Canara Vidya Jyoti Scholarship 2026: छात्राओं को मिलेगी ₹5,000 तक छात्रवृत्ति, जानें पात्रता,दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया

Canara Vidya Jyoti Scholarship 2026

Canara Vidya Jyoti Scholarship 2026 अगर आप या आपके घर परिवार में कोई छात्रा कक्षा 5वी से 10वीं के बीच पढ़ाई कर रही है और वह विशेष रूप से एसटी/एससी वर्ग से संबंधित है, तो Canara Vidya Jyoti Scholarship 2026 उसके लिए एक उपयोगी छात्रवृत्ति योजना साबित हो सकती है। यह योजना Canara Bank की CSR पहल के तहत संचालित की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक और सामाजिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि की मेधावी छात्राओं को उनकी स्कूली शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

इस छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को उनकी कक्षा के अनुसार ₹3,000 से लेकर ₹5,000 तक प्रतिवर्ष स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। कक्षा 5वी से 7वीं तक की छात्राओं को ₹3,000 प्रतिवर्ष तथा कक्षा 8वीं से 10वीं की छात्राओं को ₹5,000 प्रति वर्ष छात्रवृत्ति मिलने का प्रावधान है। Canara Vidya Jyoti Scholarship 2026 की खास बात यह है कि इस स्कॉलरशिप के लिए सामान्य ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नहीं है, बल्कि पात्र और मेधावी छात्राओं की पहचान संबंधित केनरा बैंक शाखाओं तथा विद्यालय के माध्यम से की जाती है। इसलिए छात्राओं को अपने स्कूल प्रशासन या Canara Bank शाखा से वर्तमान शैक्षणिक वर्ष की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।

Canara Vidya Jyoti Scholarship 2026: Overview

स्कॉलरशिप का नाम Canara Vidya Jyoti Scholarship 2026
संचालक केनरा बैंक
योजना का प्रकारCSR स्कॉलरशिप
लाभार्थी SC/ST वर्ग की मेधावी छात्राएं
कक्षा5वीं से 10वीं
स्कूल सरकारी /सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालय
छात्रवृत्ति राशि ₹3,000 से ₹5,000 प्रतिवर्ष
आवेदन प्रक्रिया स्कूल /बैंक शाखा स्तर
आवेदन शुल्क कोई सामान्य ऑनलाइन आवेदन शुल्क नहीं
क्षेत्र योजना का विस्तार विभिन्न क्षेत्रों में
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

Canara Vidya Jyoti Scholarship 2026 क्या है ?

Canara Vidya Jyoti Scholarship केनरा बैंक द्वारा संचालित एक CSR आधारित शैक्षणिक पहल है। इस स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और सामाजिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि की मेधावी SC/ST छात्राओं को उनकी स्कूली शिक्षा जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत वर्ष 2013-14 में ग्रामीण क्षेत्रों की SC/ST मेधावी छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई थी। बाद में वर्ष 2015-16 में इस पहल का विस्तार ग्रामीण, अर्ध- शहरी और शहरी क्षेत्रों में Canara Bank की शाखाओं के माध्यम से किया गया। योजना के तहत कक्षा 5वी से 10वीं तक पढ़ने वाली छात्राओं की उनकी शिक्षा के अनुसार छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

Also Read This: Bank of Baroda SO Vacancy 2026: Online Apply For 206 Post, Check Last Date, Salary & Eligibility !!

Canara Vidya Jyoti Scholarship 2026 के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)

इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए छात्राओं को निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा,

  • केवल छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप – Canara Vidya Jyoti Scholarship विशेष रूप से केवल लड़कियों /छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप योजना है।
  • ST/SC वर्ग से संबंधित होना जरूरी- इस छात्रवृत्ति योजना का मुख्य उद्देश्य एससी/एसटी वर्ग की मेधावी छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
  • कक्षा 5वी से 10वीं में अध्यनरत छात्राएं -छात्राएं कक्षा 5वीं, 6वीं, 7वीं, 8वीं, 9वीं या 10वीं कक्षा में अध्ययन कर रही हुई होनी चाहिए।
  • सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल की छात्राएं – छात्रा का अध्ययन किसी सरकारी या सरकार से सहायता प्राप्त स्कूलों में होना चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता /मेधा – इस छात्रवृत्ति योजना के लिए छात्राओं का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और योजना के निर्धारित नियमों के आधार पर किया जाएगा। पिछली कक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को इस छात्रवृत्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

Also Read This: Mukhyamantri Gyandeep Yojana 2026 (MMGY): ₹10 लाख तक के एजुकेशन लोन पर 4% ब्याज सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Canara Vidya Jyoti Scholarship 2026 के तहत मिलने वाली राशि (Amount)

इस छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्राओं को उनकी कक्षा के अनुसार छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है :-

कक्षा छात्रवृत्ति राशि
कक्षा 5वी ₹3,000 प्रतिवर्ष
कक्षा 6वीं ₹3,000 प्रतिवर्ष
कक्षा 7वीं₹3,000 प्रतिवर्ष
कक्षा 8वीं ₹5,000 प्रतिवर्ष
कक्षा 9वी ₹5,000 प्रतिवर्ष
कक्षा 10वीं ₹5,000 प्रतिवर्ष

