DRDO DEBEL Internship 2026: Internship For Engineering Students,₹30,000 Stipend, Check Last Date

DRDO DEBEL Internship 2026
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 1 Average: 5]

DRDO DEBEL Internship 2026: देश के बड़े जाने माने प्रतिष्ठित संगठन डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन यानी की ( DRDO ) नें नई इंटर्नशिप निकाली है। बता दें DRDO की बायोइंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रो मेडिकल लैबोरेट्री ( DEBEL ) नें वर्ष 2026 में पेड इंटर्नशिप का अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसमें उम्मीदवारों को इंटर्नशिप के दौरान पैसे भी मिलेंगे इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि उनका चयन मेरिट लिस्ट, इंटरव्यू और इंटरेक्शन के आधार पर किया जाएगा।

DRDO DEBEL Internship 2026: Overview

Organisation Defence Research and Development Organisation ( DRDO )
Internship NameDRDO DEBEL Internship 2026
Total Seats 08
Qualification Final year UG /PG Engineering and Science students
Stipend30,000/-
Apply Mode Offline

इंटर्नशिप की जानकारी

DRDO DEBEL Internship 2026: इस इंटर्नशिप के ज़रिये छात्रों को देश के बड़े रिसर्च प्रोजेक्ट के साथ काम करने का अनुभव प्राप्त होगा और यह इंटर्नशिप खास तौर पर इंजीनियरिंग और साइंस बैकग्राउंड से आने वाले छात्रों के लिए निकाली गई है जिसके लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, बायो मेडिकल, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री और फिजिक्स जैसे विषयों के छात्र आवेदन कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार इस इंटर्नशिप के दौरान सिलेक्टर होंगे उन्हें 6 महीने तक DRDO की लैब में प्रैक्टिकल रिसर्च और ट्रेनिंग दी जाएगी जिससे उन्हें इंडस्ट्री और रिसर्च दोनों का एक बेहतरीन अनुभव प्राप्त होगा।

DRDO इस इंटर्नशिप में 8 सीटों को भर रहा है जिन भी उम्मीदवारों को साइंस और रिसर्च फील्ड में अपना कैरियर बनाना है वह विशेष रूप से इस इंटर्नशिप में प्रैक्टिकल काम की नॉलेज ले सकते हैं और उनको सीनियर्स की गाइडेंस में ट्रेनिंग दी जाएगी चीन उम्मीदवारों को कुल ₹30000 का स्टाइपेंड मिलेगा पहले 3 महीने पूरे होने पर ₹15000 और बाकी ट्रेनिंग पूरी होने के पश्चात ₹15000 दिए जाएंगे । सफलतापूर्वक ट्रेनिंग करने वाले उम्मीदवारों को डीआरडीओ की तरफ से सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा जो भविष्य में नौकरी की संभावनाओं को और बेहतर तरीके से बढ़ाने के काम आएगा।

DRDO DEBEL Internship 2026– पद की जानकारी

विषय /क्षेत्र कुल रिक्तियां इंटर्नशिप लोकेशन
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 08 ( में शामिल ) बेंगलुरु
इलेक्ट्रॉनिक टेलीकम्युनिकेशन 08 ( में शामिल )बेंगलुरु
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन08 ( में शामिल )बेंगलुरु
एंबेडेड सिस्टम इंजीनियरिंग08 ( में शामिल )बेंगलुरु
मैकेनिकल इंजीनियरिंग08 ( में शामिल )बेंगलुरु
बायोमेडिकल इंजीनियरिंग08 ( में शामिल )बेंगलुरु
मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स08 ( में शामिल )बेंगलुरु
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग08 ( में शामिल )बेंगलुरु
इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी08 ( में शामिल )बेंगलुरु
टेक्सटाइल इंजीनियरिंग08 ( में शामिल )बेंगलुरु
फिजिकल साइंस08 ( में शामिल )बेंगलुरु
केमिस्ट्री08 ( में शामिल )बेंगलुरु
फिजिक्स08 ( में शामिल )बेंगलुरु

Also Read This: NVS Chandigarh Recruitment 2026: Online Apply For 116 Hostel Superintendent post, Last Date, Check your Eligibility

आवश्यक योग्यता

  • वह सभी स्टूडेंट जो अभी UGC या AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से इंजीनियरिंग या साइंस में UG /PG कर रहे हैं।
  • यूजी /पीजी कोर्स को फाइनल ईयर में कर रहे हो ।
  • इस इंटर्नशिप के लिए गलत या अधूरे फॉर्म और लास्ट डेट के बाद पहुंचे हुए फॉर्म रिजेक्ट कर दिए जाएंगे।
  • इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी बल्कि इंटरव्यू /इंटरेक्शन के लिए उनका चयन मेरिट बेस्ड के आधार पर किया जाएगा।

