Sarkari Vigyapan - सभी सरकारी काम एक जगह

PM SVANidhi Credit Card Yojana:सरकार दे रही ₹90,000 तक का बिना गारंटी लोन, साथ में Credit Card का गिफ्ट ऐसे उठाये लाभ

PM SVANidhi Credit Card Yojana: जैसा कि हम जानते हैं कि देश में ऐसे लाखों करोड़ों रेडी वाले, पटरी वाली, ठेले वाले, और फेरी वाले लोग हैं जो छोटे-छोटे कारोबार करके अपना जीवन यापन करते हैं जिन्हे स्ट्रीट वेंडर कहा जाता है। केंद्र सरकार की ओर से ऐसे छोटे-छोटे कारोबारियों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए एक योजना चलाई जाती है जिससे प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि ( PM SVANidhi ) योजना कहते हैं।

इस योजना के अंतर्गत कारोबारियों को ₹10000 से लेकर ₹90 हजार तक का लोन बिना किसी गारंटी के सिर्फ आधार कार्ड के बेस पर दिया जाता है। अगर वे इस लोन का भुगतान सही समय पर कर देते हैं तो उन्हें ब्याज में सब्सिडी और कैशबैक की सुबिधा की प्रदान की जाती है। हाल ही में पीएम स्वानिधि योजना के तहत सरकार ने PM SVANidhi Credit Card Yojana लांच किया है जिससे संबंधित संपूर्ण जानकारी आपको आर्टिकल में विस्तार से बताई जाएगी इसलिए आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ें।

PM SVANidhi Credit Card Yojana: Overview

योजना का नाम प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना( PM SVANidhi )
शुरू की गई केंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थी देश के छोटे-मोटे कारोबारी
लोन राशि ₹10,000-₹50,000/- तक
कार्ड का नाम PM SVANidhi Credit Card
कार्ड लिमिट 30,000/-
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट www.pmsvanidhi.mohua.gov.in

PM SVANidhi Credit Card Yojana क्या है ?

प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना ( PM SVANidhi ) केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके माध्यम से ठेला लगाने वाले, फेरी वाले, रेडी पटरी वाले और छोटे दुकानदारों को बिना किसी गारंटी के ₹10000 से लेकर ₹50000 तक लोन उपलब्ध कराया जाता है यह लोन तीन चरणों में उपलब्ध करा जाता है प्रथम श्रेणी में ₹10000 का लोन उपलब्ध कराया जाता है उसका भुगतान सही समय पर होने के पश्चात दूसरी श्रेणी में ₹30000 का तथा तीसरी श्रेणी में ₹50000 तक का लोन मिलता है लोन का भुगतान सही समय पर करने पर ब्याज में अच्छी सब्सिडी और कैशबैक भी प्रदान किया जाता है।

यह भी पढ़ें: PM Vidya Lakshmi Yojana 2026: छात्रों को मिल रहा बिना गारंटी ₹10 लाख तक का एजुकेशन लोन, देखें पात्रता, लाभ करें अप्लाई

यह भी पढ़ें: CM Ladli Laxmi Yojana 2.0: बेटियों को मिलेगी ₹1.43 लाख की आर्थिक मदद, जानें पात्रता, लाभ, दस्तावेज करें अप्लाई

PM SVANidhi Credit Card हुआ लॉन्च

पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के अंतर्गत हमारे देश के प्रधानमंत्री ने केरल की राजधानी तिरुवंतपुरम से हाल ही में पीएम स्वानिधि क्रेडिट कार्ड लांच किया है। यह क्रेडिट कार्ड उन छोटे कारोबारी जैसे ठेला लगाने वालों, रेढ़ी पटरी वाले और स्ट्रीट वेंडर को सीधे लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अब उन्हें न सिर्फ बिना गारंटी लोन मिलेगा बल्कि क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी मिलेगी आपको बता दें कि इस क्रेडिट कार्ड की लिमिट ₹30000 तक रखी गई है।

PM SVANidhi Credit Card क्या है ?

