Reliance Foundation Scholarship 2026-27: विद्यार्थियों को मिलेगी ₹6 लाख तक की स्कॉलरशिप, आवेदन शुरू, जानें पात्रता, दस्तावेज

Reliance Foundation Scholarship 2026-27

Reliance Foundation Scholarship 2026-27: देश के आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक बहुत ही अच्छी स्कॉलरशिप योजना चलाई जाती है। रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से Reliance Foundation Scholarship 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस स्कॉलरशिप योजना के तहत स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) स्तर के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। रिलायंस फाऊंडेशन स्कॉलरशिप 2026- 27 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी आवेदन की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस छात्रवृत्ति योजना के तहत स्नातक (UG) के 5,000 विद्यार्थियों को ₹2 लाख तक आर्थिक सहायता तथा स्नातकोत्तर (PG) के 100 विद्यार्थियों को ₹6 लाख तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस स्कॉलरशिप कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है, कि आर्थिक स्थिति के कारण किसी भी होनहार/ प्रतिभाशाली विद्यार्थी की पढ़ाई प्रभावित न हो।

Table of Contents

Reliance Foundation Scholarship 2026-27: Overview

स्कॉलरशिप का नाम रिलायंस फाऊंडेशन स्कॉलरशिप 2026- 27
संस्था रिलायंस फाऊंडेशन
UG स्कॉलरशिप5,000 विद्यार्थियों के लिए
UG राशि₹2 लाख तक
PG स्कॉलरशिप100 विद्यार्थियों के लिए
PG राशि ₹6 लाख तक
आवेदन प्रारंभ 14 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटReliance Foundation Scholarship Portal

Reliance Foundation Scholarship 2026-27 क्या है ?

Reliance foundation scholarship 2026-27 रिलायंस फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण शिक्षा पहल है जिसके तहत ऐसे होनहार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जो पढ़ाई में तो अच्छे हैं, लेकिन आर्थिक कठिनाई उनकी पढ़ाई में बाधा बनती है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की शुरुआत दिसंबर 2022 में रिलायंस के संस्थापक- अध्यक्ष श्री धीरूभाई अंबानी की 90वीं जयंती के अवसर पर की गई प्रतिबद्धता से जुड़ी है। रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक एवं चेयरपर्सन नीता अंबानी ने 10 वर्षों में 50,000 स्कॉलरशिप प्रदान करने का संकल्प लिया था। अब तक इस पहल के माध्यम से पूरे देश भर में हजारों होनहार विद्यार्थियों तक सहायता पहुंचाई जा चुकी है।

Also Read This: Bank of Baroda SO Vacancy 2026: Online Apply For 206 Post, Check Last Date, Salary & Eligibility !!

Reliance Foundation Scholarship 2026-27 का उद्देश्य

रिलायंस फाऊंडेशन स्कॉलरशिप का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और भविष्य के अवसर उपलब्ध कराना भी है।

  • मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग।
  • आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखने में मदद।
  • विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा और क्षमता विकसित करने का अवसर देना।
  • देश के विकास में युवा प्रतिभाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना।

Also Read This: UP Nishulk Boring Yojana 2026-27: किसानों को मुफ्त बोरिंग के लिए मिलेगी सहायता, जानें पात्रता,लाभ और आवेदन प्रक्रिया

Reliance Foundation UG Scholarship 2026-27

Reliance Foundation Undergraduate Scholarship 2026-27 के तहत देशभर के 5,000 मेधावी विद्यार्थियों स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी चयनित विद्यार्थियों को उनके स्नातक शिक्षा के लिए ₹2 लाख तक की वित्तीय सहायता प्राप्त हो सकती है। यह स्कॉलरशिप विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है जो 12वीं कक्षा के बाद नियमित पूर्णकालिक स्नातक डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश ले चुके हैं।

Reliance Foundation PG Scholarship 2026-27

Reliance Foundation Postgraduate Scholarship 2026-27 के तहत100 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा चयनित विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर शिक्षा के लिए ₹6 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। PG स्कॉलरशिप में चयन प्रक्रिया के दौरान शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ-साथ अन्य निर्धारित मानदंडो को भी ध्यान में रखा जाता है। इसके अतिरिक्त स्नातकोत्तर (PG) विद्यार्थियों के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार भी चयन प्रक्रिया का हिस्सा हो सकता है।

