Sarkari Vigyapan - सभी सरकारी काम एक जगह

Manrega Pashu Shed Yojana 2026: सरकार पशुपालकों को पशु शेड बनाने के लिए दे रही ₹1.60 लाख तक अनुदान ऐसे उठाएं लाभ जल्दी करें आवेदन

Manrega Pashu Shed Yojana 2026

Manrega Pashu Shed Yojana 2026 हेलो दोस्तों क्या आप भी ग्रामीण क्षेत्र में रहकर पशुपालन करने वाले एक पशुपालन किसान है और अपने पशुओं के लिए एक मजबूत व सुरक्षित शेड बनाना चाहते हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन सरकारी योजना चलाई जा रही है जिसका नाम है मनरेगा पशु शेड योजना इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के किसानों /पशुपालकों को उनके पशुओं का पक्का मजबूत शेड बनाने के लिए ₹75000 से लेकर 1.16 लाख तक का अनुदान प्रदान करती है।

Manrega Pashu Shed Yojana 2026 केंद्र सरकार की ग्रामीण विकास के लिए की गई एक महत्वपूर्ण पहल है जिसमें पशुपालक किसानों को उनके मवेशियों के लिए शेड निर्माण के लिए अनुदान दिया जाता है योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी आसान भाषा में प्राप्त करने के लिए आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें और ऐसे ही नई-नई योजनाओं की अपडेट जानने के लिए www.sarkarivigyapan.com पर विज़िट करें।

Manrega Pashu Shed Yojana 2026: Overview

योजना का नाम मनरेगा पशु शेड योजना 2026
शुरू की गई केंद्र सरकार द्वारा
योजना का विभाग महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम ( MANREGA )
लाभार्थी देश के पशुपालक किसान
लाभ राशि ₹75,000-₹1.60 लाख तक अनुदान
योजना का लाभ पशुओं के लिए शेड निर्माण पर अनुदान
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट यहाँ क्लिक करें

Manrega Pashu Shed Yojana 2026 क्या है?

मनरेगा पशुपालन शेड योजना 2026 केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण ग्रामीण विकास योजना है जिसे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लागू किया गया है इस योजना के अंतर्गत देश के पशुपालन किसानों को पशुओं की शेड बनाने के लिए ₹75000 से लेकर ₹1.60 लाख तक अनुदान दिया जाता है ताकि देश में पशुपालन व्यवस्था को बढ़ावा मिल सके और ग्रामीण किसानों और पशुपालकों की आय में वृद्धि हो सके। मनरेगा पशुपालन शेड योजना फिलहाल में महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश,बिहार आदि राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को राहत पहुंचाने के लिए चलाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Bima Sakhi Yojana 2026: बिना निवेश कमाई का शानदार मौका, महिलाएं जरूर देखें

यह भी पढ़े: PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026: अब केवल ₹5000 की फीस लगाकर खोलें खुद का मेडिकल स्टोर सरकार देगी 2.5 लाख का प्रोत्साहन ऐसे उठाएं लाभ

Manrega Pashu Shed Yojana 2026 का उद्देश्य

  • ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किसानों पशुपालकों को उनके पशुओं के लिए शेड बनवाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना।
  • सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से पशुओं को बारिश, ठंड, गर्मी, प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखा जा सकता ह।
  • इस योजना के जरिए किसानों का पशुपालन एक स्थाईआय का साधन बनेगा।
  • इस योजना के माध्यम से पशुओं के स्वास्थ्य और उत्पादकता में सुधार होगा।
  • ग्रामीण परिवारों की आर्थिक व्यवस्था मजबूत होगी तथा उन्हें वित्तीय सहायता मिलेगी।

इन सभी लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने मनरेगा पशु शेड योजना को शुरू किया है।

पशुओं के अनुसार मिलने वाली वित्तीय सहायता

पशुओं की संख्यामिलने वाली वित्तीय सहायता
3 पशु ₹75,000-₹80,000/-
4 पशु ₹1,16,000/-
6 पशु ₹1,60,000/-