Also Read This: Konkan Railway Vacancy 2026: Online Apply For 132 Helper, Technician, Driver & other Post, Check Last Date & Eligibility

आयु सीमा

DRDO DEBEL Internship 2026 इस इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा इंस्टिट्यूट के नियम अनुसार निर्धारित की जाएगी अधिक जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ कर प्राप्त करें।

सैलरी

DRDO DEBEL Internship 2026 इस इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवारों को टोटल ₹30000 का स्टाइपेंड दिया जाएगा पहले 3 महीने की ट्रेनिंग पूरी होने पर ₹15000 और उसके बाद इंटर्नशिप पूरी होने पर बाकी के ₹15000 दिए जाएंगे यह स्टाइपेंड उम्मीदवारों को डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

इस इंटर्नशिप के लिए सभी श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी तरह छूट दी जाएगी यानी कि आवेदन शुल्क पूरी तरह निशुल्क रहेगा।

चयन प्रक्रिया

चरणविवरण
मेरिट शॉर्टलिस्टिंग पांचवें सेमेस्टर तक के CGPA के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा
इंटरव्यू/ इंटरेक्शन यदि आवश्यक हुआ तो
लिखित परीक्षा कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी
अंतिम चयन मेरिट और इंटरेक्शन परफॉर्मेंस के आधार पर अंतिम चयन होगा।

आवेदन प्रक्रिया

DRDO DEBEL Internship 2026 इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन ऑफ़लाइन के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे जिसकी पूरी जानकारी नीचे स्टेप बाय स्टेप दी गई है जिससे फॉलो करके आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं :-

  • सबसे पहले आवेदन फार्म का प्रिंट आउट निकाल लें आवेदन फार्म का फॉर्मेट ऑफिशल नोटिफिकेशन में दिया गया है।
  • आप उसके बाद उस आवेदन फार्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, जाति प्रमाण पत्र की जानकारी,कॉलेज का नाम, पता,डिग्री,सीजीपीए सेमेस्टर, गेट स्कोर,Pwd स्टेटस आदि सावधानीपूर्वक भरें।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म में अपने सभी जरूरी दस्तावेज अटैच करें,
  • जिसमें आपकी मार्कशीट की कॉपी और कॉलेज के लेटर हैड पर इशू किया गया ऐडमिशन लेटर होना चाहिए।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म में नीचे जगह और तारीख़ लिखकर अपने हस्ताक्षर करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म के साथ एक अंडरटेकिंग भी होगा उसे भी उम्मीदवारों को ध्यान से भरना होगा।
  • अब इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को डिफेंस बायो इंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रो मेडिकल लैबोरेट्री ( DEBEL ) ईडी केंपस न्यू तिप्पसंन्द्रा बेंगलुरु 560075 पते पर 31 मई या उससे पहले भेज दे।
DRDO Official WebsiteClick Here
Official NotificationClick Here

Important Dates

Official notification released May 2026
Last date to submit application form 31 May 2026
Information to selected student 18 June 2026
Internship started (tentative )1 July 2026
Internship duration6 Months

FAQ-

इस इंटर्नशिप के लिए कौन छात्र आवेदन कर सकते हैं?

इस इंटर्नशिप में भी सभी छात्र आवेदन कर सकते हैं जो AICTE/UGC मान्यता प्राप्त संस्थान से फुल टाइम इंजीनियरिंग या साइंस कोर्स कर रहे हैं और शैक्षणिक वर्ष 2026 27 में वह फाइनल ईयर में प्रवेश ले रहे हो।

आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रहेगी या ऑनलाइन?

इस इंटर्नशिप के लिए सभी उम्मीदवारों को आवेदन ऑफ़लाइन स्पीड पोस्ट के माध्यम से निर्धारित पते पर भेजने होंगे।

DRDO DEBEL Internship 2026 में कोई लिखित परीक्षा शामिल की गई है?

नहीं इस इंटर्नशिप में उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा से नहीं गुजरना होगा उनका चयन इंटरव्यू और इंटरेक्शन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन फार्म 31 मई 2026 तक जमा करने होंगे.

DRDO DEBEL Internship 2026 के लिए स्टाइपेंड कितना दिया जाएगा?

इस इंटर्नशिप में टोटल ₹30000 स्टाइपेंड मिलेगा पहले 3 महीने पूरे होने पर ₹15000 बाकी की इंटर्नशिप पूरी होने पर ₹15000 दिया जाएगा ।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 1 Average: 5]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram
Scroll to Top