JDST Scholarship 2027: 12वीं के छात्रों को बड़ा मौका, JEE-NEET की फ्री कोचिंग के साथ रहने खाने की सुविधा, जानें लाभ, पात्रता और अप्लाई फ़ास्ट !!

JDST Scholarship 2027

JDST Scholarship 2027 JDST 2027 ( Joint Dakshana Selection Test -2027 के लिए दक्षणा छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म जारी कर दिए गए हैं। यह छात्रवृत्ति उन होनहार और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं और JEE या NEET की तैयारी के लिए Free Coaching प्राप्त करना चाहते हैं। इस छात्रवृत्ति के अंतर्गत JDSTके माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को Dakshana Foundation के 1 वर्षीय आवासीय कोचिंग कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

JDST कार्यक्रम के तहत जो विद्यार्थी चयनित होंगे उन्हें पुणे के पास स्थित Dakshana Valley Campus में रहकर नि:शुल्क JEE/NEET कोचिंग, रहने और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। विद्यार्थियों को एक वर्ष के लिए दक्षणा के आवासीय कैंपस में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होता है। यदि आप JDST 2027,JDST 2027 Application Form,Dakshana Scholarship 2027,Dakshana Scholarship Free NEET Coaching, Free JEE Coaching, JEE Scholarship 2027 या NEET Scholarship 2027 के बारे में जानकारी खोज रहे हैं, तो यह आर्टिकल सिर्फ और सिर्फ आपके लिए है।

JDST Scholarship 2027 Overview

विवरण जानकारी
परीक्षा का नामJoint Dakshana Selection Test (JDST)
वर्ष 2027
संस्था दक्षणा फाउंडेशन
लक्षित विद्यार्थी 12वीं विज्ञान (Science) के विद्यार्थी
तैयारी JEE/NEET
कोचिंग नि:शुल्क
कार्यक्रम एक वर्षीय आवासीय कार्यक्रम
रहने,खाने की सुविधा उपलब्ध
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट Click Here

JDST Scholarship 2027 Latest Update

JDST Scholarship 2027 का Application Form Live हो चुका है। जो भी विद्यार्थी 12वीं कक्षा में विज्ञान विषय से पढ़ाई कर रहे हैं और आगे JEE/NEET की तैयारी कर रहे हैं, तो वह अपनी पात्रता जानकर JDST Scholarship 2027 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस स्कॉलरशिप योजना की सबसे महत्वपूर्ण और खास बात यह है कि चयनित विद्यार्थियों को महंगी निजी कोचिंग की फीस का खर्च नहीं उठाना पड़ता Dakshana Foundation के तहत चयनित विद्यार्थियों को 1 वर्ष की कोचिंग के साथ-साथ रहने और खाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।

Also Read This: Punjab PTI Recruitment 2026 2000 PTI Teacher Vacancy, Apply Online, Eligibility & Last Date

JDST Scholarship 2027 क्या है?

Joint Dakshana Selection Test दक्षणा फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाली एक चयन परीक्षा है। इस स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य होनहार,प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर, जरूरतमंद विद्यार्थियों को JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कोचिंग के अवसर प्रदान करना है। चयनित छात्रों को दक्षणा की 1 वर्षीय आवासीय कार्यक्रम

Also Read This: SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026 आवेदन शुरू, जानें Eligibility और Last Date

JDST Scholarship 2027 के तहत मिलने वाले लाभ (Benefits)

  • JEE/NEET की नि:शुल्क कोचिंग।
  • 1 वर्षीय आवासीय कोचिंग कार्यक्रम।
  • रहने तथा भोजन की सुविधा उपलब्ध।
  • प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए शैक्षणिक मार्गदर्शन।
  • बेहतर अध्ययन वातावरण।
  • आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग का अवसर

JDST Scholarship 2027 के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)

  • विधार्थी वर्तमान में 12वीं कक्षा में विज्ञान विषय से अध्ययनरत होना चाहिए।
  • आवेदक विद्यार्थी सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • आवेदक को कक्षा 10वीं में गणित और विज्ञान विषयों के संयुक्त अंकों के आधार पर अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित न्यूनतम कटऑफ अंक प्राप्त करने होंगे।
  • विद्यार्थी JEE/NEET तैयारी करने का इच्छुक होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से कम होनी चाहिए।
  • आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद विद्यार्थी को इस कार्यक्रम के दौरान प्राथमिकता दी जाएगी।
  • विद्यार्थियों को दक्षणा द्वारा निर्धारित अन्य पात्रता शर्तो को भी पूरा करना होगा।
  • पात्रता की अंतिम शर्तें वर्ष 2027 की आधिकारिक JDST नोटिफिकेशन के अनुसार ही मान्य होंगी।