योजना के तहत मिलने वाले लाभ

  • पक्का शेड बनाने में सहायता- इस योजना के जरिए किसानों पशुपालकों को अपने पशुओं के लिए पक्का शेड का निर्माण करने के लिए वित्तीय सहायता सरकार द्वारा प्राप्त होगी उन्हें किसी प्रकार का खर्च नहीं करना पड़ेगा।
  • 3 पशु होने पर मिलने वाली वित्तीय सहायता– यदि किसी किसान के पास तीन पशु है तो उसे ₹75000 से लेकर ₹80000 तक की वित्तीय सहायता शेड निर्माण करने के लिए सरकार की तरफ से प्रदान की जाएगी।
  • 3 से अधिक पशु होने पर मिलने वाली वित्तीय सहायता– मेरी पशुपालक के पास तीन से अधिक मवेशी है तो उसे ₹1.60 लाख तक की वित्तीय सहायता शेड निर्माण के लिए सरकार की तरफ से प्रदान की जाएगी।
  • पशुओं की सुरक्षा- इस योजना के माध्यम से पशुओं को बीमारी, प्राकृतिक आपदा, मौसमी प्रभाव से बचाए जा सकता है और वह सुरक्षित रहेंगे।
  • पशुओं की सेहत और दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी – इस योजना के माध्यम से पशुओं की सेहत अच्छी रहेगी और दुख उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी जिससे किसानों की आय बढ़ेगी।
  • पशुपालकों की आय में वृद्धि होना- पशुओं से प्राप्त होने वाले दुग्ध गोबर तथा अन्य उत्पादों से पशुपालन की आय में भी वृद्धि होगी।
  • एक स्थाई रोजगार मिलना – इस योजना के जरिए पशुपालकों को पशुपालन करने के माध्यम से एक स्थाई रोजगार मिल सकेगा।

योजना के लिए पात्रता

  • आवेदन के ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक पशुपालक एक किसान होना जरूरी है।
  • आवेदक के पास कम से कम 1 से 5 तक पशु होने चाहिए।
  • आवेदक मनरेगा योजना में पंजीकृत होना चाहिए।
  • आवेदक पशुपालक गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाला होना चाहिए।
  • BPL धारकों को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।
  • जिन आवेदकों के पास 5 पशु होंगे उनको इस योजना में सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • MANREGA जॉब कार्ड
  • भूमि रजिस्ट्री /खतौनी
  • आवेदक का स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक को अपने नजदीकी बैंक शाखा या ग्राम पंचायत कार्यालय में जाना होगा
  • वहां जाने के पश्चात आपको मनरेगा पशु शेड योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • अब आवेदन फार्म में आपको अपनी सभी जरूरी जानकारी ध्यान पूर्वक भरनी होगी।
  • मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज को आवेदन फार्म के साथ अटैच करना होगा।
  • अब आवेदन फार्म को संबंधित कार्यालय में जाकर जमा करना होगा।
  • विभागीय अधिकारी द्वारा आपके आवेदन फार्म को सत्यापित किया जाएगा।
  • आवेदन फार्म की सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात आपके आवेदन फार्म को स्वीकृति दे दी जाएगी।

FAQ

Manrega Pashu Shed Yojana 2026 के लिए पशुपालकों को कितना अनुदान मिलेगा?

यदि पशुपालक के पास 3 पशु है तो उसे ₹75000 से लेकर ₹80000 तक का अनुदान मिलेगा यदि 4 पशु है तो ₹116000 यदि 6 पशु है तो ₹160000 तक अनुदान प्राप्त होगा ।

यह योजना किसके अंतर्गत चलाई जाती है?

यह योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम ( MANREGA ) के अंतर्गत चलाई जाती है ।

वर्तमान समय में यह योजना किन-किन राज्यों में संचालित है?

वर्तमान समय में यह योजना महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,बिहार,पंजाब आदि राज्यों में चलाई जा रही है ।

Manrega Pashu Shed Yojana 2026 का लाभ किन्हें प्राप्त होगा?

इस योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालक किसानों को प्राप्त होगा।

2 thoughts on “Manrega Pashu Shed Yojana 2026: सरकार पशुपालकों को पशु शेड बनाने के लिए दे रही ₹1.60 लाख तक अनुदान ऐसे उठाएं लाभ जल्दी करें आवेदन”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top
Disclaimer:

Sarkari Vigyapan is a privately managed informational website and is not an official government website. It is not affiliated with any government department or authority. The use of the word “Sarkari” is purely for informational purposes, to indicate that the content relates to government advertisements, schemes, and updates, and does not imply any official government association. All information provided is for general guidance only. Users are advised to verify details from the respective official government websites or authorities before taking any action.