Lado Laxmi Yojana 2025: हेलो दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि केंद्र सरकार और अलग-अलग राज्यों की सरकार निरंतर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास कर रही है। इसी के चलते हरियाणा सरकार ने भी महिलाओं को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए एक योजना की शुरुआत की है जिसका नाम है लाडो लक्ष्मी योजना। इस योजना के तहत हर महिला को सरकार की तरफ से प्रतिमाह ₹ 2100 की सहायता राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी जिससे की आर्थिक तंगी से जूझ रही महिलाओं को बेहद लाभ मिलेगा।
Table of Contents
हरियाणा सरकार ने राज्य की गरीब वर्ग की महिलाओं को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए एक बहुत ही शानदार पहल की है। इस योजना को हम दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना ( DDLLY ) के नाम से भी जानते हैं। इस योजना के आवेदन फार्म 25 सितंबर 2025 से भरने शुरू हो चुके हैं और जानकारी के लिए बता दें कि Lado Laxmi Yojana 2025 की पहली किस्त 1 नवंबर 2025 को जारी की जाएगी। हर महीने मिलने वाली ₹2100 की सहायता राशि से महिलाएं अपने दैनिक जीवन के खर्चों को आसानी से पूरा कर सकती हैं और अपने ही पैसों से अपने खर्चे पूरे करके आत्मनिर्भर भी बन सकती हैं।
Lado Laxmi Yojana 2025: Overview
| योजना का नाम | दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना ( DDLLY ) |
| शुरू की गई | हरियाणा सरकार द्वारा |
| लाभार्थी | हरियाणा की निवासी महिलाएं |
| आयु सीमा | 23 से 60 वर्ष की महिलाएं |
| लाभ | हर महीने ₹2100 की सहायता राशि |
| उद्देश्य | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सहायता राशि प्रदान करना |
| आवेदन प्रारंभ | 25 सितंबर 2025 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
Lado Laxmi Yojana 2025 क्या है ?
लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है जिसे हम दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के नाम से भी जानते हैं। इस योजना के माध्यम से सरकार गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। सरकार ने इस योजना के तहत लगभग 20 लाख महिलाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। लेकिन इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कुछ पात्रताएं रखी गई है जिनको पूरा कएने वाली महिलाएं ही लाभ उठा पाएंगी।
यह भी पढ़ें : LIC Bima Sakhi Yojana 2025: अब महिलाएं भी कर सकेंगी घर बैठे अच्छी खासी कमाई, यहां देखें फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया
Lado Laxmi Yojana 2025 का उद्देश्य
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना ( DDLLY ) को शुरू करने के पीछे हरियाणा सरकार का मुख्य उद्देश्य गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जिसका लाभ उठाकर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त मजबूत और आत्मनिर्भर बनेगी। इस योजना के माध्यम से मिलने वाली सहायता राशि से महिलाएं अपने दैनिक खर्चों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकेंगी। यह योजना महिलाओं को समाज में सुरक्षा प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
योजना का लाभ
Lado Laxmi Yojana 2025 के विभिन्न लाभ है लेकिन इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इस योजना के माध्यम से मिलने वाली ₹2100 की राशि उन्हें प्रतिमाह निश्चित तौर पर सीधे उनके बैंक खाते में ( DBT ) के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी जिससे महिलाएं अपने दैनिक खर्च, बच्चों की पढ़ाई लिखाई, भोजन, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरत को अपने हिसाब से पूरा कर सकेंगी। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें समाज में सुरक्षा प्रदान करने में भी योगदान करेगी।
आयु सीमा
| न्यूनतम आयु | 23 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 60 वर्ष |
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्रता
- महिला हरियाणा राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- विवाहित और अविवाहित दोनों महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख से कम होनी चाहिए।
- महिला के पास हरियाणा का 15 साल का निवास प्रमाण पत्र होना।
- यदि महिला पहले से किसी पेंशन या अन्य सरकारी योजना का लाभ ले रही है तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
- यदि महिला किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त है और किसी सरकारी सहायता राशि के लाभ ले रही है तो वह इस योजना में पात्र मानी जाएगी।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- परिवार पहचान पत्र ( PPP)
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
- महिला का एक्टिव बैंक खाता पासबुक
- बिजली कनेक्शन / मीटर नंबर
- हरियाणा कौशल रोजगार निगम रजिस्ट्रेशन नंबर
- यदि परिवार के किसी सदस्य के पास वाहन है तो उस वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- बीपीएल कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
आवेदन प्रक्रिया
Lado Laxmi Yojana 2025 के लिए आवेदन भीम 25 सितंबर 2025 से शुरू कर दी गई है इस योजना के लिए महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से आवेदन कर सकती हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया-
- सबसे पहले मोबाइल पर लाडो लक्ष्मी योजना ऐप को डाउनलोड करना होगा।
- लाडो लक्ष्मी योजना ऐप पर एप्लीकेशन को ओपन करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी को भरें।
- अब व्यक्तिगत विवरण जैसे सभी जरूरी दस्तावेज को अपलोड करें।
- अब चेहरा [Face] वेरिफिकेशन करना होगा।
- अब अपने एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट कर दें।
- यदि आपके द्वारा भरी गई सभी जानकारी सही साबित होगी और आप पात्र माने जाएंगे तो आपके बैंक अकाउंट में ₹2100 की सहायता दिए गये निश्चित समय पर राशि ट्रांसफर होने लगेगी।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया-
यदि जिस महिला के पास ऑनलाइन की सुविधा नहीं है वह नजदीकी जिला समाज कल्याण कार्यालय में जाकर ऑफलाइन के माध्यम से अपने सभी जरूरी कागजात लेकर आवेदन फार्म जमा कर सकती हैं और विभाग द्वारा उनके आवेदन फार्म को सत्यापित किया जाएगा। यदि वह पात्र मानी जाएगी तो उनके बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि निश्चित समय पर ट्रांसफर होने लगेगी।
FAQ
लाडो लक्ष्मी योजना किसके द्वारा शुरू की गई है?
लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू की गई है।
इस योजना के तहत कितनी सहायता राशि प्रदान की जाएगी?
Lado Laxmi Yojana 2025 के तहत ₹2100 प्रति माह की सहायता राशि महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
Lado Laxmi Yojana 2025 का लाभ लेने के लिए महिलाओं की आयु कितनी होनी चाहिए?
लाभार्थी महिलाओं की आयु 23 से 60 वर्ष की बीच होनी चाहिए।
योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य क्या है?
योजना को शुरू करने के पीछे सरकार के मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है।
इस योजना के लाभ लेने के लिए पात्रता क्या होगी?
महिलाओं को हरियाणा का मूल निवासी होना अनिवार्य परिवार की वार्षिक आय 1 लाख से कम होनी चाहिए।





Pingback: CM Kanya Sumangla Yojana 2025: UP सरकार की बेटियों को बड़ी सौगात, अब हर बेटी को मिलेंगे ₹25000, आवेदन शुरू यहां देखें पूरी ज