Sarkari Vigyapan - सभी सरकारी काम एक जगह

MP Kamdhenu Yojana 2026: मध्य प्रदेश सरकार डेयरी खोलने पर दे रही 33% सब्सिडी + ₹36 लाख तक का लोन जल्दी करें आवेदन

MP Kamdhenu Yojana 2026

MP Kamdhenu Yojana 2026: हेलो दोस्तों क्या आप भी मध्य प्रदेश के रहने वाले एक किसान है और खुद की डेयरी फार्मिंग शुरू करके अपनी कमाई में इजाफा करने चाहते हैं और सरकारी सब्सिडी की तलाश कर रहे हैं तो डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना 2026 आपके लिए एक शानदार अवसर साबित हो सकती है क्योंकि दूध और दूध से बने उत्पादों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना को और भी ज्यादा प्रभावशाली रूप से से लागू किया है।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई कामधेनु योजना पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के अंतर्गत डेयरी इकाई स्थापित करने पर 33% तक सब्सिडी सरकार द्वारा दी जा रही है। इस आर्टिकल में हम आपको MP Kamdhenu Yojana 2026 के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से समझाएंगे जैसे की योजना के तहत कैसे लाभ मिलता है, पात्रता क्या होगी, दस्तावेज क्या लगेंगे, आवेदन किस प्रकार करना होगा आदि इसीलिए आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

MP Kamdhenu Yojana 2026: Overview

योजना का नाम डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना ( मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना ) मध्य प्रदेश
शुरू की गई मध्य प्रदेश सरकार द्वारा
विभाग द्वारा संचालित पशुपालन एवं डेयरी विभाग
लाभार्थी राज्य के पशुपालक किसान
अनुदान /सब्सिडी 25% से 33% तक सब्सिडी
उद्देश्य 25 दुधारू पशुओं हेतु डेयरी स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता वित्तीय सहायता प्रदान करना
पात्रता 3.5 कृषि भूमि अनिवार्य
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

MP Kamdhenu Yojana 2026 क्या है ?

डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पशुपालन योजना है जिसे मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के नाम से भी जाना जाता है इस योजना के पीछे सरकार का उद्देश्य असंगठित डेयरी उद्योगों को बढ़ावा देना तथा पशुपालकों किसानो की आय में बढ़ोतरी करना है इस योजना के अंतर्गत 25 दुधारू पशुओं की डेयरी इकाई स्थापित करने पर सरकार 25% से लेकर 33% तक सब्सिडी प्रदान करती है।

MP Kamdhenu Yojana 2026 के लिए सरकार का मकसद केवल सब्सिडी प्रदान करना नहीं है बल्कि किसानों की आय बढ़ाना है एवं बढ़ती दूध एवं दूध के प्रोडक्ट की डिमांड को देखते हुए किसानों को एक स्थाई रोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। आपको बता दे कामधेनु योजना 2026 तक प्रदेश में हजारों डेयरी स्थापित करने का लक्ष्य रखती है।

यह भी पढ़ें: Manrega Pashu Shed Yojana 2026: सरकार पशुपालकों को पशु शेड बनाने के लिए दे रही ₹1.60 लाख तक अनुदान ऐसे उठाएं लाभ जल्दी करें आवेदन

यह भी पढ़ें:Lakhpati Didi Yojana 2026: लखपति दीदी को मिल रहा ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण देखें पात्रता दस्तावेज और जल्दी करें आवेदन

MP Kamdhenu Yojana 2026 का उद्देश्य

डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना को शुरू करने के पीछे मध्य प्रदेश का मुख्य उद्देश्य राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार करना एवं ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के नए-नए अवसर पैदा करना है तथा पशुपालकों की आय में निरंतर वृद्धि हो सके इसके लिए उन्हें बढ़ावा देना तथा उच्च नस्ल वाले दुधारू पशुओं को प्रोत्साहन करना है।

MP Kamdhenu Yojana में शामिल होने वाली पशु प्रजातियां

सरकार ने कामधेनु योजना के अंतर्गत दूध देने वाली कुछ प्रजातियां को मान्यता दी है।

गाय की नस्ल ( गौवंश )

  • हॉस्टीन फ्रीजियन /जर्सी शंकर
  • गिर
  • थारपारकर
  • साहीवाल
  • रेड सिंधी

भैंस की नस्ल भैंस (भैंसवंश )

