Lado Protsahan Yojana Rajasthan 2026: बेटी के जन्म पर ₹1.5 लाख 7 किस्तों में मिलेगा पैसा, जानें पात्रता, दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया

Lado Protsahan Yojana Rajasthan 2026

Lado Protsahan Yojana Rajasthan 2026: राजस्थान सरकार द्वारा बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने, उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने और बालिकाओं की भविष्य को आर्थिक रूप से सशक्त और मजबूत बनाने के उद्देश्य से लाडो प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत पात्र बालिकाओं को ₹1.5 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना की सबसे खास बात यह है कि पात्र बालिकाओं को मिलने वाली ₹1.50 लाख की सहायता राशि एक साथ नहीं दी जाती बल्कि बेटी के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा के अलग-अलग पड़ाव में 21 साल की आयु पूरी होने तक कुल 7 किस्तों के माध्यम से यह सहायता राशि प्रदान की जाती है।

लाडो प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य केवल बेटी के जन्म को प्रोत्साहित करना ही नहीं, बल्कि स्कूल और उच्च शिक्षा तक पहुंचाने के लिए उसके परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना भी है। इस आर्टिकल में हम आपको लाडो प्रोत्साहन योजना क्या है, पात्रता क्या है ₹1.5 लाख तक की 7किस्तें कब मिलेंगी,किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, आवेदन किस प्रकार करना होगा पूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे इसलिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Table of Contents

Lado Protsahan Yojana Rajasthan 2026: Overview

योजना का नामलाडो प्रोत्साहन योजना 2026
राज्य राजस्थान
लाभार्थी पात्र बालिकाएं
कुल सहायता राशि₹1,50,000
लाभ की शुरुआत बेटी के जन्म से
भुगतान कुल 7 किस्तों में
अंतिम चरण स्नातक एवं 21 वर्ष की आयु में
रिकॉर्ड PCTS एवं संबंधित विभागीय रिकॉर्ड
आवेदनअलग से आवेदन की आवश्यकता नहीं

Lado Protsahan Yojana Rajasthan 2026 क्या है ?

लाडो प्रोत्साहन योजना राजस्थान सरकार की बालिका कल्याण से जुड़ी एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य में जन्म लेने वाली पात्र बेटियों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत मिलने वाली कुल ₹1,50,000 की आर्थिक सहायता को अलग-अलग चरणों में बांटा गया है। बेटी के जन्म, टीकाकरण, स्कूल में प्रवेश, कक्षा 6 कक्षा 10 कक्षा 12 और स्नातक शिक्षा पूरी करने जैसे पड़ावों पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना को शुरू करने के पीछे राजस्थान सरकार का मुख्य उद्देश्य बालिका के जन्म का प्रोत्साहित करना, बालिकाओं की शिक्षा जारी रखना और बाल विवाह जैसी कुप्रथा और समस्याओं को कम करना है।

Also Read This: Bank of Baroda SO Vacancy 2026: Online Apply For 206 Post, Check Last Date, Salary & Eligibility !!

Lado Protsahan Yojana Rajasthan 2026 के फायदे ( Benefits)

  • बेटी के जन्म को प्रोत्साहित करना –योजना का सबसे प्रमुख उद्देश्य राज्य में बेटी के जन्म को प्रोत्साहित करना है।
  • बेटी की शिक्षा को बढ़ावा देना- मिलने वाली किस्तों को बालिका की शिक्षा के विभिन्न पड़ावों से जोड़ने से परिवार को बेटी की पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक मदद मिलती है।
  • आर्थिक सहायता- कुल ₹1.5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • बालिका सशक्तिकरण- योजना का उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना है।

Also Read This: Aajeevika Gramin Express Yojana 2026: SHG महिलाओं को मिलेगा ग्रामीण परिवहन शुरू करने का मौका, जानें पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

Lado Protsahan Yojana Rajasthan 2026 के तहत 1.5 लाख की राशि कब और कितनी मिलेगी ?

लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत 1.5 लाख तक की सहायता राशि 7 किस्तों में दी जाती है, जो शिक्षा के अलग-अलग पड़ाव और आयु पूरी होने पर दी जाती है।

किस्त लाभ का चरणराशि
पहली किस्त बेटी के जन्म पर ₹5,000
दूसरी किस्त 1 वर्ष पूरा होने एवं टीकाकरण पर₹5,000
तीसरी किस्त विद्यालय में पहला प्रवेश₹10,000
चौथी किस्त कक्षा 6 में प्रवेश₹15,000
पाँचवी किस्त कक्षा 10 में प्रवेश ₹20,000
छठी किस्तकक्षा 12 में प्रवेश₹25,000
सातवीं किस्त स्नातक एवं 21 वर्ष की आयु पूरी होने पर₹70,000
कुल ₹1,50,000

Lado Protsahan Yojana Rajasthan 2026 के लिए पात्रता ( Eligibility Criteria)

  • बालिका का जन्म राजस्थान में होना चाहिए।
  • बालिका का जन्म सरकारी अस्पताल या जननी सुरक्षा योजना के तहत किसी मान्यता प्राप्त अस्पताल में होना चाहिए।
  • बालिका का जन्म रिकॉर्ड संबंधित सरकारी स्वास्थ्य प्रणाली में दर्ज होना चाहिए।
  • इस योजना में सभी आय वर्ग के परिवारों को शामिल करने का प्रावधान है।
  • अलग-अलग किस्तों के लिए संबंधित शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड अपडेट होना जरूरी है।

Lado Protsahan Yojana Rajasthan 2026 के लिए परिवार की आय सीमा जरूरी है क्या ?

