Bihar Free Ujjwala Yojana 2026: बिहार की 25 लाख महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस कनेक्शन, ऐसे उठाएं लाभ देखें पूरी जानकारी और करें अप्लाई

Bihar Free Ujjwala Yojana 2026
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Bihar Free Ujjwala Yojana 2026: क्या आप भी एक महिला है और बिहार राज्य की निवासी है तो आपके लिए एक शानदार अपडेट आ चुकी। जी हां दरअसल हाल ही में बिहार की नीति सरकार ने 25 लाख महिलाओं को उज्जवला फ्री गैस कनेक्शन देने की घोषणा की है। जो महिलाएं आज भी पारंपरिक तरीके से खाना बनाती है और अभी तक उन्हें उज्जवला गैस योजना के तहत लाभ नहीं मिला है वह महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है क्योंकि आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

बिहार फ्री उज्जवला गैस कनेक्शन का लाभ बिहार में रहने वाली विवाहिक महिलाएं ले सकती हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको न केवल Bihar Free Ujjwala Yojana 2026 की जानकारी प्रदान करेंगे बल्कि उज्जवला गैस कनेक्शन योजना का लाभ आप किस प्रकार ले सकते हैं, किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी, चयन प्रक्रिया क्या होती है, आवेदन कैसे करना होगा आदि से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक आर्टिकल में बताएंगे इसीलिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Bihar Free Ujjwala Yojana 2026: Overview

योजना का नाम Bihar Free Ujjwala Yojana 2026
शुरू की गई बिहार सरकार द्वारा
किस योजना का हिस्सा है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ( PMUY )
कौन आवेदन कर सकता है? बिहार में रहने वाली शादीशुदा ग़रीब महिलाएं
कुल लाभार्थी 25 लाख महिलाएं
लाभ फ्री गैस कनेक्शन
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

Bihar Free Ujjwala Yojana 2026 क्या है ?

बिहार फ्री उज्ज्वला योजना बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है जो कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ( PMUY ) के अंतर्गत चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत बिहार राज्य में रहने वाली आर्थिक रूप से कमजोर गरीब परिवार की शादीशुदा महिलाओं को फ्री एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा इस योजना की तहत बिहार सरकार ने 25 लाख महिलाओं को सीधे लाभ पहुंचाने की बड़ी घोषणा की है।

यह भी पढ़ें: DSSSB Legal Assistant JE AE ASO Recruitment: दिल्ली में सरकारी नौकरी 911 पदों पर नई भर्ती, ₹1,42 लाख सैलरी जल्दी करें अप्लाई

यह भी पढ़ें: MPESB Van Rakshak & Jail Prahari Bharti 2026: 10वीं पास के लिए 1679 पदों पर बंपर भर्ती, ₹80,000 से अधिक सैलरी आवेदन शुरू

Bihar Free Ujjwala Yojana 2026 का उद्देश्य

बिहार में फ्री उज्ज्वला योजना को शुरू करने के पीछे बिहार सरकार का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर गरीब परिवार की महिलाओं को फ्री एलपीजी गैस कनेक्शन देकर उन्हें पारंपरिक चूल्हे से होने वाली खातिर और बीमारियों से छुटकारा दिलाना, स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देना एवं महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार करना है।

नीतीश सरकार की बड़ी घोषणा

Bihar Free Ujjwala Yojana 2026 के अनुसार सरकार द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूचना के मुताबिक बिहार राज्य की 25 लाख महिलाओं को फ्री उज्जवला गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार द्वारा की गई इस पहेल के कार्य में तेल विपणन कंपनियां ( IOCL BPCL PGCL ) सहयोग करेंगी। Bihar Free Ujjwala Yojana 2026 तो बिहार राज्य के सभी जिलों में लागू किया जाएगा और इस योजना की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को सौंपी गई है ताकि सभी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ सही समय पर मिल सके।

