Sarkari Vigyapan - सभी सरकारी काम एक जगह

Saksham Anganwadi & Poshan 2.0: पोषण और विकास की ओर अग्रसर भारत

Saksham Anganwadi

Saksham Anganwadi & Poshan 2.0

परिचय

भारत में बच्चों, किशोरियों और माताओं के अच्छे स्वास्थ्य और पोषण के लिए सरकार लगातार नई योजनाये लाती रही है। इन्ही में से एक है “Saksham Anganwadi और Poshan 2.0” मिशन, जो की एकीकृत पोषण सपोर्ट प्रोग्राम है। इसका मुख्य उद्देस्य है 6 साल तक के बच्चो, 14 से 18 वर्ष की किशोरियो, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना है।


इस योजना में नया क्या है?

  1. एकीकृत ढांचा (Integrated Framework)
    पहले अलग-अलग चल रही योजनाएं जैसे Anganwadi Services, Scheme for Adolescent Girls, और Poshan Abhiyaan को अब एक साथ जोड़ दिया गया है। इससे सेवाओ का समन्वय और प्रभावशीलता बढ़ गयी है।
  2. मुख्य हिस्से (Key Components)
    • पूरक पोषण कार्यक्रम (Supplementary Nutrition Programme) – बच्चों, किशोरियो, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए
    • प्रारंभिक बाल्य शिक्षा और देखभाल (Early Childhood Care & Education)
    • Saksham Anganwadi Infrastructure अपग्रेडेशन
    • Poshan Abhiyaan के तहत जागरूकता और डिजिटल निगरानी (Poshan Tracker)
  3. तकनीकी निगरानी (Tech Monitoring)
    Poshan Tracker एक डिजिटल प्लेटफार्म है जो रियल टाइम में सेवा वितरण और लाभार्थियों का डाटा रिकॉर्ड करता है। यह RCH पोर्टल से भी लिंक है, जिससे मातृ और शिशु स्वास्थ्य पर नजर रखना आसान हो जाता है।

Saksham Anganwadi के फायदे

  • आधुनिक सुविधा
    अपग्रेडेड आंगनवाड़ी केन्द्रों में LED स्क्रीन, RO पानी की मशीन, पोषण वाटिका, बच्चों के लिए कलरफुल फर्नीचर, खेल के साधन और BALA पेंटिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
  • राज्यों में तेज काम
    • झारखंड – 16,775 केन्द्रों को मार्च 2026 तक प्ले-स्कूल पद्धति में बदला जायेगा।
    • ओडिशा – 12,140 आंगनवाड़ी केन्द्रों को Saksham Anganwadi के रूप में अपग्रेड करने की मंजूरी।
    • महाराष्ट्र – 3,200 केन्द्रों में पोषण वाटिका और LED शिक्षा सामग्री लगाई जा चुकी है।
  • बच्चों के विकास पर असर
    बेहतर पोषण, साफ-सुथरा माहौल और मनोरंजन के साधन बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करेंगे।

क्षेत्रीय आँकड़े (Regional Data)

राज्यअपग्रेड होने वाले केंद्रसमय सीमाविशेष पहल
झारखंड16,775मार्च 2026प्ले-स्कूल पैटर्न और स्मार्ट क्लासरूम
ओडिशा12,140दिसम्बर 2025LED टीवी, पोषण वाटिका और स्वच्छ पेयजल
महाराष्ट्र3,200चल रहाडिजिटल लर्निंग और बच्चों के खेल उपकरण
उत्तर प्रदेश5,000+मार्च 2026Poshan Tracker के माध्यम से 100% निगरानी

यह भी पढ़ें – 1. RPSC 2nd grade 2025: 6500 सीनियर टीचर पदों पर भर्ती

यह भी पढ़ें – 2. Mukhyamantri Kanya Abhibhavak Pension Yojana 2025: मध्य प्रदेश सरकार दिए रही बेटियों के माता-पिता को हर महीने पेंशन, जाने पात्रता जल्दी करें आवेदन

यह भी पढ़ें – 3. MP Free Laptop Yojana 2025: मध्य प्रदेश सरकार दे रही छात्रों को 60% पर लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25000, यहां देखें पात्रता और करें आवेदन

उठाये गए महत्वपूर्ण कदम

  • Saksham Anganwadi and Poshan 2.0
  • एकीकृत पोषण कार्यक्रम
  • Anganwadi Infrastructure अपग्रेडेशन
  • Poshan Tracker
  • बच्चों और माताओं में कुपोषण
  • पोषण वाटिका और LED स्क्रीन

केस स्टडी

ग्राम – रामपुर, जिला – गढ़वा (झारखंड)
यहाँ के आंगनवाड़ी केंद्र में Saksham Anganwadi अपग्रेडेशन के बाद LED टीवी, बच्चों के लिए खेल उपकरण, और पोषण वाटिका लगाई गई। पहले जहां 15–20 बच्चे ही आते थे, अब प्रतिदिन 40 से ज्यादा बच्चे नियमित आते हैं। Poshan Tracker के इस्तेमाल से बच्चों का वजन और ऊँचाई हर महीने रिकॉर्ड किया जाता है, और कुपोषण की पहचान जल्दी हो जाती है।

योजना का महत्व

भारत में कुपोषण एक गंभीर समस्या रही है। सरकारी आंकड़ो के अनुसार, 5 साल से कम उम्र के काफी बच्चे अभी भी अंडरवेट या स्टंटेड हैं। Saksham Anganwadi & Poshan 2.0 इस समस्या से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सामुदायिक भागीदारी का उपयोग करता है।


PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2025: दस्तावेज, लाभ, इस तरह से करें आवेदन


कैसे लें लाभ?

  1. अपने नज़दीकी आंगनवाड़ी केंद्र से सम्पर्क करें।
  2. Poshan Tracker पर रजिस्ट्रेशन करवाएँ।
  3. गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली माताएं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच और पोषण किट प्राप्त कर सकती हैं।
  4. बच्चों को आंगनवाड़ी में नियमित भेजें ताकि वे शिक्षा और पोषण दोनों प्राप्त कर सकें।

निष्कर्ष

Saksham Anganwadi & Poshan 2.0 सिर्फ पोषण की योजना नहीं है, बल्कि यह बच्चों, किशोरियों और माताओं के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, और सामाजिक विकास का समग्र पैकेज है। इसका सफल क्रियान्वयन भारत को कुपोषण-मुक्त और स्वस्थ समाज की दिशा में आगे ले जायेगा।

अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट देखें।


2 thoughts on “Saksham Anganwadi & Poshan 2.0: पोषण और विकास की ओर अग्रसर भारत”

  1. Pingback: Women Schemes 2025: महिलाओ के लिए जरुरी केंद्रीय योजना »

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top
Disclaimer:

Sarkari Vigyapan is a privately managed informational website and is not an official government website. It is not affiliated with any government department or authority. The use of the word “Sarkari” is purely for informational purposes, to indicate that the content relates to government advertisements, schemes, and updates, and does not imply any official government association. All information provided is for general guidance only. Users are advised to verify details from the respective official government websites or authorities before taking any action.