Airport Assistant Security Vacancy 2026: Online Apply For 62 Assistant Security Post ,Check Last Date & Eligibility

Airport Assistant Security Vacancy 2026
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 2 Average: 5]

Airport Assistant Security Vacancy 2026: अगर आप भी एयरपोर्ट सेक्टर में नौकरी करने की चाह रखते हैं और 12वीं पास कर चुके हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन अपडेट सामने आई है। (AAI CLAS ) Cargo Logistics and Allied Service Company Limited नें अस्सिटेंट सिक्योरिटी के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 13 मई 2026 को जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत पूरे देश के अलग-अलग एयरपोर्ट में कुल 62 पदों पर योग्य उम्मीदवारों को अस्सिटेंट सिक्योरिटी के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इस भर्ती की खासियत यह है कि यह भर्ती All India उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है।

Airport Assistant Security Vacancy 2026: Overview

OrganisationAAI Cargo Logistics & Alleid Company Limited ( AAICLAS )
Total Post62 Post
Name Of Post Assistant (Security)
Qualification 12th pass
Age limit Maximum 27 Years
Salary Up to ₹22,500/- ( Monthly )
Official websiteClick Here

भर्ती की जानकारी

Airport Job 2026 या Security Job की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक बेस्ट अपॉर्चुनिटी है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है, सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतन 60% अंक और एसटी एससी के लिए 55% अंक आधारित किए गए हैं। वहीं उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 वर्ष तक होनी चाहिए आरक्षित वर्ग को आयु में विशेष छूट भी दी जाएगी। Airport Assistant Security Vacancy 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जून 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 02 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

अस्सिटेंट सिक्योरिटी के पद पर जो भी उम्मीदवार चयनित होंगे उन्हें एयरपोर्ट सुरक्षा और कार्गो संचालन से जुड़े कार्य सोंपे जाएंगे जिसमें यात्रियों के सामान की जांच, एक्स-रे मशीन तक यात्रियों का सामान पहुंचाना और बैगेज लोडिंग अनलोडिंग के कार्य शामिल होंगे। उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट और इंटरेक्शन /इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा शामिल नहीं की गई है। चयनित उम्मीदवारों को पहले वर्ष में ₹21,500 दूसरे वर्ष में ₹22,000 और तीसरे वर्ष में ₹22,500 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा और साथ में मेडिकल इंश्योरेंस TA/DA और छुट्टियां जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ लें।

Also Read This: DRDO DEBEL Internship 2026: Internship For Engineering Students,₹30,000 Stipend, Check Last Date

Airport Assistant Security Vacancy 2026- पद की जानकारी

पद का नाम एयरपोर्ट लोकेशनरिक्तियां
सिक्योरिटी अस्सिटेंट तिरुपति09
सिक्योरिटी अस्सिटेंट त्रिची 27
सिक्योरिटी अस्सिटेंटमदुरै 09
सिक्योरिटी अस्सिटेंट भुवनेश्वर 09
सिक्योरिटी अस्सिटेंट उदयपुर13
कुल पद संख्या 62

Also Read This: NVS Chandigarh Recruitment 2026: Online Apply For 116 Hostel Superintendent post, Last Date, Check your Eligibility

आवश्यक योग्यता

पद का नामआवश्यक शैक्षिक योग्यतान्यूनतम अंक कार्य अनुभव
सिक्योरिटी अस्सिटेंट किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास सामान्य वर्ग न्यूनतम 60% अंक अनिवार्य नए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं
सिक्योरिटी अस्सिटेंट किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास ST /SC वर्ग न्यूनतम 55% अंक अनिवार्य कोई अनुभव की आवश्यकता नहीं

भाषा का ज्ञान ( Language requirement) उम्मीदवारों को हिंदी – अंग्रेजी भाषा अच्छी तरह आनी चाहिए और इसके अलावा जिस क्षेत्र में उनकी नियुक्ति होगी वहां की लोकल लैंग्वेज का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा / विशेष छूट

अधिकतम आयु 27 वर्ष
ओबीसी 3 वर्ष की छूट
एससी एसटी 5 वर्ष की छूट
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर

सैलरी

Airport Assistant Security Vacancy 2026 के तहत जो भी उम्मीदवार अपनी योग्यता के आधार पर चयनित होंगे उन्हें इस प्रकार वेतन दिया जाएगा :-

वर्ष प्रतिमाह सैलरी
पहले वर्ष ₹21,500/-
दूसरा वर्ष ₹22,000/-
तीसरा वर्ष ₹22,500/-

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
जनरल ओबीसी₹500/-
एससी एसटी पीडेबल्यूडी / महिला ₹100/-
भुगतान का माध्यमऑनलाइन

चयन प्रक्रिया

  • सबसे पहले उम्मीदवारों का ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • उम्मीदवारों के अच्छे मार्क्स होंगे उन्हें पहले बातचीत ( Interaction/ interview ) के लिए बुलाया जाएगा।
  • अंतिम चरण मैरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको AAI Cargo Logistics & Allied Company Limited की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब करियर रिक्रूटमेंट सेक्शन को ओपन करें।
  • अब Airport Assistant Security Vacancy 2026 पर क्लिक करें।
  • अब न्यू रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
  • अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी एवं शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी ध्यान पूर्वक देनी होगी
  • अब अपने सभी जरूरी दस्तावेज फोटो, सिग्नेचर सहित स्कैन करके अपलोड करें।
  • अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म को एक बार चेक करने के पश्चात सफलतापूर्वक सबमिट कर दे।
  • सबमिट करने के पश्चात एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।
Official Website Click Here
Official NotificationClick Here
Apply Online Link Will be Active On 11th June, 2026

Important Dates

Official notification release 13 May 2026
Online Application start date11 June 2026
Last Date to apply02 July 2026

FAQ-

Airport Assistant Security Vacancy 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

इस भर्ती के लिए देश के सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 12वीं पास किया है।

असिस्टेंट सिक्योरिटी के कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

अस्सिटेंट सिक्योरिटी के कुल 62 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है।

Airport Assistant Security Vacancy 2026 किन – किन एयरपोर्ट लोकेशन के लिए निकाली गई है?

सिक्योरिटी असिस्टेंट के पदों पर भर्ती तिरुपति,त्रिची,मदुरै, भुवनेश्वर, उदयपुर एयरपोर्ट लोकेशन के लिए निकल गई है।

क्या इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा देने होगी?

नहीं इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की गई है उम्मीदवारों को चयन मेरिट लिस्ट और इंटरेक्शन/ इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

इस भर्ती के लिए आवेदन 11 जून 2026 से शुरू होकर आगामी 02 जुलाई 2026 तक चलेंगे।

फीस कितनी लगेगी?

सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है और ST / SC / Pwd / महिला उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 2 Average: 5]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram
Scroll to Top