Canara Vidya Jyoti Scholarship 2026 की अंतिम तिथि (Last Date)

Canara Vidya Jyoti Scholarship 2026 कोई एक Common Official Last Date उपलब्ध नहीं बताई गई है इसका कारण यह है कि यह सामान्य छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन की तरह किसी एक पोर्टल पर सभी विद्यार्थियों द्वारा आवेदन करने वाली योजना नहीं है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक पात्र छात्राओं की पहचान और चयन संबंधित केनरा बैंक शाखा और विद्यालय स्तर पर किया जाता है। इसलिए यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हो तो अपने स्कूल के प्रधानाचार्य/ प्रशासन से पूछे कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए Canara Vidya Jyoti Scholarship 2026 की चयन प्रक्रिया शुरू हुई है या नहीं। इसके अलावा संबंधित केनरा बैंक शाखा से भी अंतिम तिथि और आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Canara Vidya Jyoti Scholarship 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Document Required)

  • आधार कार्ड
  • स्कूल का बोनाफाइड सर्टिफिकेट
  • SC/ST जाति का प्रमाण पत्र
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • स्कूल ID कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वर्तमान कक्षा में प्रवेश नामांकन का प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की जानकारी
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज जो स्कूल या बैंक शाखा द्वारा मांगे जाए।

Canara Vidya Jyoti Scholarship 2026 के लिए आवेदन कैसे करें ?

  • अपनी पात्रता जाने- सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि छात्र SC/ST वर्ग से है और वह कक्षा 5वी से 10वीं में सरकारी या सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालय में पढ़ रही हो।
  • स्कूल प्रशासन से संपर्क करें- अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य या संबंधित अधिकारी से पूछे कि वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में Canara Vidya Jyoti Scholarship के लिए प्रक्रिया प्रक्रिया चल रही है या नहीं।
  • Canara Bank शाखा से जानकारी प्राप्त करें- अपने स्कूल से संबंधित या नजदीकी केनरा बैंक शाखा में जाकर योजना की वर्तमान प्रक्रिया दस्तावेज और आवेदन से संबंधित जानकारी प्राप्त करें।
  • आवश्यक दस्तावेज तैयार करें- आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाते की जानकारी आदि अन्य दस्तावेज तैयार करें।
  • आवश्यक दस्तावेज जमा करें- स्कूल या बैंक शाखा द्वारा बताए गए तरीके से छात्रा के आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
  • दस्तावेज सत्यापन- विद्यालय या संबंधित बैंक शाखा द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के तहत सत्यापन किया जा सकता है।
  • चयन प्रक्रिया- योजना के निर्धारित नियमों के अनुसार पात्र छात्राओं का चयन किया जाएगा।
  • छात्रवृत्ति प्राप्त करें – इस स्कॉलरशिप के लिए चयनित होने वाली छात्राओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाएगी।

क्या Canara Vidya Jyoti Scholarship के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ?

नहीं, इस छात्रवृत्ति योजना को सामान्य ऑनलाइन आवेदन छात्रवृत्ति योजना के रूप में नहीं समझना चाहिए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस योजना में पात्र छात्राओं की पहचान और चयन संबंधित केनरा बैंक शाखाओं और स्कूल के माध्यम से किया जाता है। इसलिए किसी भी अनादिकृत वेबसाइट या शुल्क के माध्यम से आवेदन करने से बचें।

FAQ-

Canara Vidya Jyoti Scholarship 2026 क्या है ?

यह स्कॉलरशिप केनरा बैंक की CSR पहल है इसका मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से एससी /एसटी वर्ग की मेधावी छात्राओं को स्कूली शिक्षा जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

इस स्कॉलरशिप में कितनी सहायता राशि प्राप्त होती है ?

कक्षा 5वी से 7वीं तक की छात्राओं को ₹3,000 प्रति वर्ष तथा कक्षा 8वीं के 10वीं तक की छात्राओं को ₹5,000 प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति मिलती है।

क्या Canara Vidya Jyoti Scholarship केवल लड़कियों के लिए है ?

हां यह योजना विशेष रूप से एससी /एसटी वर्ग की मेधावी छात्राओं को उनकी स्कूली शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहयता प्रदान करने वाली छात्रवृत्ति योजना है।

क्या Canara Vidya Jyoti Scholarship 2026 के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित की गई है ?

इस स्कॉलरशिप योजना के लिए अलग से कोई न्यूनतम या अधिकतम निर्धारित आयु सीमा स्पष्ट नहीं बताई गई है इस योजना में छात्राओं का चयन उनकी कक्षा /शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाता है।

कक्षा 10वीं के लिए केनरा विद्या ज्योति स्कॉलरशिप कितनी है?

कक्षा दसवीं के लिए पात्र छात्राओं को ₹5,000 प्रति वर्ष स्कॉलरशिप दी जाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top