पीएम स्वानिधि क्रेडिट कार्ड कोई साधारण कार्ड नहीं है बल्कि यह यूपीआई से जुड़ा हुआ एक क्रेडिट कार्ड है। यह कार्ड विशेष रूप से उन कारोबारी दुकानदारों के लिए बनाया गया है जिन्होंने अपनी लोन की दूसरी किस्त समय पर पूरी कर दी है। इस कार्ड का फायदा उन्हें सीधा पहुंचने वाला है जिन्हें कारोबार में बिजनेस में अचानक आने वाली जरूरत के लिए तुरंत पैसे की आवश्यकता होती है वह इस कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। कार्ड हमारे देश में डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ाया गया एक बेहतरीन कदम है।

पीएम स्वानिधि योजना के तहत इतना मिलता है लोन

PM SVANidhi Credit Card Yojana के तहत कारोबारीयों को तीन चरणों में लोन प्राप्त होता है:-

  • प्रथम चरण में ₹10000 तक का लोन दिया जाता है।
  • पहले लोन का भुगतान सही समय पर हो जाने के पश्चात दूसरे चरण में ₹30000 तक का लोन प्रदान किया जाता है।
  • दूसरे लोन का भुगतान भी अगर समय सीमा के भीतर करते हैं तो आपको तीसरे चरण में ₹50000 तक का लोन उपलब्ध होता है।
  • इसी प्रकार यह लोन राशि ₹90000 तक पहुंच सकती है अगर आप समय सीमा के भीतर अपने EMI का भुगतान करते हैं।

ब्याज में मिलेगी भारी सब्सिडी और कैशबैक

PM SVANidhi Credit Card Yojana के तहत मिलने वाले लोन पर यदि कारोबारी / दुकानदार सही समय पर अपनी EMI का भुगतान करते हैं तो उनको ब्याज में 7% की सब्सिडी प्रदान की जाती है और वहीं अगर डिजिटल लेन देन होता है तो प्रतिमाह ₹100 और वार्षिक रूप में ₹1200 कैशबैक प्राप्त होता है वह सीधा उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है।

लोन के लिए पात्रता एवं मानदंड

  • शहरी स्थानीय निकायों ( ULB ) द्वारा जारी किए गए विक्रय प्रमाण पत्र /पहचान पत्र रखने वाले स्ट्रीट वेंडर्स।
  • वह स्ट्रीट वेंडर जिनका नाम ( ULB) सर्वेक्षण में आया हो लेकिन उनके पास विक्रय प्रमाण पत्र /पहचान पत्र ना हो।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए फेरीवाले, ठेले वाले, रेडी पटरी वाले, छोटे दुकानदार पात्र हैं।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • बैंक स्टेटमेंट और बैंक पासबुक
  • मेंबरशिप काडिया वेंडर संगठन प्रमाण पत्र
  • स्थानीय प्राधिकरण द्वारा जारी प्रमाण पत्र
  • वेंडिंग सर्टिफिकेट ( COV )

आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदक को सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करके आवेदन फार्म को सही-सही भरना होगा।
  • आवेदन फार्म में सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करें।
  • सफलतापूर्वक आवेदन फार्म को सबमिट कर दे।
  • अधिकतम 30 दिनों के अंदर लोन अप्रूव हो जाता है।

FAQ-

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि के अंतर्गत कितने चरणों में लोन उपलब्ध कराया जाता है?

PM SVANidhi Credit Card Yojana के अंतर्गत ₹10000 से लेकर ₹50000 तक का लोन तीन चरणों में मिलता है।

पीएम स्वानिधि योजना के तहत क्रेडिट कार्ड किसे प्राप्त होगा?

जिन व्यापारियों ने पहले लोन का भुगतान सही समय सीमा से कर दिया हो उन्हें दूसरे लोन के पश्चात क्रेडिट कार्ड प्राप्त होगा।

इस लोन योजना का लाभ किसे प्राप्त होता है?

स्ट्रीट वेंडर्स रेडी पटरी वाले, ठेले वाले ,फेरी वाले, छोटे-मोटे दुकानदार इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

PM SVANidhi Credit Card Yojana पर कितनी ब्याज सब्सिडी प्रदान की जाती है?

लोन का भुगतान सही समय पर करने पर 7% ब्याज में सब्सिडी दी जाती है।

3 thoughts on “PM SVANidhi Credit Card Yojana:सरकार दे रही ₹90,000 तक का बिना गारंटी लोन, साथ में Credit Card का गिफ्ट ऐसे उठाये लाभ”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top
Disclaimer:

Sarkari Vigyapan is a privately managed informational website and is not an official government website. It is not affiliated with any government department or authority. The use of the word “Sarkari” is purely for informational purposes, to indicate that the content relates to government advertisements, schemes, and updates, and does not imply any official government association. All information provided is for general guidance only. Users are advised to verify details from the respective official government websites or authorities before taking any action.