Bihar Jeevika Sudha Vikri Kendra Yojana 2026: महिलाओं को मिलेगा सुधा बिक्री केंद्र खोलने का मौका, ₹60,000 तक का सीधा लाभ, ऐसे करें आवेदन

Bihar Jeevika Sudha Vikri Kendra Yojana 2026

Bihar Jeevika Sudha Vikri Kendra Yojana 2026: बिहार सरकार एवं बिहार जीविका ( JEEViKA ) के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बिहार जीविका सुधा बिक्री केंद्र योजना 2026 शुरू की गईं है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं एवं जीविका समूह को सुधा बिक्री केंद्र ( Sudha Vikri Kendra ) खोलने के लिए आर्थिक सहायता एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनकी आय बढ़ाना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है।

यदि आप भी बिहार की महिला हैं और अपना स्वयं का सुधा दूध एवं डेयरी उत्पाद बिक्री केंद्र खोलना चाहती है, तो इस लेख में आपको Bihar Jeevika Sudha Vikri Kendra Yojana 2026 Online Apply, पात्रता, लाभ, आवश्यक दस्तावेज़ चयन प्रक्रिया, आवेदन तिथि और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी विस्तार से मिलेगी।

Bihar Jeevika Sudha Vikri Kendra Yojana 2026: Overview

विवरण जानकारी
योजना का नाम Bihar Jeevika Sudha Vikri Kendra Yojana 2026
योजना का संचालक बिहार जीविका ( Bihar Jeevika )
योजना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना
लाभार्थी बिहार की पात्र महिलाएं एवं जीविका समूह
उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराना
सहायता सुधा बिक्री केंद्र खोलने हेतु ₹60,000 की आर्थिक सहायता
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन /ऑफलाइन ( जैसा आधिकारिक सुचना में निर्धारित हो
आवेदन की स्थिती शुरू
आधिकारिक वेबसाइट Click Here

Bihar Jeevika Sudha Vikri Kendra Yojana 2026 क्या है?

बिहार जीविका सुधा बिक्री केंद्र योजना 2026 महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को सुधा,दूध, दही, घी, पनीर, लस्सी, मिठाइयां एवं अन्य डेयरी उत्पादों की बिक्री के लिए अधिकृत सुधा बिक्री केंद्र स्थापित करने का अवसर दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से महिलाएं अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर नियमित आय अर्जित कर सकती है,एवं अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बना सकती है।

Also Read This: Bihar Satellite Township Yojana 2026: बिहार में बनेंगे 12 सैटेलाइट टाउनशिप, जानें किन शहरों को मिलेगा फायदा

Bihar Jeevika Sudha Vikri Kendra Yojana 2026 का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराना तथा उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। उद्यमिता को बढ़ावा देना भी इस योजना का प्रमुख लक्ष्य है। इस योजना के तहत सरकार एवं ( Jeevika ) द्वारा महिलाओं को सुधा बिक्री केंद्र ( Sudha Vikri Kendra ) स्थापित करने के लिए कुल ₹60,000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिला को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि के अतिरिक्त अपने स्तर से ₹15000 का अंशदान ( Self Contribution ) भी करना होगा। अर्थात केंद्र की स्थापना के लिए सरकारी सहायता और लाभार्थी का स्वयं का निवेश, दोनों मिलकर व्यवसाय शुरू किया जाएगा।

Also Read This: Bihar Dal Mill Yojana 2026: दाल मिल लगाने पर सरकार दे रही ₹25 लाख तक की वित्तीय सहायता, जानें पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

Bihar Jeevika Sudha Vikri Kendra Yojana 2026 के तहत मिलने वाले लाभ ( Benefits )

