Bihar Kisan Drone Center 2026: बिहार में खोलें आसान ड्रोन सेंटर,₹5 लाख तक मिलेगा अनुदान,जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Bihar Kisan Drone Center 2026

Bihar Kisan Drone Center 2026: बिहार में कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए सरकार की ओर से Kisan Drone Custom Hiring Center स्थापित करने की पहल की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य में कुल 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के तहत पात्र आवेदकों को ड्रोन स्थापित करने के लिए अनुदान दिया जाएगा। इस योजना में कृषि स्नातक आवेदको को परियोजना लागत का 50% यानी अधिकतम ₹5 लाख तथा गैर कृषि स्नातक आवेदकों को परियोजना लागत का 40% यानी ₹4 लाख तक अनुदान देने का प्रावधान बताया गया है। एक किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर की परियोजना लागत ₹10 लाख निर्धारित की गई है।

इस योजना का उद्देश्य किसानों को स्थानीय स्तर पर ड्रोन आधारित कृषि सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि फ़सलो में कीटनाशक तरल उर्वरक, पोषक तत्व और अन्य कृषि आदानों का छिड़काव कम समय और कम श्रम में किया जा सके। अगर आप भी Bihar Kisan Drone Center 2026 के तहत ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करना चाहते हैं, तो इस लेख में आपको योजना के लाभ, परियोजना लागत, अनुदान राशि, आवश्यक दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिलेगी इसलिए आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Bihar Kisan Drone Center 2026: Overview

योजना का नाम Kisan Drone Custom Hiring Center
राज्य बिहार
वित्तीय वर्ष 2026-27
विभाग कृषि विभाग बिहार सरकार
कुल प्रस्तावित सेंटर 480
परियोजना लागत ₹10 लाख
कृषि स्नातक अनुदान 50% अधिकतम ₹5 लाख
गैर कृषि स्नातक अनुदान 40% अधिकतम ₹4 लाख
चयन प्रक्रिया ऑनलाइन लॉटरी/विभागीय प्रक्रिया के अनुसार
आवेदन माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक पोर्टल DBT Agriculture Portal

Bihar Kisan Drone Center 2026 क्या है ?

Kisan Drone Custom Hiring Center ऐसी व्यवस्था है जिसके माध्यम से किसान खुद का ड्रोन खरीदने की बजाय अपनी सुविधा/ज़रूरत के अनुसार ड्रोन किराए पर ले सकेंगे। बिहार सरकार ने चतुर्थ कृषि रोड मैप के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इससे किसानों को अपने ही क्षेत्र में ड्रोन आधारित कृषि सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। ड्रोन का इस्तेमाल मुख्य रूप से कीटनाशक, तरल उर्वरक तथा अन्य पोषक तत्वों के छिड़काव के लिए किया जा सकेगा।

Also Read This: NHM Assam Medical Officer Vacancy 2026: MBBS के 78 पदों पर भर्ती, जानें Eligibility, Salary & Apply Process

Bihar Kisan Drone Center 2026 – कितना अनुदान मिलेगा ?

  • कृषि स्नातक आवेदक- यदि आवेदक के पास किसी संबंधित क्षेत्र में स्नातक डिग्री है, तो उसे परियोजना लागत का 50% अधिकतम ₹5 लाख तक अनुदान मिलेगा।
  • गैर कृषि स्नातक आवेदक- गैर कृषि स्नातक आवेदकों के लिए परियोजना लागत का 40% अधिकतम ₹4 लाख तक अनुदान मिलेगा।
  • जीविका समूह एफपीओ कृषक समूह – जीविका समूह FPO कृषक समूह के आवेदकों के लिए परियोजना लागत का 40% से 50% अधिकतम ₹4 से ₹5 लाख तक अनुदान मिलेगा।

Also Read This: Maharashtra Mata Surakshit Tar Ghar Surakshit Abhiyan 2026: महिलाओं के लिए Free Health Check-up, पात्रता और लाभ

Bihar Kisan Drone Center Scheme के फायदे

इस योजना से केवल केंद्र स्थापित करने वाले लाभार्थियों को ही नहीं, बल्कि स्थानीय किसानों को भी कृषि सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।

मुख्य लाभ किस प्रकार है –

  • ड्रोन केंद्र स्थापित करने के लिए सरकारी अनुदान
  • कृषि स्नातक को अधिकतम ₹5 लाख की सहायता।
  • गैर- कृषि स्नातक को अधिकतम ₹4 लाख तक सहायता।
  • किसानों को जहरीले कीटनाशक के सीधे संपर्क में नहीं आना पड़ेगा।
  • किसानों को स्थानीय स्तर पर ड्रोन सेवा उपलब्ध होगी।
  • कीटनाशक एवं तरल उर्वरक का छिड़काव कम समय में किया जा सकेगा।
  • कृषि कार्यों में श्रम और समय की बचत हो सकती है।
  • ड्रोन आधारित कृषि सेवा के माध्यम से स्वरोजगार का अवसर मिलेगा।
  • किसानों को स्वयं महंगा ड्रोन खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • छोटे व सीमांत किसान ड्रोन खरीदे बिना बहुत कम किराए पर अपने खेतों में छिड़काव सेवा ले सकेंगे।