  • भड़ावरी
  • मेहसाणा
  • सुरती
  • मुर्रा

डेयरी फार्मिंग करने के लाभ

  • डेयरी में प्रतिदिन 300 से 500 लीटर तक का दूध का उत्पादन संभव होता है जिससे पशुपालकों की अच्छी खासी कमाई होती है।
  • दूध की कीमत ₹50 से ₹60 लीटर तक है इससे पशुपालकों को अधिक मुनाफा संभव है।
  • डेयरी फार्म खोलने पर पशुपालकों की मासिक आय ₹1 से ₹2 लाख तक हो सकती है।
  • पशुपालकों को एक स्थाई रोजगार मिलेगा और वह आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

डेयरी इकाई स्थापित करने पर अनुमानित लागत ( Cost )

डेयरी की स्थापनाकुल लागत
25 दुधारू पशु₹20-₹25 लाख
शेड निर्माण ₹8-₹10 लाख
चार व उपकरण ₹5-₹7 लाख
अन्य खर्च ₹2- ₹3 लाख
अधिकतम कुल लागत₹42 लाख

डेयरी फार्म खोलने पर मिलने वाली सब्सिडी

श्रेणीअनुदान /सब्सिडी
ST /SC वर्ग के लाभार्थी 33% सब्सिडी
अन्य वर्ग (OBC /General )25% सब्सिडी

परियोजना लागत ₹42 लाख

ST /SC वर्ग को ₹13.86 लाख ( 33% सब्सिडी )
बाकी लागत बैंक लोन के माध्यम से

Note :MP Kamdhenu Yojana 2026 सब्सिडी का लाभ केवल उन्हीं पशुपालकों को प्राप्त होगा जिन्होंने डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण प्राप्त किया हो यह प्रशिक्षण 15 से 30 दिन का होता है और किसी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्था से होना चाहिए।

योजना के लिए पात्रता

  • प्रत्येक डेयरी इकाई में 25 दुधारू पशु होने चाहिए।
  • सभी पशुओं की प्रजाति एक ही होना चाहिए या तो भैंस या फिर गाय।
  • आवेदक के पास डेयरी इकाई स्थापित करने के लिए कम से कम 3.50 एकड़ कृषि भूमि होना जरूरी है।
  • जो पशुपालक दूध सप्लाई का अच्छा खासा अनुभव रखते होंगे उन्हें इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।
  • आवेदक पशुपालक की भूमि किसी मौजूदा प्रस्तावित मिल्क रूट पर होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदन का आधार कार्ड
  • भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र
  • डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले अपनी नजदीकी चिकित्सालय जाना होगा।
  • वहां से डेयरी फार्मिंग योजना का आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा।
  • अब इस फॉर्म में सभी जरूरी दस्तावेज अटैक करने होंगे।
  • आवेदन फार्म में सभी प्रमाण पत्र के साथ प्रोजेक्ट रिपोर्ट जरूर लगाए।
  • चयन समिति द्वारा आपके आवेदन की जांच की जाएगी।
  • जांच होने के पश्चात आपको स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
  • अब लोन प्रक्रिया पूरी करें एवं डेयरी फार्म स्थापित करें।

FAQ

MP Kamdhenu Yojana 2026 के तहत कितनी सब्सिडी प्रदान की जाएगी?

25% से लेकर 33% तक सब्सिडी डेयरी फार्म स्थापित करने के लिए सरकार की तरफ से प्रदान की जाएगी।

डेयरी फार्म कितने पशुओं के लिए स्थापित किया जाएगा?

डेयरी स्थापित करने के लिए कम से कम 20 पशु होने जरूरी है।

डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना 2026 के लिए आवेदन किस प्रकार करना होगा?

इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन के माध्यम से करनी होगी अभी ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।

2 thoughts on “MP Kamdhenu Yojana 2026: मध्य प्रदेश सरकार डेयरी खोलने पर दे रही 33% सब्सिडी + ₹36 लाख तक का लोन जल्दी करें आवेदन”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top
Disclaimer:

Sarkari Vigyapan is a privately managed informational website and is not an official government website. It is not affiliated with any government department or authority. The use of the word “Sarkari” is purely for informational purposes, to indicate that the content relates to government advertisements, schemes, and updates, and does not imply any official government association. All information provided is for general guidance only. Users are advised to verify details from the respective official government websites or authorities before taking any action.