AIIMS Deoghar Vacancy 2026: Apply Offline For 19 Various Post, Check Last Date & Eligibility !!

AIIMS Deoghar Vacancy 2026
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

AIIMS Deoghar Vacancy 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी AIIMS Deoghar की तरफ से AIIMS भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जिसके अनुसार यह भर्ती डेपुटेशन के बेसिस पर आयोजित की जा रही है। इस भर्ती अभियान के तहत Assistant Controller of Examination, Medical Superintendent, Nursing supritendent, Assistant Nursing Supritendent,Deputy Nursing Superintendent, Assistant Account Officer, Asssistant Store Officer, Assistant Administrative , Officer,, Account Officer, और Driver Grade-|| जैसे कुल 19 महत्वपूर्ण पदों पर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।

AIIMS Deoghar Vacancy 2026 Overview

Organisation All India Institute of Medical Science Deoghar
Total post 19 Post
Name Of Post Various post
Qualification10th pass, graduate BSc nursing, MBBS, MD /MS, MHA, and relevant administrative accounts experience
Age limit Maximum 56 Years
Apply Mode Offline
Salary ₹25,000-₹2,18,200+NPA
Official websiteClick Here

भर्ती की जानकारी

AIIMS Deoghar Vacancy 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन के माध्यम से रखी गई है और आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार ( employment news) में विज्ञापन प्रकाशित होने के 45 दिनों के भीतर रखी गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तक निर्धारित की गई है, वही चयन प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले उम्मीदवारों के आवेदन फार्म की जांच की जाएगी और उसके पश्चात उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा अंतिम चयन इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

अपनी योग्यता के आधार पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसारआकर्षक वेतन दिया जाएगा, जिसमें मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को ₹1,44,200 से लेकर ₹2,18,200 तक वेतन दिया जाएगा वहीं अन्य पदों के लिए भी वेतन शानदार रहेगा। सभी उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरकर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से AIIMS Deoghar के प्रशासनिक कार्यालय में भेजने होंगे भर्ती से जुड़ी संपूर्ण जानकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है आप वहां से चेक कर सकते हैं सरकारी अस्पताल में शानदार सैलरी वाली नौकरी पाने का अवसर हाथ से न जाने दें।

AIIMS Deoghar Vacancy 2026 पद की जानकारी

पद का नाम ग्रुप पदों की संख्या
मेडिकल सुपरीटेंडेंटग्रुप -A01
नर्सिंग सुपरीटेंडेंटग्रुप -A02
अस्सिटेंट कंट्रोलर ऑफ़ एग्जामिनेशन ग्रुप -A01
डिप्टी नर्सिंग सुपरीटेंडेंटग्रुप -A02
असिस्टेंट नर्सिंग सुपरीटेंडेंटग्रुप -A04
अकाउंट ऑफिसर ग्रुप -A01
असिस्टेंट स्टोर ऑफिसरग्रुप -B02
अस्सिटेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसरग्रुप -B02
असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसरग्रुप -B03
ड्राइवर ग्रेड -||ग्रुप -C01
टोटल पोस्ट 19 पोस्ट

Also Read This: Central Bank Of India Vacancy 2026: Apply For Faculty, Attender & More Posts, Check Your Eligibility!!

आवश्यक योग्यता

पद का नाम आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
मेडिकल सुपरीटेंडेंटMBBS डिग्री +MD/MS या MHA होना ज़रूरी और उम्मीदवार को प्रशासनिक अस्पताल का कम से कम 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए
नर्सिंग सुपरीटेंडेंट ऐसे अफसर जो पहले से इस तरह के पद पर हो या डिप्टी असिस्टेंट नर्सिंग सुपरीटेंडेंट जैसे पद पर 5 साल तक की सर्विस हो।
अस्सिटेंट कंट्रोलर ऑफ़ एग्जामिनेशन ऐसे उम्मीदवार जो सरकारी यूनिवर्सिटी /संस्था /स्वायत्त संस्था के अफसर हो जिनके पास संबंधित प्रशासनिक अनुभव हो
डिप्टी नर्सिंग सुपरीटेंडेंट असिस्टेंट करो नर्सिंग सुपरीटेंडेंट के पद पर काम से कम 2 वर्ष की रेगुलर सर्विस होनी चाहिए।
अकाउंट ऑफिसर ऐसे अफसर जो पहले से इस तरह के पद पर हो या फाइनेंस अकाउंट में संबंधित अनुभव हो
असिस्टेंट नर्सिंग सुपरीटेंडेंट बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक / बीएससी नर्सिंग + नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन + 6 साल का अनुभव होना चाहिए।
असिस्टेंट स्टोर ऑफिसर ऑफिसर जो पहले से इस तरह के पद पर हो या संबंधित ग्रेड में 5 साल की सर्विस हो।
अस्सिटेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए + प्रशासनिक कार्य का अनुभव होना चाहिए।
असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर ऐसे ऑफिसर जो पहले से इस तरह के पद पर हो या जूनियर अकाउंट ऑफिसर के पद पर 5 साल की सर्विस हो।
ड्राइवर ग्रेड -|| 10वीं पास +HMV/LMV का कमर्शियल लाइसेंस + 2 वर्ष का अनुभव

आयु सीमा

All India Institute of Medical Science Deoghar की तरफ से निकाली गई AIIMS Deoghar Vacancy 2026 के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार 56 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

Also Read This: CSIR CIMFR Technician Recruitment 2026: Apply Online For 30 Post, Check Last Date & Eligibility !!

