Rewari Anganbadi Vacancy 2026: Apply For 454 Worker &Helper Post, Check Last Date & Eligibility “

Rewari Anganbadi Vacancy 2026
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Rewari Anganbadi Vacancy 2026 महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) नें विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 454 पदों पर महिला उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से 29 जुलाई 2026 तक चलेगी। यह भर्ती केवल महिला उम्मीदवारों के लिए है। आवेदक महिला का उसी ग्राम पंचायत या वार्ड का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है जहां संबंधित रिक्त पद उपलब्ध हैं।

Rewari Anganbadi Vacancy 2026: Overview

Department women & child Development department Haryana
Total Post 454
Post Name Anganbadi Helper & Anganwadi worker
Qualification 12th pass in a recognised board
Age limit 18-42 Years
Application ModeOnline
Official Website Click Here

भर्ती की जानकारी

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए महिला उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जबकि आंगनवाड़ी सहायिका पद के लिए 10वीं पास होना आवश्यक है । और वहीं , आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तक निर्धारित की गई है तथा आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया की बात करें तो महिला उम्मीदवारों का चयन 10वीं/12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन ( Document Verification ) किया जायगा।और अंत में अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके अलावा, अतिरिक्त शिक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव, तथा विशेष श्रेणी की महिलाएं जैसे — विधवा, तलाकशुदा, एवं परित्यक्ता को भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित नियमों के अनुसार प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं,इस भर्ती के लिए सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। अर्थात आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल निशुल्क रखी गई है।

Rewari Anganbadi Vacancy 2026– पद की जानकारी

ब्लॉक का नामआंगनवाड़ी कार्यकर्ता
(Worker )
आंगनवाड़ी सहायिका
(Helper )
पदों की संख्या
खोल 266187
बावल2674100
जाटूसाना 295382
रेवाड़ी शहरी क्षेत्र085159
रेवाड़ी ग्रामीण क्षेत्र 086472
नाहड़ 064854
कुल 103351454

Also Read This: APSC Junior Manager Recruitment 2026: Apply For 31 Junior Manager Post, Check Eligibility & Apply Fast

आवश्यक योग्यता

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ( Worker )- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • आंगनवाड़ी सहायिका ( Helper )- आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

Also Read This: Delhi Lakshmi Yojana 2026 दिल्ली की महिलाओं के लिए ₹2500 महीना, कौन कर सकता है आवेदन?

आयु सीमा

न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 42 वर्ष

सैलरी

रेवाड़ी हरियाणा में 454 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका की पद परिचय होने वाली महिला उम्मीदवारों को वेतन पद के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को लगभग ₹12,661 प्रतिमाह और आंगनवाड़ी सहायिकाको लगभग ₹6,781 प्रतिमाह का मानदेय (वेतन) दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

रेवाड़ी (हरियाणा) आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर आवेदन करने हेतु सभी श्रेणी की उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा अर्थात इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया निशुल्क रखी गई है।

चयन प्रक्रिया

  • चरण -1 शैक्षणिक अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
  • चरण -2 अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता के लिए वेटेज (अतिरिक्त अंक) दिए जाएंगे ।
  • चरण -3 कार्य अनुभव ( Experience ) के आधार पर वेटेज (अतिरिक्त अंक) दिए जाएंगे ।
  • चरण -4 विशेष श्रेणी – ( विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला) को अतिरिक्त वेटेज ( अंक ) दिए जाएंगे
  • चरण -5 दस्तावेजों का सत्यापन ( Document Verification) किया जाएगा।
  • चरण -6 अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना ( Notification ) को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • निर्धारित आवेदन पत्र ( Application Form ) डाउनलोड करें या उपलब्ध होने पर उसे खोलें।
  • अब आवेदन पत्र में अपनी सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक, एवं पते से संबंधित जानकारी सही-सही सावधानीपूर्वक भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज पासपोर्ट आकार की फोटो सहित आवेदन फार्म के साथ संलग्न करें।
  • यह सुनिश्चित करें कि आप उसी पंचायत/ वार्ड की स्थायी निवासी हैं जहां संबंधित रिक्ति उपलब्ध है.
  • आवेदन फॉर्म को ऑनलाइन /ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित 29 जुलाई 2026 शाम 5:00 बजे तक सफलतापूर्वक सबमिट कर दें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए जमा किए गए आवेदन फार्म की एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
  • इसके बाद मेरिट सूची और दस्तावेज सत्यापन की सूचना का इंतजार करें।
Official WebsiteClick Here
Official NotificationClick Here
Apply OnlineClick Here

Important Dates

Official notification Released July 2026
Online Application Start 20 July 2026
Last Date To Apply 29 July 2026

FAQ-

Rewari Anganbadi Vacancy 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया कब से प्रारंभ होगी?

रेवाड़ी ( हरयाणा ) आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगी।

Rewari Anganbadi Vacancy 2026 कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

रेवाड़ी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की कुल 454 पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें 103 पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 351 पद आंगनवाड़ी सहायिका के लिए आधारित किए गए हैं।

Rewari Anganbadi Vacancy 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या निर्धारित की गई है?

आंगनवाड़ी वर्कर पद के लिए महिला उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान /बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है जबकि, आंगनवाड़ी सहायिका पद के लिए केवल 10वीं पास होना आवश्यक है ।

Rewari Anganbadi Vacancy 2026 के लिए आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?

महिला उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

Rewari Anganbadi Vacancy 2026 के लिए चयन प्रक्रिया किस प्रकार आयोजित की जाएगी?

चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा को शामिल नहीं किया गया है बल्कि, उम्मीदवारों को चयन शैक्षणिक अंकों, अतिरिक्त योग्यता, कार्य अनुभव, विशेष श्रेणी वेटेज और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची से किया जाएगा।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top