Bihar Post Matric Scholarship 2026-27: Online Application Start for SC, ST, BC, & EBC, Check Eligibility & Last Date

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27: अगर आप बिहार के रहने वाले छात्र हैं और आपने मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा पास कर ली है और आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन खुशखबरी आई है। जी हां आपको बता दे कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेशकोंत्तर छात्रवृत्ति ( Post Matric Scholarship) योजना के ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन ( Official Notification ) जारी किया है। इस योजना के अंतर्गत बिहार राज्य के अनुसूचित जाति ( SC ) अनुसूचित जनजाति ( ST ) पिछड़ा वर्ग ( BC ) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग ( EBC ) के छात्र-छात्राओं को उनकी आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

Table of Contents

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27: Overview

Name of Scheme Bihar Post Matric Scholarship 2026-27
Department Education Department of Bihar State
Academic year2026-27
Who can apply10th Pass SC, ST, BC & EBC Students of Bihar State
Application Start Date 15 July 2026
Apply Mode Online
Last Date to Apply Tu Be Notified
Application Portal SC /ST
https://scstpmsonline.bihar.gov.in
BC /EBC
https://pmsonline.bihar.gov.in
Official Website www.state.bihar.gov.in

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 क्या है?

बिहार राज्य के शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक वर्ष 2026- 27 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये हैं । जारी की गई विभागीय सूचना के अनुसार इच्छुक एवं योग्य छात्र-छात्राएं जो किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास कर चुके हैं और आगे की पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं वह इस छात्रवृत्ति का लाभ ले सकते हैं। इस छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रही है योग्य छात्र-छात्राएं पीएमएस ( PMS ) पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे और साथ ही आपको बता दे की SC / ST और BC /EBC वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग पोर्टल उपलब्ध कराए गए हैं जिससे उन्हें आवेदन करना होगा।

जो भी छात्र-छात्राए इस छात्रवृत्ति के तहत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं वह आवेदन शुरू होने से पहले अपने सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार करके रखें ताकि ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको आवेदन प्रक्रिया आवश्यक दस्तावेज छात्रवृत्ति की राशि आदि की पूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे इसलिए आर्टिकल को अंत तक पूरा ज़रूर पढ़ें।

Also Read This: MPESB Agriculture Extension Officer Vacancy 2026: Online Apply For 2784 Post, Check Last Date & Apply Fast

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 को चार भागों में बांटा गया है

  • अनुसूचित जाति ( SC ) पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति।
  • अनुसूचित जनजाति ( ST ) पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति।
  • मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति ( SC ) अनुसूचित जनजाति ( ST ) पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति।
  • पिछड़ा वर्ग ( BC ) एवं अत्यंत ( EBC ) पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति।

Also Read This: UIDAI Paid Internship 2026: Online Apply for PhD Intern,₹50,000 Stipend, Registration Start Check Eligibility & Last Date

सामान्य पाठ्यक्रम-वार छात्रवृत्ति राशि ( General Course Wise Scholarship Amount)

पाठ्यक्रम का नाम
(Course Name )
छात्रवृत्ति राशि
(Scholarship Amount )
इंटरमीडिएट
(IA/ISC/I.COM )
₹2,000/-
स्नातक
( BA/ BSc/ BCom )
₹5,000/-
परास्नातक
(MA/ MSc/ M.Com)
₹5,000/-
डिप्लोमा /पॉलिटेक्निक ₹10,000/-
व्यवसायक पाठ्यक्रम
इंजीनियरिंग /मेडिकल
₹15,000/-

प्रतिष्ठित संस्थान की छात्रवृत्ति राशि ( Premium Institution Scholarship Amount)

संस्थान का नाम
( Institute Name)
अधिकतम वार्षिक छात्रावृत्ति सीमा ( Maximum Annual Dcholarship Limit)
IIT पटना ₹2,00,000
NIT पटना ₹1,25,000
AIIMS पटना ₹1,00,000
भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM ) बोधगया₹75,000
NIFT पटना एवं एवं केंद्रीय कृषि संस्थान₹1,00,000
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (स्टेट एक्ट)₹1,25000
चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान एवं अन्य प्रबंधन संस्थान₹4,00,000

