Bihar Dhaan Adhiprapti 2026-27 बिहार के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। राज्य में धान की खरीद प्रक्रिया शुरू होने से पहले खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार सरकार की ओर से धान अधिप्राप्ति के लिए ऑफिशल नोटिस जारी कर जानकारी दी गई है, और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी किसान अपनी फसल को पैक्स (PACS) या व्यापार मंडल के माध्यम से बेचना चाहते हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप भी बिहार के किसान है और Bihar Dhaan Adhiprapti 2026-27 Online Apply करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। यहां आपको बिहार धान अधिप्राप्ति 2026 27 क्या है, आवेदन की तिथि, धान का मूल्य, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार से बताई जाएगी।
Table of Contents
Bihar Dhaan Adhiprapti 2026-27: Overview
| योजना का नाम | बिहार धान अधिप्राप्ति योजना |
| विभाग | खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार सरकार |
| आवेदक/ लाभार्थी | किसान |
| धान की बिक्री | पैक्स व्यापार मंडल के माध्यम से |
| आवेदन की शुरुआत | 20 अगस्त 2026 |
| अंतिम तिथि | जल्द जारी की जाएगी |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक पोर्टल | Click Here |
Bihar Dhaan Adhiprapti 2026-27 क्या है ?
बिहार धान अधिप्राप्ति योजना के माध्यम से बिहार के किसानों से धान की सरकारी खरीद की जाती है। इस योजना को शुरू करने के पीछे बिहार सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी उपज बेचने के लिए एक व्यवस्थित माध्यम उपलब्ध कराना है, ताकि किसान निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना धान पैक्स या व्यापार मंडल को बेच सकें। जो भी किसान पैक्स या व्यापार मंडल के माध्यम से अपना धान बेचने के इच्छुक हैं, उन्हें पहले पंजीकरण/ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होती है। आवेदन करते समय किसान से उनकी खेती, पहचान और बैंक खाते की जानकारी मांगी जाती है।
Also Read This: SSC CHSL 2026 Online Form: 2536 पद, 12वीं पास आवेदन करें
Bihar Dhaan Adhiprapti 2026-27 के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है ?
ऐसे किसान जो बिहार में धान की खेती करते हैं, और अपनी उपज को बिहार की निर्धारित सरकारी खरीद व्यवस्था के अंतर्गत पैक्स या व्यापार मंडल को बेचना चाहते हैं, वे धान अधिप्राप्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय किसान को अपनी सही व्यक्तिगत जानकारी, खेती से संबंधित विवरण, और बैंक खाते की जानकारी उपलब्ध रखनी चाहिए। इस योजना के लिए आवेदन करने से पहले पोर्टल पर निर्धारित दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी है।
Also Read This: bihar asha worker Recruitment 2026 : योग्यता, उम्र, वेतन और आवेदन प्रक्रिया जानें
Bihar Dhaan Adhiprapti 2026-27 में धान का मूल्य कितना है ?
धान की सरकारी खरीद सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के आधार पर की जाती है। धान की कीमत उसकी निर्धारित श्रेणी और केंद्र सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के आधार पर होती है।
नोट : धान का वर्तमान MSP बोनस या अन्य अतिरिक्त भुगतान से संबंधित जानकारी वर्ष 2026- 27 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ही मानें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक विभागीय सूचना में निर्धारित दर आवश्यक जांच लें।
Bihar Dhaan Adhiprapti 2026-27 के लिए पात्रता ( Eligibility Criteria)
- मूल निवासी –आवेदक बिहार का स्थाई निवासी व कृषक होना चाहिए।
- पंजीकृत किसान – किसान का राज्य के कृषि विभाग पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
- जमीन का विवरण- इस योजना के लिए रैयत और गैर रैयत (बटाईदार) दोनों किसान पात्र है।
Bihar Dhaan Adhiprapti 2026-27 से जुड़ी मुख्य तिथियां व सीमाएं
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत 20 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है।
- रैयत किसान सीमा: रैयत किसान के लिए अधिकतम 250 क्विंटल सीमा निर्धारित की गई है।
- गैर रैयत ( बटाईदार ) किसान सीमा: गैर रैयत किसान के लिए अधिकतम 100 क्विंटल सीमा निर्धारित की गई है।
- भुगतान का माध्यम: धान बिक्री के बाद राशि किसान के सीधे बैंक खाते में PFMS के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
Bihar Dhaan Adhiprapti 2026-27 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Document Required)
- आधार कार्ड
- बिहार का निवास प्रमाण पत्र
- खेती /जमीन से संबंधित प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- किसान से संबंधित पहचान/ पंजीकरण विवरण
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र (यदि आवेदन प्रक्रिया के दौरान मांगा जाए तो)
Bihar Dhaan Adhiprapti 2026-27 के लिए आवेदन कैसे करें ?
- सबसे पहले सहकारिता विभाग बिहार सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- अब होम पेज पर किसान कॉर्नर (धान अधिप्राप्ति) से संबंधित विकल्प या ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- खरीफ (धान अधिप्राप्ति 2026-27) आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना किसान पंजीकरण संख्या दर्ज करके फॉर्म ओपन करें।
- अब मांगी गई जानकारी जैसे किसान का नाम, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण, खेत/ जमीन से संबंधित है जानकारी सावधानी पूर्वक दर्ज करें।
- अब धान का रकबा, जमीन का ब्यौरा (खाता/खेसरा),और पैक्स /व्यापार मंडल का चयन कर मांगे गए आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
- अब आपके द्वारा दर्ज की गई सभी जानकारी की अच्छी तरह जांच कर लें, क्योंकि फाइनल सबमिट के बाद सुधार संभव नहीं होगा।
- सभी जानकारी सही होने के पश्चात आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक सबमिट कर दें।
- आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के पश्चात प्राप्त आवेदन संख्या/रसीद को डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखें।
Bihar Dhaan Adhiprapti 2026-27 के लिए आवेदन करते समय ध्यान रखने वाली बातें
- आवेदन करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
- आवेदन फॉर्म में नाम, आधार संख्या, मोबाइल नंबर, और खाते संबंधित जानकारी सही-सही भरें ।
- खेती और धान उत्पादन से संबंधित जानकारी गलत ना भरें।
- आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार ना करें सही समय पर अपना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ले।
- आवेदन के बाद रसीद /आवेदन संख्या सुरक्षित रखें।
- धान की सरकारी खरीद से संबंधित सूचना के लिए आधिकारिक पोर्टल देखते रहे।
Important Dates
| आवेदन प्रारंभ | 20 अगस्त 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | जल्द जारी की जाएगी |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
FAQ-
Bihar Dhaan Adhiprapti 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन कब से शुरू हो रहे हैं?
धान अधिप्राप्ति योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगी ।
बिहार धान अधिप्राप्ति योजना के लिए किसानों को कौन सी सीमा निर्धारित की गई है?
रैयत किसान के लिए अधिकतम 250 क्विंटल सीमा निर्धारित की गई है, जबकि गैर रैयत (बटाईदार) किसान के लिए 100 क्विंटल सीमा निर्धारित की गई है।
बिहार धान अधिप्राप्ति योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
बिहार धान अधिप्राप्ति योजना के लिए आवेदन सहकारिता विभाग बिहार सरकार के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं।
धान बिक्री के बाद राशि का भुगतान किस प्रकार किया जाएगा?
धान बिक्री के बाद राशि किसान के बैंक खाते में सीधे PFMS के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।







