Bihar Kutir Jyoti Yojana 2026: हेलो दोस्तों अगर आप भी बिहार में रहने वाले हैं और बढ़ती बिजली के बिल से परेशान है तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सरकार ने समस्याओं का समाधान निकाल लिया है जिनके घरों में पहले से बिजली की सुविधा नहीं है उनके जीवन को आसान बनाने के लिए बिहार सरकार ने कुटीर ज्योति योजना शुरू की है यह योजना Pm Suryaghar Muft Bijali Yojana के अंतर्गत चलाई जा रही है।
Table of Contents
इस योजना को शुरू करने के पीछे बिहार सरकार का खास मकसद गरीब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को मुफ्त में बिजली की सुविधा उपलब्ध कराना है और ग्रीन एनर्जी को भी बढ़ावा देना है। इस योजना की खास बात यह है कि सोलर पैनल लगाने का पूरा खर्च सरकार खुद उठाएगी। अगर आप भी Bihar Kutir Jyoti Yojana 2026 का लाभ लेना चाहते हैं तो 28 फरवरी से पहले आवेदन जरूर करें। योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
Bihar Kutir Jyoti Yojana 2026: Overview
| योजना का नाम | बिहार कुटीर ज्योति योजना 2026 |
| शुरू की गई | बिहार सरकार और बिजली विभाग द्वारा |
| लाभार्थी | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार के लोग |
| सोलर पैनल | 1.1 KW |
| योजना का प्रकार | सरकारी योजना |
| अंतिम तिथि | 28 फरवरी 2026 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
Bihar Kutir Jyoti Yojana 2026 क्या है ?
बिहार कुटिया ज्योति योजना बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका संचालन बिहार सरकार और बिजली विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ( BPL ) से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के घरों में मुक्त सोलर पैनल लगवाई जाएंगे। इस योजना की खास बात यह है कि सोलर पैनल लगवाने का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। इंस्टॉलेशन का पूरा खर्च भी सरकार उठाएगी। उपभोक्ताओं को मुफ्त में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी और उन्हें बिजली बिल से राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें: RRC Western Railway Apprentice Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए 5349 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन शुरू
Bihar Kutir Jyoti Yojana 2026 उद्देश्य
बिहार सरकार द्वारा कुटीर ज्योति योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को मुफ्त में बिजली की सुविधा पहुंचना है। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार हो सके बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए उचित रोशनी का प्रबंध हो सके। और साथ ही साथ केरोसिन का उपयोग कम हो और गरीब परिवार स्वच्छ और सुरक्षा जनक जीवन यापन कर सके।
योजना का लाभ
Bihar Kutir Jyoti Yojana 2026 के तहत सरकार की तरफ से गरीब परिवारों के घरों की छत पर मुफ्त में सोलर पैनल लगाया जाएगा और आपको बता दे की सोलर पैनल का पूरा खर्च और इंस्टॉलेशन में होने वाला खर्च भी विद्युत विभाग द्वारा उठाया जाएगा सोलर पेनल लगवाने के लिए आपकी छत पर 64 फीट पक्की छाया मुक्त जगह होनी चाहिए सोलर पैनल लगने से परिवारों को विभिन्न फायदे होंगे जो इस प्रकार हैं।
- बच्चों की शिक्षा में सुधार होगा- घरों में बिजली की समस्या खत्म होने से बच्चे रात में भी अपनी पढ़ाई लिखाई कर सकेंगे उन्हें अपने घरों में भरपूर रोशनी प्राप्त होगी।
- स्वास्थ्य पर होगा अच्छा असर – घर में बिजली आने से परिवार के लोग दिये, केरोसिन से जलने वाले लैंप जैसी चीजों का इस्तेमाल रोशनी करने के लिए नहीं करेंगे जिससे उनकी आंखें और फेफड़ों में नकारात्मक प्रभाव पड़ता था इससे उनके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
- घर की सुरक्षा बढ़ेगी- घर में बिजली की सुविधा उपलब्ध रहने से चोरी चकारी और दुर्घटनाओं की समस्या का होगी।
Bihar Kutir Jyoti Yojana 2026 का लाभ किसे प्राप्त होगा ?
- इस योजना का लाभ बिहार के गरीब परिवारों को दिया जाएगा।
- इस योजना का लाभ उन्हें प्राप्त होगा जिनके घर पर बिजली कनेक्शन है।
- इस योजना के तहत उपभोक्ता लाभ ले सकते हैं जिनके घर पर छत है।
- इस योजना का लाभ कुटीर ज्योति ( BPL ) उपभोक्ताओं को प्राप्त होगा ।
योजना के लिए पात्रता
- आवेदक को बिहार का निवासी होना जरूरी है।
- आवेदक बीपीएल के नीचे जीवन यापन करने वाला होना चाहिए।
- आवेदक के घर में बिजली कनेक्शन होना जरूरी है।
- आवेदक कुटीर ज्योति बीपीएल उपभोक्ता होना चाहिए
- आवेदक की घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए छाया मुक्त जगह होनी चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- बिजली बिल
- निवास प्रमाण पत्र
- BPL कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया-
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल पर सुविधा ऐप को डाउनलोड करना होगा।
- इस ऐप को ओपन करने के पश्चात नया पेज खुलेगा जहां पर आपको आवेदन करने के लिए सहमति (कुटीर ज्योति ) लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको एक और नया पेज ओपन होगा वहां पर आपको अपना कंजूमर नंबर(( CA नंबर ) डालना होगा।
- अब आपको ओटीपी वेरीफाई करना होगा।
- इसकी पश्चात आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां पर आपको Bihar Kutir Jyoti Yojana 2026 ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया-
Bihar Kutir Jyoti Yojana 2026 के तहत जो भी व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ है वह अपने सभी दस्तावेज के साथ प्रमंडल कार्यालय में सुविधा काउंटर पे या जाकर वसुधा केंद्र से इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए मदद दे सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
| आवेदन की प्रारंभ तिथि | आवेदन शुरू हो चुकी है |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 28 फरवरी 2026 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ ऑफलाइन |
FAQ
इस योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
इस योजना के तहत आवेदन बिहार के आर्थिक रूप से कमजोर बीपीएल कार्ड के नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिक कर सकते हैं।
इस योजना के अंतर्गत सरकार की तरफ से क्या-क्या सुविधा प्राप्त होगी?
योजना के अंतर्गत आवेदक को मुफ्त में सोलर पैनल लगाया जाएगा इंस्टॉलेशन का खर्चा भी सरकार उठाएगी।
इस योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इस योजना के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 बताई गई है।
कुटीर ज्योति योजना किस योजना के अंतर्गत चलाई जा रही है?
कुटीर ज्योति योजना पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत चलाई जा रही है।
इस योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने के लिए उपभोक्ताओं के पास कितनी जगह होनी चाहिए?
उपभोक्ता की खुद की छत होनी चाहिए जिसमें कम से कम 64 फीट जगह छाया मुक्त होनी चाहिए।





Dewriya bhatpar rani tikampar ahirouli Tiwari