DRDO VRDE Paid Internship 2026 जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं और डिफेंस सेक्टर में एक बेहतरीन अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं तो उनके लिए Defence Research Development Organisation के अंतर्गत Vehicle Research And Development Establishment ( VRDE ) ने वर्ष 2026 के लिए Paid Internship का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 15 इंटर्नशिप पदों पर योग्य उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा। जिसमें Electronic & Communication Engineering, Computer Science Engineering और Electrical Engineering के छात्र आवेदन करने की योग्य माने जाएंगे।
Table of Contents
DRDO VRDE Paid Internship 2026 Overview
| organisation | Defence Research Development Organisation – VRDE |
| No Of Post | 15 Post |
| Internship Name | Paid Internship 2026 |
| Qualification | Final Year BE /B.Tech Student |
| Apply Mode | Email Mode |
| Salary | ₹30,000 Per Month |
| Official Website | Click Here |
भर्ती की जानकारी
इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत तो यह है कि इसमें चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹30000 का स्टाइपेंड दिया जाएगा जो इस वक्त युवाओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। DRDO VRDE Paid Internship 2026 में आवेदन करने के लिए छात्रों का बीई /बीटेक होना जरूरी है और किसी भी विषय में बैकलॉग नहीं होना चाहिए, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ईमेल मोड रखी गई है योग्य छात्रों को अपना आवेदन फार्म 8 जून 2026 तक भेजना होगा। उम्मीदवारों का चयन एकेडमी प्रदर्शन के आधार पर मेरिट बेस्ड पर किया जाएगा कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी।
जारी अधिसूचना के अनुसार जो उम्मीदवार चयनित होंगे उन्हें 19 जून 2026 तक सूचना भेज दी जाएगी और ट्रेनिंग 01 जुलाई 2026 से शुरू होगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह अपना आवेदन भेजने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक अवश्य पढ़ने एवं अपने सभी जरूरी दस्तावेज बिल्कुल तैयार रखें। डिफेंस रिसर्च में अपना करियर बनाने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह मौका एक बेस्ट अपॉर्चुनिटी साबित हो सकता है पूरी जानकारी आर्टिकल को अंत तक पढ़कर प्राप्त करें।
Also Read This: UPSSSC AGTA Group C Recruitment 2026: Online Apply For 2759 Post, Last Date, Check Eligibility !!
DRDO VRDE Paid Internship 2026– पद की जानकारी
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | 08 पोस्ट |
| कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग | 02 पोस्ट |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 05 पोस्ट |
| टोटल | 15 पोस्ट |
Also Read This: NSIC Young Professional Vacancy 2026: Apply Online For 17 Post, Salary, Last Date, Check Eligibility !!
आवश्यक योग्यता
- पैड इंटर्नशिप ( paid internship )- इस इंटर्नशिप के लिए फाइनल ईयर में पढ़ रहे BE /B.Tech के छात्र योग्य होंगे ।
- योग्य शाखा ( Eligible Branches )– इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग आदि ।
- शैक्षणिक शर्तें ( Academic Condition)– कोई बैकलॉग नहीं होना चाहिए यानी के सभी उम्मीदवारों को सभी पेपर क्लियर होना चाहिए किसी भी सेमेस्टर में फेल नहीं होना चाहिए ।
आयु सीमा
DRDO VRDE Paid Internship 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की आयु सीमा डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन के नियम अनुसार निर्धारित की जाएगी।
सैलरी
DRDO VRDE Paid Internship 2026 के लिए जो भी उम्मीदवार अपनी योग्यता के आधार पर चयनित होंगे उन्हें हर महीने ₹30000 स्टाइपेंड दिया जाएगा।
| पद का नाम | प्रतिमाह स्टाइपेंड |
| पैड इंटर्नशिप | ₹30,000/- स्टाइपेंड |
आवेदन शुल्क
डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन ( DRDO ) के अंतर्गत आने वाली व्हीकल रिसर्च डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट ( VRDE ) ने इस पैड इंटर्नशिप के लिए आवेदन निशुल्क रखा है, यानी आवेदन करते समय किसी भी उम्मीदवार को कोई फीस नहीं देनी होगी।
चयन प्रक्रिया
DRDO VRDE Paid Internship 2026 के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों द्वारा भेजे गए आवेदन फार्म की जांच की जाएगी, उसके बाद मेरिट से शॉर्टलिस्टिंग करेंगे, और फिर दस्तावेज सत्यापन होगा और फिर लास्ट में अंतिम चयन का ईमेल उम्मीदवारों को 19 जून 2026 तक पहुंचाया जाएगा।
- Application Screening
- Merit Based Shortlisting
- Document Verification
- Final Selection and Email Confirmation
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले DRDO के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- अब आधिकारिक इंटर्नशिप नोटिफिकेशन को डाउनलोड करें और ध्यान पूर्वक पढ़े।
- अब अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के साथ अपना रिज्यूम और बायोडाटा तैयार करें।
- अब इन दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी लगाएं जिसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आईडी प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो और सेमेस्टर मार्कशीट आदि हों।
- अब ईमेल की सब्जेक्ट लाइन में पोस्ट का नाम साफ़-साफ़ लिखना होगा।
- अब आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए ईमेल पते पर पूरा आवेदन फॉर्म भेजें।
- अपना आवेदन फॉर्म अंतिम तिथि 8 जून 2026 से पहले निर्धारित पते पर ईमेल के माध्यम से भेज दें।
- आपके द्वारा भेजे गए आवेदन फार्म और दस्तावेजों की एक फोटो कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
Important Links
| Official Website | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
Important Dates
| Official notification release | May 2026 |
| Last date to apply | 08 June 2026 |
FAQ-
DRDO VRDE Paid Internship 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है ?
इस पैड इंटर्नशिप के लिए अंतिम वर्ष में पढ़ रहे BE / B.Tech के छात्र आवेदन कर सकते हैं जिनकी ब्रांच इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग हो।
DRDO VRDE Paid Internship 2026 के तहत कुल कितने पदों पर इंटर्नशिप निकल गई है?
कुल 15 पदों पर पैड इंटर्नशिप निकल गई है।
चयनित उम्मीदवारों को कितना स्टाइपेंड मिलेगा?
इस इंटर्नशिप में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹30,000 इंटर्नशिप दिया जाएगा।
क्या इस इंटर्नशिप में बैकलॉग स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं?
नहीं इस इंटर्नशिप में कोई बैकलॉग स्टूडेंट आवेदन नहीं कर सकते हैं सभी स्टूडेंट ने सभी समेस्टर में पास किया हो केवल वही योग्य है।
DRDO VRDE Paid Internship 2026 मैं उम्मीदवारों का चयन किस प्रकार किया जाएगा?
आवेदनों की जांच की जाएगी उसके बाद मेरिट के आधार पर शॉर्ट लिस्टिंग होगी और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा अंतिम चयन का ईमेल उम्मीदवारों को 19 जून 2026 तक पहुंचाया जाएगा।




