NPCIL Kudankulam Recruitment 2026: Apply Online for 255 Post, Check Out Full Detail

NPCIL Kudankulam Recruitment 2026
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 1 Average: 5]

NPCIL Kudankulam Recruitment 2026: भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम ( Nuclear Power Corporation of India Limited – NPCIL) ने कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना ( KKNPP ) के लिए कैटेगरी -|| स्टाइपेंडरी ट्रेनी/टेक्नीशियन ( ST /TN ) के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 255 पदों पर योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू होकर 04 अगस्त 2026 तक चलेगी।

NPCIL Kudankulam Recruitment 2026: Overview

Organized Nuclear Power Corporation of India Limited (NPCIL)
Total Post 255
Post Name Category -II Stipendairy Trainee/Technician ( ST/TN )
Qualification 10th Pass + 2 Years ITI
Age limit 18-24 Years
Salary ₹20,000 – ₹22,000 per month
Application Mode Online
Official Website Click Here

भर्ती की जानकारी

NPCIL Kudankulam Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 10वीं/12वीं ( विज्ञान एवं गणित) उत्तीर्ण होना तथा संबंधित ट्रेड में 2 वर्षीय आईटीआई ( ITI ) पास होना आवश्यक है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। जो उम्मीदवार अपनी योग्यता के आधार पर चयनित होंगे उन्हें 2 वर्षों का प्रशिक्षण दिया जाएगा प्रथम वर्ष में ₹20,000 प्रतिमाह, द्वितीय वर्ष में ₹22,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा तथा ₹3,000 की बुक अलाउंस भी प्रदान किया जाएगा.

उम्मीदवारों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने के पश्चात उनको टेक्निशियन- बी (लेवल- 3 पे मैट्रिक्स) के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इस पद पर ₹21,700 का प्रारंभिक बेसिक वेतन ( Besic Pay ) दिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य सरकारी भत्ते एवं सुविधाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित टेस्ट- CBT ) स्किल टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन, मेडिकल परीक्षण और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़लें।

Also Read This: UKPSC Tax and Revenue Inspector Recruitment 2026 Notification Out, Apply Online, Eligibility, Vacancy & Last Date

NPCIL Kudankulam Recruitment 2026 पद की जानकारी

श्रेणी पदों की संख्या
अनारक्षित (अनरिजर्व्ड )85
ओबीसी (एनसीएल)77
एससी 54
एसटी 19
पीडबल्यूबीडी 20
टोटल पद 255
पीडब्लूयुबीडी (रिजर्वेशन )11 ( ऊपर के पदों में शामिल)

Also Read This: Bihar Heli Tourism Scheme 2026: अब हेलीकॉप्टर से करें बिहार की सैर, जानें किराया, सब्सिडी, रूट और पूरी जानकारी

आवश्यक योग्यता

NPCIL Kudankulam Recruitment 2026 के लिए पद के अनुसार शैक्षिक योग्यता के अलग-अलग रहेगी।

  • स्टाईपेंडेयरी ट्रैनी/टेक्नीशियन (प्लांट ऑपरेटर)- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं((10+2) HSC /ISC) परीक्षा भौतिकी ( Physics) रसायन विज्ञान ( Chemistry) और गणित ( Mathematics) विषयों के साथ कम से कम 50%कुल अंकों से उत्तीर्ण होना चाहिए। और साथ ही अंग्रेजी विषय 10वीं ( SSC ) स्तर पर पढ़ा होना अनिवार्य है।
  • स्टाईपेंडेयरी ट्रैनी/टेक्नीशियन ( इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक)- 10वीं मैं विज्ञान और गणित दोनों विषयों में कम से कम 50% अंक होने चाहिए तथा इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेड में 2 वर्षीय आईटीआई ( ITI ) उत्तीर्ण होना चाहिए यदि आईटीआई कोर्स 2 वर्ष से कम अवधि का है तो 1 वर्ष का संबंधित कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।
  • इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक – 10वीं उत्तीर्ण तथा इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक ट्रेड में 2 वर्षीय ITI होना चाहिए यदि लागू हो तो निर्धारित कार्य अनुभव भी आवश्यक होगा।
  • इलेक्ट्रीशियन- 10वीं उत्तीर्ण तथा इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 2 वर्षीय ITI होना चाहिए यदि लागू हो तो निर्धारित कार्य अनुभव भी आवश्यक होगा।
  • फिटर – 10वीं उत्तीर्ण तथा फिटर ट्रेड में 2 वर्षीय ITI होना चाहिए यदि लागू हो तो निर्धारित कार्य अनुभव भी आवश्यक होगा।
  • टर्नर – 10वीं उत्तीर्ण तथा टर्नर ट्रेड में 2 वर्षीय ITI होना चाहिए यदि लागू हो तो निर्धारित कार्य अनुभव भी आवश्यक होगा।
  • मशीनिस्ट -10वीं उत्तीर्ण तथा मशीनिस्ट ट्रेड में 2 वर्षीय ITI होना चाहिए यदि लागू हो तो निर्धारित कार्य अनुभव भी आवश्यक होगा।
  • वेल्डर -10वीं उत्तीर्ण तथा वेल्डर ट्रेड में 2 वर्षीय ITI होना चाहिए यदि लागू हो तो निर्धारित कार्य अनुभव भी आवश्यक होगा।