  • सुधा बिक्री केंद्र खोलने के लिए महिलाओं को ₹60,000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • लाभार्थी को केवल ₹15000 का स्वयं का अंशदान करना होगा।
  • डीप फ्रीजर एवं विज़ी कूलर खरीदने के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • दुकान की ब्राडिंग, पेंटिंग एवं मरम्मत के लिए आर्थिक सहयोग मिलेगा।
  • परिवहन ( Transport ) से संबंधित खर्च के लिए भी आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा।
  • नियमित आय का स्रोत विकसित होगा।
  • महिला स्वयं सहायता समूह को रोजगार मिलेगा।
  • स्थानीय स्तर पर डेयरी उत्पादों की उपलब्धता बढ़ेगी।
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का अवसर मिलेगा।

Bihar Jeevika Sudha Vikri Kendra Yojana 2026 के लिए पात्रता ( Eligibility Criteria )

बिहार जीविका सुधा बिक्री केंद्र योजना 2026 का लाभ लेने के लिए आवेदकों को कुछ पात्रताओं को पूरा करना होगा ।

  • आवेदक बिहार की स्थायी निवासी महिला हो।
  • जीविका स्वयं सहायता समूह ( SHG) से जुड़ी महिला को इस योजना में प्राथमिकता मिल सकती है।
  • आवेदक की आयु निर्धारित सीमा के अनुसार होनी चाहिए।
  • केंद्र संचालन के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध हो।
  • अन्य सभी शर्तें आधिकारिक के नोटिस के अनुसार मान्य होगी।

Bihar Jeevika Sudha Vikri Kendra Yojana 2026 के लिए आवश्यक ( Document Required )

आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक
  • जीविका समूह से संबंधित प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
  • पहचान पत्र
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

Bihar Jeevika Sudha Vikri Kendra Yojana 2026 चयन प्रक्रिया ( Selection Process )

योजना के अंतर्गत पात्र आवेदकों का चयन विभाग द्वारा जारी दिशा- निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। आवेदकों के दस्तावेजों की जांच, पात्रता, सत्यापन एवं उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

Bihar Jeevika Sudha Vikri Kendra Yojana 2026 महत्वपूर्ण बातें

  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि उन्हें आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिस को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ लेना चाहिए।
  • सभी दस्तावेज सही एवं अद्यतन रखें

Bihar Jeevika Sudha Vikri Kendra Yojana 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप बेहद आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले अपने नजदीकी जीविका कार्यालय या प्रखंड कार्यालय में जाएं।
  • वहां से आवेदन फार्म प्राप्त करें या यदि ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हो तो आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरे।
  • आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  • आवेदन फार्म संबंधित कार्यालय में जमा करें।
  • आवेदन फार्म जमा होने के बाद प्राप्त रसीद को सुरक्षित रखें।

Important Links

Official WebsiteClick Here
Apply OnlineClick Here

Important Dates

आवेदन शुरु जारी
आवेदन की अंतिम तिथि आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार

FAQ-

बिहार जीविका सुधा बिक्री योजना 2026 क्या है?

यह महिलाओं को सुधा बिक्री केंद्र खोलने के लिए आर्थिक सहायता एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराने वाली योजना है।

Bihar Jeevika Sudha Vikri Kendra Yojana 2026 का लाभ किसे मिलेगा?

बिहार की पात्र महिलाओं को एवं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

इस योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन संबंधित जीविका कार्यालय या आधिकारिक निर्देशो के अनुसार किया जा सकता है।

आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज लगेंगे।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, रोजगार उपलब्ध कराना, तथा डेयरी उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देना।

1 thought on “Bihar Jeevika Sudha Vikri Kendra Yojana 2026: महिलाओं को मिलेगा सुधा बिक्री केंद्र खोलने का मौका, ₹60,000 तक का सीधा लाभ, ऐसे करें आवेदन”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top
Disclaimer:

Sarkari Vigyapan is a privately managed informational website and is not an official government website. It is not affiliated with any government department or authority. The use of the word “Sarkari” is purely for informational purposes, to indicate that the content relates to government advertisements, schemes, and updates, and does not imply any official government association. All information provided is for general guidance only. Users are advised to verify details from the respective official government websites or authorities before taking any action.