Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026-27: राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन शुरू, ₹15,000 तक मिलेगा लाभ Apply Fast !!

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026-27

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026-27: राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग (Social Justice and Empowerment Department ) द्वारा राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 27 संचालित की जा रही है। इस छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य पात्र विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। शैक्षणिक सत्र 2026 27 के लिए Rajasthan Uttar Matric Scholarship के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है, और आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ निश्चित पात्रता रखने वाले SC, ST, OBC, EBC, EWS,DNT, MBC, विमुक्त घुमंतू एवं अर्धघुमंतु समुदाय तथा अन्य अधिसूचित श्रेणियां के विद्यार्थियों को संबंधित नियमों के अनुसार दिया जाएगा। इस स्कॉलरशिप के लिए पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आर्टिकल में विस्तार से बताई गई है इसलिए आर्टिकल को अंत तक पूरा अवश्य पढ़ें।

नोट :- छात्रवृत्ति की राशि विद्यार्थी की श्रेणी पाठ्यक्रम संस्थान और विभागीय नियम के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। ₹15,000 छात्रवृत्ति का उल्लेख उपलब्ध जानकारी में दिया गया है।

Table of Contents

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026-27: Overview

योजना का नामRajasthan Uttar Matric Scholarship
विभाग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान
शैक्षणिक सत्र 2026-27
लाभार्थी राजस्थान के पात्र विद्यार्थी
छात्रवृत्ति राशि₹15,000 तक
आवेदन शुरू 15 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन पोर्टलRajasthan SSO
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026-27 क्या है ?

राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा शुरू की गई एक छात्रवृत्ति योजना है। इस छात्रवृत्ति योजना शुरू करने के पीछे राजस्थान सरकार का मुख्य उद्देश्य निर्धारित पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों को 10वीं के बाद की पढ़ाई यानी उत्तर मैट्रिक स्तर की शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के जरिए पात्र विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा से जुड़े निर्धारित खर्चो के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। राजस्थान राजस्थान के ऐसे विद्यार्थी जो निर्धारित सामाजिक श्रेणी, आय सीमा, शैक्षणिक और संस्थागत शर्तों को पूरा करते हैं वह इस छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Also Read This: Bank of Baroda SO Vacancy 2026: Online Apply For 206 Post, Check Last Date, Salary & Eligibility !!

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026-27 कितनी छात्रवृत्ति मिलेगी ?

राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को ₹15000 तक की छात्रवृत्ति मिलने की जानकारी उपलब्ध है। हालांकि सभी विद्यार्थियों को समान छात्रवृत्ति राशि मिलना जरूरी नहीं है, वास्तविक छात्रवृत्ति राशि कई बातों पर निर्भर कर सकती है,जैसे – विद्यार्थी की श्रेणी, अध्ययनरत पाठ्यक्रम, शैक्षणिक संस्थान, निर्धारित फीस /शैक्षणिक खर्च, विभागीय नियम, पात्रता की स्थिति इसीलिए आवेदन करने से पहले विद्यार्थियों को अपने निर्धारित पाठ्यक्रम और श्रेणी के अनुसार लागू नियमों की जानकारी कर लेनी चाहिए।

Also Read This: Mukhyamantri Apna Sukhi Parivar Yojana 2026: गरीब परिवारों को 300 यूनिट Free Bijli, महिलाओं को ₹1500

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026-27 के लाभ (Benefits)

  • पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ।
  • उच्च शिक्षा जारी रखने में आर्थिक मदद।
  • उत्तर मैट्रिक स्तर के पात्र पाठ्यक्रम के लिए आर्थिक सहायता।
  • पात्र सरकारी एवं निजी मान्यता प्राप्त संस्थान के विद्यार्थियों के लिए लाभ।
  • निर्धारित नियमों के अनुसार कुछ बाहरी राज्यों के राष्ट्रीय स्तर के संस्थानो में पढ़ने वाले विद्यार्थीयों को भी लाभ।
  • ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध।
  • आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026-27 के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)

  • आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक विद्यार्थी योजना के अंतर्गत विभाग द्वारा निर्धारित पात्र श्रेणी जैसे- SC, ST, EBC, EWS, BMC, DNT, विमुक्त घुमंतू एवं अर्धघुमंतू समुदाय एवं अन्य अधिसूचित श्रेणी से संबंधित होना चाहिए।
  • विद्यार्थी कक्षा 11वीं 12वीं एवं अन्य पात्र उत्तर मैट्रिक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • आवेदक विद्यार्थी किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • आवेदक को अपनी संबंधित श्रेणी के लिए निर्धारित वार्षिक आय सीमा की शर्त पूरी करनी होगी। अलग-अलग श्रेणी के लिए आय सीमा अलग-अलग हो सकती है।
  • विभागीय नियमों के अनुसार BPL, अंत्योदय, विधवा, तलाकशुदा, एवं विशेष योग्यजन विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रावधान लागू हो सकते हैं।
  • कुछ अधिसूचित राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में राजस्थान के बाहर पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थी भी संबंधित नियमों एवं शर्तों के अनुसार योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026-27 आवश्यक दस्तावेज ( Document Required)

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • फीस रशीद
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • BPL /राशन कार्ड
  • विवाह प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
  • अन्य सहायक दस्तावेज (यदि आवश्यक हो तो)

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन कैसे करें ?

  • सबसे पहले राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या राजस्थान SSO पोर्टल पर जाएं,
  • अब अपनी SSO ID और Password राजस्थान SSO पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • पोर्टल पर लोगिन करने के बाद Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026-27 का चयन करें।
  • अब New Application पर क्लिक करके छात्रवृत्ति आवेदन शुरू करें।
  • आवेदन फार्म में विद्यार्थी का नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर एवं अन्य जानकारी सावधानी पूर्वक भरें।
  • अब अपनी कक्षा /कोर्स, पिछली कक्षा, संस्था एवं अन्य शैक्षिक विवरण सावधानी से दर्ज करें।
  • अब अपनी जाति, श्रेणी एवं आय प्रमाण पत्र से संबंधित जानकारी दर्ज करें।
  • अपना बैंक खाता नंबर IFSC कोड एवं अन्य बैंक से संबंधी जानकारी दर्ज करें।
  • पोर्टल पर मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट/ साइज में अपलोड करें।
  • अब आपके द्वारा भरी गई पूरी जानकारी की अच्छी तरह जांच करें और आवेदन फार्म को सफलतापूर्वक सबमिट कर दें।
  • आवेदन फार्म सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद Application Number /Acknowledgement को डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखें।

आवेदन के समय ध्यान रखने वाली बातें

आवेदन करते समय छोटी-छोटी गलतियां हो जाने के कारण आपके आवेदन में समस्या आ सकती है या वह रिजेक्ट भी हो सकता है इसलिए इन बातों का खास ध्यान रखें।

  • आवेदन फार्म में नाम और जन्मतिथि दस्तावेजों के अनुसार ही भरें।
  • जाति एवं आय प्रमाण पत्र वैध होना चाहिए।
  • बैंक खाते की जानकारी सही दर्ज करें।
  • बैंक खाता विद्यार्थी के नाम से और निर्धारित नियमों के अनुसार होना चाहिए।
  • दस्तावेज स्पष्ट और निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • आवेदन फाइनल सबमिट करने से पहले पूरी जानकारी को अच्छी तरह जांच लें।
  • आवेदन की रसीद संभाल कर रखें.
  • अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट के लिए आधिकारिक पोर्टल की जानकारी देखें।

Important Dates

Online Application Start 15 August 2026
Last Date To Apply 31 October 2026
Application Mode Online

FAQ-

राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन 15 अगस्त 2026 से प्रारंभ हो चुके हैं।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति में लिए कितनी राशि मिलेगी?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार पात्र विद्यार्थियों को ₹15000 तक की छात्रवृत्ति मिलने का प्रावधान है, अलग-अलग श्रेणी एवं पाठ्यक्रम के अनुसार यह राशि अलग-अलग हो सकती है।

राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

राजस्थान के मूल निवासी विद्यार्थी जो निर्धारित श्रेणी, आयु सीमा, शैक्षणिक एवं आय सीमा एवं अन्य शर्तो को पूरा करते हैं।

राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुल्क कितना लगेगा?

इस छात्रवृत्ति योजना के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top