojana Maharashtra 2026: दिव्यांगांना दरमहा ₹2500, पात्रता, कागदपत्रे व अर्ज प्रक्रिया

Canara Bank Apprentice Training Period

चयनित उम्मीदवारों की Apprenticeship Training की अवधि 12 महीने यानी 1 वर्ष होगी। ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को बैंकिंग कार्य और बैंक शाखा के विभिन्न कामकाजों का व्यवहारिक अनुभव प्राप्त होगा। यह अवसर Graduation के बाद Banking Sector में Practical Exposure प्राप्त करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।

आवेदन शुल्क

श्रेणी आवेदन शुल्क
General OBC ₹500/-
SC /ST /PwBDNill

चयन प्रक्रिया

Canara Bank Apprentice Vacancy 2026 नियमित भर्ती जैसी लिखित परीक्षा नहीं है। चयन मुख्य रूप से State Wise Merit List के आधार पर किया जाएगा,

  • राज्यवार मेरिट सूची
  • दस्तावेज सत्यापन
  • स्थानीय भाषा टेस्ट
  • मेडिकल फिटनेस /अन्य निर्धारित प्रक्रिया

आवश्यक दस्तावेज

  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट सर्टिफिकेट
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं या डिप्लोमा की मार्कशीट
  • आधार कार्ड /अन्य पहचान प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र यदि लागू हो तो
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • बाएं हाथ के अंगूठे का निशान
  • Hand Written Declaration
  • NATS Enrollment Details

Canara Bank Apprentice Vacancy 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले NATS Apprenticeship Portal पर Registration करें।
  • NATS Portal को आवश्यक जानकारी के साथ Complete करें।
  • Canara Bank की Official Website पर जाएं।
  • Website के Career Recruitment Section में जाएं।
  • Graduate Apprentice Engagement 2026-27 से संबंधित Link पर Click करें।
  • अब New Registration करके अपनी Personal और Educational Details भरें।
  • NATS Enrollment number सहित मांगी गईं जानकारी दर्ज करें।
  • अब मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज सिग्नेचर सहित अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से करें।
  • अब आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह चेक करें और अंतिम रूप से सबमिट कर दें.
  • Final Application Form और Payment Receipt का Printout अपने पास सुरक्षित रखें,
Official WebsiteClick Here
Official NotificationClick Here
Apply OnlineClick Here

Important Dates

Online Application start 01 October 2026
Last Date to Apply 17 October 2026

FAQ-

Canara Bank Apprentice Vacancy 2026 में कुल कितनी सीटें हैं?

Canara Bank Apprentice Vacancy 2026 में कुल 3,500 Graduate Apprentice Training Seats घोषित की गई है,

Canara Bank Apprentice Vacancy 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए जो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी /संस्थान से प्राप्त की हो।

Canara Bank Apprentice Vacancy 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होगी।

Canara Bank Apprentice Vacancy 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या निर्धारित की गई है?

आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 है।

Canara Bank Apprentice Vacancy 2026 में कितनी सैलरी मिलेगी?

चयनित अप्रेंटिस को 12 महीने की ट्रेनिंग के दौरान ₹16,650 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

Canara Bank Apprentice Vacancy 2026 में आवेदन फीस कितनी लगेगी?

जनरल /ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 आवेदन शुल्क देना होगा और एसटी /एससी /पीडबल्यूबीडी के लिए आवेदन निशुल्क रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top
Disclaimer:

Sarkari Vigyapan is a privately managed informational website and is not an official government website. It is not affiliated with any government department or authority. The use of the word “Sarkari” is purely for informational purposes, to indicate that the content relates to government advertisements, schemes, and updates, and does not imply any official government association. All information provided is for general guidance only. Users are advised to verify details from the respective official government websites or authorities before taking any action.