APSC Junior Manager Recruitment 2026: Apply For 31 Junior Manager Post, Check Eligibility & Apply Fast

APSC Junior Manager Recruitment 2026
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

APSC Junior Manager Recruitment 2026 असम लोक सेवा आयोग ( APSC) नें असम पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड ( APGCL) में जूनियर मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 31 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, जिससे इंजीनियरिंग और डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा। इस भर्ती के अंतर्गत इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, इंस्ट्रूमेंटेशन तथा इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी जैसी विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों में डिप्लोमा धारकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

APSC Junior Manager Recruitment 2026 Overview

Recruiting Body Assam Public Service Commission ( APSC )
Recruiting Organization Assam power Generation Corporation Limited ( APGSC )
Advt. No10/2026
Total Post 31 Post
Post Name Junior Manager
Qualification Full Tine Diploma
Age Limit 21-38 Years
Salary Up To ₹92,000 per Month
Location Assam
Official Website Click Here

भर्ती की जानकारी

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 22 जुलाई 2026 से 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। और वही, शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या AICTE से मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक से संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में फुल-टाइम डिप्लोमा होना चाहिए। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंक, जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए 50% अंक अनिवार्य है। और वहीं, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी 2026 तक 21 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों सरकारी नियमों के अनुसार को आयु सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत ₹25,000 से ₹92,000 प्रतिमाह का वेतनमान तथा ₹12,100 ग्रेड पे के साथ राज्य सरकार के नियम अनुसार अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग टेस्ट या इंटरव्यू को भी शामिल किया जा सकता है। आयोग नें बताया है कि चयन प्रक्रिया का अंतिम स्वरूप प्राप्त आवेदनों की संख्या के आधार पर अलग से निर्धारित किया जायगा। और आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा गुवाहाटी, सिलचर, तेजपुर, नगांव, जोरहाट, कोकराझार सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा सकती है।

Also Read This: GSSSB MPHW Recruitment 2026: Apply Online For 100 Multipurpose Health Worker Post, Check Eligibility & Last Date

APSC Junior Manager Recruitment 2026 पद की जानकारी

शाखा पदों की संख्यामहिलाओं के लिए आरक्षित
इलेक्ट्रिकल1204
मैकेनिकल0602
सूचना प्रौद्योगिकी ( IT )020
इंस्ट्रूमेंटेशन020
सिविल 0903

Note: ओबीसी,एमओबीसी, एससी, एसटी दिव्यांग, और पूर्व सैनिकों को सरकारी नियम अनुसार आरक्षण का लाभ भी मिलेगा।

Also Read This: UKPSC Tax and Revenue Inspector Recruitment 2026 Notification Out, Apply Online, Eligibility, Vacancy & Last Date

आवश्यक योग्यता

आवेदन करने वाला उम्मीदवार भारतीय नागरिक और असम का स्थाई निवासी होना चाहिए। आवेदन के समय स्थाई निवास प्रमाण पत्र ( PRC ) या रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाण पत्र जमा करना होगा। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है।

  • जूनियर मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) – आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में फुल-टाइम डिप्लोमा होना चाहिए।
  • जूनियर मैनेजर (मैकेनिकल ) – उम्मीदवारों को मैकेनिकल इंजीनियरिंग में फुल -टाइम डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
  • जूनियर मैनेजर (इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी)– उम्मीदवारों को कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग/ इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी/ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी में फुल-टाइम डिप्लोमा होना चाहिए ।
  • जूनियर मैनेजर (इंस्ट्रूमेंटेशन) – इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में फुल-टाइम डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
  • जूनियर मैनेजर (सिविल )– उम्मीदवारों को सिविल इंजीनियरिंग में फुल-टाइम डिप्लोमा होना चाहिए ।
  • न्यूनतम अंक – सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% अंक अनिवार्य है जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए 50% ज़रूरी हैं।
  • संस्थान – सरकारी /सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त /AICTE से मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु 21 वर्ष
अधिकतम आयु 38 वर्ष

आयु सीमा में विशेष छूट :-

श्रेणी आयु में विशेष छूट
एससी /एसटी 5 वर्ष
ओबीसी /एमओबीसी 3 वर्ष
दिव्यांग 10 वर्ष
पूर्व सैनिक सरकारी नयम अनुसार छूट

सैलरी

Components Detail
वेतनमान ₹25,000 – ₹92,000
ग्रेड पे ₹12,100
अन्य सरकारी भत्ते (DA) महंगाई भत्ता, ( HRA ) मकान किराया भत्ता तथा असम सरकार के नियम अनुसार अन्य भत्ते एवं सुविधाएं

आवेदन शुल्क

श्रेणी आवेदन शुल्क
जनरल₹297.20
ओबीसी एम ओबीसी ₹197.20
एससी/ एसटी/ पीडबल्यूडी ₹47.20
भुगतान का माध्यम ऑनलाइन पेमेंट

चयन प्रक्रिया

  • पहला चरण- आवेदन पत्रों की जांच ( Application scrutiny ) की जाएगी।
  • दूसरा चरण- लिखित परीक्षा /यदि आयोजित की जाए।
  • तीसरा चरण- साक्षात्कार /मौखिक परीक्षा (यदि लागू हो)
  • चौथा चरण- दस्तावेज़ सत्यापन ( Document verification)
  • पांचवा चरण – चिकित्सा परीक्षण ( Medical Examination)
  • अंतिम चयन – APSC की चयन प्रक्रिया तथा अंतिम मेरिट सूची के आधार पर फाइनल चयन किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले APSC के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं.
  • यदि आप नए उम्मीदवार हैं तो सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन ( OTR ) प्रक्रिया पूरी करें।
  • अब अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • अब APSC Junior Manager ( APGCL ) Recruitment 2026 के आवेदन फार्म को खोलें।
  • अपनी सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक, और संपर्क संबंधी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज़ हाल ही की पासपोर्ट आकार फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • अंतिम आवेदन जमा करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अब आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक से ऑनलाइन जमा करें।
  • भविष्य में आवश्यकता के लिए अंतिम रूप से जमा किए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।

Important Link

Official WebsiteClick Here
Official NotificationClick Here
Apply OnlineClick Here

Important Dates

Official Notification Released 15 July 2026
Online Application Start 22 July 2026
Last Date To Apply 21 August 2026
Last date to fees payment 23 August 2026

FAQ-

APSC Junior Manager Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 से शुरू होगी जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है ।

APSC Junior Manager Recruitment 2026 के लिए कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

APSC जूनियर मैनेजर की कुल 31 पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, इंस्ट्रूमेंटेशन, और आईटी जैसे पद शामिल है।

APSC Junior Manager Recruitment 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन दिया जाएगा?

चयनित उम्मीदवारों को ₹25,000 से लेकर ₹92,000 तक आकर्षक वेतन तथा ₹12,100 ग्रेड पे एवं अन्य सरकारी भत्तों का लाभ दिया जाएगा।

APSC Junior Manager Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?

उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 तक 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा SC /ST /OBC /PWBD /MOBC को आयु में सरकारी नियम अनुसार विशेष छूट दी जाएगी।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top