आयु सीमा / एवं विशेष छूट

न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 24 वर्ष
ओबीसी एनसीएल 3 वर्ष की छूट
एससी /एसटी 5 वर्ष की छूट
पीडबल्यूबीडी 10 वर्ष की छूट

सैलरी

चरण वेतन / लाभ
प्रथम वर्ष का प्रशिक्षण ₹20,000 प्रतिमाह
द्वितीय वर्ष का प्रशिक्षण₹22,000 प्रतिमाह
एक मुश्त पुस्तक भत्ता ( one time book allowance )₹3,000/-
प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद टेक्नीशियन- भी (वेतन लेवल- 3 पे मैट्रिक्स) पद पर नियुक्ति
नियुक्ति के बाद मूल वेतन ( Besic Pay )₹21,000 प्रतिमाह + महंगाई भत्ता ( DA ) मकान किराया भत्ता ( HRA) अन्य सरकारी भत्ते ( Other Government Allowance )

आवेदन शुल्क

NPCIL Kudankulam Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क का स्पष्टीकरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में नहीं किया गया है यानी कि सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रहेगा।

चयन प्रक्रिया

  • चरण -1 ऑनलाइन आवेदन ( Online Application )
  • चरण -2 लिखित परीक्षा स्क्रीनिंग टेस्ट NPCIL के नियमों के अनुसार
  • चरण -3 स्किल टेस्ट /ट्रेड टेस्ट ( जहां लागु हों )
  • चरण -5 दस्तावेज़ सत्यापन
  • चरण -6 चिकत्सीय परीक्षण ( मेडिकल परीक्षण )
  • चरण -7 अंतिम मेरिट सूची
  • चरण -8 2 वर्षीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने के पश्चात तकनीशियन -बी पद पर नियुक्ति।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले NPCIL की आधिकारिक Career वेबसाइट पर जाएं।
  • NPCIL कूडनकुलम भर्ती 2026 के आधिकारिक अधिसूचना ( Notification ) खोलें।
  • आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • Apply Online ( ऑनलाइन आवेदन करें ) पर क्लिक करें।
  • अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की सहायता से पंजीकरण ( Registration) पूरा करें।
  • अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक, एवं पत्राचार (संचार) संबंधी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • निर्धारित प्रारूप ( Format ) में सभी आवश्यक दस्तावेज पासपोर्ट आकर फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क (यदि लागू हो तो ) का भुगतान करें।
  • आवेदन जमा करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारी को अच्छी तरह जांच लें।
  • अब ऑनलाइन आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।

Important Dates

Official Notification Released 13 July 2026
Online Application Start 15 July 2026
Last Date To Apply 04 August 2026

FAQ-

NPCIL Kudankulam Recruitment 2026 के लिए कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

NPCIL द्वारा Kudankulam Nuclear Power Project ( KKNPP ) के अंतर्गत कुल 255 स्टाइपेंडेयरी ट्रेनी/टेक्नीशियन ( ST/TN ) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में विभिन्न श्रेणी के लिए आरक्षण भी निर्धारित किए गए हैं।

NPCIL Kudankulam Recruitment 2026 के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है?

अलग-अलग पदों के लिए 10वीं/12वीं ( science stream ) और संबंधित ट्रेड में आईटीआई अनिवार्य है जिन उम्मीदवारों के पास आईटीआई की अवधि कम है उनसे कार्य अनुभव भी मांगा गया है।

NPCIL Kudankulam Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया कब से कब तक चलेगी?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 4 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

NPCIL Kudankulam Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है एवं एसटी/एससी/ओबीसी/ पीडब्ल्यूडी के लिए आयु सीमा में विशेष छूट भी रखी गई है ।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 1 Average: 5]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top