UKMSSB Nursing Officer Vacancy 2026: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ( UKMSSB ) नें चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत नर्सिंग ऑफिसर (महिला/ पुरुष) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है .इस भर्ती अभियान के तहत कुल 196 पदों पर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। यह भर्ती विशेष रूप से डिप्लोमाधारक और डिग्री धारक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 02 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। सरकारी स्वास्थ्य विभाग में अपना करियर बनाने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अक्सर माना जा रहा है।
Table of Contents
UKMSSB Nursing Officer Vacancy 2026: Overview
| Organisation | Uttrakhand Medical Service Selection Board ( UKMSSB ) |
| No of Post | 196 |
| Post Name | Nursing Officer (Male /Female) |
| Qualification | B.Sc Nursing (Hons) from a recognised University / Institute recognised by the Indian Nursing Council ( NIC ) |
| Salary | ₹44,900-₹1,42,400/- |
| Application Mode | Online |
| Official website | Click Here |
भर्ती की जानकारी
UKMSSB Nursing Officer Vacancy 2026- शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से BSc nursing, Post Basic BSc Nursing या General Nursing and Midwifery ( GNM ) मैं डिप्लोमा होना अनिवार्य है एवं इसके अलावा उम्मीदवारों का उत्तराखंड अथवा भारतीय नर्सिंग परिषद एवं मिडवाइफरी में पंजीकरण होना जरूरी है। इस भर्ती के लिए हिंदी भाषा का कार्य साधक ज्ञान भी आवश्यक रखा गया है।उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
जो उम्मीदवार अपनी योग्यताओं के आधार पर चयनित होंगे उन्हें 7वें वेतन आयोग के अनुसार ₹44,900 से लेकर ₹1,42,400 तक आकर्षक वेतन से सम्मानित किया जाएगा।। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद 04 जुलाई से लेकर 07 जुलाई 2026 तक आवेदन पत्र में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग में स्थाई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए UKMSSB Nursing Officer Vacancy 2026 एक शानदार अवसर बनकर आया है उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ ले और भर्ती से जुड़ी सभी योग्यताओं और पत्रताओं के लिए तैयार रहे।
Also Read This: DSSSB Recruitment 2026 1979 Posts – Apply Online, Eligibility & Last Date
UKMSSB Nursing Officer Vacancy 2026- पद की जानकारी
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| नर्सिंग ऑफिसर (महिला ) डिप्लोमा | 126 पोस्ट |
| नर्सिंग ऑफिसर (महिला) डिग्री | 31 |
| नर्सिंग ऑफिसर (पुरुष) डिप्लोमा | 31 |
| नर्सिंग ऑफिसर (पुरुष) डिग्री | 08 |
| कुल पद संख्या | 196 |
आवश्यक योग्यता
- जरूरी शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवार को भारतीय नर्सिंग काउंसिल ( INC ) द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्थान से B.Sc nursing ( Hons ) होना अनिवार्य है।
- वैकल्पिक योग्यता- मान्यता प्राप्त संस्थान से BSc nursing होना चाहिए।
- वैकल्पिक योग्यता – पोस्ट बेसिक BSc nursing
- वैकल्पिक योग्यता- जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी ( GNM ) में डिप्लोमा
- पंजीकरण आवश्यकता- उत्तराखंड नर्सिंग एंड मिडवाइव्स काउंसिल इंडियन नर्सिंग काउंसिल का बेड पंजीकरण प्रमाण पत्र।
- भाषा आवश्यकता- उम्मीदवारों को हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान होना अनिवार्य है।
- वरीयता वाली योग्यता- टेरिटोरियल आर्मी में न्यूनतम 2 साल की सेवा होनी चाहिए।
- वरीयता वाली योग्यता- NCC B, या C सर्टिफिकेट होल्डर
Also Read This: RRB Technician Recruitment 2026 Latest Update: Notification PDF, Vacancy Details
आयु सीमा
| न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 42 वर्ष |
सैलरी
| कॉम्पोनेंट्स | विवरण वाला |
| पे लेवल | लेवल -7 |
| पे स्केल | ₹44,900-₹1,42,400/- ( सैलरी बैंड ) |
| नौकरी का प्रकार | स्थाई सरकारी नौकरी |
| पेंशन लाभ | सरकारी नियमों के अनुसार पेंशन दी जाएगी |
| अतिरिक्त लाभ | महंगाई भत्ता ( DA ) मकान किराया भत्ता ( HRA ) मेडिकल सुविधा, छुट्टी, लाभ और अन्य भत्ते |
आवेदन शुल्क
- जनरल ओबीसी-300/-
- एसटी / एससी /ईडब्ल्यूएस पीडेबल्यूडी – ₹150
- भुगतान का माध्यम- ऑनलाइन पेमेंट डेबिट कार्ड /क्रेडिट कार्ड /यूपीआई ट्रांसफर
चयन प्रक्रिया
- स्टेज -1 सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- स्टेज -2 उसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार होगी।
- स्टेज -3 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।
- स्टेज -4 अंतिम चरण और अपॉइंटमेंट लेटर प्रदान किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ( UKMSSB ) आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- अब UKMSSB Nursing Officer Vacancy 2026 के Application Link पर क्लिक करें।
- अब वैलिड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
- रजिस्ट्रेशन से प्राप्त लॉगिन डिटेल से लॉगिन करें।
- अब एप्लीकेशन फॉर्म में अपने सभी व्यक्तिगत जानकारी शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट संबंधी जानकारी ध्यान पूर्वक भरें।
- सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से करें।
- अब एप्लीकेशन फॉर्म को एक बार ध्यान पूर्वक चेक करें.
- चेक करने के पश्चात एप्लीकेशन फॉर्म को सफलतापूर्वक सबमिट कर दे और उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।
Important Links
| Official Website | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Click Here | Click Here |
Important Dates
| Official notification released | 3 June 2026 |
| Online application start | 12 June 2026 |
| Last date to apply | 02 July 2026 |
| Application form correction Windows start | 04 July 2026 |
| Correction window and | 07 July 2026 |
| Exam date | To be announced |
| Admit card release | Before examination |
FAQ-
UKMSSB Nursing Officer Vacancy 2026 के तहत कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई हैँ?
नर्सिंग ऑफिसर महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों की कुल 196 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
UKMSSB Nursing Officer Vacancy 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है?
उम्मीदवारों के पास BSc nursing post basic BSc nursing या GNM डिप्लोमा होना चाहिए और नर्सिंग काउंसिल पंजीकरण अनिवार्य है।
UKMSSB Nursing Officer Vacancy 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी?
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2026 से शुरू होकर आगामी 2 जुलाई 2026 तक चलेगी।
उम्मीदवारों की आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन दिया जाएगा?
चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 7 के अनुसार ₹44,900 से लेकर ₹1,42,400 तक आकर्षक वेतन एवं अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे।




