Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2026: यूपी सरकार दे रही बेटियों के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए ₹25000, ऐसे उठाएं लाभ

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2026
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2026: हेलो दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार बेटियों शिक्षा, सुरक्षा उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहती है और कई लाभकारी योजनाएं चलाती रहती है उन्हीं में से एक है मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना जो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों के जन्म से लेकर स्नातक ( Graduation ) तक की पढ़ाई के लिए ₹25000 की वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2026 को शुरू करने के पीछे सरकार का मकसद बेटियों की शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार करना,समाज में उनको समान अधिकार दिलाना तथा उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज आदि की जानकारी आर्टिकल में विस्तार से बताई जाएगी इसीलिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ने का प्रयास करें। और ऐसे ही नई-नई अपडेट और लाभकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए www.sarkarivigyapan.com पर विज़िट करें।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2026: Overview

योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ( MKSY )
शुरू की गई उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश
लागू की गई 1 अप्रैल 2019
योजना का प्रकार सरकारी योजना
लाभ लाभार्थी उत्तर प्रदेश की बालिकाएं
लाभ बेटियों की जन्म से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्ति तक ₹25000 की वित्तीय सहायता
उद्देश्य भ्रूण हत्या पर रोक बाल विवाह पर रोक बेटियों की शिक्षा स्वास्थ्य को बढ़ावा देना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन /ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट यहाँ क्लिक करें

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2026 क्या है ?

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वाराशुरू की गई एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी और लाभकारी योजना है जिसे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1 मार्च 2019 को बालिकाओं के परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए इसकी घोषणा की थी और 1 अप्रैल 2019 को इसे लागू कर दिया गया। योजना का संचालन उत्तर प्रदेश के महिला कल्याण विभाग ( Women & child Development Department ) द्वारा किया जाता है। योजना के अंतर्गत बेटियों की जन्म से लेकर स्नातक ( Graduation ) तक की पढ़ाई के लिए सरकार की तरफ से विभिन्न चरणों में ₹25000 तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

यह भी पढ़ें: GSSSB Health Worker Bharti 2026: गुजरात में नौकरी का शानदार मौका, 254 पदों पर भर्ती, ₹26000 रहेगी सैलरी 21 मार्च तक करें अप्लाई

यह भी पढ़ें: Ladla Bhai Yojana 2026: महाराष्ट्र सरकार दे रही राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को ₹10000 की वित्तीय सहायता, देखें पात्रता और जल्दी करें आवेदन

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2026 का उद्देश्य

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2026 को शुरू करने के पीछे उत्तर प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य में भ्रूण हत्या को कम करना, बाल विवाह को रोकना, बेटियों की शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार करना तथा बेटियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बना कर समाज मेंउनको समान अधिकार दिलाना है। Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2026 की एक शर्त यह है कि इस योजना के तहत मिलने वाली आखिरी किस्त बेटियों की 12वीं कक्षा पास करने के पश्चात ही उनके खाते में ट्रांसफर की जाती है ताकि बेटी 18 साल के बाद उस पैसे का खुद इस्तेमाल कर सके।

MKSY के तहत मिलने वाले लाभ

  • वित्तीय सहायता प्राप्त होना- इस योजना के अंतर्गत ₹3लाख से कम आय वाले परिवारों की बेटियों को जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए ₹25000 की वित्तीय सहायता 6 चरणों में प्रदान की जाती है।
  • शिक्षा को बुढ़ापा देना – इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाता है उन्हें स्कूल जाने और कॉलेज की पढ़ाई करने के लिए सहायता राशि प्रदान की जाती है ।
  • स्वास्थ्य में सुधार होना- इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को सही समय पर टीकाकरण एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच अनिवार्य रूप से होती हैं जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार आता है
  • सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना- यह योजना लैंगिक समानता को बढ़ावा देती है एवं बाल विवाह भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

