Indira Gandhi Scholarship 2026: इकलौती बेटी को हर साल ₹36,200 स्कॉलरशिप, जाने पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Indira Gandhi Scholarship 2026

Indira Gandhi Scholarship 2026: अगर आप अपने माता-पिता की इकलौती बेटी (Single Girl Child) है,और आपने हाल ही में Post Graduation के प्रथम वर्ष (1st Years Master‘s Degree) दाखिला लिया है, तो आपके लिए UGC की यह स्कॉलरशिप योजना काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। University’s Grants Commission (UGC ) द्वारा संचालित PG Indra Gandhi Scholarship for Single Girl Child के तहत पात्र छात्राओं को ₹36,200 प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता दी जाती है।

इस स्कॉलरशिप की अवधि 2 वर्ष है। योजना का उद्देश्य Single Girl Child को Regular /Full Time Post Graduation की पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। UGC के अनुसार इसके लिए छात्रा का प्रथम वर्ष में Regular और Full Time Master’s Degree Course में प्रवेश होना चाहिए। अगर आप Indira Gandhi Scholarship for Single Girl Child 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो योजना के लिए पात्रता, छात्रवृत्ति राशि, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, आधिकारिक वेबसाइट की पूरी जानकारी विस्तार से बताई जाएगी इसलिए आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Indira Gandhi Scholarship 2026: Overview

योजना का नामIndira Gandhi Scholarship for Single Girl Child 2026
योजना का संचालक University Grants Commission (UGC)
लाभार्थी Single Girl Child
कोर्स Post Graduation Master’s Degree
स्कॉलरशिप राशि₹36,200
स्कॉलरशिप अवधि2 वर्ष
आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष
पात्र नहीं Distance Education
कुल सीटें 3,000
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटNational Scholarship Portal

Indira Gandhi Scholarship 2026 क्या है?

Indira Gandhi Scholarship 2026 UGC की एक महत्वपूर्ण Scholarship Scheme है। इस छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य उन छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जो अपने माता-पिता की एकमात्र बेटी संतान है। और किसी मान्यता प्राप्त University/PG College में Regular और Full Time प्रथम वर्ष के Master’s Degree Course में पढ़ाई कर रही हैं। इस योजना के तहत चयनित पात्र छात्राओं को ₹36,200 प्रतिवर्ष की स्कॉलरशिप दी जाती है। स्कॉलरशिप की अवधि 2 वर्ष है। इस योजना के माध्यम से UGC का उद्देश्य Single Girl Child उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता देना और Post Graduation की पढ़ाई जारी रखना है।

Also Read This: NHM Assam Medical Officer Vacancy 2026: MBBS के 78 पदों पर भर्ती, जानें Eligibility, Salary & Apply Process

Indira Gandhi Scholarship 2026 के तहत कितनी राशि मिलेगी?

इस योजना के तहत पात्र छात्रों को ₹36,200 प्रतिवर्ष की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। स्कॉलरशिप की अवधि 2 वर्ष है इस प्रकार पात्रता और योजना के नियमों के अनुसार को छात्रा को दोनों वर्षों में नियमित सहायता मिलती है।

Also Read This: Bank of Baroda SO Recruitment 2026 ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ी खबर, देखें Eligibility और Apply Process

Indira Gandhi Scholarship 2026 के लाभ

  • ₹36,200 प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति- चयनित छात्रा को 36200 प्रति वर्ष की आखिरी सहायता प्रदान की जाती है। यह छात्रवृत्ति अधिकतम 2 वर्षों तक मिलती है, यानी छात्रा को कुल ₹72,400 तक की सहायता प्राप्त हो सकती है।
  • Tuition Fees में राहत – इस योजना के अंतर्गत संबंधित शैक्षणिक संस्थानों को छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाली छात्राओं की Tuition Fees माफ करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है,
  • अन्य छात्रवृतियों का लाभ-यह एक Incentive Based Scholarship है, इसलिए पात्र छात्रा निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार इस छात्रवृत्ति के साथ अन्य छात्रवृत्तियों का भी लाभ प्राप्त कर सकती है।
  • अन्य खर्चो के लिए अलग से सहायता नहीं – इस योजना के तहत Hostel Fee, Medical Expenses और अन्य Miscellaneous Charges के लिए अलग से कोई अतिरिक्त सहायता उपलब्ध नहीं है.।
  • छात्रवृत्ति राशि का उपयोग – प्राप्त छात्रवृत्ति का उपयोग छात्रा अपने पढ़ाई और पढ़ाई से संबंधित अन्य खर्चों में कर सकती है।

