Bihar Dal Mill Yojana 2026: दाल मिल लगाने पर सरकार दे रही ₹25 लाख तक की वित्तीय सहायता, जानें पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

Bihar Dal Mill Yojana 2026
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Bihar Dal Mill Yojana 2026: बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना को दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन के तहत लागू किया गया है, जिसका उद्देश्य राज्य में दाल प्रसंस्करण ( Dal Processing ) भंडरण ( Storage ) और मूल्य संवर्धन ( value Addition ) को बढ़ावा देना है। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को दाल मिल की स्थापना एवं संबंधित परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता (सब्सिडी) प्रदान की जाएगी। कृषि विभाग ने इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने संबंधी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यदि आप बिहार में दाल मिल स्थापित करना चाहते हैं या इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर हो सकता है।

इस लेख में आपको Bihar Dal Mill Yojana 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योजना का उद्देश्य, मिलने वाले लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और आधिकारिक लिंक की पूरी जानकारी आसान भाषा में दी गई है। यदि आप इस योजना के तहत आवेदन करके सरकारी वित्तीय सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें । नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा योजना से संबंधित आधिकारिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Bihar Dal Mill Yojana 2026 Overview

योजना का नाम Bihar Dal Mill Yojana 2026
शुरू की गईं बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा
लाभार्थी बिहार के कृषक
वित्तीय सहायता ( अनुदान )₹25 लाख
उद्देशय राज्य में दाल प्रसंस्करण, भंडारण और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देना
आवेदन शुरू 01 अगस्त 2026
अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट Click Here

Bihar Dal Mill Yojana 2026 क्या है?

Bihar Dal Mill Yojana 2026 बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण योजना है। इसका उद्देश्य राज्य मे दालों की प्रसंस्करण ( Dal Processing ), पैकेजिंग, भंडारण (Storage ) और मूल्य संवर्धन ( Value Addition) को बढ़ावा देना तथा नई Dal Mill ( दाल मिल ) इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत पात्र आवेदकों को प्लांट एवं मशीनरी, भवन, वेयरहाउस और अल्प भंडारण अवसंरचना की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता (अनुदान) प्रदान किया जाएगा ।

कृषि विभाग ने Bihar Dal Mill Yojana 2026 Online Apply के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना का लाभ FPO ( Farmer Producer Organization ), CLF, PACS उद्यामी, व्यक्तिगत आवेदक तथा अन्य पंजीकृत संस्थाएं प्राप्त कर सकती हैं। यदि वे निर्धारित पात्रता शर्तो को पूरा करते हैं। यदि आप बिहार में दाल मिल स्थापित करने की योजना बना रहे हैं, तो Bihar Dal Mill Yojana 2026 के माध्यम से सरकारी अनुदान प्राप्त करने का यह एक बेहतरीन अवसर है।

Also Read This: CSBC Bihar Police Driver DET Admit Card 2026 Download: Exam Date, Hall Ticket Link @ csbc.bihar.gov.in

Bihar Dal Mill Yojana 2026 के लाभ (Benefits)

योजना के अंतर्गत मिलने वाले प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं।

  • परियोजना लागत ( Project Cost ) का 33% या अधिकतम ₹25 लाख प्रति इकाई ( जो भी कम हो ) तक अनुदान दिया जायगा।
  • अनुदान का लाभ प्लांट एवं मशीनरी, भवन, वेयरहाउस तथा भंडारण अवसंरचना ( Storage Infrastructure ) की स्थापना के लिए उपलब्ध है।
  • भूमि खरीद, विद्युत कनेक्शन, मानव संसाधन ( Manpower) तथा अन्य संसाधन ( Operations ) खर्चो पर किसी प्रकार का अनुदान नहीं दिया जाएगा।
  • भवन वेयरहाउस भंडारण एवं अवसंरचना के लिए मिलने वाली सहायता कुल पात्र अनुदान राशि के अधिकतम 30% तक ही सीमित रहेगी।
  • इस योजना के माध्यम से उद्यमियों, FPO, PACS, CLF व्यक्तिगत आवेदकों और पात्र संस्थाओं को दाल मिल स्थापित करने के लिए आर्थिक सहयोग मिलेगा, जिससे राज्य में दाल प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और किसान को भी बेहतर बाजार उपलब्ध हो सकेगा।

