OakNorth Scholarship 2026-27: बिहार और झारखंड की उन छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है, जो 12वीं कक्षा पास करने के बाद STEM ( Science,Technology,Engineering and Mathematics ) से संबंधित स्नातक ( Undergraduate Course) के प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रही हैं। बिहार और झारखंड की ऐसी छात्राएं जो आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी है उन्हें उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए OakNorth Scholarship 2026-27 को शुरू किया गया है।
स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत पात्र छात्राओं को ₹30,000 तक की One Time स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के अंतर्गत चयनित छात्राओं को आर्थिक सहायता के साथ-साथ Mentorship Support और Career Guidence मिल सकता है। जिससे उन्हें आगे की पढ़ाई और करियर से जुड़े अवसर को समझने में सहायता मिलेगी। OakNorth Scholarship 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे- पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि आर्टिकल में विस्तार से बताई गई है इसलिए आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।
Table of Contents
OakNorth Scholarship 2026-27: Overview
| स्कॉलरशिप का नाम | OakNorth Scholarship and Mentorship Program 2026-27 |
| संस्था | OakNorth India |
| लाभार्थी | छात्राएं |
| कोर्स | STEM (Undergraduate Course) |
| कक्षा/ वर्ष | स्नातक कोर्स का पहला प्रथम वर्ष |
| स्कॉलरशिप राशि | ₹30,000 |
| भुगतान | One Time |
| 12वीं में न्यूनतम अंक | 75% |
| परिवार की अधिकतम वार्षिक आय | ₹3 लाख तक |
| कॉलेज | सरकारी कॉलेज/ विश्वविद्यालय |
| आवेदन प्रारंभ | 15 अगस्त 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 20 सितंबर 2026 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
OakNorth Scholarship 2026-27 क्या है ?
ऑकनॉर्थ स्कॉलरशिप एंड मेंटरशिप प्रोग्राम 2026- 27 OakNorth India की एक CSR पहल है। इस स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की होनहार /प्रतिभाशाली छात्राओं को STEM क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस स्कॉलरशिप योजना में मुख्य रूप से बिहार और झारखंड की छात्राओं को लक्षित किया गया है। यदि पात्र छात्राएं STEM Undergraduate Course के प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रही हैं और वह आय एवं शैक्षणिक योग्यता संबंधी सभी पात्रताओं को पूरा करती है, तो वह इस स्कॉलरशिप का लाभ ले सकती हैं।
Also Read This: Bank of Baroda SO Vacancy 2026: Online Apply For 206 Post, Check Last Date, Salary & Eligibility !!
OakNorth Scholarship 2026-27 में कितनी राशि मिलेगी?
OakNorth Scholarship 2026-27 के तहत चयनित होने वाली छात्राओं को ₹30,000 की One Time Scholarship प्रदान की जाएगी।यह स्कॉलरशिप राशि छात्राओं को उच्च शिक्षा से जुड़े खर्चो को पूरा करने में आर्थिक मदद करेगी। यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह One Time Financial Assistance है। यानी कि चयनित छात्राओं को इस प्रोग्राम के तहत ₹30,000 की स्कॉलरशिप केवल एक बार ही मिलेगी।
Also Read This: Bihar Social Media Influencer Reward Scheme 2026: सरकारी योजनाओं पर वीडियो बनाएं और पाएं ₹1 लाख तक का रिवॉर्ड
Mentorship और Career Support
इस स्कॉलरशिप कार्यक्रम की एक खास बात यह है, कि यह स्कॉलरशिप केवल आर्थिक सहायता नहीं है बल्कि, स्कॉलरशिप के साथ चयनित छात्राओं को मेंटरशिप सपोर्ट भी मिल सकता है। इसके माध्यम से छात्राओं को आगे की पढ़ाई, करियर, प्लानिंग, रोजगार के अवसर और भविष्य में STEM क्षेत्र में आगे बढ़ने से संबंधित मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।
OakNorth Scholarship 2026-27 के लिए पात्रता ( Eligibility Criteria)
- आवेदक छात्राएं बिहार या झारखंड की मूल निवासी होनी चाहिए।
- यह स्कॉलरशिप केवल छात्राओं (Female Students) के लिए है।
- आवेदक छात्रा ने 12वीं कक्षा में कम से कम 75% अंक प्राप्त किए होने चाहिए।
- आवेदक छात्रा STEM मुख्य रूप से Science, Technology, Engineering, Mathematics Undergraduate Degree कोर्स के प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रही होनी चाहिए।
- छात्रा का Undergraduate STEM Course किसी Government College ya Government University से होना चाहिए।
- छात्रा के माता-पिता की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय ₹3 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
- OakNorth या Buddy4Study के बच्चे इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र नहीं है।
- बिहार और झारखंड के सरकारी कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को इस स्कॉलरशिप में प्राथमिकता दी जाएगी।
OakNorth Scholarship 2026-27 के फायदे (Benefits)
- पात्र छात्राओं को ₹30,000 की आर्थिक सहायता।
- Scholarship One Time Financial Assistance के रूप में दी जाएगी।
- आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद मिलेगी।
- STEM Education को बढ़ावा मिलेगा।
- छात्राओं को मेंटरशिप सपोर्ट मिलने का अवसर मिलेगा.