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 के लिए पात्रता एवं योग्यता

  • स्थाई निवासी – बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राएं बिहार राज्य के स्थाई निवासी होने चाहिए।
  • आधार कार्ड- आवेदक के पास आवेदन करने के लिए खुद का आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • बैंक पासबुक- आवेदक का खुद का बैंक अकाउंट होना चाहिए जो आधार से लिंक (डीबीटी सक्षम) हो
  • श्रेणी( वर्ग )– आवेदन करने वाले छात्र-छात्राएं अनुसूचित जनजाति ( ST ) अनुसूचित जाति ( SC ) पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के होने चाहिए।
  • आवश्यक शैक्षणिक योग्यता- आवेदन करने वाले छात्र-छात्राएं 10वीं कक्षा मैट्रिक पास होने चाहिए और वर्तमान में वह 11वीं 12वीं स्नातक ( Graduate ) स्नातकोत्तर ( Post Graduate ) आईटीआई, डिप्लोमा आदि की पढ़ाई कर रहे हों।
  • संस्थान – आवेदक वर्तमान समय में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित (रेगुलर ) पढ़ाई कर रहा हो।
  • वार्षिक आय सीमा- आवेदक के परिवार की सालाना आय तीन लाख से कम होनी चाहिए एससी एसटी के लिए 2.5 लाख

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 की पूरी प्रक्रिया

प्रक्रिया विवरण
आधार प्रमाणीकरण के साथ पंजीकरण छात्रों को अपना आधार कार्ड से ओटीपी बायोमेट्रिक के जरिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
स्कॉलरशिप के लिए आवेदन पात्र छात्र ऑनलाइन फॉर्म भरकर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं
संस्थान द्वारा सत्यापन जिस कॉलेज /संस्थान में आप पढ़ रहे हैं वहां से अपने डॉक्यूमेंट और एप्लीकेशन की जांच की जाएगी
भौतिक सत्यापनअधिकारियों द्वारा आवेदन और डॉक्यूमेंट की फिजिकल जांच की जाएगी
जिला समिति द्वारा सत्यापन जिला लेवल की कमेटी आपका आवेदन को अप्रूव करेगी
आधार लिंक खाते में डीबीटी द्वारा भुगतानस्कॉलरशिप अप्रूव होने के पश्चात आधार से लिंक बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 आवश्यक दस्तावेज

  • छात्र का आधार कार्ड
  • छात्र की बैंक खाता पासबुक आधार से लिंक (डीबीटी सक्षम )
  • बिहार राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र ( SC /ST /BC /EBC )
  • परिवार का आय प्रमाण पत्र( ₹3 लाख से कम )
  • बोनाफाइड सर्टिफिकेट (संस्थान द्वारा जारी )
  • नामांकन रसीद या फीस स्ट्रक्चर
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • और आवेदन के समय मांगे जाने वाले अन्य दस्तावेज