सैलरी

पद का नामवेतन स्तर मासिक वेतन
मेडिकल सुपरीटेंडेंट लेवल- 14₹1,44,200- ₹2,18,700+ NPA
अस्सिटेंट सुपरीटेंडेंट लेवल- 11₹67,700- ₹2,08,700/-
अस्सिटेंट कंट्रोलर ऑफ़ एग्जामिनेशन लेवल- 11₹67,700 – ₹2,08,700/-
डिप्टी नर्सिंग सुपरीटेंडेंट लेवल- 10₹56,100- ₹1,77,500/-
अकाउंट ऑफिसर लेवल -10 ₹56,100- ₹1,77,500
असिस्टेंट नर्सिंग सुपरीटेंडेंट लेवल -10₹56,100- ₹1,77,500
असिस्टेंट स्टोर ऑफिसर लेवल -7₹44,900 – ₹1,42,400/-
अस्सिटेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर लेवल -7₹44,900 – ₹1,42,400/-
असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर लेवल -7₹44,900 – ₹1,42,400/-
ड्राइवर ग्रेड-||लेवल -4₹25,500- ₹81,100/-

आवेदन शुल्क

AIIMS Deoghar Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।

चयन प्रक्रिया

  • 1- एप्लीकेशन स्क्रुटनी – इस चरण में उम्मीदवारों की योग्यता और उनके दस्तावेजों की जांच की जाएगी.।
  • 2- शॉर्टलिस्टिंग– उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव के आधार पर लिस्ट तैयार की जाएगी।
  • 3- इंटरव्यू- शॉर्टलिस्टिंग किए गए योग्य उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • 4- दस्तावेज सत्यापन – इस चरण में उम्मीदवारों के सभी ओरिजिनल दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • 5- अंतिम चयन – उम्मीदवारों की परफॉर्मेंस और योग्यता के आधार पर फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा।

नोट :- यह पोस्ट ज्यादातर सीनियर पदों के लिए है इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी इंटरव्यू के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले AIIMS Deoghar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब वहां से आधिकारिक नोटिफिकेशन और निर्धारित एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें।
  • नोटिफिकेशन में दिए गए सभी जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता जानकारी एवं अनुभव और सभी दिशा निर्देश को ध्यान पूर्वक पड़े।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म को निर्धारित प्रारूप में भरें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में सभी जरूरी दस्तावेज जैसे एजुकेशन सर्टिफिकेट, अनुभव सर्टिफिकेट, विजिलेंस क्लीयरेंस, इंटीग्रेटेड सर्टिफिकेट पिछले 5 साल के डोजियर, प्रमोशन/ अपग्रेडेशन ऑर्डर और पहचान पत्र आदि एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अटैच करें।
  • अब लिफाफे पर लिखें Application for the post of ( पद का नाम भरकर लिखना हैँ ) जैसे – ( Application for the post of Assistant Account Officer)
  • अब आपको पूरा भरा हुआ फॉर्म प्रॉपर चैनल के जरिए स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से इस पते पर उपनिदेशक (प्रशासन) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, देवघर, देवघर,परिसर, रामसागर,देवघर -814117 झारखंड पर भेज दे।
  • आपके द्वारा भेजे गए आवेदन फार्म की फोटो कॉपी और पोस्ट की स्लिप अपने पास संभाल कर रखें यह आगे काम आएगी।

Note :- Proper channel मतलब अगर सभी सरकारी नौकरी में हो तो अपना फार्म अपने मौजूदा ऑफिस/ विभाग के हैड से फॉरवर्ड करवाना पड़ेगा सीधा नहीं भेज सकते।

Official WebsiteClick Here
Official NotificationClick Here

Important Dates

Notification released 20 May 2026
Last date to apply 45 Days Publication the official notification in employment news

FAQ-

AIIMS Deoghar Vacancy 2026 के लिए आवेदन कब तक कर सकते हैं?

इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि रोजगार समाचार ( employment news ) में विज्ञापन जारी होने के 45 दिनों के भीतर रहेगी।

AIIMS Deoghar Vacancy 2026 के लिए कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

इस भर्ती के लिए कुल 19 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन किस प्रकार करने होंगे?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन के माध्यम से रखी गई है सभी उम्मीदवारों को अपने आवेदन फॉर्म भरकर उचित माध्यम ( proper channel ) से भेजना होगा।

AIIMS Deoghar Vacancy 2026 के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु क्या निर्धारित की गई है?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

चयन किस प्रकार किया जाएगा?

उम्मीदवारों को चयन एप्लीकेशन स्क्रुटनी, शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज सत्यापन और फाइनल सिलेक्शन के आधार पर किया जाएगा, कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top