Also Read This: PM Berojgari Bhatta Yojana 2026 Fact Check: क्या केंद्र सरकार ₹2500 बेरोजगारी भत्ता दे रही है? जानें वायरल दावे की पूरी सच्चाई

Bihar Dal Mill Yojana 2026 चयनित जिले

Bihar Dal Mill Yojana 2026 के तहत लाभ केवल चयनित जिले के आवेदक ही आवेदन करके प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के तहत लाभ के लिए कौन-कौन से जिलों का चयन किया गया है इसकी पूरी सूची नीचे विस्तार से दी गई है।

  • पटना
  • नालंदा
  • औरंगाबाद
  • मुजफ्फरपुर
  • लखीसराय
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल
  • भागलपुर
  • जहानाबाद
  • गया

Bihar Dal Mill Yojana 2026 पात्रता ( Eligibility Criteria)

  • FPO /CLF /PACS पंजीकरण : इस योजना का लाभ लेने के लिए FPO /CLF /PACS का कम से कम 2 वर्षों से पंजीकृत या सक्रिय रूप से संचालित होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु: यदि कोई व्यक्ति व्यक्तिगत श्रेणी में आवेदन करता है तो उसकी आयु कम से कम 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • स्वयं का अंशदान ( Self Contribution): परियोजना की कुल लागत का कम से कम 15% स्वयं के अंशदान के रूप में उपलब्ध होना आवश्यक है। इससे आवेदक की वित्तीय भागीदारी सुनिश्चित होती है।
  • बैंक ऋण अनिवार्य: Bihar Dal Mill Yojana 2026 के तहत आवेदन करने के लिए बैंक से ऋण ( Bank Loan ) प्राप्त करना अनिवार्य है। योजना के लाभ और अनुदान का लाभ क्रेडिट- लिंक्ड (Credit Linked ) प्रक्रिया के माध्यम से दिया जाता है।

Bihar Dal Mill Yojana 2026 महत्वपूर्ण दस्तावेज (Document Required )

  • DPR ( परियोजना प्रतिवेदन)
  • बैंक ऋण स्वीकृत (सहमति पत्र)
  • आधार एवं बैंक विवरण
  • पंजीकरण प्रमाण पत्र (संस्था हेतु)

Bihar Dal Mill Yojana 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप Bihar Dal Mill Yojana 2026 का लाभ लेना चाहते हैं तो आप घर बैठे बिहार कृषि विभाग के DBT Agriculture Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे आसान भाषा में दी गई है।

  • सबसे पहले बिहार कृषि विभाग के DBT Agriculture Portal पर जाएं।
  • यदि आपने पहले से किसान पंजीकरण ( Farmer Registration ) नहीं कराया है, तो सबसे पहले अपना पंजीकरण पूरा करें। इस योजना के लिए 13 अंकों की किसान पंजीकरण संख्या आवश्यक होती है।
  • इसके बाद होम पेज पर ऑनलाइन सेवाएं या ऑनलाइन अनुदान आवेदन के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब Bihar Dal Mill Yojana 2026 से संबंधित आवेदन लिंक का चयन करें।
  • आवेदन फार्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, परियोजना ( Project ), बैंक खाता, भूमि एवं अन्य आवश्यक विवरण सावधानी पूर्वक भरें।
  • इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • दर्ज की गई जानकारी एक बार अच्छी तरह चेक करें और सफलतापूर्वक सबमिट कर दें।
  • आवेदन सफलता पूर्वक जमा होने के बाद आवेदन संख्या ( Application Number ) या रसीद डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Important Dates

Online Application Start 01 August 2026
Last Date To Apply 30 August 2026
Application Mode Online

FAQ-

Bihar Dal Mill Yojana 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी?

बिहार दाल मिल योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है।

Bihar Dal Mill Yojana 2026 के तहत दाल मिल स्थापित करने पर कितनी सब्सिडी प्रदान की जाएगी?

दाल मिल स्थापित करने पर बिहार सरकार ₹25 लाख तक का अनुदान प्रदान करेगी।

Bihar Dal Mill Yojana 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या रहेगी?

इस योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

Bihar Dal Mill Yojana 2026 का लाभ किन-किन जिलों के आवेदक ले सकते हैं?

इस योजना के लिए बिहार के कुछ जिलों का चयन किया गया है जिसमें पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, सुपौल,सीतामढ़ी, लखीसराय, जहानाबाद, नालंदा,औरंगाबाद आदि शामिल है।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top