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर की मदद से NSP App डाउनलोड करके OTR ( One Time Registration ) करना होगा।
  • अब Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 हेतु आवेदन करने के लिए सभी छात्रों को PMS के ऑफिसियल वेबसाइट https://pmsonline.bihar.gov.in के होम पेज पर आना होगा।
  • अब यहां पर आपको New Student Registration For SC/ ST/ BC /EBC के अलग-अलग लिंक दिखेंगे अब आप जिस वर्ग के हैं उस लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज खुलेगा वहां पर PMS ( BC EBC ) ( SC ST ) Enrollment /login (2026-27) का फॉर्म ओपन होगा।
  • अब आवेदन फार्म में आपको OTR ( One Time Registration) नंबर डालना होगा।
  • अब आपको पीएमएस पोर्टल पर आना होगा और OTR से लॉगिन करना होगा अब आपके पास एक ओटीपी आएगा उसे डालकर लॉगिन पर क्लिक करें। आपको Popup मैं दिखाई दे जाएगा की OTR की जानकारी NSP पोर्टल में उठा रहा है जिसके लिए आपको अपना आधार नंबर और जन्मतिथि डालकर सबमिट करना होगा।
  • अब नये पेज पर आने के बाद पूरी डिटेल को ध्यानपूर्वक पड़े और ऊपर दिए गए update personal detail के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपनी डिटेल को सावधानीपूर्वक भरें और save बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपको सर्टिफिकेट डिटेल पर क्लिक करना होगा वहां पर जो भी मांगे गए दस्तावेज हैं उनको ध्यान से डालें और उनकी डेट को ध्यानपूर्वक भरें अब go to home page पर क्लिक करें।
  • अब यहां पर थोड़ा नीचे आने के बाद आपको अपना फोटो अपलोड करना होगा फोटो के नीचे अपलोड का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करके अपना फोटो अपलोड करें और go to home पर क्लिक करें।
  • अब apply for scholarship के विकल्प पर क्लिक करें यहां सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरें और कोर्स की जानकारी पूछी जाएगी उसे सावधानी से डालें।
  • अब नीचे दिए गए preview ऑप्शन पर क्लिक करके आपके द्वारा कंप्लीट किए गए फॉर्म को अच्छी तरह चेक करें अगर कुछ गलती हो गई है तो preview में एडिट का ऑप्शन भी मौजूद है वहां से अपने फार्म को एडिट कर सकते हैं।
  • अब यहां पर आपको declaration पर टिक करना होगा सभी पर टिक करने के पश्चात ओटीपी जनरेट करें और ओटीपी डालकर next पर क्लिक करदें।
  • अब अगले पेज पर आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे जिसमें आपको बोनाफाइड सर्टिफिकेट कॉलेज से वेरीफाई करवा कर लगाना होगा और फीस रसीद की इमेज भी अपलोड करनी होगी।
  • जब सभी डॉक्यूमेंट अपलोड हो जाए तो Final Submit बटन पर क्लिक कर दें आपका फॉर्म आपके सामने आ जाएगा।

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 स्टेटस कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले PMS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आपको होम पेज पर स्टूडेंट टैब में Application status check के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें।
  • Get status पर क्लिक करें और अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करके वेरीफाई करें।
  • OTP सत्यापन होने के पश्चात आपको स्क्रीन पर अपना आवेदन का पूरा स्टेटस दिखाई देने लगेगा इसमें आपका आवेदन की स्थिति फाइनलाइजेशन आधार सीडिंग का स्टेटस और भुगतान राशि का विवरण आदि शामिल होगा।
Official WebsiteClick Here
Official Notification Click Here
Apply Online For SC /ST Click Here
Apply Online For BC /EBCClick Here

Important Dates

Official notification release June 2026
Online application start 15 July 2026
Last date to apply To be announced

FAQ-

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 के लिए कौन-कौन सी केटेगरी के छात्र छात्राएं आवेदन कर सकते हैं?

इस स्कॉलरशिप के लिए बिहार राज्य के SC /ST/BC/EBC के छात्र छात्राएं आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 10वीं कक्षा पास कर ली है और आगे की पढ़ाई करने के लिए आर्थिक मदद चाहते हैं।

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन कब से प्रारंभ होंगे?

बिहार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से प्रारंभ होने जा रही है।

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 के लिए छात्र-छात्राएं कहां से आवेदन कर सकते हैं?

इस स्कॉलरशिप के लिए एससी एसटी बीसी और एबीसी वर्ग के लिए अलग-अलग पोर्टल बनाए गए हैं जिसमें SC ST के छात्र https://scstpmsonline. bihar.gov.in और BC EBC के छात्र https://pmsonline.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन के परिवार की वार्षिक आय कितनी होनी चाहिए?

आवेदन करने के लिए छात्रों के परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से कम होनी चाहिए ।

इस स्कॉलरशिप में कितनी राशि प्रदान की जाती है?

कोर्स के अनुसार ₹2000 से लेकर ₹15000 तक स्कॉलरशिप दी जाती है प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को सालाना ₹4 लाख तक स्कॉलरशिप दी जाती है।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top