Sarkari Vigyapan - सभी सरकारी काम एक जगह

Ayushman Card VS Health Card: आयुष्मान कार्ड और हेल्थ कार्ड में क्या अंतर है, कौन सा कार्ड है आपके लिए सबसे बेस्ट, देखें पूरी जानकारी

Ayushman Card VS Health Card

Ayushman Card VS Health Card हेलो दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि आज के बदलते दौर में हमारी सेहत, और स्वास्थ्य बीमा और मेडिकल फैसिलिटी काफी ज्यादा हद तक जरूरी हो गई है मार्केट में बहुत सारे हेल्थ कार्ड मौजूद है लेकिन हम दुविधा में पड़ जाते हैं कि कौन सा हेल्थ कार्ड हमारे लिए सबसे बेस्ट और बेहतर साबित होगा। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में Ayushman Card रहता है सामान्य Health Card और आयुष्मान कार्ड की पूरी तुलना करेंगे ताकि आप सही निर्णय ले सके कि कौन सा कार्ड आपके लिए सबसे बेहतर साबित होगा।

Ayushman Card क्या है?

Ayushman Bharat Card जिसे हम PM-JAY Card के नाम से भी जानते हैं जो कि भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज एवं कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

यह भी पढ़ें: Jamnagar DCC Bank Vacancy 2026: ऑफिसर, क्लर्क,पिओंन सहित 104 पदों पर भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

यह भी पढ़ें: PAN Card se Loan 2026: बिना सैलरी स्लिप भी मिलेगा लोन, अभी Apply करें

Ayushman Card की मुख्य विशेषताएं

  • आयुष्मान कार्ड भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है।
  • आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को सालाना ₹5 लाख तक का मुफ्त कैशलेस इलाज एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं ।
  • आयुष्मान कार्ड से पूरे भारत में 24000 से अधिक सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज किया जाता है।
  • आयुष्मान कार्ड मरीज के अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद तक पूरा कवरेज देता है।
  • आयुष्मान कार्ड खास करके एससी /एसटी एवं आर्थिक रूप से कमजोर गरीब वर्ग के लोगों के लिए जो SECC डेटा में शामिल है।

General Health Card क्या है?

General Health Card यह कार्ड NGO द्वारा प्राइवेट कंपनियों द्वारा या बीमा कंपनियों द्वारा जारी किए जाने वाला एक कार्ड है जो हेल्थ इंश्योरेंस और मेडिकल डिस्काउंट की सुविधा प्रदान करता है। General Health Card NGO कॉर्पोरेटिव कर्मचारी या किसी भी निजी व्यक्तियों के लिए उपलब्ध होता है। इस कार्ड के लिए व्यक्तियों को प्रीमियम भरना होता है।

General Health Card की मुख्य विशेषताएं

  • जनरल हेल्थ कार्ड को प्राइवेट कंपनियां बीमा कंपनियां या एनजीओ द्वारा जारी किया जाता है।
  • जनरल हेल्थ कार्ड में Customize Health Benefits ( जैसे OPD I, PD, Medical Discount ) आदि प्रदान किया जाता है।
  • सामान्य हेल्थ कार्ड में कोई भी सरकारी सीमा नहीं होती इसे कोई भी नागरिक आसानी से प्राप्त कर सकता है।
  • General Health Card को फैमिली छात्रों और NGO मेंबर्स के लिए भी जारी किया जाता है।
  • सामान्य हेल्थ कार्ड की मदद से नेटवर्क अस्पतालों में कैशलेस और डिस्काउंट इलाज की सुविधा प्राप्त होती है।

Ayushman Card VS Health Card में अंतर

विशेषताएं Ayushman CardGeneral Health Card
कार्ड को जारी करने वाली संस्था भारत सरकार द्वारा
(National Health Authority )
प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियां, NGO, कॉरपोरेटस
राशि कवरेज ₹5 लाख तक का मुख्य इलाज यह आपके द्वारा खरीदी जाने वाली पॉलिसी और कार्ड पर निर्भर करता है ₹50,000 से लेकर ₹5 लाख से भी अधिक तक हो सकता है।
लाभार्थी ( Eligibility ) एसटी /एससी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के SECC उत्तर में शामिल व्यक्ति। इसे कोई भी व्यक्ति खरीद सकता है या एनजीओ द्वारा मिल सकता है।
अस्पतालों से नेटवर्क /कनेक्शन 24000 से अधिक निजी एवं सरकारी अस्पताल शामिल है इंश्योरेंस कंपनी या एनजीओ के नेटवर्क में आने वाले अस्पताल
कीमत ( Cost )भारत सरकार द्वारा मुफ्त प्रदान किया जाता है प्रीमियम या कार्ड फीस के आधार पर मिलता है एनजीओ द्वारा सब्सिडी भी मिलती है
कवरेज में शामिल होने वाली सेवाएं अस्पताल में भर्ती, सर्जरी, आईसीयू, दवाइयां आदि पॉलिसी के अनुसार ओपीडी, आईपीडी, डायग्नोस्टिक डिस्काउंट
कहां से बनवाए दोनों कार्ड सरकारी अस्पताल /सरकारी पोर्टल के माध्यम से प्राइवेट बीमा कंपनियां NGO कॉर्पोरेट प्लेटफार्म के माध्यम से

