PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026: कर्मचारियों को मिलेगी ₹15000 की इंसेंटिव देखें पूरी जानकारी!!

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026: प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना ( PMVBRY ) जिसे पहले रोजगार लिंक्ड इंसेंटिव ( ELI ) के नाम से जाना जाता था जिसको केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 99.446 करोड रुपए के परीव्यय के साथ मंजूरी दे दी इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में औपचारिक कार्य बल ( EPFO ) मैं पहली बार शामिल होने वाले कर्मचारियों को सरकार की ओर से अधिकतम ₹15000 का प्रोत्साहन दिया जाता है। यह राशि कर्मचारियों के आधार लिंक बैंक खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर होती है जो कि दो किस्तों में दी जाती है।

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026: Overview

योजना का नाम प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना ( PMVBRY )
शुरू की गई केंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थी निजी क्षेत्र में पहली बार नौकरी पाने वाले कर्मचारी
लाभ ₹15,000 की इंसेंटिव
अवधि 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 तक
सरकारिक वेबसाइट Click Here

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026 क्या है?

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएमवीवीआरवाई ) के तहत निजी क्षेत्र में पहली बार नौकरी प्राप्त करने वाली युवाओं को सरकार की तरफ से ₹15000 का वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाता है इस योजना के तहत लाभ सिर्फ कर्मचारियों को ही नहीं बल्कि नियुक्ति करने वाले नियुक्ताओं को भी प्राप्त होता है जो कि रोजगार को प्रोत्साहित करते है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जुलाई 2025 को 1 लाख करोड़ के वित्तीय परिव्यय के साथ इस योजना को मंजूरी दी और साथ ही साथ आने वाले 2 सालों में सरकार का लक्ष्य जुलाई 2025 से लेकर अगस्त 2027 तक इस योजना के तहत 3.5 करोड़ रोजगार का सृजन करना है।

जारी की गई आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार सरकार का कहना है कि यह ₹15,000 की वित्तीय प्रोत्साहन राशि युवाओं को तभी वितरित की जाएगी जब वह व्यक्ति कम से कम 6 महीने की लगातार नौकरी कर चुका हो इस योजना के तहत लगभग 1.92 करोड़ युवाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Also Read This: BRO GREF Recruitment 2026 Apply for 899 Posts

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026 वित्तीय प्रोत्साहन ( Incentive ) मिलने की प्रक्रिया

  • दो बराबर किस्तों में वितरण/ भुगतान- PMVBRY के तहत मिलने वाली इंसेंटिव (वित्तीय प्रोत्साहन) एक मुश्त में प्रदान नहीं की जाती बल्कि दो बराबर किस्तों (प्रत्येक किस्त ₹7,500) के रूप में दी जाती है।
  • मिलने वाली पहली किस्त- इस योजना के तहत मिलने वाली पहली किस्त कर्मचारियों को उसी संस्थान कंपनी में 6 महीने का कार्यकाल पूरा करने के बाद प्रदान की जाती है।
  • मिलने वाली दूसरी किस्त- इस योजना के तहत दूसरी किस्त कर्मचारियों द्वारा सफलतापूर्वक 12 महीने की सर्विस (काम) पूरा करने के पश्चात प्रदान की जाती है।
  • राशि वितरण का माध्यम- सरकार द्वारा मिलने वाली यह इंसेंटिव कर्मचारियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर( DBT )के जरिए आधार सीडेड बैंक अकाउंट में डायरेक्ट भेजी जाती है।

Also Read This: Haryana High Court Clerk Vacancy 2026 Apply Online for 1265 Clerk Posts check out

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026- कर्मचारियों के लिए पात्रता

  • पंजीकरण एवं आयु सीमा- कर्मचारियों की आयु सीमा योजना के तहत होनी चाहिए एवं कर्मचारियों का नाम पहले EPFO मैं पंजीकृत होना जरूरी है।
  • वेतन सीमा- इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों का मासिक वेतन ₹1,00,000 तक होना चाहिए।
  • योजना की अवधि – PMVBRY का लाभ 1 अगस्त 2025 से लेकर 31 जुलाई 2027 तक के बीच नौकरी प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को दिया जा रहा है।

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026 नियुक्ताओं /कंपनी के लिए अन्य लाभ

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत लाभ केवल कर्मचारी को ही नहीं दिया जाता है बल्कि नियोक्ताओं ( Employers ) को भी प्रदान किया जाता है जो की प्रत्येक कर्मचारी की नियुक्ति पर प्रतिमाह ₹3000 से लेकर ₹5000 तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है। PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026 के तहत अधिक जानकारी एवं पंजीकरण प्रक्रिया जानने के लिए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026 यह योजना नियोक्ताओं को नए रोजगार सृजित करने के लिए प्रोत्साहित करती है और PMVBRY का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार सृजित करने पर लाभ प्रदान करना है, इस योजना के तहत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है।

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026 के लिए पंजीकरण कैसे करें?

कर्मचारियों को इस योजना का लाभ लेने के लिए स्वयं आवेदन या पंजीकरण करने की कोई आवश्यकता नहीं होती है:-

  • कंपनी के द्वारा पंजीकरण– सबसे पहले कर्मचारियों को किसी ईपीएफओ पंजीकृत कंपनी/ संस्थान में नौकरी ज्वाइन करनी होती है।
  • EPF अकाउंट ओपन- कर्मचारियों का कंपनी के द्वारा नया यूनिवर्सल अकाउंट नंबर ( UAN ) और EPF खाता खोला जाता है।
  • पोर्टल पर जाना – आपके कंपनी में जुड़ने के पश्चात उस कंपनी का HR या नियोक्ता ऑफिशियल प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना ( PMVBRY ) पोर्टल पर लॉगिन करता है।
  • जानकारी दर्ज करना- अब नियोक्ता कर्मचारी का विवरण ( UAN ) आधार से लिंक बैंक खाता डिटेल योजना के तहत दर्ज करता है।
  • सत्यापन ( verification)- कर्मचारी द्वारा कंपनी संस्थान में 6 महीने की सर्विस पूरी कर लेने के पश्चात सरकार डीबीटी के माध्यम से सत्यापित बैंक खाते में योजना के तहत मिलने वाली पहली किस्त की राशि ट्रांसफर करती है।

FAQ-

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026 क्या है?

PMVBRY केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक रोजगार संबंध योजना है जिसका उद्देश्य पहली बार औपचारिक कार्य बल में शामिल होने वाले कर्मचारियों को ₹15000 की वित्तीय प्रोत्साहन राशि प्रदान करना है।

PMVBRY के तहत नियोक्ताओं को क्या लाभ मिलता है?

योजना के तहत कर्मचारियों की नियुक्ति करने वाले नियुक्ताओं को भी प्रत्येक कर्मचारी पर ₹3000 से लेकर ₹5000 तक की प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है ।

यह इंसेंटिव कितनी किस्तों में प्रदान की जाती है?

इस योजना की राशि दो समान किस्तों में प्रदान की जाती है पहली किस्त 6 महीने की सर्विस पूरी करने के पश्चात प्रदान की जाती है और दूसरी किस्त उसी कंपनी में 12 महीने (1 वर्ष) की सर्विस पूरी करने के पश्चात प्रदान की जाती है।

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026 के लिए पंजीकरण किस प्रकार करना होगा?

कर्मचारियों को इस योजना के तहत पंजीकरण करने की कोई आवश्यकता नहीं होती है बल्कि उनका पंजीकरण कंपनी के HR या नियोक्ता द्वारा किया जाता है।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top