छह चरणों में प्राप्त होती है ₹25000 की कुल सहायता राशि

  • पहला चरण- बालिका के जन्म पर ₹5,000 की वित्तीय सहायता।
  • दूसरा चरण- बालिका के 1 वर्ष तक की टीकाकरण पूरा होने पर ₹2,000 की आर्थिक मदद।
  • तीसरा चरण- बालिका का प्रथम कक्षा में प्रवेश लेने पर ₹3,000 वित्तीय सहायता।
  • चौथा चरण- बालिका का छठी कक्षा में प्रवेश लेने पर ₹3,000 प्रदान किए जाते हैं।
  • पांचवा चरण – बालिका का नवी कक्षा में प्रवेश लेने पर ₹5,000 वित्तीय सहायता।
  • छठा चरण – बालिका का 10वीं /12वीं पास करने के पश्चात स्नातक या 2 साल का डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर ₹7,000 आखरी किस्त प्राप्त होना।

योजना के लिए पात्रता

  • बालिका का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • बालिका के परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • योजना के तहत एक परिवार से केवल दो बेटियों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • यदि किसी महिला की दो जुड़वा बेटियां होती है तो दोनों बेटियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • अगर किसी महिला की एक बेटी इस योजना के तहत लाभ ले रही है और दोबारा में दो जुड़वा बेटियां होती है तो तीनों बेटियों के इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • अगर बेटी माता-पिता की गोद ली हुई संतान है तो भी वह अभिभावक इस योजना के तहत लाभ ले सकते हैं।
  • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत आवेदन बालिका के जन्म के 6 महीने के अंदर ही अंदर करना होगा।

मुख्यमंत्री सुमंगला योजना का पैसा किसे मिलेगा?

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2026 के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता PFMS के माध्यम से सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है यह सहायता राशि बालिका की मां के खाते में भेजी जाती है। यदि मां की मृत्यु हो जाती है तो यह सहायता राशि पिता के खाते में भेजी जाती है यदि बालिका के माता-पिता दोनों की मृत्यु हो जाती है तो जो अभिभावक पालन पोषण करते हैं उनके खाते में यह सहायता राशि पहुंचाई जाती है । यदि अगर बालिका 18 साल की आयु पूरी कर चुकी है तो यह राशि सीधी उसी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

आवश्यक दस्तावेज

  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • माता-पिता का बैंक खाता विवरण
  • माता-पिता की पासपोर्ट साइज फोटो
  • बालिका के साथ माता-पिता की संयुक्त फोटो

आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर सिटिजन पोर्टल पर क्लिक करें.
  • अब न्यू रजिस्ट्रेशन के तौर पर मैं सहमत हूं के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन में मांगेगा सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा.
  • इस लॉगिन आईडी डिटेल से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • अब आपके सामने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा जिसे सावधानीपूर्वक ध्यान से भरे।
  • आवेदन फार्म में मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करें।
  • आवेदन फार्म को एक बार चेक करने के पश्चात सबमिट कर दे और उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।

FAQ

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2026 के तहत कितनी सहायता राशि प्राप्त होगी?

इस योजना के तहत बालिका की जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए कुल ₹25000 की सहायता राशि 6 चरणों में प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ किस राज्य की बालिकाओं को दिया जाएगा?

इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश की बालिकाएं ले सकती हैं ।

परिवार की वार्षिक आय कितनी होनी चाहिए?

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2026 के तहत आवेदन करने के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख की उससे कम होनी चाहिए।

योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि का पैसा किसके खाते में ट्रांसफर किया जाएगा?

मिलने वाली सहायता राशि का पैसा माता के खाते में भेजा जाएगा माता की मृत्यु होने के पश्चात पिता के खाते में भेजा जाएगा, यदि दोनों की मृत्यु हो चुकी है तो अभिभावक के खाते में भेजा जाएगा यदि बालिका 18 साल की हो चुकी है तो यह पैसा डायरेक्ट बालिका के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram
Scroll to Top