Indira Gandhi Scholarship 2026 के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)

UGC के वर्तमान विवरण के अनुसार इस स्कॉलरशिप के लिए मुख्य पात्रता इस प्रकार है।

  • आवेदक छात्रा अपने माता-पिता की Single Girl Child यानी इकलौती बेटी संतान होनी चाहिए।
  • छात्रा ने किसी मान्यता प्राप्त University /Post Graduate College में Regular /Full Time Master’s Degree Course में प्रवेश लिया होना चाहिए।
  • पाठ्यक्रम UGC केंद्र राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त या Institute of National Importance घोषित विश्वविद्यालय, कॉलेज या संस्थान से होना चाहिए।
  • यह Scholarship मुख्य रूप से PG 1 Year Student के लिए उपलब्ध है। इसलिए आवेदन करने से पहले छात्रा का पोस्ट ग्रेजुएट के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया होना अनिवार्य है।
  • आवेदन के समय PG Course में प्रवेश लेने वाली छात्रा की अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • Distance Education Mode से Post Graduate करने वाली छात्राएं इस योजना के लिए पात्र नहीं है।Course Regular और Full Time होना चाहिए।

किन छात्राओं को मिलेगा Indira Gandhi Scholarship 2026 का लाभ

  • आवेदिका का अपने माता-पिता की इकलौती बेटी होनी चाहिए।
  • आवेदिका ने हाल ही में Master’s Degree के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो।
  • छात्रा का Course Regular और Full time होना चाहिए।
  • आवेदिका का University/Institute मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
  • Admission के समय छात्रा की आयु 30 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए।

Indira Gandhi Scholarship 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Document Required)

  • छात्रा का आधार पहचान संबंधी विवरण
  • शैक्षणिक दस्तावेज ( 10वीं 12वीं की मार्कशीट)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • Graduation से संबंधित विवरण
  • PG Admission /Enrollment Details
  • College/University की जानकारी
  • Bank Account Details
  • माता-पिता परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी
  • Single Girl Child से संबंधित घोषणा प्रमाण पत्र यदि आवेदन प्रक्रिया के दौरान मांगा जाए तो
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज जैसा कि NSP/ संस्थान द्वारा निर्धारित किया जाए।

Indira Gandhi Scholarship 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले National Scholarship Portal आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • OTR Registration करने के बाद अपनी Login Details से Students Login करें।
  • Login करने के बाद Scholarship Scheme में जाकर Indira Gandhi Scholarship for Single Girl Child योजना को खोजें और अपनी Eligibility के अनुसार Scheme को चुनें।
  • अब आवेदन फार्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे -Personal Details/Academic Details/PG Details/College, University Details/Bank Account Details एवं अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  • Portal पर मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • अब आपके द्वारा भरी गई सभी जानकारी की अच्छी तरह जांच करें।
  • सभी जानकारी सही होने के पश्चात आवेदन फार्म को सफलतापूर्वक सबमिट कर दें।
  • आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा होने के पश्चात Application Number/Reference Details को सुरक्षित रखें।

NSP पर Scholarship Status कैसे देखें?

स्टेटस के माध्यम से यह पता लगाया जा सकता है कि आवेदन

  • Submitted है या नहीं।
  • Institute Level पर Verify है या नहीं।
  • आगे की Verification प्रक्रिया में है या नहीं.
  • Scholarship के लिए चयन प्रक्रिया की स्थिति क्या है।

इसलिए आवेदन करने के बाद पोर्टल पर समय-समय पर अपने आवेदन की स्थिति जाँचते रहना चाहिए।

FAQ-

Indira Gandhi Scholarship 2026 में कितनी राशि मिलती है?

इस योजना के तहत पात्र छात्रों को ₹36,200 प्रतिवर्ष की सहायता दी जाती है।

Scholarship की अवधि कितनी है?

इस Scholarship योजना की अवधि 2 वर्ष है।

क्या PG 1Year की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं?

हाँ UGC के अनुसार यह योजना Regular Full time First Year Master’s Degree कोर्स में प्रवेश लेने वाली Single girl Child के लिए है,

क्या Distance Education से PG करने वाली छात्राएं आवेदन कर सकती हैं?

नहीं UGC के अनुसार Distance Education Mode में PG Course करने वाली छात्राएं इस योजना के लिए पात्र नहीं है।

इंदिरा गांधी स्कॉलरशिप के लिए अधिकतम उम्र कितनी है?

Admission के समय छात्रा की उम्र 30 वर्ष तक होनी चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top