Reliance Foundation Scholarship 2026-27 के लाभ (Benefits)

1-UG विद्यार्थियों के लिए

  • 5,000 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान करने का प्रावधान।
  • ₹2 लाख तक की वित्तीय सहायता।
  • स्नातक शिक्षा जारी रखने में आर्थिक मदद।
  • मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

2- PG के विद्यार्थियों के लिए –

  • 100 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान करने का प्रावधान।
  • ₹6 लाख तक की वित्तीय सहायता।
  • उच्च शिक्षा के खर्च को पूरा करने में आर्थिक मदद।
  • प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्राप्त होंगे।

Reliance Foundation Scholarship 2026-27 के लिए पात्रता ( Eligibility Criteria)

  • आवेदक विद्यार्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • विद्यार्थी ने 12वीं कक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हो।
  • विद्यार्थी किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में रेगुलर- Full Time कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश ले चुका हो/ अध्ययनरत हो ।
  • सभी स्रोतों से परिवार की वार्षिक आय ₹15 लाख से कम होनी चाहिए।
  • 2.5 लाख से कम वार्षिक पारिवारिक आय वाले विद्यार्थियों को इस स्कॉलरशिप पर प्राथमिकता दी जाएगी।

Note :- UG और PG स्कॉलरशिप के लिए पात्रता अलग-अलग हो सकती है आवेदन करने से पहले आधिकारिक दिशा निर्देश को अवश्य पढ़ें।

Reliance Foundation Scholarship 2026-27 के लिए आवश्यक दस्तावेज ( Document Required)

  • आधार कार्ड या वैध पहचान प्रमाण पत्र
  • 10वीं/12वीं की मार्कशीट
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • वर्तमान कॉलेज/संस्थान का प्रमाण
  • प्रवेश से संबंधित दस्तावेज
  • शैक्षणिक रिकार्ड से संबंधित दस्तावेज
  • परिवार का आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की जानकारी
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज शामिल हो सकते हैं

Reliance Foundation Scholarship 2026-27 के लिए चयन कैसे होगा?

  • Online Aptitude Test –UG उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित किया जा सकता है।
  • Academic Performance का मूल्यांकन- आवेदक विद्यार्थी की शैक्षणिक योग्यता और पिछली कक्षा के प्रदर्शन को भी चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।
  • Document Verification – आवेदन के दौरान दिए गए दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा
  • PG विद्यार्थियों का इंटरव्यू- PG स्कॉलरशिप के लिए पात्र विद्यार्थियों को व्यक्तिगत इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है।

Reliance Foundation Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले Reliance Foundation Scholarship की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब अपनी पात्रता के अनुसार UG या PG स्कॉलरशिप के विकल्प का चयन करें।
  • आवेदन पोर्टल पर अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी एवं अन्य जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • अब आवेदन फार्म में अपने व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं पारिवारिक आय से संबंधित जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • फॉर्म को अंतिम सबमिट करने से पहले आपके द्वारा भरी गई सभी जानकारी को अच्छी तरह चेक करें।
  • सभी जानकारी सही पाए जाने पर आवेदन फार्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें।
  • आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा होने की पश्चात कंफर्मेशन नंबर या एप्लीकेशन नंबर को सुरक्षित रखें।

Important Dates

Online Application Start 14 August 2026
Last Date To Apply 5 October 2026
Apply Mode Online

FAQ-

Reliance Foundation Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?

इस स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है।

Reliance Foundation Scholarship 2026-27 के तहत कितने विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप का लाभ प्राप्त होगा?

UG के 5,000 विद्यार्थियों को और PG के 100 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान करने का प्रावधान है।

रिलायंस फाऊंडेशन स्कॉलरशिप के तहत कितनी राशि प्राप्त होगी?

चयनित UG विद्यार्थियों को ₹2 लाख तक और PG विद्यार्थियों को ₹6 लाख तक राशि प्राप्त होगी।

Reliance Foundation Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या रखी गई है?

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

Reliance Scholarship के लिए 12वीं में कितने अंक होना जरूरी है?

UG के लिए 12वीं कक्षा में न्यूनतम 60% अंक होना जरूरी है।

क्या रिलायंस स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं?

हां पात्र विद्यार्थी निर्धारित आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top