नोट : JDST की पात्रता मेडिकल और इंजीनियरिंग स्ट्रीम लिंग (Gender) श्रेणी (Category) के अनुसार अलग-अलग हो सकती है इसलिए आवेदक को सलाह दी जाती है कि आवेदन करते समय आपको लागू पात्रता एवं कटऑफ अंक निर्धारित आधिकारिक दिशा निर्देशों की जांच अवश्य करना चाहिए।

इंजीनियरिंग के लिए पात्रता (कक्षा 10वीं में गणित और विज्ञान के विषयों के आधार पर)

श्रेणी (Category)छात्र (Boys)छात्राएं (Girls)
जनरल 85%80%
ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी 80%75%
एससी 70%65%
एसटी 65%60%
पीडबल्यूडी (PD) 55%55%

मेडिकल के लिए पात्रता (कक्षा 10वीं में गणित और विज्ञान के विषयों के आधार पर)

श्रेणी (Category)न्यूनतम अंक
जनरल 80%
ओबीसी/ईडब्ल्यूएस75%
एससी 65%
एसटी 60%
पीडबल्यूडी (PD) 50%

JDST Scholarship 2027 के लिए चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस चयन प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों की पहचान करना है जिनमें JEE/NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता है। और जिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग की आवश्यकता है।

  • ऑनलाइन आवेदन
  • JDST परीक्षा
  • परीक्षा परिणाम /शॉर्टलिस्टिंग
  • आवश्यक सत्यापन
  • अंतिम चयन
  • एक वर्षीय आवासीय कार्यक्रम में प्रवेश

JDST Scholarship 2027 आवश्यक दस्तावेज (Document Required)

  • आधार कार्ड /पहचान पत्र
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • 11वीं कक्षा की मार्कशीट (यदि लागू हो तो)
  • 12वीं कक्षा में अध्ययन का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • विद्यार्थी का मोबाइल नंबर/ ईमेल आईडी
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय से संबंधित प्रमाण पत्र (यदि मांगा जाए तो)
  • अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र

JDST Scholarship 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक JDST /Dakshana आवेदन पोर्टल पर जाएं।
  • अब पात्रता संबंधी दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • अपने मोबाइल नंबर और आवश्यक जानकारी की मदद से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • अपनी व्यक्तिगत/ शैक्षणिक और श्रेणी संबंधी जानकारी भरें।
  • कक्षा 10वीं और 12वीं से संबंधित शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज फोटो, मार्कशीट आदि अपलोड करें
  • यह सुनिश्चित करें कि अपलोड किए जाने वाली प्रत्येक फाइल का आकार 200 KB से कम हो।
  • दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक जांच लें ।
  • आवेदन फार्म को ऑनलाइन सबमिट करें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन की पुष्टि /कंफर्मेशन रसीद को सेव करें या प्रिंट करके सुरक्षित रखें।

Important Dates

Application Form ReleaseAvailable
Online Registration Open
Last Date To Apply As Per Official Portal
JDST Examination Date To be Announced
Interview /Further Selection After JDST Examination
Final Selection List After Documents Verification
Program Commencement One Year Residential Program

JDST Scholarship 2027– FAQ

JDST Scholarship 2027 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

जो विद्यार्थी किसी सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय में 12वीं (विज्ञान) में पढ़ रहे हैं। तथा उनके परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से कम हो और वह JEE या NEET की तैयारी करना चाहते हो

JDST 2027 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

इस स्कॉलरशिप के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं दिया जाएगा।

JDST Scholarship 2027 कौन-कौन सी सुविधाएं नि:शुल्क मिलेगी?

चयनित विद्यार्थियों को JEE/NEET, कोचिंग हॉस्टल, भोजन, सामग्री, एवं शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान की सुविधाएं मुफ्त प्रदान की जाएगी।

जॉइंट दक्षणा सिलेक्शन टेस्ट (JDST) में उम्मीदवारों को चयन कैसे होगा?

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन, पात्रता जांच, JDST परीक्षा, इंटरव्यू (यदि लागू) हो और दस्तावेज सत्यापन को शामिल किया जाएगा। अंतिम चयन के पश्चात पात्र छात्र-छात्राओं को Dakshana Valley Campus में प्रवेश दिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top