Ayushman Card किन-किन व्यक्तियों के लिए सही है

  • गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले ( BPL ) व्यक्ति
  • जिन व्यक्तियों का डाटा SECC मैं शामिल होता है।
  • यदि आप सरकारी या सरकारी पैनल अस्पतालों में अपना इलाज करवाना चाहते हैं तो।
  • यदि आप मुफ्त में ₹5 लाख तक का इलाज करवाना चाहते हैं तो व्यक्तियों के लिए सही है आयुष्मान कार्ड।

General Health Card किन-किन व्यक्तियों के लिए सही है

  • अगर आप किसी एनजीओ के सदस्य हैं, छात्र हैं, या कर्मचारी हैं या फिर निजी व्यक्ति है तो आपके लिए जनरल हेल्थ कार्ड सही है।
  • अगर आप अपने स्वास्थ्य के लिए ज्यादा हेल्थ कस्टमाइजेशन और ओपीडी लाभ एवं सुविधाएं चाहते हैं तो जनरल हेल्थ कार्ड आपके लिए सही है।
  • अगर आप किसी प्राइवेट अस्पताल में अपना इलाज करवाना चाहते हैं तो जनरल हेल्थ कार्ड आपके लिए सही है।
  • अगर आप अपनी फैमिली या कर्मचारीयों को हेल्थ कार्ड देना चाहते हैं तो आपके लिए सही है।

Ayushman Card VS Health Card दोनों में से कौन सा हेल्थ कार्ड चुने?

Ayushman Card VS Health Card की आपको पूरी जानकारी विस्तार से और आसान भाषा में मुहैया कराई जाएगी ताकि आपको दोनों कार्डों में से अपनी आवश्यकता के अनुसार चयन करने में आसानी हो।

  • Ayushman Card – अगर आप किसी सरकारी योजना के अंतर्गत आते हैं और मुफ्त में ₹5 लाख तक का इलाज एवं मेडिकल सुविधा प्राप्त करना चाहते हैं तो आयुष्मान कार्ड आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
  • General Health Card– अगर आपको किसी प्राइवेट सेक्टर से या एनजीओ के माध्यम से हेल्थ कार्ड लेना है और आप किसी अच्छे प्राइवेट अस्पताल में और अधिक कस्टमाइज हेल्थ संबंधित सुविधाएं प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए जनरल हेल्थ कार्ड बेहतर विकल्प साबित होगा।

FAQ

Ayushman Card VS Health Card में कितना बीमा कवरेज मिलता है?

आयुष्मान कार्ड में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज (बीमा कवरेज) मिलता है जबकि जनरल हेल्थ कार्ड में कोई बीमा कवरेज नहीं मिलता।

आयुष्मान कार्ड किन व्यक्तियों के लिए बनाया गया है?

आयुष्मान कार्ड को गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को मुफ्त इलाज एवं मेडिकल सुविधाएं प्रदान करने के लिए जारी किया गया है।

जनरल हेल्थ कार्ड किन व्यक्तियों के लिए उपयोगी होता है?

जनरल हेल्थ कार्ड को सभी केटेगरी में आने वाले व्यक्ति ले सकते हैं क्योंकि इस कार्ड के लिए व्यक्तियों को खुद ही प्रीमियम भरना होता है इसके बाद उन्हें मेडिकल सुविधाएं एवं मेडिसिन डिस्काउंट प्राप्त होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top
Disclaimer:

Sarkari Vigyapan is a privately managed informational website and is not an official government website. It is not affiliated with any government department or authority. The use of the word “Sarkari” is purely for informational purposes, to indicate that the content relates to government advertisements, schemes, and updates, and does not imply any official government association. All information provided is for general guidance only. Users are advised to verify details from the respective official government websites or authorities before taking any action.