- करियर प्लानिंग में मार्गदर्शन मिल सकता है।
- भविष्य में शिक्षा और रोजगार से जुड़े अवसर को समझने में सहायता मिलेगी।
OakNorth Scholarship 2026-27 के लिए चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- सबसे पहले प्राप्त आवेदन की प्रारंभिक जांच की जाएगी।
- पात्र उम्मीदवारों की शैक्षणिक प्रदर्शन और निर्धारित मानदंडो के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।
- यदि आवेदन प्रक्रिया में निबंध या अन्य लिखित मूल्यांकन किया गया है तो उसका भी आकलन किया जाएगा।
- शॉर्टलिस्ट की गई छात्राओं के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
- चयन प्रक्रिया में छात्रा का टेलीफोनिक इंटरव्यू भी हो सकता है।
- सभी चरणों को पूरा करने के बाद पात्र और चयनित छात्राओं की अंतिम सूची तैयार की जाएगी।
OakNorth Scholarship 2026-27 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Document Required)
- Resume /CV
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- प्रथम सेमेस्टर की मार्कशीट
- Masked Aadhar Card
- Income Certificate
- Domicile Certificate
- राशन कार्ड पासपोर्ट
- साइज फोटो
- बैंक खाता विवरण
Note :- दस्तावेजों की अंतिम सूची आवेदन पोर्टल पर दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार अलग हो सकती है। आवेदन करने से पहले नवीनतम Document Requirement जरूर जांचे।
OakNorth Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले Buddy4Study Scholarship Portal पर जाएं।
- अब वेबसाइट पर “OakNorth Scholarship Program 2026-27” को खोजें।
- Scholarship की पूरी जानकारी और Eligibility Criteria ध्यान पूर्वक पढ़ें।
- Apply Now पर Click करें।
- अब अपने Buddy4Study Account पर Login करें।
- अगर पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो Registration प्रक्रिया पूरी करें।
- अब आवेदन फॉर्म में अपनी Personal और Academic Details दर्ज करें।
- मांगे गए सभी Document Upload करें।
- आवेदन फार्म में दर्ज की गई सभी जानकारी की ध्यानपूर्वक जांच करें।
- सभी जानकारी सही होने पर Application Form Submit करें।
- आवेदन की Acknowledgement/Confirmation अपने पास सुरक्षित रखें।
Important Dates
| छात्रवृत्ति वर्ष | 2026-27 |
| आवेदन प्रारंभ | 15 अगस्त 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 20 सितंबर 2026 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
FAQ-
OakNorth Scholarship and Mentorship Program 2026-27 क्या है?
यह स्कॉलरशिप OakNorth India की CSR पहल है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्राओं को STEM Undergraduate Course और Mentorship Support जारी रखने में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।
OakNorth Scholarship 2026-27 में कितनी राशि मिलेगी?
चयनित छात्राओं को ₹30,000 की One Time Scholarship दी जाएगी।
ओकनॉर्थ स्कॉलरशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
बिहार और झारखंड की मूल निवासी छात्राएं जिन्होंने 12वीं कक्षा में 75% अंक प्राप्त किए हैं और STEM Undergraduate Course के प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रही है, वह निर्धारित आय सीमा के अंतर्गत आवेदन कर सकती हैं।
क्या प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा है इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती है?
नहीं इस स्कॉलरशिप में केवल सरकारी कॉलेज या सरकारी विश्वविद्यालय में STEM Course में अध्यनरत छात्राओं को पात्र माना गया है।
क्या यह स्कॉलरशिप छात्राओं को हर साल प्राप्त होगी?
नहीं उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह एक One time Financial Assistance Scholarship है जो की ₹30,000 की सहायता केवल एक बार दी जाएगी।
OakNorth Scholarship and Mentorship Program 2026-27 की अंतिम तिथि क्या है?
इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। हालांकि आवेदन करने से पहले पोर्टल पर लेटेस्ट डेट जरूर जांच लें।