लाडो प्रोत्साहन योजना की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता तो यह है, कि इसमें परिवार की कोई आय सीमा निर्धारित नहीं की गई है.। यानी की योजना को आय वर्ग के आधार पर सीमित नहीं किया गया है। हालांकि योजना का लाभ लेने के लिए योजना की निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी है।

Lado Protsahan Yojana का लाभ लेने के लिए कौन-कौन सी जानकारी सही होना चाहिए ?

  • बालिका का नाम
  • जन्म की तारीख
  • माता-पिता की जानकारी
  • जन आधार संबंधी जानकारी
  • आधार संबंधी विवरण
  • बैंक खाते की जानकारी
  • मोबाइल नंबर
  • जन्म एवं अस्पताल का रिकॉर्ड

Lado Protsahan Yojana Rajasthan 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Document Required)

  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • जन आधार कार्ड
  • माता-पिता/अभिभावक का आधार कार्ड
  • बैंक खाते की जानकारी
  • बैंक खाता आधार /DBT से जुड़ा विवरण
  • टीकाकरण संबंधी रिकॉर्ड
  • स्कूल प्रवेश संबंधित रिकॉर्ड
  • शैक्षणिक दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर

Note :- अलग-अलग चरणों में सभी दस्तावेजों की आवश्यकता एक साथ नहीं हो सकती है संबंधित विभाग द्वारा मांगे जाने वाले रिकॉर्ड के अनुसार जानकारी उपलब्ध करानी होगी।

Lado Protsahan Yojana Rajasthan 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? ( कोई अलग फॉर्म नहीं)

  • लाडो प्रोत्साहन योजना में कोई अलग से ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं बताई गई है। सरकारी मान्यता प्राप्त अस्पताल में जन्मी बेटी का डाटा स्वतः PCTS (Pregnancy Child Tracking & Health Management System) पोर्टल पर अपलोड हो जाता है जिससे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग संचालित करता है। आगे की किस्तें स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग जैसे (टीकाकरण) और (स्कूल में प्रवेश) से जुड़कर स्वतः ही ट्रिगर होती है। इसलिए माता-पिता को ज्यादा जरूरी है की जन्म के समय सभी जानकारी जैसे जन आधार कार्ड और बैंक खाते से संबंधित जानकारी सही दर्ज कराएं।

लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन नहीं करना है तो क्या करना होगा?

यह सवाल अक्सर सभी अभिभावकों के मन में होता है कि लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन नहीं करना है, तो योजना के लाभ कैसे मिलेगा। इसमें मुख्य रूप से आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • बेटी का जन्म सरकारी /मान्यता प्राप्त अस्पताल में हुआ होना चाहिए।
  • जन्म का रिकॉर्ड सही दर्ज करवाए
  • जन आधार और बैंक खाते की जानकारी सही दें।
  • बच्ची का समय पर टीकाकरण करवाए
  • स्कूल में प्रवेश के रिकॉर्ड सही और समय पर दर्ज करवाएं।
  • हर शैक्षणिक पड़ाव पर बालिका का रिकॉर्ड अपडेट रखें।

Important Links:

Online Application Form (Shala Darpan)Click Here
PCTS PortalClick Here

FAQ –

लाडो प्रोत्साहन योजना में PCTS क्या है?

PCTS यानी Pregnancy Child Tracking & Health Management System स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा एक सिस्टम है जिसमें गर्भावस्था प्रसव और बच्चे के स्वास्थ्य से संबंधित रिकॉर्ड को ट्रैक किया जाता है।

लाडो प्रोत्साहन योजना का पैसा कैसे मिलेगा?

योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि योजना की पात्रता और सत्यापन पूरा होने के पश्चात लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।

Lado Protsahan Yojana Rajasthan 2026 के तहत कितनी सहायता राशि मिलती है ?

योजना के तहत कुल ₹1,50,000 की सहायता राशि 7 किस्तों में प्राप्त होती है।

लाडो योजना की पहली किस्त कितनी है?

बेटी के जन्म पर पहली किस्त के रूप में ₹5000 की सहायता राशि प्राप्त होती है।

लाडो प्रोत्साहन योजना की अंतिम किस्त कितनी है?

अंतिम किस्त ₹70,000 रुपए की है जो निर्धारित स्नातक एवं 21 वर्ष की आयु पूरी होने पर दी जाती है।

क्या लाडो योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा?

बेटी के जन्म का रिकॉर्ड PCTS दर्ज होने के बाद आगे की प्रक्रिया संबंधित विभागीय रिकॉर्ड से जुड़ जाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top