योजना के तहत मिलने वाली लाभ

Bihar Free Ujjwala Yojana 2026 के तहत बिहार राज्य की 25 लाख महिलाओं को विभिन्न लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे :-

  • फ्री गैस कनेक्शन मिलना – इस योजना के तहत बिहार सरकार की तरफ से प्रत्येक महिलाओं को मुफ्त में 14.2 किलोग्राम का गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है।
  • पहला रिफिल और चूल्हा फ्री- रिजर्वेशन योजना के अंतर्गत महिलाओं को पहले गैस सिलेंडर और चूल्हा ( स्टोव ) मुफ्त में दिया जाता है।
  • स्वास्थ्य मैं सुधार होगा – घरेलू पारंपरिक चूल्हे से निकलने वाले धुएं से फेफड़े और आंखों को नुकसान पहुंचता है और बीमारी का खतरा बना रहता है इसे छुटकारा मिलेगा।
  • मिलने वाली वित्तीय सहायता का विवरण- सरकार द्वारा इस योजना के तहत कुल 2050 के वित्तीय सहायता दी जाती है जो इस प्रकार है-
मदविवरण
सिलेंडर सुरक्षा जमा₹1700
प्रेशर रेगुलेटर₹150
एलपीजी पाइप₹100
उपभोक्ता कार्ड ₹25
इंस्टॉलेशन शुल्क ₹75
कुल ₹2050
  • महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलना- इस योजना के तहत महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा स्वच्छ वातावरण मिलेगा और उनके समय की बचत होगी।

योजना के लिए पात्रता एवं मानदंड

  • आवेदक महिला बिहार राज्य की निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला विवाहित होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • महिला गरीब परिवार ( BPL SECC ) की सूची में शामिल होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार में पहले से कोई एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक महिला के पास उसका खुद का आधार कार्ड बैंक खाता पासबुक होनी चाहिए।

Bihar Free Ujjwala Yojana 2026 योजना का लाभ कितनी और किस वर्ग की महिलाओं को मिलेगा

  • ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • शहरी क्षेत्र की महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • BPLपरिवार की महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • मजदूर वर्ग की महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा.
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को बिहार फ्री उज्ज्वला योजना का लाभ दिया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • केवाईसी फॉर्म
  • बैंक खाता पासबुक

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर Apply For New Ujjwala Connection के ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब उसके पश्चात Click Here to New Apply Ujjwala Connection के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब गैस कंपनी का चयन करें Indian Oil /Bharat gas/ HP गैस
  • अब आवेदन फार्म में अपनी पूरी व्यक्तिगत जानकारी ऐसे नाम आधार नंबर बैंक खाता मोबाइल नंबर आदि ध्यान पूर्वक दर्ज करें .
  • अब आवेदन फार्म में अपने सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • अब आवेदन फार्म के एक बार चेक करने के पश्चात सफलतापूर्वक सबमिट कर दें।
  • आवेदन फार्म का स्लिप प्रिंट आउट करके सुरक्षित रखें।

FAQ

Bihar Free Ujjwala Yojana 2026 के तहत कुल कितनी महिलाओं को लाभ दिया जाएगा?

बिहार सरकार की तरफ से कुल 25 लाख महिलाओं को फ्री उज्ज्वला योजना का लाभ दिया जाएगा।

बिहार फ्री गैस कनेक्शन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किस प्रकार कर सकते हैं?

इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए आपको ऑनलाइन के माध्यम से या नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर आवेदन करना होगा।

इस योजना के लिए पात्रता क्या होगी?

महिला बिहार के निवासी होने चाहिए।
महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
महिला बीपीएल कार्ड धारक होनी चाहिए।
महिला के परिवार में पहले से कोई एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए।

Bihar Free Ujjwala Yojana 2026 किस योजना के अंतर्गत चलाई जा रही है?

यह योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना PMUY के अंतर्गत चलाई जा रही है।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram
Scroll to Top