Bihar Kisan Drone Center 2026 के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)

  • आवेदक बिहार का पात्र निवासी/ योजना की निर्धारित क्षेत्र का आवेदक होना चाहिए।
  • आवेदक के पास वैध किसान पंजीकरण होना चाहिए।
  • कृषि स्नातक आवेदक को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।
  • गैर कृषि स्नातक आवेदक को योजना में निर्धारित योग्यता पूरी करनी होगी।
  • आवेदक के पास आवश्यक दस्तावेज और बैंक खाता होना चाहिए।
  • अंतिम पात्रता आधिकारिक नोटिफिकेशन पोर्टल पर जारी दिशा निर्देशों के अनुसार ही मान्य होगा।

Bihar Kisan Drone Center 2026 के लिए चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस योजना में लाभुकों का चयन ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किए जाने की जानकारी उपलब्ध है। आवेदन के बाद विभाग द्वारा पात्रता और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। चयन होने के बाद संबंधित आवेदक को परमिट/ स्वीकृति के अनुसार आगे की प्रक्रिया की कार्रवाई करनी होगी।

नोट : कुछ जिलों में जारी जानकारी के अनुसार चयनित लाभुकों को परमिट मिलने के बाद निर्धारित समय के भीतर कृषि यंत्र/ ड्रोन खरीदना आवश्यक बताया गया है। खरीदारी विभागीय पोर्टल पर सूचीबद्ध विक्रेता से करने की शर्त बताई गई है।

Bihar Kisan Drone Center 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Document Required)

  • आधार कार्ड
  • बिहार किसान पंजीकरण संख्या
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • कृषि स्नातक होने का प्रमाण पत्र यदि लागू हो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • भूमि/ व्यवसाय संबंधी आवश्यक दस्तावेज यदि मांगे जाएं

Bihar Kisan Drone Center 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले बिहार कृषि विभाग के अधिकारिक DBT पोर्टल पर जाए।
  • वेबसाइट पर Online Application /ऑनलाइन आवेदन के विकल्प पर जाएं।
  • उपलब्ध योजना में Kisan Drone Custom Hiring Center से संबंधित विकल्प चुने।
  • अपना 13 अंकों का किसान पंजीकरण नंबर दर्ज करें, बिहार कृषि विभाग के DBT पोर्टल पर अनुदान आवेदन के लिए 13 अंकों की पंजीकरण संख्या का उपयोग किया जाता है।
  • आवेदन फार्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • आवेदन फार्म को एक बार अच्छी तरह जांच लें।
  • सभी जानकारी सही होने पर फाइनल सबमिट पर क्लिक करके सबमिट कर दें ।
  • आगे की चयन और सत्यापन प्रक्रिया के लिए पोर्टल/ मोबाइल पर मिलने वाली सूचना देखें।

बिहार किसान ड्रोन सेंटर के लिए आवेदन करने से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • केवल आधिकारिक कृषि विभाग के पोर्टल पर आवेदन करें।
  • किसान पंजीकरण संख्या सही दर्ज करें।
  • आधार और बैंक खाते की जानकारी सही रखें।
  • आवेदन में गलत जानकारी दर्ज न करें।
  • दस्तावेजों को निर्धारित और स्पष्ट रूप में अपलोड करें।
  • चयन होने के बाद विभाग द्वारा निर्धारित समय सीमा का पालन करें।
  • ड्रोन /कृषि यंत्र की खरीद केवल विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार करें।
  • किसी अनाधिकृत व्यक्ति को अनुदान दिलाने के नाम पर पैसे ना दे।

FAQ-

Bihar Kisan Drone Center 2026 क्या है ?

यह बिहार में ड्रोन आधारित कृषि सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए Bihar Kisan Drone Custom Hiring Center स्थापित करने की योजना है।

बिहार में कितने किसान ड्रोन सेंटर खोलेंगे?

वित्तीय वर्ष 2026- 27 में 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

किसान ड्रोन सेंटर के लिए कितना अनुदान मिलेगा?

कृषि स्नातक आवेदकों को परियोजना लागत का 50% अधिकतम ₹5 लाख तथा गैर कृषि स्नातक आवेदकों को 40% अधिकतम ₹4 लाख तक अनुदान दिया जाएगा।

अनुदान की राशि कैसे मिलेगी?

निर्धारित खरीद सत्यापन और अन्य विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद DBT के माध्यम से अनुदान राशि बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top