Stree Nidhi Assistant Manager Vacancy 2026 : 123 Post For Online Apply, Check Last Date & Eligibility

Stree Nidhi Assistant Manager Vacancy 2026
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Stree Nidhi Assistant Manager Vacancy 2026: तेलंगाना के युवा जो ग्रेजुएशन करने के बाद एक अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए Stree Nidhi Credit Cooperation Federation Limited Telangana ने Assistant Manager ( सहायक प्रबंधक) (फील्ड ऑपरेशन ) के पदों पर भर्ती के लिए अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है,इस भर्ती के तहत कुल 123 पदों पर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। इस भर्ती की सबसे खास बात जो इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है वो है इसकी सैलरी जो हर महीने लगभग ₹33,960 मिलने की संभावना है । यह नौकरी पूरी तरह फील्ड बेस्ड है उम्मीदवारों को तेलंगाना के विभिन्न जिलों में काम करना होगा।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 09 मई 2026 से शुरू हो चुकी है जो 29 मई 2026 तक चलेगी, अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Bachelors Degree होना जरूरी है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 65% अंक और BC के लिए 60% जबकि SC /ST और PwBD के लिए 55% अंक निर्धारित किए गए हैं इसके साथ उम्मीदवारों को MS Office का ज्ञान होना चाहिए एवं तेलुगु और अंग्रेजी भाषा लिखना, पढ़ना व बोलना अच्छी तरह आना चाहिए। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी जिसमें लिखित परीक्षा, मेरिट लिस्ट, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को शामिल किया गया है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

Stree Nidhi Assistant Manager Vacancy 2026: Overview

Organisation Stree Nidhi Credit Cooperative Federation Limited Telangana
No of Post 123 Post
Name Of Post Assistant Manager
Qualification Graduation
Age limit 20-30 Years
Application Mode Online
Official websiteClick Here

Also Read This: Railway RRC SECR Trade Apprentice Recruitment 2026 Eligibility, Salary & Last Date

Stree Nidhi Assistant Manager Vacancy 2026- पद की जानकारी

श्रेणी रिक्तियां
OC 60
EWS 03
BC-A16
BC -B02
BC -C/Other BC09
OH 04
SC 26
ST 03
कुल पद संख्या 123

आवश्यक योग्यता

  • शैक्षणिक योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।
  • अनिवार्य अंक- OC (जनरल ) के लिए 65% अंक BC के लिए 60% और SC /ST /PwBD के लिए 55% अंक अनिवार्य।
  • कंप्यूटर ज्ञान- MS Office का ज्ञान होना चाहिए।
  • भाषा- तेलुगु और अंग्रेजी बोलना पढ़ना और लिखने की क्षमता होनी चाहिए।
  • अन्य शर्ते – दो पहिया वाहन के साथ ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य।

Also Read This: KGBV Prayagraj Vacancy 2026: Apply Online For Teaching and Non-Teaching Post, Last Date, Check Eligibility

आयु सीमा विशेष छूट

न्यूनतम आयु 20 वर्ष
अधिकतम आयु 30 वर्ष
BC उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की छूट
SC /ST /PWD के लिए 5 वर्ष की छूट

आवेदन शुल्क

श्रेणी आवेदन शुल्क
ST /SC /PwBD₹770/-
All Other Catagory ₹850/-

सैलरी

Stree Nidhi Assistant Manager Vacancy 2026 के तहत जो भी उम्मीदवार अपनी योग्यताओं के आधार पर सहायक प्रबंधक के पद पर चयनित होंगे उन्हें ₹33960 प्रति माह वेतन दिया जाएगा जिसमें (मूल वेतन, यात्रा भत्ता, प्रदर्शन- आधारित वेतन) शामिल होंगे ।

  • यह जॉब 5 साल का कॉन्ट्रैक्ट है जिसमें (1 साल का परीवीक्षा( Probation ) शामिल है।
  • चयनित उम्मीदवारों को 2 साल की ₹35000 सुरक्षा जमा Caution deposit) रखनी होगी।

नौकरी का स्थान

Stree Nidhi Assistant Manager Vacancy 2026 के लिए चुने गए उम्मीदवारों को तेलंगाना के विभिन्न जिलों में फील्ड वर्क के तौर पर काम करना होगा।

चयन प्रक्रिया / एग्जाम पैटर्न

Stree Nidhi Assistant Manager Vacancy 2026 के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी रखी गई है जिसमें उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा मेरिट लिस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर चुना किया जाएगा।

  • 1- ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • 2- मेरिट लिस्ट तैयार
  • 3- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • 4- अंतिम चयन
SubjectQualificationMarks
Quantitative Aptitude 2525
General Awareness Include banking 2525
Reasoning 2525
English 2525
Total 100100

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले Stree Nidhi की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब Career Section पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Apply Online वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब Mobile No और Email से Registration पूरा करें।
  • अब प्राप्त लॉगिन डिटेल से लॉगिन करें।
  • Application फॉर्म में सभी ज़रूरी जानकारी ध्यापूर्वक भरें।
  • अब सभी ज़रूरी दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें।
  • अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान Online Payment के माध्यम से करें।
  • Application फॉर्म को एक बार चैक करने के पश्चात सफलतापूर्वक सबमिट करदें और उसका एक प्रिंट आउट निकलकर सुरक्षित रखें।
Official WebsiteClick Here
Official Notification Click Here
Apply OnlineClick Here

Important Date

Online Application is start 09 May 2026
Last Date To Apply 29 May 2026
Last Date To Fee Payment 29 May 2026
Admit Card Before Exam
Tentative Exam Date June / July 2026

FAQ-

Stree Nidhi Assistant Manager Vacancy 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना जरूरी है।

कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

Assistant Manager के कुल 123 पदों पर भर्ती निकाली गई है

आयु सीमा क्या होनी चाहिए?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

इस भर्ती के लिए आवेदन 09 मई 2026 से शुरू होकर आगामी 29 मई 2026 तक चलेंगे।

चयनित उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी?

चयनित उम्मीदवारों को ₹33960 प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram
Scroll to Top